कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किसानों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस , एक दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश सागर 30 अप्रैल 2026 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया। उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुविधा के साथ उपज का उपार्जन सुनिश्चित करें। किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई और केंद्र पर मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्र पर लाई गई पूरी उपज को तिरपाल से ढकने और सुरक्षित भंडारण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि संभावित बारिश से अनाज को खराब होने से बचाया जा सके। इस दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीएसओ श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान मौजूद थे।

- जान जोखिम मे डाल कर कर रहे थे सफर मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी रुकवाई और फिर1
- मधयप्रदेश कोंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जबलपुर में हुए बरगी डेम हादसे के बाद लगातार मोहन सरकार पर हमलावर हैं अब जीतू पटवारी ने कही बड़ी बात कि मधयप्रदेश में मोहन सरकार की उल्टी गिनती शुरू।1
- जबलपुर में यह कई नर्मदा घाट के बाबजूद यह भेड़ाघाट जो धुंआधार से विख्यात अब वीडियो में देख रहे दूधिया जल का रूप जो नर्मदा जी के जैसे ही चट्टानों से नीचे गिरने के साथ ही धुआं धुआं उठने लगता है जिससे प्रकृति द्वारा विशेष रूप दिया गया देश एवं विदेश से कई पर्यटक आते हैं यहां घूमने आप भी गए कभी तो कमेंट कर जरूर बताए1
- Post by बिजय चोहन1
- *सभी प्रगणक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना ऐप के माध्यम से सावधानी पूर्वक सरलता से कार्य पूरा करें साथ ही स्वच्छता सिटीजन फीडबैक कराने में सहयोग करेंः निगमायुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी राजकुमार खत्री* सागर दिनांक 2 मई 2026 मध्यप्रदेश जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार 1 मई से 30 मई तक मकान गणना का कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार सागर के मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पदमाकर सभागार में नगर निगम अंतर्गत 438 एचएलबी के प्रगणकों को एचएलओ ऐप डाउनलोड कराकर जनगणना महाभियान प्रारंभ कराया गया। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी न. नि. सागर श्री राजकुमार खत्री ने सभागार में उपस्थित सभी चार्ज अधिकारियों, सुपरवाईजर और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना महाभियान शुरू हो गया है। आप सभी अपने-अपने सौंपे गए कार्योें को पूरी सजगता से समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा की जो भी दायित्ववान अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित हैं उन्हें नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा की प्रग़कणों के द्वारा मकान गणना का कार्य बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। सभी प्रग़णकों के द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकान गणना ऐप डाउनलोड किया जाकर अपने -अपने आवंटित क्षेत्र की समग्र पूछी गई जानकारी ऐप में फीड कराना है। उन्होंन कहा कि दिये गए समय में सागर में प्रत्येक प्रगणक को लगभग 200 घरों की जानकारी डोर टू डोर जाकर जुटाना और आनलाइन ऐप पर तत्काल फीड करना है। जनगणना के दौरान आपको केवल सामान्य एवं आधारभूत जानकारी ही प्राप्त करना है, जैसे कि मकान/भवन का प्रकार, परिवार में कुल सदस्यों की संख्या परिवार के मुखिया का नाम, नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन की उपलब्धता शौचालय एवं बाथरूम की स्थिति, गैस कनेक्शन की जानकारी, रेडियो, टीवी, केबल कनेक्शन जैसी सुविधाएं, साइकिल, मोटरसाइकिल या कार जैसी परिसंपत्तियां, परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य खाद्यान्न, मोबाइल नंबर आदि मध्यप्रदेश जनगणना निदेशालय के अनुसार पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों का उत्तर नागरिकों से प्राप्त करना एवं मकान गणना का कार्य पूरा करना है। नागरिकों से इन जानकारियों को लेते समय बताएं कि आपके द्वारा दी गई इस जानकारी का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किया जाएगा, जनगणना के अंतर्गत मकान गणना एवं सूचीकरण के कार्य में सहयोग प्रदान कर कार्य को सफल बनाएं। सभी प्रगणक प्रतिदिन की एक टाइमलाईन में दिए गए घरों की संख्या विभाजित करें और आसानी से इस कार्य को सावधानी पूर्वक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में इस प्रकार प्रतिदिन की दिनचर्या में लोगों से हालचाल जाना जाता है बस उसी प्रकार नागरिकों से इन प्रश्नों को पूछकर जानकारी फीड करना है। सबसे पहले फील्ड घूमें क्षेत्र व ब्लॉक तय करें और नजरी नक्शा तैयार करें फिर मकान नंबरिंग और अन्य कार्य होगा। उन्होंन कहा कि मकान सूचीकरण एवं मकान गणना ऐप के माध्यम से कार्य कैसे करना है यह आप सभी ने ट्रेनिंग के दौरान बेहतर तरीके सीखा है फिर भी जहां कहीं कोई भी समस्या आती है तो अपने सुपरवाईजर और अधिकारियों से सहयोग लें। पदमाकर सभागार में जनगणना महाभियान अंतर्गत आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी राजकुमार खत्री ने उपस्थित सभी चार्ज अधिकारियों, सुपरवाईजर और प्रगणकों सहित अधिकारी/शिक्षक/कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छता प्रतिस्पर्धा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 का सर्वे कार्य प्रारंभ हो चुका है देशवासियों से उनके शहर की स्वच्छता से जुड़ी जानकारी जुटाने हेतु सिटीजन फीडबैक लिंक के माध्यम से ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। हम सभी सागरवासियों को इस सर्वे में बढ़,-चढ़ कर सहभागिता करना है और अपना सकारात्मक फीडबैक देकर सागर को स्वच्छता में अव्वल बनाना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन शहर को स्वच्छ सुंदर और नागरिकों की बेहतर जीनव गुणवत्ता के अनुकूल बनाने में लगातार प्रयासरत है। सागर पहले की अपेक्षा बहुत अधिक स्वच्छ और सुंदर हुआ है। अब बारी है प्रत्येक नागरिक द्वारा अपनी जिम्मेदारी निभाने की। आप सभी सागरवासी हैं इसलिए सागर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अव्वल बनाने के लिए स्वयं सिटीजन फीडबैक दें और आप जिन घरों में जनगणना कार्य हेतु पहुंचें उन सभी घरों के प्रत्येक निवासी से ²फीडबैक करने हेतु अपील करें आपका यह सहयोग सागर को नंबर-1 बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निगमायुक्त के कहने पर सभागार में उपस्थित सभी 500 से अधिक लोगों ने लिंक के माध्यम से सिटीजन फीडबैक दिया और अन्य लोगों से भी फीडबैक दिलाने की सहमति दी।2
- कुए में गिरा किशोर - करारिया थाना क्षेत्र के अजीत पिपरिया गांव में कुएं में गिरा किशोर - पानी भरने के दौरान 15 वर्षीय किशोर कुएं में गिरा हुई मौत, - मेडिकलकॉलेज मे कराया पीएम .... करारिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अजीत पिपरिया में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर गोलू आदिवासी बकरी चराने गए थे, उसी दौरान गांव में मौजूद कुएं पर पानी भरने गए थे। असावधानीवस रस्सी टूटने से वह कुएं में गिर गए। गांव वालों को जब तक मालूम चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डायल 112 को मौके पर बुलाया गया। कुए से गोलू को बाहर निकाला गया, मेडिकलकॉलेज में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आज मेडिकल कॉलेज में उसका पीएम कराया जा रहा है2
- जबलपुर बरगी डेम में हुए हादसे को लेकर मध्यप्रदेश कोंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेसवार्ता की ओर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहन सरकार अली बाबा चालिस चोर की सरकार है जहां आय दिन लोग मर रहे हैं लेकिन सरकार सिर्फ देश अब प्रदेश को लूटने में लगी हुई है आपनी जिमेदारी का जरा भी भान नहीं हैं देखिए पूरी खबर आवाज मध्यप्रदेश न्यूज 24 के साथ।1
- मध्य प्रदेश जनगणना प्रभारी जनगणना प्रभारी ने लिया विदिशा के मुखर्जी नगर में जनगणना मैं कार्यरत अधिकारियों से उन्होंने अपना परिचय देते हुए कार्य को समझा और देखा बही विदिशा कलेक्टर द्वारा जनगणना में कार्य कर्मचारियों से वार्तालाप किया वहीं चर्चा के दौरान बताया घर घर जाकर जनगणना की सटीक जानकारी पूर्ण करेंगे इस मौके पर दिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता एवं प्रशासनिक टीम नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर मौजूद रहे .…............विदिशा से विनोद मेहरा 6266257808 खबरों के लिए संपर्क करें ..........….............. . ... .... . . . . . .. . .. . . . . . ... .4
- खबर जिला सागर से। लोकेशन, खिमलासा,बीना। दिन भर से छाए बादल सूरज की होती रही लुका छिपी, इसके बाद अभी अभी तीन बजे लगभग आंधी आई जिससे छोटे सामान, और छोटी अन्य बस्तुएं उड़ती हुई दिखाई, गनीमत ये रही कि आंधी ज्यादा देर तक नहीं चली जिससे नुकसान कम हुआ।1