हाईवे की पटरी में अतिक्रमण से सुमेरपुर कस्बे में जाम का झाम हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के मध्य से गुजरे हाईवे पर दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण से कस्बे में दिनभर जाम का झाम बना रहता है। आए दिन अधिकारी भी जाम में फंसकर परेशान होते हैं। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे 34 कस्बे के मध्य से गुजरता है। बस स्टैंड से लेकर नेहा चौराहा तक कस्बे का मुख्य बाजार है। दुकानदार सुबह से ही हाईवे की पटरी में सामान रखकर अस्थाई अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे कस्बे के अंदर पूरे दिन जाम का झाम बना रहता है और वाहन चालक दिनभर परेशान रहते हैं। कस्बे के इस जाम में आए दिन अधिकारी भी फंसते हैं। लेकिन किसी का ध्यान अस्थाई अतिक्रमण को हटाने पर ध्यान नहीं जा रहा है। हाईवे के पेट्रोलिंग ऑफिसर संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण हटाना प्रशासन का कार्य है। प्रशासन को अस्थाई अतिक्रमण हटवाकर हाईवे की पटरी को खाली करना चाहिए। इससे जाम से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
हाईवे की पटरी में अतिक्रमण से सुमेरपुर कस्बे में जाम का झाम हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के मध्य से गुजरे हाईवे पर दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण से कस्बे में दिनभर जाम का झाम बना रहता है। आए दिन अधिकारी भी जाम में फंसकर परेशान होते हैं। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे
34 कस्बे के मध्य से गुजरता है। बस स्टैंड से लेकर नेहा चौराहा तक कस्बे का मुख्य बाजार है। दुकानदार सुबह से ही हाईवे की पटरी में सामान रखकर अस्थाई अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे कस्बे के अंदर पूरे दिन जाम का झाम बना रहता है और वाहन चालक दिनभर परेशान रहते हैं। कस्बे के इस जाम में
आए दिन अधिकारी भी फंसते हैं। लेकिन किसी का ध्यान अस्थाई अतिक्रमण को हटाने पर ध्यान नहीं जा रहा है। हाईवे के पेट्रोलिंग ऑफिसर संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण हटाना प्रशासन का कार्य है। प्रशासन को अस्थाई अतिक्रमण हटवाकर हाईवे की पटरी को खाली करना चाहिए। इससे जाम से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, सीसीटीवी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8:30 बजे से शुरू होंगी परीक्षा, दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, हाईस्कूल के 8161 छात्र व 6970 छात्राएं व इंटरमीडिएट के 7688 छात्र व 7012 छात्राएं कृल 29831 परीक्षा्थी बोर्ड की देंगे परीक्षा , जनपद में 43 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, चार जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 9 सचल दल किए गए तैनात, 43 केंद्रों पर तैनात किए गए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आना हुआ शुरू।4
- घाटमपुर-हमारी दुनिया में डॉक्टरों को दूसरा भगवान माना जाता है।कई बार तो डॉक्टरों ने लोगों की सांसें थमने के बाद भी उनकी सांसे वापस लौटाईं हैं। जिसकी वजह से उन्हें भगवान का दूसरा रूप भी माना जाता है।1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।2
- *सीतापुर* *बुर्के में रेकी पर पति की पिटाई* पत्नी ने रेकी कर चौराहे पर पति को पीटा महिला से अवैध संबंध के शक में मारपीट पत्नी ने पति को बीच चौराहे पर जड़े थप्पड़ गाली गलौच, मारपीट का वीडियो वायरल पत्नी,पति दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर *तंबौर थाना इलाके का मामला*1
- क्षमता से अधिक माल लादकर ई-रिक्शा दे रहे हादसों को दावत मौदहा (हमीरपुर)। नगर सहित क्षेत्र में चल रहे ई-रिक्शा क्षमता से अधिक माल ढोकर हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है, लेकिन इस ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं जा रहा। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ई-रिक्शा जरूरत से ज्यादा बांस लादे हुए दिखाई दे रहा है। असंतुलित होने के कारण रिक्शा एक मकान से टकराकर टिक गया और आसपास मौजूद लोग उसे सीधा करते नजर आए। गनीमत रही कि पास में मकान था, अन्यथा ई-रिक्शा पलट सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि यह मामला कस्बे के मोहल्ला हैदरिया का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।1
- जालौन: कार व बाइक चालक के बीच हुई तीखी झड़प, बीच सड़क पर दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट, लात घूंसों से एक दूजे को किया लहूलुहान, मारपीट देख मौके पर मची अफरा-तफरी, राहगीरों में दहशत, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड का मामला1
- Post by Sunil Sunil1
- *जिलाधिकारी ने कैलाश नाथ बालिका इंटर कालेज का किया निरिक्षण* *कानपुर*... जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली (हिंदी) के दृष्टिगत कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों का गहन अवलोकन किया। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हुई है। कानपुर नगर जनपद में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय, सहायता प्राप्त तथा अच्छी छवि वाले वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 18 फरवरी की प्रातः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों जैसे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण की आवश्यकता होती है। अतः सभी धार्मिक स्थलों, मैरिज लॉन तथा अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। यदि किसी भी स्थान से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1