logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसने लगाए नेहा बोरा मुर्दाबाद के नारे जो नेहा बोरा सरकार पर हुई फायर

2 hrs ago
user_Mohd Javed
Mohd Javed
News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

किसने लगाए नेहा बोरा मुर्दाबाद के नारे जो नेहा बोरा सरकार पर हुई फायर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • किसने लगाए नेहा बोरा मुर्दाबाद के नारे जो नेहा बोरा सरकार पर हुई फायर
    1
    किसने लगाए नेहा बोरा मुर्दाबाद के नारे जो नेहा बोरा सरकार पर हुई फायर
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सीतापुर में महिला ने लगाया दबंगों पर गाली-गलौज और ईंट-पत्थर चलाने का आरोप, राज्य महिला आयोग से लगाई गुहार सीतापुर में महिला ने लगाया दबंगों पर गाली-गलौज और ईंट-पत्थर चलाने का आरोप, राज्य महिला आयोग से लगाई गुहार खैराबाद के धनीपुर गांव का मामला, पीड़िता ने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की; घटना के वीडियो होने का किया दावा खैराबाद सीतापुर। जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव में एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने, बच्चों को अपशब्द कहने और विरोध करने पर ईंट-पत्थर चलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता मंजू पत्नी विमलेश ने इस संबंध में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को गांव के कुछ लोग एकराय होकर उसके घर के पास पहुंचे और उसे तथा उसके बच्चों को कथित तौर पर गंदी-गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि विपक्षियों ने उसके ऊपर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। महिला का दावा है कि घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है। मंजू के मुताबिक, उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और उसे थाने में प्रार्थना पत्र देने की सलाह दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद विपक्षी दोबारा एकत्र हो गए और विवाद करने लगे। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि 21 अक्टूबर को भी विपक्षी उसे गाली देने और मारपीट करने के इरादे से एकत्र हुए थे। पीड़िता का कहना है कि इस घटना से संबंधित वीडियो भी उसके मोबाइल फोन में मौजूद है। उसने आरोप लगाया कि संबंधित लोग आए दिन उसे और उसके परिवार को परेशान करते हैं, जिससे उसका परिवार भयभीत है। राज्य महिला आयोग से कार्रवाई की मांग पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। फिलहाल, प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
    1
    सीतापुर में महिला ने लगाया दबंगों पर गाली-गलौज और ईंट-पत्थर चलाने का आरोप, राज्य महिला आयोग से लगाई गुहार
सीतापुर में महिला ने लगाया दबंगों पर गाली-गलौज और ईंट-पत्थर चलाने का आरोप, राज्य महिला आयोग से लगाई गुहार
खैराबाद के धनीपुर गांव का मामला, पीड़िता ने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की; घटना के वीडियो होने का किया दावा
खैराबाद सीतापुर। जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव में एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने, बच्चों को अपशब्द कहने और विरोध करने पर ईंट-पत्थर चलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता मंजू पत्नी विमलेश ने इस संबंध में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को गांव के कुछ लोग एकराय होकर उसके घर के पास पहुंचे और उसे तथा उसके बच्चों को कथित तौर पर गंदी-गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि विपक्षियों ने उसके ऊपर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। महिला का दावा है कि घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है।
मंजू के मुताबिक, उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और उसे थाने में प्रार्थना पत्र देने की सलाह दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद विपक्षी दोबारा एकत्र हो गए और विवाद करने लगे।
महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि 21 अक्टूबर को भी विपक्षी उसे गाली देने और मारपीट करने के इरादे से एकत्र हुए थे। पीड़िता का कहना है कि इस घटना से संबंधित वीडियो भी उसके मोबाइल फोन में मौजूद है। उसने आरोप लगाया कि संबंधित लोग आए दिन उसे और उसके परिवार को परेशान करते हैं, जिससे उसका परिवार भयभीत है।
राज्य महिला आयोग से कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। फिलहाल, प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चमन चौराहे पर 15 दिन में ही टूट गई नाले की स्लेप हादसे का खतरा, एक माह में दो बार क्षतिग्रस्त हुआ क्रास पर बना स्लेप, टूटी स्लेप से गुजर रहे लोग; निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं। विकास कार्यों के‌ कण-कण में इस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है कि चन्द दिनों में ही भ्रष्टाचार की पोल‌ खुल जाती है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर के चमन चौराहे से मछली मंडी रोड की ओर मुड़ते ही नाले पर बने क्रास की स्लेप टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि पालिका प्रशासन की ओर से नई स्लेप डलवाए जाने के बावजूद वह महज 15 दिनों में ही क्षतिग्रस्त हो गई। अब लोग उसी टूटी स्लेप से होकर गुजरने को मजबूर हैं। नाले के क्रास पर डाली गई स्लेप करीब एक माह पहले टूट गई थी। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने वहां दूसरी स्लेप डलवाई, लेकिन वह भी लगभग 15 दिनों में ही टूट गई। इतनी कम अवधि में दो बार स्लेप क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री और उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। कभी भी हो सकता है हादसा चमन चौराहे से मछली मंडी रोड पर आवागमन करने वाले लोगों को इसी क्षतिग्रस्त स्लेप से होकर निकलना पड़ रहा है। ऐसे में किसी राहगीर, दोपहिया वाहन चालक या अन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पहले भी उठ चुके हैं निर्माण कार्यों पर सवाल नगर में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर इससे पहले भी सवाल उठते रहे हैं। पाण्डेय बाबा रोड और नगर पालिका रोड के निर्माण कार्यों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा हुई थी। अब चमन चौराहे पर नाले के क्रास की स्लेप का दोबारा टूटना पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों की निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है। नगरवासियों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर स्लेप के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच कराएं। साथ ही निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की पड़ताल कराकर जिम्मेदारी तय की जाए और मानकों के अनुरूप मजबूत स्लेप डलवाई जाए, ताकि लोगों को हादसे के खतरे से निजात मिल सके।
    2
    चमन चौराहे पर 15 दिन में ही टूट गई नाले की स्लेप 

हादसे का खतरा, एक माह में दो बार क्षतिग्रस्त हुआ क्रास पर बना स्लेप, टूटी स्लेप से गुजर रहे लोग; निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं। विकास कार्यों के‌ कण-कण में इस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है कि चन्द दिनों में ही भ्रष्टाचार की पोल‌ खुल जाती है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर के चमन चौराहे से मछली मंडी रोड की ओर मुड़ते ही नाले पर बने क्रास की स्लेप टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि पालिका प्रशासन की ओर से नई स्लेप डलवाए जाने के बावजूद वह महज 15 दिनों में ही क्षतिग्रस्त हो गई। अब लोग उसी टूटी स्लेप से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
नाले के क्रास पर डाली गई स्लेप करीब एक माह पहले टूट गई थी। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने वहां दूसरी स्लेप डलवाई, लेकिन वह भी लगभग 15 दिनों में ही टूट गई। इतनी कम अवधि में दो बार स्लेप क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री और उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
कभी भी हो सकता है हादसा
चमन चौराहे से मछली मंडी रोड पर आवागमन करने वाले लोगों को इसी क्षतिग्रस्त स्लेप से होकर निकलना पड़ रहा है। ऐसे में किसी राहगीर, दोपहिया वाहन चालक या अन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पहले भी उठ चुके हैं निर्माण कार्यों पर सवाल
नगर में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर इससे पहले भी सवाल उठते रहे हैं। पाण्डेय बाबा रोड और नगर पालिका रोड के निर्माण कार्यों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा हुई थी। अब चमन चौराहे पर नाले के क्रास की स्लेप का दोबारा टूटना पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों की निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है।
नगरवासियों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर स्लेप के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच कराएं। साथ ही निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की पड़ताल कराकर जिम्मेदारी तय की जाए और मानकों के अनुरूप मजबूत स्लेप डलवाई जाए, ताकि लोगों को हादसे के खतरे से निजात मिल सके।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • मितौली में लेखपाल पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया हैं
    1
    मितौली में लेखपाल पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया हैं
    user_INDIA TV24 NEWS
    INDIA TV24 NEWS
    Journalism Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    3 hrs ago
  • लखीमपुर फत्तेपुर स्थित दुर्बल आश्रम में दुर्गा मां का नगर भ्रमण भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित ढोल नगाड़ों के साथ गायत्री मंदिर फत्तेपुर से शुरू होकर दुर्बल आश्रम तक किया गया नगर भ्रमण पदयात्रा
    1
    लखीमपुर फत्तेपुर स्थित दुर्बल आश्रम में दुर्गा मां का नगर भ्रमण
भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित ढोल नगाड़ों के साथ गायत्री मंदिर फत्तेपुर से शुरू होकर दुर्बल आश्रम तक किया गया नगर भ्रमण पदयात्रा
    user_Sandeep kumar gupta
    Sandeep kumar gupta
    Electrician लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लालपुर स्टेडियम के ग्राउंड में जमी काई,, दौड़ने वाले खिलाड़ियों के फिसलने का खतरा ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी लालपुर स्टेडियम के ग्राउंड में काई जमने से दौड़ने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर कोच द्वारा समस्या के समाधान की जिम्मेदारी खिलाड़ियों पर ही डालने का आरोप है। ग्राउंड की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।
    1
    लालपुर स्टेडियम के ग्राउंड में जमी काई,, दौड़ने वाले खिलाड़ियों के फिसलने का खतरा
ASTv24 digital शाहिद लखाही 
लखीमपुर खीरी
लालपुर स्टेडियम के ग्राउंड में काई जमने से दौड़ने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर कोच द्वारा समस्या के समाधान की जिम्मेदारी खिलाड़ियों पर ही डालने का आरोप है। ग्राउंड की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मेला मैदान चौराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, नाबालिगों की बुलेट सीज लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान चौराहे पर यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात प्रभारी हरमीत सिंह और टीएसआई राकेश कुमार सहित यातायात पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों को रोककर कार्रवाई की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं, बुलेट चला रहे नाबालिगों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने बुलेट का चालान कर उसे सीज कर दिया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नाबालिगों को वाहन चलाने न दें।
    4
    मेला मैदान चौराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, नाबालिगों की बुलेट सीज
लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान चौराहे पर यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात प्रभारी हरमीत सिंह और टीएसआई राकेश कुमार सहित यातायात पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों को रोककर कार्रवाई की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए।
वहीं, बुलेट चला रहे नाबालिगों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने बुलेट का चालान कर उसे सीज कर दिया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नाबालिगों को वाहन चलाने न दें।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • घर के बंटवारे के विवाद में सगे भाई की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार घर के बंटवारे के विवाद में सगे भाई की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार संदना पुलिस ने कोमल और नन्दराम को दबोचा, हत्या में इस्तेमाल लोहे का धारदार बांका बरामद संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। जिले के संदना थाना क्षेत्र में सगे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान दो सगे भाइयों ने अपने भाई पर लोहे के धारदार बांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बांका भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को संदना थाना क्षेत्र के तेंदुआ मजरा रघुनाथपुर गांव में झपेटे पुत्र भगौती का शव बरामद हुआ था। मृतक की पत्नी सीता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, घर के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट के बाद आरोपियों ने अपने सगे भाई झपेटे पर लोहे के धारदार बांके से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। खेत पर बनी झोपड़ी के पास से गिरफ्तारी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित कोमल पुत्र भगौती और नन्दराम पुत्र भगौती, निवासी तेंदुआ मजरा रघुनाथपुर, थाना संदना को गांव में कोमल के खेत पर बनी झोपड़ी के पास से गिरफ्तार किया। कोमल की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार बांका बरामद किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता के निर्देशन में संदना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रिन्स सोनकर, कांस्टेबल शिव महेन्द्र, दीपक चाहर और गौरव कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    घर के बंटवारे के विवाद में सगे भाई की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
घर के बंटवारे के विवाद में सगे भाई की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
संदना पुलिस ने कोमल और नन्दराम को दबोचा, हत्या में इस्तेमाल लोहे का धारदार बांका बरामद
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
सीतापुर। जिले के संदना थाना क्षेत्र में सगे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान दो सगे भाइयों ने अपने भाई पर लोहे के धारदार बांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बांका भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को संदना थाना क्षेत्र के तेंदुआ मजरा रघुनाथपुर गांव में झपेटे पुत्र भगौती का शव बरामद हुआ था। मृतक की पत्नी सीता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, घर के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट के बाद आरोपियों ने अपने सगे भाई झपेटे पर लोहे के धारदार बांके से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
खेत पर बनी झोपड़ी के पास से गिरफ्तारी
पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित कोमल पुत्र भगौती और नन्दराम पुत्र भगौती, निवासी तेंदुआ मजरा रघुनाथपुर, थाना संदना को गांव में कोमल के खेत पर बनी झोपड़ी के पास से गिरफ्तार किया। कोमल की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार बांका बरामद किया है।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता के निर्देशन में संदना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रिन्स सोनकर, कांस्टेबल शिव महेन्द्र, दीपक चाहर और गौरव कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.