Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली रामलीला मैदान मेंवोट बचाओ देश बचाओ राहुल गांधी की महा रैली में उमड़ा जनसैलाब
Omprakash Parihar
दिल्ली रामलीला मैदान मेंवोट बचाओ देश बचाओ राहुल गांधी की महा रैली में उमड़ा जनसैलाब
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली रामलीला मैदान मेंवोट बचाओ देश बचाओ राहुल गांधी की महा रैली में उमड़ा जनसैलाब1
- ग्वालियर के आई केयर क्लिनिक में मरीज का मोबाइल फटा, मची अफरा-तफरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित दृष्टि आई केयर क्लिनिक में उस समय हड़कंप मच गया, जब वेटिंग एरिया में बैठे एक मरीज का मोबाइल फोन अचानक फट गया। मोबाइल फटने से आग लग गई, जिससे क्लिनिक में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान पास ही एक महिला अपने नवजात बच्चे के साथ मौजूद थी। अचानक हुए इस हादसे से वहां मौजूद मरीज और तीमारदार घबरा गए।1
- थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 24 घंटे में चोरी का सफल अनावरण, मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार आज दिनांक 02.11.2026 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी का सफल अनावरण करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गय़ी मोटरसाइकिल बरामद की गयी तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री सिमरन सिंह की वीडियो बाइट-1
- झांसी में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, मारपीट के बाद लोडिंग गाड़ी में तोड़फोड़ झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की, इसके बाद उनकी लोडिंग गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। पीड़िता के अनुसार, 31 अक्टूबर को बो अपने खाते पर बीरबाई कर रहे थे तो अगल बगल के सभी लोग आये और मर पीट करना चालू कर दिया इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। पीड़िता का आरोप है कि 1 नवंबर को जब वह अपनी लोडिंग गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचीं तो गाड़ी के शीशे टूटे मिले। तीनों टायर क्षतिग्रस्त थे और गाड़ी की बॉडी भी तोड़ दी गई थी। पीड़िता ने प्रेमनगर थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और गाड़ी की मरम्मत का खर्च दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।2
- यातायात माह नवम्बर–2026 के शुभारम्भ के अवसर पर #SPLalitpur श्री संजीव कुमार बाजपेई द्वारा दी गई बाइट। #LalitpurPolice #TrafficPolice1
- भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में हुआ भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल रहीं मुख्य अतिथि झांसी। भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।समारोह का शुभारंभ विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ हुआ। सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल का 21 ब्राह्मणों द्वारा घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। समाज की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान हनुमान भजन 'तेरे ही सहारे हनुमान सागर में नैया डाल दई' की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने खड़े होकर भजन का गुणगान किया।समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में रामस्वरूप शिवहरे लल्ला (ग्वालियर), जय सिंह चौहान (अजमेर), अशोक जायसवाल, पन्नालाल जायसवाल, मदनलाल जायसवाल, राजेंद्र जी मेवाड़ा (पूना), दिनेश सुहालका (उदयपुर), श्रीमती प्रमिला राय (जबलपुर) एवं श्रीमती सुमन राय (झांसी) उपस्थित रहीं।स्वागत वाचन के पश्चात मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष व संरक्षक लालचन्द्र गुप्ता (मुंबई) सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गणेश वंदना एवं सहस्रबाहु अर्जुन भगवान की आरती की गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं समाज को एकजुट करने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अनुपमा जायसवाल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शपथ दिलाई।इस अवसर पर संयुक्त रूप से श्रीमती आशा राय (छिंदवाड़ा) को महिला समिति अध्यक्ष, व्योम जायसवाल को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, दयाराम राय (झांसी) को वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश शिवहरे (मुंबई), शीशपाल अहलूवालिया (पंचकुला), सुबोध कुमार जायसवाल (रांची), भगवान सिंह जायसवाल (देहली), राजीव कुमार जायसवाल (देहली), कोषाध्यक्ष सूरज प्रसाद जायसवाल (रांची), कार्यकारी अध्यक्ष अक्षय जायसवाल (कोलकाता), रामेश्वर राय (एडवोकेट, झांसी), प्रदीप कुमार जायसवाल (वाराणसी), संजीव कुमार जायसवाल (देहली), जवाहर लाल गुप्ता (बापी), मुन्नालाल जायसवाल (रीवा), रामगोपाल डिकसेना (कोरबा), विजय कुमार जायसवाल (नागपुर), मनोहर चौकसे (जबलपुर), सुरेश शिवहरे (ग्वालियर), माता प्रसाद गुप्ता (मुंबई), ललितकुमार चौधरी (रांची), शीतलप्रसाद जायसवाल (कानपुर), रामेश्वर मेवाड़ा (अजमेर) एवं श्यामलाल जायसवाल (अंबिकापुर) सहित 12 उपाध्यक्षों और 24 सचिवों समेत कुल 84 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।इसके उपरांत राष्ट्रीय महिला समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा राय ने महिला पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसमें महासचिव रानिका जायसवाल (बनारस), कोषाध्यक्ष कंचन जायसवाल (मुंबई), वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सुनेन्दा चौधरी (उड़ीसा), सुषमा जायसवाल (जबलपुर), कार्यकारी अध्यक्ष वर्षा राय (झांसी), कला चौहान (अजमेर), बिंदु मालवीय, परविंदर अहलूवालिया (पंजाब), गायत्री शिवहरे (ग्वालियर), मीना शिवहरे (जबलपुर) एवं अर्चना राय (नरसिंहपुर) सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक एकता, सहयोग और संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती प्रदान करना रहा।1
- # डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले— चुनाव के बाद जनता के बीच नजर नहीं आते कांग्रेसी नेता **अहिरवार जाटव समाज के समारोह में ग्राम रिछरा पहुंचे पूर्व गृहमंत्री, ग्रामीणों ने फूलों की माला पहनाकर और तुलादान कर किया स्वागत** **दतिया।** मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को अपने एक दिवसीय दतिया प्रवास के दौरान अहिरवार जाटव समाज द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने ग्राम रिछरा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका फूलों की माला पहनाकर एवं तुलादान कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए विपक्षी दल की कार्यशैली पर सवाल उठाए। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं और भाजपा पर संविधान बदलने जैसे आरोप लगाते हैं, लेकिन विकास के मुद्दे पर उनकी भूमिका स्पष्ट नजर नहीं आती। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस के नेता कहां चले जाते हैं, इसका जनता को पता ही नहीं चलता। पूर्व गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय जनता के बीच पहुंचकर समर्थन मांगते हैं, लेकिन चुनाव के बाद जनसमस्याओं के समाधान और जनसेवा के लिए उनकी सक्रियता दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना और क्षेत्र का विकास करना होना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के कार्य हो रहे हैं तथा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार जनसेवा और विकास को प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की मासिक बैठक संपन्न डॉ. अनिल तिवारी को बुंदेलखंड प्रभारी एवं पं. राकेश शुक्ला को सह प्रभारी की जिम्मेदारी झाँसी राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की मासिक बैठक गड़मऊ झील के निकट स्थित गड़मऊ फार्म पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान डॉ. अनिल तिवारी, मोठ को बुंदेलखंड प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उनका नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही पं. राकेश शुक्ला जी को बुंदेलखंड सह प्रभारी नियुक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं विप्र बंधुओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन बुंदेलखंड क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। बैठक में सामाजिक समस्याओं के समाधान, समाज में आपसी एकता एवं समरसता को मजबूत करने, संगठन के विस्तार तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के उत्थान, जनकल्याण एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक के पश्चात सभी उपस्थित जनों ने बुंदेलखंड के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन दाल- टिक्कड़ के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर आपसी सौहार्द, आत्मीयता एवं संगठनात्मक एकजुटता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं विप्र बंधु इस अवसर पर डॉ. प्रशांत रिछारिया, पं. ऋषिकेश रावत, डॉ. विवेक बाजपेयी, पं. धीरज मिश्रा, पं. अखिलेश सौनकिया, पं. संजीव नायक, कमलेश मिश्रा,विकास मुखरैया,पं. दीपक कुमार दुबे, पं. चंद्रशेखर तिवारी, पं. संजय मिश्रा, पं. अनुराधा पाण्डेय, पं. रामकुमार दुबे, पं. शैलेन्द्र शर्मा (शैलू महाराज), पं. शुभम दुबे, पं. विकास भटभैरा, पं. मदन तिवारी, महेन्द्र दीक्षित, पं. गगन मिश्रा, नीरज कुमार दुबे, उमाशंकर तिवारी, संजीत मिश्रा, विकास बाजपेयी, राजीव शर्मा, डॉ. अनिल तिवारी (मोठ), पं. हरिमोहन पाण्डेय (गुरुजी), अनूप व्यास, श्याम बाबू दीक्षित, पं. राकेश शुक्ला, राजेश तिवारी, संजीव रिछारिया, तरुण नायक, नवीन मिश्रा, राजदीप पाठक, शंकर बाजपेयी, पं. राहुल पचौरी, राकेश तिवारी (मामू), विवेक गोस्वामी, सतीश मुदगिल, रोहित पाण्डेय, अखिलेश शर्मा, दिलीप तिवारी, मैथिलीशरण मुदगिल, रविकान्त मिश्रा, दीपक व्यास, पुष्पेन्द्र महाराज, मनीष दीक्षित, डॉ. रॉबिन्सन तिवारी, रामाधार पाठक, धर्मेन्द्र पाराशर, सुरेन्द्र मोहन पाठक, सोहन वोहरे, राज शर्मा, प्रशांत मुदगिल, राकेश दुबे (बुन्देलावार), संकल्प दुबे, डॉ. दिलीप कुमार शर्मा, इं. रामकुमार शुक्ला, श्री पुरुषोत्तम स्वामी, विनोद अवस्थी एवं अरविन्द वशिष्ठ, पियूष रावत, राहुल पचौरी, राकेश दुवे जी सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन प डा विवेक बाजपेई द्वारा एवं आभार प प्रशांत रिछारिया द्वारा किया गया ।1