Shuru
Apke Nagar Ki App…
Janta ki awaz 647
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Janta ki awaz 6471
- बहराइच के डीएम चौराहे पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंकने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे की चपेट में आकर सदर सीट से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल झुलस गईं, बताया जा रहा है कि उनका चेहरा जल गया है। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के डीएम चौराहे का बताया जा रहा है। फिलहाल घटना को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।1
- राजस्थान के कोटा से लड़कियों का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है छात्र-छात्राओं के माता-पिता अपनी कड़ी मेहनत की कमाई का पैसा लगाकर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर भेजते हैं और बाहर हॉस्टल में रहने वाले लड़के और लड़कियां किस तरह से पढ़ाई करते हैं आप इस वीडियो में साथ दे सकते हैं लड़के हो या फिर लड़कियां उनको अपने भविष्य के बारे में चिंता होनी चाहिए अ1
- सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु दिये सख्त निर्देश श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्याे की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु सख्त निर्देश दिया है। बैठक में अवगत कराया गया कि माह-मार्च, 2026 में जनपद श्रावस्ती की विकास एवं राजस्व कार्याे की संयुक्त रैंक 26 है। माह-मार्च, 2026 में जनपद श्रावस्ती को कुल 85 कार्यक्रमों में से 70 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 02 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 06 कार्यकमो में सी श्रेणी, 03 कार्यकमो में डी श्रेणी एवं 04 कार्यक्रमों में NA प्राप्त हुआ है। बैठक में ज्ञात हुआ कि अतिरिक्त उर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्यान, उर्जा, कृषि, ग्रामीण अभियंत्रण, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण,, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, प्राथमिक शिक्षा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पशुधन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण विभाग,, श्रम एवं सेवायोजन, सहकारिता, सिचाई एवं जल संसाधन विभागो के कार्यकमो में ’’ए’’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसके अलावा ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नियोजन, पंचायती राज, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास-आई०सी०डी०एस० सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण एवं लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यकमों में श्रेणी यथा- बी, सी व डी प्राप्त हुये हैं। वहीं माह मार्च, 2026 में प्रर्दशित योजनाओं में से प्रदेश मे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में अन्तिम 5 जनपदों में है। जबकि नई सड़को का निर्माण, अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में प्रथम 5 में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर अपनी देख-रेख में शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराकर लक्ष्य पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया।बैठक में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर एक करोड से अधिक लागत के निर्माण कार्याे की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी परियोजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है, उन्हें हैण्डओवर कराये जाने की कार्यवाही की जाए। एक वर्ष से अधिक लम्बित परियोजनाओं को तेजी लाकर पूरा कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, कार्यदायी संस्थाओं के अभियंतागण उपस्थित रहे।1
- Post by Trovle Transport1
- गोण्डा । नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेहली गांव में अवैध मिट्टी खनन का खेल बेखौफ जारी है। ग्रामीणों की शिकायत पर जब राजस्व टीम मौके पर पहुंची तो खनन माफिया प्रशासन को चुनौती देते हुए भाग खड़े हुए। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि इलाके में अवैध खनन का कारोबार कितनी मजबूती से जड़ें जमा चुका है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रेहली गांव में दिनदहाड़े अवैध रूप से मिट्टी खनन कर उसकी बिक्री की जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लेखपाल कृष्णा कुमारी से की। शिकायत मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचीं, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और रैपर मशीन से तेजी से खनन जारी था। जैसे ही लेखपाल ने मौके का वीडियो बनाना शुरू किया, खनन में लगे लोग हड़कंप में आ गए और मशीनों व वाहनों को लेकर फरार हो गए। सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र में लंबे समय से यह अवैध खनन संगठित तरीके से किया जा रहा है। रात के साथ-साथ दिन में भी खुलेआम खनन हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग या तो अनजान बने हुए हैं या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं। लेखपाल कृष्णा कुमारी ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर खनन की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ऐसे आश्वासन पहले भी दिए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता। मौत के बाद भी नहीं टूटी माफिया की हिम्मत सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीते मंगलवार को हरिहरपुर गांव के चकपान में अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन सख्ती दिखाएगा, लेकिन हालात जस के तस हैं। इससे साफ है कि माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं। किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार? लगातार हो रही घटनाओं ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं— क्या स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है यह खेल? क्यों नहीं हो रही माफियाओं की पहचान और गिरफ्तारी? मौत के बाद भी क्यों नहीं जाग रहे जिम्मेदार? ग्रामीणों का कहना है कि जब भी शिकायत की जाती है, कुछ दिन दिखावे की कार्रवाई होती है, फिर वही खेल शुरू हो जाता है। अब देखना यह होगा कि इस बार प्रशासन सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित रहता है या फिर अवैध खनन पर सच में कोई ठोस और कड़ी कार्रवाई होती है। फिलहाल, रेहली और आसपास के इलाकों में खनन माफियाओं का खौफ और प्रशासन की निष्क्रियता दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।2
- Gonda jila godar Shah Purva ka road hai is road ko koi Pradhan Dhyan nahin dete aap log se jitna ho sake aage share Karen1
- Post by Janta ki awaz 6471