जयपुर में पिस्तौल दिखाकर 42 लाख रुपए लूटेः एटीएम से रुपए निकालने आए थे बैंककर्मी, दो बदमाश छीन ले गए बैग जयपुर। जयपुर में एक एटीएम पर 42 लाख रुपए लूट लिए गए। एटीएम बूथ में लगी डिपोजिट मशीन से बैंककर्मी रुपए निकालने आए थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पिस्तौल दिखाकर रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। रामनगरिया थाना पुलिस ने लूट की सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदातस्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने रेकी कर वारदात को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया है। लूट करने वाले बदमाशों के बैंक कर्मचारियों के एटीएम से रुपए निकालकर ले जाने के बारे में जानकारी थी। रेकी के बाद बदमाशों ने निकाय चुनाव गणना और गणेश चुर्तथी पर्व का समय सही समझकर वारदात को अंजाम दिया। बताया- लूट की वारदात अक्षयपात्र चौराहे के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर हुई। बैंक के तीन कर्मचारी बूथ में लगी एटीएम मशीन से रुपए निकालने आए थे। सुबह करीब 10:42 बजे बैग में 42 लाख रुपए भरकर निकल रहे थे। इसी दौरान पावर बाइक पर हेलमेट लगाकर कुछ दूरी पर खड़े दो बदमाश तेजी से आए। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बैंक कर्मचारियों को डराया। हथियार के दम पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैंक कर्मचारियों से धक्का-मुक्की कर दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर तेजी से फरार हो गए। लूट की सूचना पर रामनगरिया थाना ने शहरभर में बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़ित बैंक कर्मचारियों से लूट के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस की ओर से एटीएम बूथ व वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ लुटेरों की तलाश कर रही है।
जयपुर में पिस्तौल दिखाकर 42 लाख रुपए लूटेः एटीएम से रुपए निकालने आए थे बैंककर्मी, दो बदमाश छीन ले गए बैग जयपुर। जयपुर में एक एटीएम पर 42 लाख रुपए लूट लिए गए। एटीएम बूथ में लगी डिपोजिट मशीन से बैंककर्मी रुपए निकालने आए थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पिस्तौल दिखाकर रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। रामनगरिया थाना पुलिस ने लूट की सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदातस्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने रेकी कर वारदात को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया है। लूट करने वाले बदमाशों के बैंक कर्मचारियों के एटीएम से रुपए निकालकर ले जाने के बारे में जानकारी थी। रेकी के बाद बदमाशों ने निकाय चुनाव गणना और गणेश चुर्तथी पर्व का समय सही समझकर वारदात को अंजाम दिया। बताया- लूट की वारदात अक्षयपात्र चौराहे के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर हुई। बैंक के तीन कर्मचारी बूथ में लगी एटीएम मशीन से रुपए निकालने आए थे। सुबह करीब 10:42 बजे बैग में 42 लाख रुपए भरकर निकल रहे थे। इसी दौरान पावर बाइक पर हेलमेट लगाकर कुछ दूरी पर खड़े दो बदमाश तेजी से आए। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बैंक कर्मचारियों को डराया। हथियार के दम पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैंक कर्मचारियों से धक्का-मुक्की कर दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर तेजी से फरार हो गए। लूट की सूचना पर रामनगरिया थाना ने शहरभर में बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़ित बैंक कर्मचारियों से लूट के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस की ओर से एटीएम बूथ व वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ लुटेरों की तलाश कर रही है।
- गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामला: 'मेरी जान जा सकती थी' - बाइकर सिया ने बैंसला के 'गलती' के दावे पर पलटवार किया, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कीं गुरुग्राम में एक महिला बाइकर का पीछा करने और उसे टक्कर मारने के आरोपी कार ड्राइवर कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह हिट-एंड-रन मामले में एक बड़ी कामयाबी है, जिसने देश भर में लोगों का ध्यान खींचा और भारी आक्रोश पैदा किया। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद से ही बैंसला फ़रार था, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। अब उस पर हत्या की कोशिश समेत कई अन्य अपराधों के आरोप लग सकते हैं। यह घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर हुई, जहाँ महिला बाइकर शिवानी चौहान (जिन्हें सिया के नाम से भी जाना जाता है) दूसरे बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ बाइक चला रही थीं। उनके अनुसार, बैंसला की कार उनका पीछा करने लगी और कार में बैठे लोग नशे में लग रहे थे। जब उन्होंने उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा, तो कार उनकी बाइक की ओर तेज़ी से बढ़ी और साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से गिर गईं और सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गईं।2
- सारंगपुरा में गुर्जर समाज की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू 29 टीमों ने लिया भाग, उद्घाटन मुकाबलों में चार टीमों ने दर्ज की जीत; आठ पीटीआई ने दिया योगदान चिकारड़ा — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 29 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को होगा। उद्घाटन मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दमखम प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुरेठा वर्सेस खेरमालिया, आंतरी वर्सेस खेरमालिया, संगरिया वर्सेस सांवलिया जी तथा रतनपुर वर्सेस नौगामा के बीच मुकाबले हुए। मुकाबलों में क्रमशः खेरमालिया ने कुरेठा को, खेरमालिया ने आंतरी को, सांवलिया जी ने संगरिया को तथा नौगामा ने रतनपुर को हराकर जीत हासिल की। इस प्रकार उद्घाटन अवसर पर कुल 8 टीमों के बीच चार मुकाबले हुए, जिनमें खेरमालिया ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि सांवलिया जी और नौगामा ने एक-एक मुकाबले में विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में आयोजन को सफल बनाने के लिए आठ पीटीआई ने अपना योगदान दिया। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे। विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था भी आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। 17 सितंबर को शोभायात्रा, महाप्रसाद और भजन संध्या देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद शाम 4.15 बजे महाप्रसाद तथा रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। देवनारायण मंदिर परिसर बना आयोजन का केंद्र तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सहित जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रम भगवान श्री देवनारायण जी मंदिर, सारंगपुरा में आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समस्त गुर्जर समाज, सारंगपुरा, तहसील डूंगला के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही गांव में खेल भावना और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। खेल मैदान में दिखा उत्साह प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मुकाबलों के दौरान ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में खेलप्रेमी प्रतियोगिता देखने पहुंचे। आयोजन में ग्रामीणों की उपस्थिति प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहयोग करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।3
- खबर का असर, मंडल अध्यक्ष श्री गुर्जर ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मंदिर के हक का पैसा बारवाड़िया कैसे गया मामला केदारेश्वर महादेव डोम घोटाले का रामपुरा/नीमच: गत दिनों चर्चाओं में रहें जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक केदारेश्वर महादेव मंदिर डोम घोटाला विवाद में स्थानीय जिम्मेदार मीडिया द्वारा खबरें प्रकाशित करने के पश्चात नया मोड़ आता दिखाई दिया, आखिरकार श्री केदारेश्वर मंदिर डोम मामले में मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कहा है कि, मुख्यमंत्री जी ने पैसा केदारेश्वर धाम के लिए दिया था, तो वो पैसा बारवाड़िया कैसे पहुंच गया? ये केदारेश्वर धाम के भक्तों की आस्था के साथ सीधा धोखा है। अध्यक्ष का कहना है कि, केदारेश्वर मंदिर का हक, केदारेश्वर के श्रद्धालुओं को ही मिलना चाहिए। अगर जल्द ही इस पूरे मामले की जांच नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समिति बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री विशेष निधि से केदारेश्वर मंदिर क्षेत्र में डोम के लिए राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन अधिकारियों और ग्राम पंचायत बारवाडिया सरपंच की मिली भगत के चलते डोम का निर्माण कार्य ग्राम बारवाड़िया में निर्माणाधीन हैं। अब मंडल अध्यक्ष के इस महत्वपूर्ण बयान के पश्चात क्या जिम्मेदार शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधिजन केदारेश्वर महादेव मंदिर को न्याय हक़ दिलाते है। यह एक बड़ा सवाल हैं। हमारी मांग पहले भी यही थी, आज भी यही है कि, इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और ऐतिहासिक केदारेश्वर धाम को उसका हक़ मिले।1
- ऋषि पंचमी पर झरनेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब मनासा। ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर आज मनासा क्षेत्र के प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव मंदिर, चौकड़ी में आस्था का बड़ा सैलाब उमड़ पड़ा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन महिलाओं ने व्रत रखकर यहाँ के पवित्र और प्राकृतिक कुंड में 108 डुबकी लगाई। मनासा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु यहाँ सुबह से ही स्नान के लिए पहुँचने लगी थीं।पवित्र स्नान के बाद सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा- अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ से पूरा मंदिर परिसर दिनभर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।झरनेश्वर महादेव में ऋषि पंचमी पर उमड़ी यह भारी भीड़, क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपरा को साफ दर्शाती है।1
- मावली में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विधायक पुष्कर लाल डांगी सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उपखंड कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी मावली ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक पुष्कर लाल डांगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन चौधरी तथा मावली के पूर्व सरपंच मोहन लाल जाट उपस्थित रहे।1
- डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।और मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में। आपके घरों में कुलर फ्रिज गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र पशुओं के पानी पीने की प्याऊ घर के आसपास नालिया पानी की टंकियां पानी के टैंक या घर के आसपास कहीं पर भी पानी का गद्दा भरा हुआ मिले तो साफ सफाई जरूर रखें ताकि डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से हमारे परिवार और हमारे पड़ोसी ना हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहे1
- ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 237 ड्रोन किए तबाह भारत की पश्चिमी सीमा पर साल 2025 में कुल 863 घुसपैठ दर्ज हुईं, जिनमें से भारतीय सेना ने 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. भारत की पश्चिमी सीमा पर बढ़ते ड्रोन खतरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन घुसपैठ की कुल 863 घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें जम्मू-कश्मीर के इंटरनेशनल बॉर्डर पर 9 और पंजाब-राजस्थान सेक्टर में 854 घटनाएं शामिल हैं. भारतीय सेना ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम, स्पूफर और जैमर का प्रभावी इस्तेमाल कर इस चुनौती का सामना किया. इस दौरान भारतीय सेना ने कुल 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान, 72 पर नशीले पदार्थ रिपोर्ट के मुताबिक, गिराए गए 237 ड्रोनों में 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान (War-like Stores) थे. 72 ड्रोन से नशीले पदार्थ बरामद हुए जबकि बचे 161 ड्रोन बिना किसी पेलोड के थे. सीमा के आसपास ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिश थी. सुरक्षा बलों ने इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 2 AK-47 राइफल, 75 पिस्तौल और 281.41 किलोग्राम प्रतिबंधित सामान बरामद किया. आशंका है कि इन सामानों को ड्रोन की मदद से सीमा पार से पहुंचाया गया था. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दुश्मन की ओर से जासूसी, हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध कामों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की कोशिशें बढ़ी हैं. खासकर पंजाब सेक्टर में ड्रोन का इस्तेमाल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 233 UXO नष्ट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की Counter Explosives Device Units (CEDU) की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई. उत्तरी कमान के ऑपरेशनल क्षेत्र में 220 Unexploded Ordnances (UXOs) यानी ऐसे बम/गोला-बारूद जो फट नहीं पाए थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. वहीं पश्चिमी कमान के क्षेत्र में 13 UXOs को सफलतापूर्वक डिस्पोज किया गया. इसके अलावा, उत्तरी कमान की टीमों ने 3 ड्रोन के मलबे को सुरक्षित तरीके से सैनिटाइज किया और आगे की तकनीकी जांच के लिए सौंपा. इन ड्रोन के वारहेड को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. तुर्किये में निर्मित एक ड्रोन की पहचान इनमें से एक ड्रोन की पहचान तुर्किये में निर्मित Baykar YIHA III के रूप में हुई.पश्चिमी कमान की CEDU टीम ने तुर्की के Bayraktar TB-2 ड्रोन से गिराए गए MAM (Mini Akıllı Mühimmat) हथियारों को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया. इसके अलावा टीम ने दो PL-15 मिसाइलों को भी सैनिटाइज किया. चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज को किया सैनिटाइज भारतीय सेना ने 2025 में चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम भी पूरा किया. करीब 1,27,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान 29 UXOs और बड़ी संख्या में धातु के टुकड़े (splinters) बरामद किए गए. इन्हें नियंत्रित विस्फोट (Controlled Explosion) तकनीक के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. पश्चिमी मोर्चे पर ऑपरेशनल तैयारी मजबूत रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिमी मोर्चे पर तैनात भारतीय सेना की फॉर्मेशन ने अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण किया.इसके अलावा 5 से 7 फरवरी 2025 के बीच जयपुर में ऑपरेशनल चर्चाएं आयोजित की गईं. इनमें भारतीय सेना के अलावा अन्य सेनाओं, Integrated Defence Staff (IDS), रक्षा विभाग (DoD), सैन्य मामलों के विभाग (DMA), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और सेना के वरिष्ठ पूर्व अधिकारियों ने हिस्सा लिया.इन बैठकों में पश्चिमी सीमा पर बदलती सुरक्षा चुनौतियों और ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई.2
- केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी चेतना शिविर आयोजित शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार केशव विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी चेतना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जन जागरण और कानूनी जागरूकता लाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलन से हुई। उसके बाद सभी अतिथियों का तिलक लगाकर भगवा दुपट्टा से स्वागत किया गया। केशव विद्या मंदिर के निदेशक और कार्यक्रम अध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़ ने विद्यालय की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि विद्यालय में कक्षा 12वीं तक शिक्षा और बीएसटीसी संचालित है। विद्यालय से अब तक 65 राष्ट्रीय खिलाड़ी, स्काउट गाइड के 19 राष्ट्रपति अवार्ड और 140 राज्यपाल अवार्ड प्राप्त छात्र निकल चुके हैं, साथ ही भीलवाड़ा जिले की मेरिट में भी कई छात्रों ने स्थान बनाया है। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने छात्रों को किसी भी अप्रिय घटना पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट मनजीत सिंह मोंगा ने बच्चों को अपहरण से बचने के उपायों, अपहरणकर्ता गिरोहों द्वारा बच्चों को भ्रमित करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही विधिक सहायता, मौलिक कर्तव्य और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दशरथ रेगर, विनोद गुर्जर, भंवर लाल शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत सत्यदेव धाकड़, शशिकला शर्मा, रेखा व्यास, रंजना पौंड्रिक, मंजू दाधीच और विकास खटीक ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रेखा वैष्णव ने किया।1
- बड़े भाई चन्द्र शेखर आजाद जी पर जिस तरह कायराना हमला किरा गया उसके विरोध मे आज दिल्ली के कनाट पैलेस पर भारी विरोध प्रर्दशन ये अम्बेडकरवादीयो कि ताकत ओर ये कमाया है भाई ने जय भीम 💙🙏1