logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोटियाआम्बा मेले में व्यवस्था को लेकर कलेक्टर व एसपी को दिया ज्ञापन आगामी 17 मार्च से जिले के सबसे बड़े एवं राज्य स्तरीय मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घोटियाआम्बा विकास समिति अध्यक्ष धनसिंह रावत ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। उल्लेखनीय है कि 17 से 21 मार्च तक घोटियाआम्बा मेले का 5 दिवसीय आयोजन होगा, जिसमे लाखों की संख्या में मेलार्थी भाग लेंगे। उन्होंने मेले में संपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्चा की। उन्होंने ज्ञापन में बताया की इस मेले में बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिले सहित गुजरात एवं मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में मेलार्थी भाग लेते है। मेलार्थियों एवं दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासन द्वारा समस्त व्यस्थाएँ उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।ज्ञापन देने में रावत सहित धाम के महंत रामगिरी महाराज, समाजसेवी मणिलाल रावत, कमेटी के कैलाश पाटीदार, विजयपाल रावत, हकरसिंह, देवीलाल रावत, सागरमल, गलिया भाई आदि उपस्थित थे।

1 day ago
user_धर्मेंद्र उपाध्याय
धर्मेंद्र उपाध्याय
पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
1 day ago
ec6c4e91-b107-457f-ae81-1249f1286117

घोटियाआम्बा मेले में व्यवस्था को लेकर कलेक्टर व एसपी को दिया ज्ञापन आगामी 17 मार्च से जिले के सबसे बड़े एवं राज्य स्तरीय मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घोटियाआम्बा विकास समिति अध्यक्ष धनसिंह रावत ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। उल्लेखनीय है कि 17 से 21 मार्च तक घोटियाआम्बा मेले का 5 दिवसीय आयोजन होगा, जिसमे लाखों की संख्या में मेलार्थी भाग लेंगे। उन्होंने मेले में संपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्चा की। उन्होंने ज्ञापन में बताया की इस मेले में बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिले सहित गुजरात एवं मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में मेलार्थी भाग लेते है। मेलार्थियों एवं दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासन द्वारा समस्त व्यस्थाएँ उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।ज्ञापन देने में रावत सहित धाम के महंत रामगिरी महाराज, समाजसेवी मणिलाल रावत, कमेटी के कैलाश पाटीदार, विजयपाल रावत, हकरसिंह, देवीलाल रावत, सागरमल, गलिया भाई आदि उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुशलगढ़ नगर व आसपास के क्षेत्रों में शीतला सप्तमी का पर्व गहरी आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मगरिब माता पहाड़ी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि करीब 10 बजे से महिलाओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो बुधवार सुबह तक जारी रहीं। केसरिया, लाल और गुलाबी परिधानों में सजी महिलाएं पूजन थाली लेकर माता शीतला के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करती रहीं। प्रजापत समाज के अध्यक्ष राजू भाई प्रजापत ने बताया कि यह मंदिर वर्षों से क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां शीतला सप्तमी पर हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर व्यवस्था में गोपाल, रामचंद्र, विजय, चेतन, विशाल, पवन, देवीलाल, बाबूलाल, ललित, देवीलाल, महेश, दिनेश, संजय, कैलाश, सत्यनारायण, संदीप, विजय प्रजापत सहित युवाओं की टीम सेवा में जुटी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। परंपरा अनुसार इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया गया और श्रद्धालुओं ने ठंडा भोजन ग्रहण कर माता से परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
    1
    कुशलगढ़ नगर व आसपास के क्षेत्रों में शीतला सप्तमी का पर्व गहरी आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मगरिब माता पहाड़ी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रात्रि करीब 10 बजे से महिलाओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो बुधवार सुबह तक जारी रहीं। केसरिया, लाल और गुलाबी परिधानों में सजी महिलाएं पूजन थाली लेकर माता शीतला के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करती रहीं।
प्रजापत समाज के अध्यक्ष राजू भाई प्रजापत ने बताया कि यह मंदिर वर्षों से क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां शीतला सप्तमी पर हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर व्यवस्था में गोपाल, रामचंद्र, विजय, चेतन, विशाल, पवन, देवीलाल, बाबूलाल, ललित, देवीलाल, महेश, दिनेश, संजय, कैलाश, सत्यनारायण, संदीप, विजय प्रजापत सहित युवाओं की टीम सेवा में जुटी रही।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। परंपरा अनुसार इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया गया और श्रद्धालुओं ने ठंडा भोजन ग्रहण कर माता से परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
    1
    बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • *आदिवासी कोड को लेकर प्रेस कोमप्रेस करते हुऐ मध्यप्रदेश काग्रेंस प्रतिपक्ष नेता उमंग जी सिगार साहब।* धन्यवाद देते *आदिवासीयो कि जब अपनी संस्कृति अपने रिती रिवाज है तो फिर आदिवासी धर्म कोड मिलना चाहिए।*जय जौहर जय आदिवासी 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻बी ऐम अहारी👏👏
    1
    *आदिवासी कोड को लेकर प्रेस कोमप्रेस करते हुऐ मध्यप्रदेश काग्रेंस प्रतिपक्ष नेता उमंग जी सिगार साहब।* धन्यवाद देते 
*आदिवासीयो कि जब अपनी संस्कृति अपने रिती रिवाज है तो फिर आदिवासी धर्म कोड मिलना चाहिए।*जय  जौहर  जय आदिवासी 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻बी ऐम अहारी👏👏
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान बांसवाड़ा डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप बांसवाड़ा शहर के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को अचानक हड़कंप मच गया। डाकघर के आधिकारिक ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें डाकघर परिसर में बम होने की सूचना दी गई थी। मेल मिलने के करीब एक घंटे बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, सीआईडी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और डाकघर परिसर को खाली करवाना शुरू कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है तथा संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने डाकघर के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाल दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भरा मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    3
    रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान 
बांसवाड़ा डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
बांसवाड़ा शहर के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को अचानक हड़कंप मच गया। डाकघर के आधिकारिक ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें डाकघर परिसर में बम होने की सूचना दी गई थी। मेल मिलने के करीब एक घंटे बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, सीआईडी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और डाकघर परिसर को खाली करवाना शुरू कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है तथा संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने डाकघर के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाल दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भरा मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    Kushalgarh, Banswara•
    16 hrs ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • भारत में बढ़ते हो कम जीतने की खुशी हर घर में सारी है
    1
    भारत में बढ़ते हो कम जीतने की खुशी हर घर में सारी है
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    4
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कुशलगढ़ नगर के चंद्रशेखर आजाद मैदान में सोमवार रात्रि दूधिया रोशनी के बीच आयोजित हिंदू प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह, राष्ट्रभक्ति और खेल भावना के वातावरण में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया तथा खिलाड़ियों का परिचय कराया गया। उद्घाटन के दौरान जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा मैदान गूंज उठा और उपस्थित खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में परियोजना प्रमुख धर्मराज भाई साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक कैलाश राव ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला मंत्री रमेश चंद्र तेली मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला मंत्री अरुण जोशी, धर्माचार्य नरसिंह गिरी महाराज, पंडित हेमेंद्र पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि धर्मराज भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व भी कई विचारधाराओं ने भारतीय संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन सनातन धर्म की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि इसे कोई भी शक्ति समाप्त नहीं कर सकती। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल के साथ-साथ अपनी संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक मूल्यों को भी जीवन में अपनाएं तथा समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। अध्यक्षता कर रहे कैलाश राव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का श्रेष्ठ माध्यम है। खेल मैदान युवाओं को परिश्रम, संयम और प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को स्वस्थ व जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला मंत्री अरुण जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं और युवाओं को नशे व बुरी आदतों से दूर रखती हैं। खेल मैदान में भले ही प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन अंततः भाईचारे और सौहार्द का संदेश ही सबसे बड़ा होता है। उन्होंने सभी टीमों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पवन जी भाईसाहब, एडवोकेट स्वाची उर्फ जिमी सिंह राठौड़, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कावड़िया, पूर्व पालिका अध्यक्ष बबलू भाई, सौरभ सोलंकी, शक्ति छपरी, अमन गायरी, पीयूष ट्रेलर, साहिल वाल्मीकि, भावेश आहारी, नितिन पांचाल, खुश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीतेश उर्फ बंटी दोषी ने किया, जबकि आभार विश्व हिंदू परिषद के खंड प्रमुख अमित सिंह चौहान ने व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह के पश्चात मुख्य अतिथि धर्मराज भाई साहब और कैलाश राव ने प्रतीकात्मक रूप से बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद पहला मैच सनातनी सेना और सुदर्शन क्लब के बीच खेला गया, जिसमें सुदर्शन क्लब विजेता रहा। पूरे मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया गया।
    1
    कुशलगढ़ नगर के चंद्रशेखर आजाद मैदान में सोमवार रात्रि दूधिया रोशनी के बीच आयोजित हिंदू प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह, राष्ट्रभक्ति और खेल भावना के वातावरण में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया तथा खिलाड़ियों का परिचय कराया गया। उद्घाटन के दौरान जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा मैदान गूंज उठा और उपस्थित खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह में परियोजना प्रमुख धर्मराज भाई साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक कैलाश राव ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला मंत्री रमेश चंद्र तेली मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला मंत्री अरुण जोशी, धर्माचार्य नरसिंह गिरी महाराज, पंडित हेमेंद्र पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि धर्मराज भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व भी कई विचारधाराओं ने भारतीय संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन सनातन धर्म की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि इसे कोई भी शक्ति समाप्त नहीं कर सकती। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल के साथ-साथ अपनी संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक मूल्यों को भी जीवन में अपनाएं तथा समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अध्यक्षता कर रहे कैलाश राव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का श्रेष्ठ माध्यम है। खेल मैदान युवाओं को परिश्रम, संयम और प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को स्वस्थ व जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिला मंत्री अरुण जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं और युवाओं को नशे व बुरी आदतों से दूर रखती हैं। खेल मैदान में भले ही प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन अंततः भाईचारे और सौहार्द का संदेश ही सबसे बड़ा होता है। उन्होंने सभी टीमों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पवन जी भाईसाहब, एडवोकेट स्वाची उर्फ जिमी सिंह राठौड़, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कावड़िया, पूर्व पालिका अध्यक्ष बबलू भाई, सौरभ सोलंकी, शक्ति छपरी, अमन गायरी, पीयूष ट्रेलर, साहिल वाल्मीकि, भावेश आहारी, नितिन पांचाल, खुश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रीतेश उर्फ बंटी दोषी ने किया, जबकि आभार विश्व हिंदू परिषद के खंड प्रमुख अमित सिंह चौहान ने व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के पश्चात मुख्य अतिथि धर्मराज भाई साहब और कैलाश राव ने प्रतीकात्मक रूप से बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद पहला मैच सनातनी सेना और सुदर्शन क्लब के बीच खेला गया, जिसमें सुदर्शन क्लब विजेता रहा। पूरे मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया गया।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.