logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खनिज अधिकारी को नाम सहित किया गया शिकायत, अभी तक नहीं हुआ कोई ठोस कार्रवाई, प्रशासन क्यों है मौन, किसका है संरक्षण

5 hrs ago
user_विकास श्रीवास्तव
विकास श्रीवास्तव
पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

खनिज अधिकारी को नाम सहित किया गया शिकायत, अभी तक नहीं हुआ कोई ठोस कार्रवाई, प्रशासन क्यों है मौन, किसका है संरक्षण

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी नगर//- कटनी जिला अस्पताल में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने छलांग लगा दी। हालत बेहद गंभीर, पुलिस जांच में जुटी...... 📰 कटनी जिला अस्पताल में बड़ा हादसा निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने लगाई छलांग, हालत बेहद नाजुक कटनी जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत की छत पर पहुंच गई। लोग उसे रोकने और बचाने का प्रयास कर पाते, उससे पहले ही महिला ने नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उपचार में जुटी है। महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों का पता लगा रही है। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़ 7509747686
    1
    कटनी नगर//-
कटनी जिला अस्पताल में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने छलांग लगा दी। हालत बेहद गंभीर, पुलिस जांच में जुटी......


📰 कटनी जिला अस्पताल में बड़ा हादसा
निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने लगाई छलांग, हालत बेहद नाजुक
कटनी जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत की छत पर पहुंच गई। लोग उसे रोकने और बचाने का प्रयास कर पाते, उससे पहले ही महिला ने नीचे छलांग लगा दी।
नीचे गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उपचार में जुटी है। महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों का पता लगा रही है।
रिपोर्ट:- राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7
जन जन की आवाज़
7509747686
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • --- *ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न* *देवराकला / कटनी (म.प्र.) -* ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। रात में सजी-धजी पालकी में बप्पा की झांकी निकली, पूरे गाँव ने फूल-माला और जयकारों के साथ विदाई दी। *रिपोर्ट - पूरनलाल दुबे, ग्राम देवराकला, जिला कटनी (म.प्र.)* --- --- *ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न* *देवराकला / कटनी (म.प्र.) -* ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। रात में सजी-धजी पालकी में बप्पा की झांकी निकली, पूरे गाँव ने फूल-माला और जयकारों के साथ विदाई दी। *रिपोर्ट - पूरनलाल दुबे, ग्राम देवराकला, जिला कटनी (म.प्र.)* ---
    3
    ---
*ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न*

*देवराकला / कटनी (म.प्र.) -* ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। रात में सजी-धजी पालकी में बप्पा की झांकी निकली, पूरे गाँव ने फूल-माला और जयकारों के साथ विदाई दी।

*रिपोर्ट - पूरनलाल दुबे, ग्राम देवराकला, जिला कटनी (म.प्र.)*
---
---
*ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न*
*देवराकला / कटनी (म.प्र.) -* ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। रात में सजी-धजी पालकी में बप्पा की झांकी निकली, पूरे गाँव ने फूल-माला और जयकारों के साथ विदाई दी।
*रिपोर्ट - पूरनलाल दुबे, ग्राम देवराकला, जिला कटनी (म.प्र.)*
---
    user_POORAN LAL DUBEY
    POORAN LAL DUBEY
    Local News Reporter विजयराघवगढ़, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली! सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है, उन्होंने ने भावुक कर देने वाला सन्देश दिया है.... कभी एक बड़े क्रिकेटर थे जो आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है।
    1
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली!
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त
विनोद कांबली आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है, उन्होंने ने भावुक कर देने वाला सन्देश दिया है....  कभी एक बड़े क्रिकेटर थे जो आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • मैहर जिले का गौरव दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। लगभग दो हजार छात्राएं एक साथ करेंगी कथक नृत्य, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी। मैहर, 26 सितंबर। मैहर जिले की वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 5 अक्टूबर को गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम समारोह में जिले की संस्कृति, कला, खेल एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक मां शारदा मंदिर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बताया कि गौरव दिवस के अवसर पर मैहर जिले के तीनों विकासखंडों मैहर, अमरपाटन एवं रामनगर को शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में लगभग दो हजार से अधिक छात्राओं द्वारा एक साथ कथक नृत्य प्रस्तुत कर वर्ल्ड रिकॉर्ड में मैहर जिले का नाम दर्ज कराने की पहल पर चर्चा की गई। गौरव दिवस समारोह में सांस्कृतिक नृत्य, गायन, खेलकूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग एवं आर्ट प्रतियोगिताएं तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित आयोजन भी होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।समारोह में जिले भर से महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के साथ दिव्यांगजन, स्कूली एवं गैर-स्कूली बच्चे भी सहभागिता कर सकेंगे।
    3
    मैहर जिले का गौरव दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
लगभग दो हजार छात्राएं एक साथ करेंगी कथक नृत्य, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी।
मैहर, 26 सितंबर। मैहर जिले की वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 5 अक्टूबर को गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम समारोह में जिले की संस्कृति, कला, खेल एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक मां शारदा मंदिर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बताया कि गौरव दिवस के अवसर पर मैहर जिले के तीनों विकासखंडों मैहर, अमरपाटन एवं रामनगर को शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में लगभग दो हजार से अधिक छात्राओं द्वारा एक साथ कथक नृत्य प्रस्तुत कर वर्ल्ड रिकॉर्ड में मैहर जिले का नाम दर्ज कराने की पहल पर चर्चा की गई। गौरव दिवस समारोह में सांस्कृतिक नृत्य, गायन, खेलकूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग एवं आर्ट प्रतियोगिताएं तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित आयोजन भी होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।समारोह में जिले भर से महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के साथ दिव्यांगजन, स्कूली एवं गैर-स्कूली बच्चे भी सहभागिता कर सकेंगे।
    user_Sunil kumar dahiya
    Sunil kumar dahiya
    Cable provider मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हाथी मेरे साथी : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गजराजों की सेवा, समर्पण और साहस की कहानी पांच दिवसीय हाथी महोत्सव में गजराजों के योगदान को किया जा रहा याद, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सेवा-सुश्रुषा पर जोर हाथी मेरे साथी : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गजराजों की सेवा, समर्पण और साहस की कहानी पांच दिवसीय हाथी महोत्सव में गजराजों के योगदान को किया जा रहा याद, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सेवा-सुश्रुषा पर जोर उमरिया। बाघों की दहाड़ और जंगल की रोमांचक दुनिया के लिए देश-दुनिया में पहचान रखने वाला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व केवल बाघों का घर ही नहीं, बल्कि यहां वन्यजीव संरक्षण में हाथियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। जंगल की कठिन परिस्थितियों में वन विभाग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले इन गजराजों को सम्मान देने और उनके प्रति लोगों में संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से इन दिनों बांधवगढ़ में हाथी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। “हाथी मेरे साथी” की भावना को साकार करता यह महोत्सव गजराजों और उनके महावतों के उस अनोखे रिश्ते की कहानी भी सामने लाता है, जो वर्षों के साथ विश्वास, अनुशासन और आपसी समझ से मजबूत हुआ है। जंगल के प्रहरी की भूमिका निभाते हैं गजराज बांधवगढ़ के हाथी वन क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों में वन अमले के सहयोगी रहे हैं। कठिन और दुर्गम इलाकों में गश्त, वन्यजीवों की निगरानी, आपात परिस्थितियों में सहायता तथा जंगल से जुड़े विभिन्न कार्यों में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। घने जंगल और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में जहां कई बार सामान्य साधनों से पहुंचना मुश्किल होता है, वहां प्रशिक्षित हाथी वन अमले के लिए भरोसेमंद साथी बनकर सामने आते हैं। इन गजराजों की विशेषता केवल उनका विशाल शरीर और ताकत नहीं, बल्कि उनका धैर्य, समझ और प्रशिक्षण भी है। महावत और हाथी के बीच वर्षों में विकसित हुआ विश्वास जंगल में काम करने के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महोत्सव में हो रही विशेष देखभाल पांच दिवसीय हाथी महोत्सव के दौरान बांधवगढ़ के हाथियों की विशेष सेवा-सुश्रुषा और स्वास्थ्य परीक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य, खान-पान और दैनिक देखभाल से जुड़े पहलुओं की जानकारी भी ली जा रही है। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, महावत और हाथी प्रेमी गजराजों के साथ समय बिताकर उनके संरक्षण और कल्याण का संदेश दे रहे हैं। महोत्सव के माध्यम से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि वन्यजीव संरक्षण केवल बाघ और अन्य वन्यजीवों तक सीमित नहीं है, बल्कि जंगल के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र में प्रत्येक जीव की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। महावत और हाथी का रिश्ता बना आकर्षण बांधवगढ़ के हाथियों की कहानी में उनके महावतों का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। महावत ही हाथियों की दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य और व्यवहार पर लगातार नजर रखते हैं। लंबे समय तक साथ रहने के कारण महावत अपने हाथियों की छोटी-छोटी गतिविधियों और व्यवहार में होने वाले बदलाव को भी आसानी से समझ लेते हैं। यही रिश्ता “हाथी मेरे साथी” की अवधारणा को मजबूत बनाता है। एक ओर हाथी जंगल में वन अमले का साथी है, तो दूसरी ओर उसका महावत उसकी देखभाल करने वाला संरक्षक। गजराजों के सम्मान का पर्व हाथी महोत्सव केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण का संदेश देने वाला अवसर है। बांधवगढ़ में आयोजित यह महोत्सव लोगों को यह समझने का अवसर देता है कि जंगल की सुरक्षा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले इन गजराजों की देखभाल और सम्मान भी उतना ही आवश्यक है। बांधवगढ़ के जंगलों में बाघों की मौजूदगी जितनी रोमांच पैदा करती है, उतनी ही खास कहानी इन हाथियों की भी है। वर्षों से जंगल की पगडंडियों पर वन अमले का साथ निभाते ये गजराज वास्तव में बांधवगढ़ के मौन प्रहरी और सच्चे साथी हैं। हाथी महोत्सव उनके इसी योगदान, समर्पण और वन संरक्षण में निभाई जा रही भूमिका को सलाम करने का अवसर बन गया है।
    2
    हाथी मेरे साथी : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गजराजों की सेवा, समर्पण और साहस की कहानी
पांच दिवसीय हाथी महोत्सव में गजराजों के योगदान को किया जा रहा याद, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सेवा-सुश्रुषा पर जोर
हाथी मेरे साथी : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गजराजों की सेवा, समर्पण और साहस की कहानी
पांच दिवसीय हाथी महोत्सव में गजराजों के योगदान को किया जा रहा याद, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सेवा-सुश्रुषा पर जोर
उमरिया। बाघों की दहाड़ और जंगल की रोमांचक दुनिया के लिए देश-दुनिया में पहचान रखने वाला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व केवल बाघों का घर ही नहीं, बल्कि यहां वन्यजीव संरक्षण में हाथियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। जंगल की कठिन परिस्थितियों में वन विभाग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले इन गजराजों को सम्मान देने और उनके प्रति लोगों में संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से इन दिनों बांधवगढ़ में हाथी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
“हाथी मेरे साथी” की भावना को साकार करता यह महोत्सव गजराजों और उनके महावतों के उस अनोखे रिश्ते की कहानी भी सामने लाता है, जो वर्षों के साथ विश्वास, अनुशासन और आपसी समझ से मजबूत हुआ है।
जंगल के प्रहरी की भूमिका निभाते हैं गजराज
बांधवगढ़ के हाथी वन क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों में वन अमले के सहयोगी रहे हैं। कठिन और दुर्गम इलाकों में गश्त, वन्यजीवों की निगरानी, आपात परिस्थितियों में सहायता तथा जंगल से जुड़े विभिन्न कार्यों में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। घने जंगल और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में जहां कई बार सामान्य साधनों से पहुंचना मुश्किल होता है, वहां प्रशिक्षित हाथी वन अमले के लिए भरोसेमंद साथी बनकर सामने आते हैं।
इन गजराजों की विशेषता केवल उनका विशाल शरीर और ताकत नहीं, बल्कि उनका धैर्य, समझ और प्रशिक्षण भी है। महावत और हाथी के बीच वर्षों में विकसित हुआ विश्वास जंगल में काम करने के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महोत्सव में हो रही विशेष देखभाल
पांच दिवसीय हाथी महोत्सव के दौरान बांधवगढ़ के हाथियों की विशेष सेवा-सुश्रुषा और स्वास्थ्य परीक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य, खान-पान और दैनिक देखभाल से जुड़े पहलुओं की जानकारी भी ली जा रही है। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, महावत और हाथी प्रेमी गजराजों के साथ समय बिताकर उनके संरक्षण और कल्याण का संदेश दे रहे हैं।
महोत्सव के माध्यम से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि वन्यजीव संरक्षण केवल बाघ और अन्य वन्यजीवों तक सीमित नहीं है, बल्कि जंगल के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र में प्रत्येक जीव की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है।
महावत और हाथी का रिश्ता बना आकर्षण
बांधवगढ़ के हाथियों की कहानी में उनके महावतों का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। महावत ही हाथियों की दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य और व्यवहार पर लगातार नजर रखते हैं। लंबे समय तक साथ रहने के कारण महावत अपने हाथियों की छोटी-छोटी गतिविधियों और व्यवहार में होने वाले बदलाव को भी आसानी से समझ लेते हैं।
यही रिश्ता “हाथी मेरे साथी” की अवधारणा को मजबूत बनाता है। एक ओर हाथी जंगल में वन अमले का साथी है, तो दूसरी ओर उसका महावत उसकी देखभाल करने वाला संरक्षक।
गजराजों के सम्मान का पर्व
हाथी महोत्सव केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण का संदेश देने वाला अवसर है। बांधवगढ़ में आयोजित यह महोत्सव लोगों को यह समझने का अवसर देता है कि जंगल की सुरक्षा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले इन गजराजों की देखभाल और सम्मान भी उतना ही आवश्यक है।
बांधवगढ़ के जंगलों में बाघों की मौजूदगी जितनी रोमांच पैदा करती है, उतनी ही खास कहानी इन हाथियों की भी है। वर्षों से जंगल की पगडंडियों पर वन अमले का साथ निभाते ये गजराज वास्तव में बांधवगढ़ के मौन प्रहरी और सच्चे साथी हैं। हाथी महोत्सव उनके इसी योगदान, समर्पण और वन संरक्षण में निभाई जा रही भूमिका को सलाम करने का अवसर बन गया है।
    user_अनुज सेन  राष्ट्रचंडिका अखबार
    अनुज सेन राष्ट्रचंडिका अखबार
    Lawyer Bandhogarh, Umaria•
    3 hrs ago
  • कलेक्टर जिस बस में बैठकर पहुंचे जन विश्वास कार्यक्रम में, उसी बस को करा दिया सीज 💥 *बड़ी खबर*💥 *कलेक्टर जिस बस में बैठकर पहुंचे जन विश्वास कार्यक्रम में, उसी बस को करा दिया सीज* रीवा जिले के गुढ़ में 'मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम' में पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एक्शन मोड में दिखे। जिस बस से वे कार्यक्रम में आए थे, उसमें अनियमितताएं व कमियां मिलने पर उन्होंने तुरंत जांच कराई। नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ ने बस को सीज कर बस का फिटनेस किया गया निरस्त ।
    2
    कलेक्टर जिस बस में बैठकर पहुंचे जन विश्वास कार्यक्रम में, उसी बस को करा दिया सीज
💥 *बड़ी खबर*💥
*कलेक्टर जिस बस में बैठकर पहुंचे जन विश्वास कार्यक्रम में, उसी बस को करा दिया सीज*
रीवा जिले के गुढ़ में 'मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम' में पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एक्शन मोड में दिखे। जिस बस से वे कार्यक्रम में आए थे, उसमें अनियमितताएं व कमियां मिलने पर उन्होंने तुरंत जांच कराई। नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ ने बस को सीज कर बस का फिटनेस किया गया निरस्त ।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटनी में लगातार बारिश से भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार दो साल के बच्चे को सुरक्षित निकाला गया
    1
    कटनी में लगातार बारिश से भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
दो साल के बच्चे को सुरक्षित निकाला गया
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला मैहर में जरियारी से पोड़ी तक अवैध शराब बिक्री, भाटिया शराब मैनेजर जगह-जगह कर रहा पैकारी मैहर जिले के सोनवारी शराब दुकान की आड़ में ठेकेदार से जुड़े लोगों द्वारा कई गांवों में कथित रूप से अवैध पैकारियां संचालित की जा रही हैं। जरियारी मोड़, कंचनपुर मोड़ और कटनी रोड पोड़ी के पास हाईवे किनारे मिनी दुकानें खोलकर खुलेआम शराब बेची जा रही है। भाटिया कंपनी की सोनवारी शराब दुकान के मैनेजर संतोष सिंह के संरक्षण में बोलेरो और अन्य वाहनों के माध्यम से गांवों तक शराब पहुंचाई जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने आबकारी और पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विभागीय संरक्षण के चलते अवैध शराब का कारोबार जारी है। मिश्रा ने जहरीली शराब की बिक्री की आशंका जताते हुए समय रहते कार्रवाई की मांग की है। इधर, कुटाई गांव, कटनी रोड के ग्रामीणों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित रूप से भाटिया कंपनी की अवैध शराब बिक्री का विरोध करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। आरोप यह भी है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान के दौरान छोटे प्रकरण बनाकर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर दी जाती है, जबकि बड़े कारोबारियों तक कार्रवाई नहीं पहुंचती है।
    3
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला 
मैहर में जरियारी से पोड़ी तक अवैध शराब बिक्री, भाटिया शराब मैनेजर जगह-जगह कर रहा पैकारी
मैहर जिले के सोनवारी शराब दुकान की आड़ में ठेकेदार से जुड़े लोगों द्वारा कई गांवों में कथित रूप से अवैध पैकारियां संचालित की जा रही हैं। जरियारी मोड़, कंचनपुर मोड़ और कटनी रोड पोड़ी के पास हाईवे किनारे मिनी दुकानें खोलकर खुलेआम शराब बेची जा रही है। भाटिया कंपनी की सोनवारी शराब दुकान के मैनेजर संतोष सिंह के संरक्षण में बोलेरो और अन्य वाहनों के माध्यम से गांवों तक शराब पहुंचाई जा रही है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने आबकारी और पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विभागीय संरक्षण के चलते अवैध शराब का कारोबार जारी है। मिश्रा ने जहरीली शराब की बिक्री की आशंका जताते हुए समय रहते कार्रवाई की मांग की है।
इधर, कुटाई गांव, कटनी रोड के ग्रामीणों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित रूप से भाटिया कंपनी की अवैध शराब बिक्री का विरोध करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। आरोप यह भी है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान के दौरान छोटे प्रकरण बनाकर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर दी जाती है, जबकि बड़े कारोबारियों तक कार्रवाई नहीं पहुंचती है।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • *सेवा संकल्प अभियान* *मेरे सपनों का भारत* *संदीपनी विद्यालय मैहर में जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित* *सेवा संकल्प अभियान* *मेरे सपनों का भारत* *संदीपनी विद्यालय मैहर में जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित* ---- *विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए "अपने सपनों के भारत के विचार"* ---- *19 से 24 सितंबर तक विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट चित्रों की कार्यक्रम में लगाई गई प्रदर्शनी* ---- मैहर - सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत संदीपनी विद्यालय मैहर में जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी की उपस्थिति में किया गया।विधायक श्री चतुर्वेदी एवं श्री कमलेश सुहाने की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करने के साथ ही उनमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकारों और देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना प्रस्तुत की। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कल्पनाओं के जरिए अपने सपनों के भारत को साकार रूप दिया। जिले के विभिन्न विद्यालयों में 19 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट चित्रों की जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और देश के भविष्य के प्रति उनकी सोच को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति का अवलोकन किया तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में विधायक श्री चतुर्वेदी ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की सहभागिता रही। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाओं, विचारों और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से ‘मेरे सपनों का भारत’ की संकल्पना प्रस्तुत करने का अवसर दिया।
    4
    *सेवा संकल्प अभियान*

*मेरे सपनों का भारत*

*संदीपनी विद्यालय मैहर में जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित*
*सेवा संकल्प अभियान*
*मेरे सपनों का भारत*
*संदीपनी विद्यालय मैहर में जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित*
----
*विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए "अपने सपनों के भारत के विचार"*
----
*19 से 24 सितंबर तक विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट चित्रों की कार्यक्रम में लगाई गई प्रदर्शनी*
----
मैहर - सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत संदीपनी विद्यालय मैहर में जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी की उपस्थिति में किया गया।विधायक श्री चतुर्वेदी एवं श्री कमलेश सुहाने की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करने के साथ ही उनमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकारों और देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना प्रस्तुत की। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कल्पनाओं के जरिए अपने सपनों के भारत को साकार रूप दिया।
जिले के विभिन्न विद्यालयों में 19 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट चित्रों की जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और देश के भविष्य के प्रति उनकी सोच को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति का अवलोकन किया तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम में विधायक श्री चतुर्वेदी ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की सहभागिता रही। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाओं, विचारों और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से ‘मेरे सपनों का भारत’ की संकल्पना प्रस्तुत करने का अवसर दिया।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    Photographer मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.