एक दुल्हन को लेने पहुंचा 2 दूल्हा! दोनों ही शादी पर अड़े; लड़की का फैसला कर देगा हैरान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. जिसको लेकर जानकारी सामने आ रही है कि एक दुल्हन को लेने के लिए 2 बाराती बारात लेकर मैरेज हॉल पहुंच गए. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह पूरा मामला अमरोहा कोतवाली के एक बैंकट हॉल का बताया जा रहा है. जहां 12 अप्रैल को एक शादी की काफी धूमधाम से तैयारी चल रही थी. लेकिन उसी समय पर शादी में अफरा तफरी मच गई, जब दो बाराती दूल्हे के साथ एक ही दुल्हन के लिए मंडप पहुंच गए. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया. जब एक दुल्हन को लेने के लिए 2 दूल्हे बाराती लेकर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि दुल्हन की मंगनी पहले मुरादाबाद निवासी एक दूल्हे के साथ हो चुकी थी, लेकिन किसी वजह से मंगनी टूट गई. फिर दुल्हन के परिवार वालों ने संभल के दूसरे दूल्हे के साथ उसी तारीख पर ही लड़की की शादी फिक्स कर दी. इसी तारीख पर मुरादाबाद के दूल्हे के परिजन भी अपने रिश्तेदारों में कार्ड बांट चुके थे. उन्होंने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली थी. जिसकी वजह से मुरादाबाद का दूल्हा भी बारात लेकर पहुंच गया. लड़की की मंगनी टूटने पर तय हुआ था दूसरा रिश्ता मुरादाबाद में रिश्ता टूटने के बाद लड़की के परिवार वालों ने संभल में दूसरे लड़के से रिश्ता तय हो गया था. संभल का यही दूल्हा पहले से ही बारात लेकर पहुंच चुका था. दो-दो दूल्हों के बारात लेकर पहुंचने के बाद मैरिज हॉल में अफरातफरी की स्थिति बन गई. इसके बाद तीनों पक्षों क बीच कहासुनी भी हो गई.
एक दुल्हन को लेने पहुंचा 2 दूल्हा! दोनों ही शादी पर अड़े; लड़की का फैसला कर देगा हैरान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. जिसको लेकर जानकारी सामने आ रही है कि एक दुल्हन को लेने के लिए 2 बाराती बारात लेकर मैरेज हॉल पहुंच गए. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह पूरा मामला अमरोहा कोतवाली के एक बैंकट हॉल का बताया जा रहा है. जहां 12 अप्रैल को एक शादी की काफी धूमधाम से तैयारी चल रही थी. लेकिन उसी समय पर शादी में अफरा तफरी मच गई, जब दो बाराती दूल्हे के साथ एक ही दुल्हन के लिए मंडप पहुंच गए. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया. जब एक दुल्हन को लेने के लिए 2 दूल्हे बाराती लेकर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि दुल्हन की मंगनी पहले मुरादाबाद निवासी एक दूल्हे के साथ हो चुकी थी, लेकिन किसी वजह से मंगनी टूट गई. फिर दुल्हन के परिवार वालों ने संभल के दूसरे दूल्हे के साथ उसी तारीख पर ही लड़की की शादी फिक्स कर दी. इसी तारीख पर मुरादाबाद के दूल्हे के परिजन भी अपने रिश्तेदारों में कार्ड बांट चुके थे. उन्होंने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली थी. जिसकी वजह से मुरादाबाद का दूल्हा भी बारात लेकर पहुंच गया. लड़की की मंगनी टूटने पर तय हुआ था दूसरा रिश्ता मुरादाबाद में रिश्ता टूटने के बाद लड़की के परिवार वालों ने संभल में दूसरे लड़के से रिश्ता तय हो गया था. संभल का यही दूल्हा पहले से ही बारात लेकर पहुंच चुका था. दो-दो दूल्हों के बारात लेकर पहुंचने के बाद मैरिज हॉल में अफरातफरी की स्थिति बन गई. इसके बाद तीनों पक्षों क बीच कहासुनी भी हो गई.
- Chagan Gआसींद, भीलवाड़ा, राजस्थान👏41 min ago
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड😤1 day ago
- User6302Sahebganj, Muzaffarpur😤1 day ago
- 8xAmroha🤝1 day ago
- गजेंद्र पालNawabganj, Bareilly💣1 day ago
- User5144Maker, Saran🙏1 day ago
- User1478Shahnagar, Panna💣1 day ago
- अमरोहा/गजरौला में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, द्वारा गजरौला विधानसभा क्षेत्र के ग्रैंड प्लाजा में भव्य विधानसभा स्तरीय “अंबेडकर सम्मान विचार संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई, जिससे संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रेम सिंह सैनी, राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह जाटव, पूर्व विधायक तोताराम सिंह, जिला मंत्री राजीव अग्रवाल, जगत सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, रोहित आर्य, कपिल भड़ाना, सोम प्रकाश, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम रतन सिंह, हरचरण प्रधान, सुशील मौर्य, पूर्व प्रधान पवन, चरण सिंह प्रधान, विक्रम वासीपुर प्रधान, मंडल महामंत्री अशोक जाटव, महक पाल प्रधान, प्रेमपाल प्रधान, भजन सिंह प्रधान, आकाश बहादुर, विनोद प्रधान, नरेंद्र धनौरा, प्रिंस जाटव, नरेंद्र कटारिया, अंकित सैनी, धर्मवीर प्रधान, सोनू सलेमपुर सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।2
- गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर छापेमारी अभियान चलाया। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में हुई । इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल रहरा सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी और डॉ. विक्रमजीत ने रहरा स्थित भावना हॉस्पिटल और आदमपुर के अनश नर्सिंग होम की गहन जांच की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आदमपुर के अनस नर्सिंग होम में आयुर्वेदिक पंजीकरण तो पाया गया, लेकिन उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वहां मरीजों का इलाज जारी था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एलोपैथिक इलाज के लिए वहां कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जो मरीजों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा रहा है। वहीं रहरा के भावना हॉस्पिटल में भी जांच के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। टीम ने मौके पर मौजूद मरीजों को तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑपरेशन वीडियो का मामला भी संज्ञान में आया है, जिसे लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई प्रक्रियाओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी। यदि कोई लापरवाही या अवैध कार्य सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से जहां एक ओर आम लोगों में जागरूकता बढ़ी है, वहीं अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक संचालकों में डर का माहौल भी देखा जा रहा है।2
- कांठ के सलेमपुर में तेंदुए का आतंक 5 वर्षीय मासूम पर हमला ग्रामीणों में दहशत कांठ,थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेमपुर के फैजाबाद मोहल्ले में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तेंदुए ने 5 वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी राजीव कुमार अपने परिवार के साथ गेहूं निकालने की मशीन लेकर खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनका 5 वर्षीय पुत्र लव्यांश पास में खड़ा था तभी अचानक नजदीक के गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। घटना को देख आसपास काम कर रहे परिजनों ने शोर मचाया और साहस दिखाते हुए तेंदुए के चंगुल से बच्चे को छुड़ा लिया। हमले में बच्चा घायल हो गया घायल अवस्था में परिजन बच्चे को तुरंत कांठ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक तेंदुआ पांच बच्चों पर हमला कर चुका है। वन विभाग द्वारा पहले एक तेंदुए को पिंजरे में पकड़ा भी जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्राम सलेमपुर और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीण खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं। सभी ग्रामवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पिंजरे लगाकर तेंदुओं को पकड़ा जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके कांठ से बेबाक न्यूज ऑनलाइन के लिए मोहम्मद रफ़ी की रिपोर्ट1
- Post by Mohd Shahrukh1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- जनपद हापुड़ *लोकेशन* छिजरसी टोल प्लाजा हापुड़ दबंगो ने दबंगई दिखाते हुए एक ऑटो चालक के साथ की मार पिटाई ऑटो में सवार छात्राएं मौके पर पहुंची पुलिस अब देखते हैं क्या होती है दबंग पर कार्रवाई सोशल मीडिया पर जमकर हुई वीडियो वायरल2
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- अमरोहा जनपद के कस्बा बछरायूं क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर एक बैंक्वेट हॉल के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें हसनपुर निवासी 30 वर्षीय महिला रजिया गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त रजिया अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मासूम बेटी को खरोंच तक नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे ऊपर वाले का चमत्कार बताया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।2