logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब, केंद्र सरकार का ऐतिहासिक बंगाणा, जिला युवा मोर्चा ऊना के सोशल मीडिया संयोजक राहुल शर्मा ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर विपक्षी दलों के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने अपना असली चेहरा देश के सामने उजागर कर दिया है। राहुल शर्मा ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया गया एक साहसिक और ऐतिहासिक कदम है, जो देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग देने के बजाय संसद में व्यवधान और राजनीति करने का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं—चाहे वह शिक्षा हो, खेल, प्रशासन या राजनीति। ऐसे में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देना समय की मांग है। केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। राहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल केवल राजनीतिक लाभ के लिए महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। जब महिलाओं को अधिकार देने की बात आती है, तो विपक्ष पीछे हट जाता है, जिससे उनकी नीयत पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को समान अधिकार और अवसर देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। महिला आरक्षण विधेयक देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा। अंत में राहुल शर्मा ने कहा कि देश की जनता अब जागरूक है और वह समझती है कि कौन महिलाओं के हित में काम कर रहा है और कौन केवल राजनीति कर रहा है। आने वाले समय में जनता ऐसे रवैये का जवाब जरूर देगी।

3 hrs ago
user_Abhishek Kumar Bhatia
Abhishek Kumar Bhatia
Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
3 hrs ago
dafa5d56-aea2-4a6c-834c-4042ea1602a9

महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब, केंद्र सरकार का ऐतिहासिक बंगाणा, जिला युवा मोर्चा ऊना के सोशल मीडिया संयोजक राहुल शर्मा ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर विपक्षी दलों के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने अपना असली चेहरा देश के सामने उजागर कर दिया है। राहुल शर्मा ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया गया एक साहसिक और ऐतिहासिक कदम है, जो देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग देने के बजाय संसद में व्यवधान और राजनीति करने का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं—चाहे वह शिक्षा हो, खेल, प्रशासन या राजनीति। ऐसे में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देना समय की मांग है। केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। राहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल केवल राजनीतिक लाभ के लिए महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। जब महिलाओं को अधिकार देने की बात आती है, तो विपक्ष पीछे हट जाता है, जिससे उनकी नीयत पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को समान अधिकार और अवसर देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। महिला आरक्षण विधेयक देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा। अंत में राहुल शर्मा ने कहा कि देश की जनता अब जागरूक है और वह समझती है कि कौन महिलाओं के हित में काम कर रहा है और कौन केवल राजनीति कर रहा है। आने वाले समय में जनता ऐसे रवैये का जवाब जरूर देगी।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • mohseen
    1
    mohseen
    user_Mohseen
    Mohseen
    बरसर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    29 min ago
  • ऊना पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में एक खतरनाक सांप दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना एसएचओ गौरव को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। जतिंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को सुरक्षित काबू कर लिया। इसके बाद सांप को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। पुलिस कर्मियों की सजगता और स्नेक कैचर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
    1
    ऊना पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में एक खतरनाक सांप दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना एसएचओ गौरव को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। जतिंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को सुरक्षित काबू कर लिया। इसके बाद सांप को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। पुलिस कर्मियों की सजगता और स्नेक कैचर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है
स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    19 min ago
  • 82 ts bbmb new clony vich balbir kumar g di scootry nu koi agg lgagyea #himachalpunjabnews
    1
    82 ts bbmb new clony vich balbir kumar g di scootry nu koi agg lgagyea  #himachalpunjabnews
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घुमारवीं/हमीरपुर: नेशनल हाईवे 103 पर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को तुरंत उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस द्वारा हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    घुमारवीं/हमीरपुर: नेशनल हाईवे 103 पर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को तुरंत उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस द्वारा हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हवान केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में 10 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन व आधुनिक हॉल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसकी पहली किस्त घुमारवीं स्थित हिमुडा कार्यालय भेज दी गई है। यह जानकारी हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने क्षेत्र दौरे के दौरान दी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति की मांग पर उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। चंदेल ने एसएमसी के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और उन्होंने बच्चों के लिए आउटडोर जिम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई, अनुशासन और ड्रेस की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र का उत्कृष्ट विद्यालय बताया। एसएमसी प्रधान अनिल ने बताया करीब 100 छात्रों वाले स्कूल में केवल दो जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं जबकि एक जेबीटी व सीएचटी पद खाली है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।यही नहीं पिछले 16 दिन से कक्षा तीसरी के बच्चों को होमवर्क तक नहीं मिल रहा है । चंदेल ने आश्वासन दिया कि स्टाफ की कमी जल्द दूर की जाएगी और प्रदेश सरकार शिक्षा सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूल प्रबंधन समिति सहित ग्रामीणों ने स्कूल भवन को मिली 10 लाख रुपए की राशि और आउटडोर जिम मिलने को लेकर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी सहित जितेंद्र चंदेल का भी का आभार प्रकट किया है
    1
    सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हवान केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में 10 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन व आधुनिक हॉल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसकी पहली किस्त घुमारवीं स्थित हिमुडा कार्यालय भेज दी गई है। यह जानकारी हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने क्षेत्र दौरे के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति की मांग पर उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।
चंदेल ने एसएमसी के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और उन्होंने बच्चों के लिए आउटडोर जिम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई, अनुशासन और ड्रेस की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र का उत्कृष्ट विद्यालय बताया।
एसएमसी प्रधान अनिल ने बताया करीब 100 छात्रों वाले स्कूल में केवल दो जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं जबकि एक जेबीटी व सीएचटी पद खाली है  जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।यही नहीं  पिछले 16 दिन से कक्षा तीसरी के बच्चों को होमवर्क तक नहीं मिल रहा है ।
चंदेल ने आश्वासन दिया कि स्टाफ की कमी जल्द दूर की जाएगी और प्रदेश सरकार शिक्षा सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूल प्रबंधन समिति  सहित ग्रामीणों ने स्कूल भवन को मिली 10 लाख रुपए की राशि और आउटडोर जिम मिलने  को लेकर  मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी सहित जितेंद्र चंदेल का भी का आभार प्रकट किया है
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    36 min ago
  • सुंदरनगर में रेस्टोरेंट मालिक और डिलीवरी बॉय के बीच मारपीट। डिलीवरी बॉय के पक्ष में पुलिस थाना सुंदरनगर के बाहर चक्का जाम। लोगों में भारी रोष। मौके पहुंचे डीएसपी सुंदरनगर।
    1
    सुंदरनगर में रेस्टोरेंट मालिक और डिलीवरी बॉय के बीच मारपीट। डिलीवरी बॉय के पक्ष में पुलिस थाना सुंदरनगर के बाहर चक्का जाम। लोगों में भारी रोष। मौके पहुंचे डीएसपी सुंदरनगर।
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    10 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बमसन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने 20 महिला मंडलों को सम्मानित कर महिला शक्ति के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया। कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विधायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित 7 वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भावपूर्ण पहल ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कारों की झलक प्रस्तुत की। सम्मान समारोह के दौरान विधायक को पहनाई गई शॉल और टोपी को उन्होंने स्वयं एक बुजुर्ग महिला को पहनाकर आदर-सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य 7 महिलाओं का भी सम्मान और अभिनंदन किया गया। विधायक ने नवनिर्मित ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा को भी शॉल-टोपी पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान हमारी संस्कृति और सोच का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का आदर करते हैं और जब कोई अन्य भी ऐसा करता है तो उसका भी स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “इम्पोर्टेड टीम” केवल नुक्ताचीनी में लगी रहती है, परन्तु अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने क़े लिए मुँह में दही जम जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।
    3
    सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बमसन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने 20 महिला मंडलों को सम्मानित कर महिला शक्ति के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विधायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित 7 वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भावपूर्ण पहल ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कारों की झलक प्रस्तुत की।
सम्मान समारोह के दौरान विधायक को पहनाई गई शॉल और टोपी को उन्होंने स्वयं एक बुजुर्ग महिला को पहनाकर आदर-सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य 7 महिलाओं का भी सम्मान और अभिनंदन किया गया।
विधायक ने नवनिर्मित ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा को भी शॉल-टोपी पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान हमारी संस्कृति और सोच का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का आदर करते हैं और जब कोई अन्य भी ऐसा करता है तो उसका भी स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “इम्पोर्टेड टीम” केवल नुक्ताचीनी में लगी रहती है, परन्तु अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने क़े लिए मुँह में दही जम जाता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.