Shuru
Apke Nagar Ki App…
घातक ड्रोन: 1000 KM स्पीड, कावेरी इंजन की धारा, दुश्मन के रडार का काल है DRDO का यह अचूक हथियार भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता बढ़ाने को रक्षा मंत्रालय ने DRDO के विकसित 60 घातक स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन्स की खरीद को मंजूरी दी है. यह स्वदेशी फ्लाइंग-विंग ड्रोन दुश्मन के रडार से बचकर गहरे हमले करने और उनके एयर डिफेंस को तबाह करने में सक्षम है. अत्याधुनिक कार्बन कंपोजिट से बना यह यूसीएवी स्वायत्त लैंडिंग तकनीक से लैस है जो भविष्य के युद्धों में पायलटों के जोखिम को न्यूनतम करेगा. impact short icon ख़बरें फटाफट गूगल पर News18 चुनें
Raghvendra Kumar
घातक ड्रोन: 1000 KM स्पीड, कावेरी इंजन की धारा, दुश्मन के रडार का काल है DRDO का यह अचूक हथियार भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता बढ़ाने को रक्षा मंत्रालय ने DRDO के विकसित 60 घातक स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन्स की खरीद को मंजूरी दी है. यह स्वदेशी फ्लाइंग-विंग ड्रोन दुश्मन के रडार से बचकर गहरे हमले करने और उनके एयर डिफेंस को तबाह करने में सक्षम है. अत्याधुनिक कार्बन कंपोजिट से बना यह यूसीएवी स्वायत्त लैंडिंग तकनीक से लैस है जो भविष्य के युद्धों में पायलटों के जोखिम को न्यूनतम करेगा. impact short icon ख़बरें फटाफट गूगल पर News18 चुनें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना महुली में क्षेत्राधिकारी ने की समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने थाना महुली में समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं और विभिन्न अभियानों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित सभी विवेचक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों का निस्तारण निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। अनावश्यक रूप से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा महिला हेल्पलाइन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने को कहा। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ने साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और साइबर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए व्यापारियों और नागरिकों को प्रेरित करने की बात कही। बैठक के दौरान गुमशुदगी के मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कर लापता व्यक्तियों की बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा थाने में रखे गए एसआईडी, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर और बीट रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें अद्यतन और व्यवस्थित रखने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी ने जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत दी। साथ ही बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए। अंत में उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गुमशुदा हुए 02 बच्चों को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । प्रथम घटना दिनांक 08.03.2026 को समय 21.30 बजे नौशाद अली पुत्र अकबर हुसैन निवासी अंजान शहीद थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका पुत्र जिसाद अहमद उम्र करीब 4 वर्ष सायं काल 18.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है इस सूचना पर तत्काल चौकी मगहर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश के क्रम में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया । जिसके उपरान्त उक्त बच्चे को दिनांक 08/09.03.2026 की रात्रि करीब 4:00 बजे थाना क्षेत्र सहजनवा के ग्राम भरपही से सकुशल बरामद किया गया । गुमशुदा बच्चे जिसाद अहमद को उसके माता-पिता को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा कस्बा मगहर के लोगों द्वारा किया जा रहा है । बरामदगी टीम प्रभारी चौकी मगहर विनोद कुमार यादव, का0 रमेश यादव । द्वितीय घटना दिनांक 07.03.2026 को समय 17.30 बजे वादिनी अंजली पत्नी जयप्रकाश राय निवासी दसहरा (रसहरा) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर हाल मुकाम गायत्री पुरम, गोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया गया कि उनका लड़का पुष्कर उम्र करीब 12 वर्ष घर से बिना किसी को कुछ बताए कही चला गया है । उक्त सूचना पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही थी । खोजबीन के क्रम में गुमशुदा बालक को आज दिनांक 09.03.2026 को समय 9.00 बजे रेलवे स्टेशन खलीलाबाद से बरामद किया गया । गुमशुदा बच्चे को उसकी माता(वादिनी) को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । पुलिस की तत्परता के कारण बच्चे की सकुशल बरामदगी की भूरी भूरी प्रशंसा शहर खलीलाबाद के लोगों द्वारा किया जा रहा है । बरामदगी टीम उ0नि0 धर्मनाथ यादव, उ0नि0 अशोक दूबे, का0 आकाश यादव, का0 धर्मेन्द्र यादव ।3
- फरेंदा कस्बे के 42 दुकानदारों को 24 लाख रुपए का नोटिस! सभी दुकानदार दहशत में, पहुंचे नगर कार्यालय! नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया! #Maharajganj #DM #Nagar #Panchayat #Anand #Nagar #BJP #government #UttarPradesh #India1
- सिद्धार्थनगर के इटवा ब्लॉक में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अधिकारी को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसे लेते हुए देखा जा रहा है। मामले को लेकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह वीडियो 7 मार्च को सामने आया। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी को एक युवक से 500-500 रुपए के चार नोट कुल 2000 रुपए लेते हुए देखा जा सकता है। पैसे देते समय युवक कहता है- साहब आज लगा दीजिएगा1
- Post by आज की आवाज1
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 के विरोध में बिजली कर्मियों का देशव्यापी प्रदर्शन आज 27 लाख कर्मचारी व इंजीनियर करेंगे कार्य बहिष्कार, संतकबीरनगर में भी जताया गया विरोध संत कबीर नगर। प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 को संसद में पेश किए जाने की योजना के विरोध में देशभर के बिजली कर्मचारी और इंजीनियरों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर करीब 27 लाख बिजली कर्मचारी व इंजीनियर 10 मार्च 2026 को कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय संघर्ष समिति की एक बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने की। बैठक में यह भी तय किया गया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की जाएगी कि किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी बताए जा रहे इस बिल को संसद में पेश न किया जाए। यदि सरकार बिल को संसद में लाती है तो बिजली कर्मी पूरे देश में इसका जोरदार विरोध करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने बताया कि विद्युत मंत्रालय द्वारा इस बिल पर पहले हितधारकों से सुझाव मांगे गए थे। पावर सेक्टर से जुड़े कई फेडरेशन, ट्रेड यूनियन और संगठनों ने इसे जनविरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की थी। इसके बावजूद उन सुझावों को सार्वजनिक नहीं किया गया और परामर्श बैठकों की कार्यवाही भी जारी नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 जनवरी 2026 को विद्युत मंत्रालय द्वारा गठित वर्किंग ग्रुप में ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन को शामिल किया गया, जो बिजली क्षेत्र के निजीकरण का समर्थक रहा है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रदुम कुमार ने इसे पूरी प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण और असंवैधानिक करार दिया। संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण चंद्र चौरसरिया ने बताया कि 9 मार्च को दिल्ली में एक बैठक आयोजित कर सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें सांसदों को बिल के संभावित प्रभावों की जानकारी देते हुए इसे संसद में पारित न होने देने की अपील की जाएगी। इसी क्रम में संतकबीरनगर में भी बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर बिल के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन में ई० कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सहायक लेखाकार संतोष गुप्ता, नारायण चंद्र चौरसरिया, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, प्रदुम्न कुमार, श्रवण प्रजापति, संजय यादव, मनीष मिश्रा, राजकुमार, वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद रहे।1
- शिकायत है❗ 9-3- 2026 ई0, यह बखिरा बाजार है । यह बाघनगर उर्फ बखिरा के नाम से जाना जता है। यह भागेश्वर नाथ क्षेत्र है । भागेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है । यह तालाब ( पोखरा ) भागेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है । यह यहां का पुराना जलाशय है । # इसका नवीनिकरण करवाया गया है#! बड़ी अच्छी बात है । यहां पर कई त्योहार मनाये जाते हैं। छठ जैसे त्योहार, दीपावाली, एकादशी जैसे त्योहार यहां पर मनाए जाते हैं । लेकिन आश्चर्यजनक यह है की इतने बड़े क्षेत्र में यहां पर पब्लिक के लिए ना कोई शौचालय है, ना कोई मूत्रलय है, ना महिलाओं के लिए कोई सुविधा है, ना पुरुषों के लिए कोई सुविधा है, प्रसाधन नाम का कोई व्याहरिक शब्द ही इनके पास नहीं है! 👉🏾 कोई भी व्यक्ति कहीं भी ,कुत्तों जैसा खड़ा हो जता है और पेशाब करता है । उन्हीं रास्तों से माताएं, बहन ,बेटियां, बहू,हर कोई गुजरता है। जो अपने मुंडी नीचे करके मजबूर होकर उन्हें गुजरना पड़ता है। यह नगर पंचायत क्षेत्र है। नगर पालिका है । शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहीए। यहां पर कम से कम 10 से 12 कमरों वाला शौचालय और कम से कम 10 से 12 कमरों वाला मूत्रलय महिलाओं और पुरुषों के लिए होना चाहिए। 🔻ऐसे ही गंदगी भरा रहेगा ❓ क्या नगर पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों को यह नहीं दिखाई देता❓ क्या इन अधिकारियों को सुविधा शब्द की परिभाषा बताना पड़ेगा ❓1
- पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 09.03.2026 को थाना महुली परिसर में डॉ. लाल पैथ लैब के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का आयोजन किया गया । इस कैंप में ब्लड जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी । पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दिन-रात चलने के कारण स्वास्थ्य की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक होती है । इसी उद्देश्य से यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया ताकि पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकें तथा स्वस्थ रहकर बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें ।1