logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहसिना किदवई की शोक सभा में बेटी फरीदा भावुक बोलीं- बाराबंकी से रूहानी नाता पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन के बाद उनकी जन्मभूमि बाराबंकी में शोक सभा का आयोजन किया गया। शहर के मुगल दरबार हॉल में हुई इस सभा में जिले के कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मोहसिना किदवई की बड़ी बेटी फरीदा किदवई भी मौजूद थीं। उमैर किदवई द्वारा आयोजित इस शोक सभा में कई राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें पूर्व सांसद पीएल पुनिया, सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, सदर विधायक सुरेश यादव, सपा एमएलसी राजेश यादव और विधायक फरीद महफूज किदवई शामिल थे। अमीर हैदर, राजनाथ शर्मा, महबूब किदवई और फराज किदवई जैसे प्रतिष्ठित लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वक्ताओं ने मोहसिना किदवई को बाराबंकी की धरोहर बताया, जिन्होंने दिल्ली में जिले का मान बढ़ाया।

2 days ago
user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 days ago

मोहसिना किदवई की शोक सभा में बेटी फरीदा भावुक बोलीं- बाराबंकी से रूहानी नाता पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन के बाद उनकी जन्मभूमि बाराबंकी में शोक सभा का आयोजन किया गया। शहर के मुगल दरबार हॉल में हुई इस सभा में जिले के कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मोहसिना किदवई की बड़ी बेटी फरीदा किदवई भी मौजूद थीं। उमैर किदवई द्वारा आयोजित इस शोक सभा में कई राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें पूर्व सांसद पीएल पुनिया, सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, सदर विधायक सुरेश यादव, सपा एमएलसी राजेश यादव और विधायक फरीद महफूज किदवई शामिल थे। अमीर हैदर, राजनाथ शर्मा, महबूब किदवई और फराज किदवई जैसे प्रतिष्ठित लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वक्ताओं ने मोहसिना किदवई को बाराबंकी की धरोहर बताया, जिन्होंने दिल्ली में जिले का मान बढ़ाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohd Sultan Warsi
    1
    Post by Mohd Sultan Warsi
    user_Mohd Sultan Warsi
    Mohd Sultan Warsi
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Anoop singh
    1
    Post by Anoop singh
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • CP नोएडा लक्ष्मी सिंह का बयान- सुबह 5 बजे से लगातार रूट मार्च किया जा रहा है। आज सुबह श्रमिक तीन स्थानों पर एकत्र हुए थे, जिन्हें तुरंत वार्ता के बाद 15 मिनट के भीतर ही शांतिपूर्वक हटा दिया गया। कल से यहां मौजूद हाई पावर कमेटी ने सभी हितधारकों के साथ विस्तृत और लंबी मैराथन बैठकें कीं और कुछ सिफारिशें तैयार की हैं। इन सिफारिशों को लेकर आज सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की जाएगी।उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों की समस्याओं को समझती है, उनके प्रति सहानुभूति रखती है और उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। वेतन वृद्धि को लेकर भी आज ही कोई निर्णय होने की संभावना है। सभी श्रमिकों से अपील है कि वे अपने-अपने कारखानों में वापस लौटें और गौतम बुद्ध नगर जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।पिछले दो दिनों में कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें क्यूआर कोड स्कैन कराकर श्रमिकों को जोड़ा जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि इसके पीछे कोई संगठित और सुनियोजित गिरोह सक्रिय है। भीड़ में शामिल ऐसे कुछ तत्वों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है और आगे भी उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।उनकी फंडिंग की भी जांच की जाएगी और यदि यह पाया जाता है कि उन्हें देश या राज्य के बाहर से आर्थिक सहायता मिली है, तो उस दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी। कल विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं के संबंध में 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ ऐसे लोगों को भी पकड़ा गया है जिन्होंने उन्हें उकसाया था, और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
    1
    CP नोएडा लक्ष्मी सिंह का बयान-
सुबह 5 बजे से लगातार रूट मार्च किया जा रहा है। आज सुबह श्रमिक तीन स्थानों पर एकत्र हुए थे, जिन्हें तुरंत वार्ता के बाद 15 मिनट के भीतर ही शांतिपूर्वक हटा दिया गया। कल से यहां मौजूद हाई पावर कमेटी ने सभी हितधारकों के साथ विस्तृत और लंबी मैराथन बैठकें कीं और कुछ सिफारिशें तैयार की हैं। इन सिफारिशों को लेकर आज सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की जाएगी।उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों की समस्याओं को समझती है, उनके प्रति सहानुभूति रखती है और उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। वेतन वृद्धि को लेकर भी आज ही कोई निर्णय होने की संभावना है। सभी श्रमिकों से अपील है कि वे अपने-अपने कारखानों में वापस लौटें और गौतम बुद्ध नगर जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।पिछले दो दिनों में कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें क्यूआर कोड स्कैन कराकर श्रमिकों को जोड़ा जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि इसके पीछे कोई संगठित और सुनियोजित गिरोह सक्रिय है। भीड़ में शामिल ऐसे कुछ तत्वों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है और आगे भी उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।उनकी फंडिंग की भी जांच की जाएगी और यदि यह पाया जाता है कि उन्हें देश या राज्य के बाहर से आर्थिक सहायता मिली है, तो उस दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।
कल विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं के संबंध में 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ ऐसे लोगों को भी पकड़ा गया है जिन्होंने उन्हें उकसाया था, और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
    user_Raghvendra singh
    Raghvendra singh
    Voice of people Fatehpur, Barabanki•
    6 hrs ago
  • फतेहपुर के झांसापुरवा स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारासिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम साधुराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। ट्रस्ट के चेयरमैन अजय कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि दारासिंह चौहान का माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। पार्क परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    फतेहपुर के झांसापुरवा स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारासिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम साधुराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। ट्रस्ट के चेयरमैन अजय कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि दारासिंह चौहान का माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। पार्क परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी की रामनगर ब्लॉक व तहसील के ग्राम महादेवा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर राघवेंद्र भारती के द्वारा एक प्रोग्राम का आयोजन महापुरुषों के नाम किया गया इस अवसर पर सोनू गौतम उपेंद्र कुंती अमरेश संजय ननकू लवकुश महेंद्र प्रताप अजय भास्कर प्रमोद मास्टर सद्दाम सलीम जुबेर सगीर कमलेश इत्यादि ग्रामवासी उपस्थित रहे
    3
    उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी की रामनगर ब्लॉक व तहसील के ग्राम महादेवा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर राघवेंद्र भारती के द्वारा एक प्रोग्राम का आयोजन महापुरुषों के नाम किया गया इस अवसर पर सोनू गौतम उपेंद्र कुंती अमरेश संजय ननकू लवकुश महेंद्र प्रताप अजय भास्कर प्रमोद मास्टर सद्दाम सलीम जुबेर सगीर कमलेश इत्यादि ग्रामवासी उपस्थित रहे
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • *दारोगा : मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं।* *सिपाही : तुम खड़े कहां हो, पड़े हो* *मुजफ्फरनगर में CM योगी के VIP कार्यक्रम में शराब पीकर पहुंचे दरोगा चौबे सिंह, सड़क पर लेट गए। सस्पेंड कर दिए गए हैं।*
    1
    *दारोगा : मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं।*
*सिपाही : तुम खड़े कहां हो, पड़े हो*
*मुजफ्फरनगर में CM योगी के VIP कार्यक्रम में शराब पीकर पहुंचे दरोगा चौबे सिंह, सड़क पर लेट गए। सस्पेंड कर दिए गए हैं।*
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देव थाना बिशनपुर चौकी गेहूं के खेत में लगी आग
    1
    देव थाना बिशनपुर चौकी गेहूं के खेत में लगी आग
    user_पत्रकार बाराबंकी देवा शरीफ
    पत्रकार बाराबंकी देवा शरीफ
    मैं निजामुद्दीन पत्रकार जिला रिपोर्टर नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नोएडा घटना पर DGP राजीव कृष्ण का बड़ा बयान!!
    1
    नोएडा घटना पर DGP राजीव कृष्ण का बड़ा बयान!!
    user_Raghvendra singh
    Raghvendra singh
    Voice of people Fatehpur, Barabanki•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.