बागपत डबल मर्डर, राहुल अवाना ने की कड़ी कार्रवाई की: पीड़ित परिवार संग एसपी डीएम कार्यालय पहुंचे, आर्थिक सहायता की भी अपील बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहेचौड़ा गांव में छह दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राहुल अवाना पीड़ित परिवार के साथ बागपत के एसपी और डीएम कार्यालय पहुंचे, जहा उन्होंने आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। एसपी कार्यालय में राहुल अवाना ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने हत्याकांड के आरोपी महेनत नरेश नाथ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि घटना से पीड़ित परिवार मे भय और आक्रोश का माहौल है। अवाना ने पुलिस से पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भी अपील की। इसके बाद राहुल अवाना पीड़ित परिवार के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। यहा उन्होंने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उनका तर्क था कि दो लोगों की हत्या के बाद परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक परेशानिया खड़ी हो गई हैं, इसलिए सरकार और प्रशासन को पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करनी चाहिए। पीड़ित परिवार ने भी अधिकारियों के सामने अपनी समस्याए रखीं और हत्याकांड में जल्द कार्रवाई की मांगकी। परिवार का कहना है कि आरोपियो के खिलाफ कठोर कार्रवाई होने से ही उन्हें न्याय का भरोसा मिलेगा। पुलिस अधिकारियों ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जबकि डीएम कार्यालय ने भी त्वरित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। राहुल अवाना ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग दोहराई। हत्याकांड के बाद गांव मे भी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।

- नशे में धुत अग्निवीर का ए वोल्टेज ड्रामा 👉 दरोगा की वर्दी फाड़ी और पुलिस पर किया हमला यूपी के मेरठ में खाकी और अनुशासन को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देहरादून हाईवे पर शराब के नशे में धुत एक अग्निवीर ने जमकर तांडव मचाया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नशे में धुत अग्निवीर यश तोमर सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों से अभद्रता और बदसलूकी कर रहा था। जब राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम उसको समझाने पहुंची, तो आरोपी का पारा और चढ़ गया। आरोपी अग्निवीर ने पुलिसकर्मियों के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि उनके साथ सीधी हाथापाई शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब आपे से बाहर हुए अग्निवीर ने एक दरोगा की वर्दी तक फाड़ डाली, हाईवे पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपी को घेरा और कड़ी मशक्कत के बाद उसको दबोचकर थाने ले आई। वर्दी की साख को चुनौती देने वाले इस अग्निवीर के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- यूपी में मंत्री संजय निषाद की सरकार को चेतावनी आरक्षण पर फैसले में कहीं देर ना हो जाए- संजय निषाद ज्यादा जानकारी दे रहे हैं संवाददाता कुमार अभिषेक #SanjayNishad #NishadParty #UttarPradesh #Reservation #OBCReservation | Aaj Tak1
- CM सोरेन बोले- 2014 से अब तक सभी परीक्षाओं की CID जांच होगी JSSC-CGL परीक्षा रद्द: मुख्यमंत्री ने बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं के कारण JSSC-CGL परीक्षा को पूरी तरह रद्द करने का ऐलान किया है.विवादित एजेंसी पर कार्रवाई: परीक्षा कराने वाली विवादित एजेंसी TDPL के जरिए हुई सभी भर्तियां, परीक्षाओं की प्रक्रिया और नतीजों को तत्काल प्रभाव से रोककर रद्द कर दिया गया है.2014 से व्यापक जांच: राज्य में साल 2014 के बाद से हुई सभी सरकारी भर्तियों में सामने आईं छोटी-बड़ी गड़बड़ियों की मुकम्मल जांच अब सीआईडी (CID) और एसआईटी (SIT) को सौंप दी गई है.जांच कमेटी का गठन: पूरे मामले की गहराई से पारदर्शी जांच के लिए एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में स्वतंत्र जांच कमेटी बनाई जाएगी.छात्रों का आंदोलन सफल: कथित पेपर लीक और धांधली के खिलाफ राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 24 दिनों से अनशन और धरना दे रहे अभ्यर्थियों में इस फैसले के बाद खुशी की लहर है. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- शहीद मदन लाल ढींगरा जी के शहीदी दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह अमृतसर गुरुन शहीद मदन लाल ढींगरा जी के शहीदी दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह अमृतसर गुरुनगर2
- 🚨 नाग पंचमी पर नागों के साथ निकली अनोखी रैली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नाग पंचमी के अवसर पर नागपुर से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग हाथों में सांप लेकर एक साथ रैली निकालते नजर आ रहे हैं। नाग पंचमी हिंदू धर्म में नागों की पूजा और उनके प्रति श्रद्धा से जुड़ा पर्व है। इस दौरान कई जगहों पर धार्मिक आयोजन और शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं। नागपुर में सामने आए इस वीडियो में लोग सांपों को लेकर सड़कों पर चलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कुछ लोग सांपों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सांप वन्यजीव हैं और उनके साथ किसी भी तरह की लापरवाही इंसानों और सांप दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसे आयोजनों में वन्यजीव नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। फिलहाल वायरल वीडियो के आयोजन का आधिकारिक नाम और इसकी पूरी जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है। #NagPanchami #Nagpur #Snake #NagPanchami2026 #ViralVideo #IndiaNews #BreakingNews1
- #नकली_ब्रांडेड_कपड़ों की फैक्टरी पकड़ी सैकड़ों CK TOMMY UNDER ARMOUR व HUGO BOSS जप्त 3 के खिलाफ FIR #नकली_ब्रांडेड_कपड़ों की फैक्टरी पकड़ी सैकड़ों CK TOMMY UNDER ARMOUR व HUGO BOSS जप्त 3 के खिलाफ FIR1
- दिल्ली। नए भाजपा पदाधिकारियों की सूची आने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मेरी तरफ से सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को ढेर सारी बधाई दिल्ली। नए भाजपा पदाधिकारियों की सूची आने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मेरी तरफ से सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को ढेर सारी बधाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बहुत ही शानदार टीम बनाई है। मुझे लगता है कि आने वाले समय में बहुत ही शानदार काम होगा और पार्टी और तेज गति से आगे बढ़ेगी... उसमें पूरी टीम और पूरे देश की भागीदारी है। उस टीम में जो महिला प्रतिनिधी आईं हैं, मैं उनको भी बहुत बधाई देती हूं।"1
- ब्रेकिंग न्यूज👉 नवोदय विद्यालय में बच्चों के भोजन में दाल में मिला मरा हुआ मेंढ़क, मचा हंगामा नवोदय विद्यालय में दाल में मिला मरा हुआ मेंढक, बच्चों ने किया हंगामा महराजगंज। स्थानीय धनेवा धानेई जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार सुबह बच्चों को परोसे गए भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। दाल में मेंढक देखकर कक्षा 9 का एक छात्र चीख पड़ा। इसके बाद अन्य बच्चों ने भी अपनी थालियां जांचीं और भोजन बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। बताया गया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक करीब 100 बच्चे आवासीय रूप से पढ़ते हैं। बच्चों के लिए भोजन विद्यालय परिसर में ही तैयार किया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही वाइस प्रिंसिपल दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाकर शांत कराया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य की भी जांच कराई गई, जिसमें सभी के स्वस्थ होने की बात कही गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा3
- मेरठ: 'तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है तो मुझे हराओ'- सपा विधायक शाहिद मंजूर ने अपने विरोधियों को ललकारा मेरठ: 'तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है तो मुझे हराओ'- सपा विधायक शाहिद मंजूर ने अपने विरोधियों को ललकारा1