एंकर – गाडरवारा में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार देखने को मिला है… जहां गाडरवारा पुलिस ने ऑपरेशन “ईगल क्लॉ” के तहत कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है… दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 54.1 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है… पहली कार्रवाई में पुलिस ने केंकरा रोड, डमरू घाटी के पास से बाबूलाल कौरव को पकड़ा, जिसके पास से 39 ग्राम स्मैक जब्त हुई… वहीं दूसरी कार्रवाई में देर रात इमलिया मरघटा के पास से वीरेन्द्र भाट को गिरफ्तार कर उसके पास से 15.1 ग्राम स्मैक बरामद की गई… पूछताछ में सामने आया है कि स्मैक की खेप खिलचीपुर से लाई गई थी… फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है… दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है… बाइट - अशोक सिंह चौहान देखना होगा कि पुलिस इस नशे के जाल के पीछे छिपे बड़े सप्लायर तक कब पहुंच पाती है…
एंकर – गाडरवारा में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार देखने को मिला है… जहां गाडरवारा पुलिस ने ऑपरेशन “ईगल क्लॉ” के तहत कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया
है… दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 54.1 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है… पहली कार्रवाई में पुलिस ने केंकरा रोड, डमरू
घाटी के पास से बाबूलाल कौरव को पकड़ा, जिसके पास से 39 ग्राम स्मैक जब्त हुई… वहीं दूसरी कार्रवाई में देर रात इमलिया मरघटा के पास से वीरेन्द्र भाट को गिरफ्तार कर उसके पास
से 15.1 ग्राम स्मैक बरामद की गई… पूछताछ में सामने आया है कि स्मैक की खेप खिलचीपुर से लाई गई थी… फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है… दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस
एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है… बाइट - अशोक सिंह चौहान देखना होगा कि पुलिस इस नशे के जाल के पीछे छिपे बड़े सप्लायर तक कब पहुंच पाती है…
- good night1
- भारतीय कानून में सहूलियत दी गई है कि आम आदमी अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकता है एवं अपने बचाव में सबूत भी इकट्ठा कर सकता है और अपने खिलाफ गवाही देने के लिए बाध्य भी नहीं हो सकता।1
- 8 अप्रैल बुधवार की दोपहर सिरोज के ग्राम जतर में आग का कहर देखने मिला किसान बादल सिंह पाल के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जो जल्दी काफी फैल गई आग की चपेट में ट्रैक्टर पानी के पाइप गेहूं की फसल व भूसा आदि आ गए जिससे किसान को लाखों रुपए का नुकसान हो गया गांव में पानी के साधन कम थे जिस कारण आग जल्दी काबू में नहीं आ पाई आगजनी की सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल सिरोज से जतर गांव पहुंची तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था और आग लगभग समाप्त हो गई थी बादल सिंह का मकान गांव के बीच में है गनीमत रही कि इस समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना पूरा गांव आग की चपेट में आ सकता था गर्मी के मौसम में आगजनी होती रहती है ऐसे में दमकल सेवा को तुरंत और सटीक किए जाने की आवश्यकता है1
- संग्रामपुर क्षेत्र के जरौटा गांव के पास गुरुवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नेवादा कनू निवासी राजेंद्र (28) पुत्र स्वामी नाथ अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा घुसी। यह हादसा जरौटा गांव के पास स्थित पानी टंकी मोड़ के पास हुआ, जहां सड़क की स्थिति और मोड़ के कारण अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार अधिक थी और संतुलन बिगड़ते ही वाहन सीधे गड्ढे में जा गिरा, जिससे राजेंद्र को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल के चाचा कलहू ने बताया कि राजेंद्र उन्हें दवा दिलाने के लिए अमेठी कस्बे ले गया था। वापस लौटते समय वह अकेले घर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।2
- *लम्भुआ ब्लॉक में किसानों का धरना, अधिकारियों की उदासीनता से बढ़ा आक्रोश* *जिला अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने दी चेतावनी—मांगें नहीं मानी गईं तो डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च* लम्भुआ ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष छोटे लाल यादव के नेतृत्व में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुबह से ही धरने पर बैठे हैं, लेकिन दोपहर करीब 1:30 बजे तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। धरने के दौरान जिला अध्यक्ष ने जब खण्ड विकास अधिकारी अजीत सिंह से वार्ता की, तो उन्होंने धरने की जानकारी न होने की बात कही। इस जवाब से किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहीं, तहसील के एक अधिकारी द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से किसानों का आक्रोश और बढ़ गया। किसानों का कहना है कि अधिकारी ने कहा—“जो करना है करो, जब खण्ड विकास अधिकारी आएंगे तो उनसे मिलना, मैं आपका ज्ञापन क्यों लूं।” इस बयान के बाद धरना स्थल पर माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सुबह से धरने पर बैठे किसानों के सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। जिला अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर वार्ता नहीं करते हैं, तो सभी किसान धरना स्थल से पैदल मार्च करते हुए सुलतानपुर स्थित डीएम कार्यालय की ओर कूच करेंगे। धरना स्थल पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे प्रशासन के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक किसानों की मांगों पर संज्ञान लेता है और स्थिति को शांत करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 2026 तहत ग्राम/ बस्ती चलो अभियान के तहत मंडल संग्रामपुर अंतर्गत अमहा,गंगौली बूथ पर आनंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में,देव प्रकाश पांडेय मंडल प्रभारी के आतिथ्य में कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में जहां एक ओर अमहा,गंगौली में निवर्तमान प्रधान रामजस यादव के घर बैठक कर लोगों को भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को बताया गया।वही दूसरी ओर गांव में भ्रमण करके लोगों को पत्रक बांटे गए। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि देव प्रकाश पांडेय जी ने योगी और मोदी जी को अतुलनीय नेता बताया।और उनके द्वारा कराए गए कार्यों को सराहना की। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का कार्य किया,उन्होंने भारत माता की जय।योगी,मोदी,जिंदाबाद,स्मृति ईरानी जिंदाबाद के नारे लगवाया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम चंद्र मिश्र, रामदेव कोरी रामदेव यादव, शतीश यादव,समीर यादव,राममूर्ति यादव,राजकुमार यादव,विवेक यादव,सूर्य पाल यादव आदि शामिल रहे।1
- देश की हर खबर एक नजर1
- एंकर – गाडरवारा में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार देखने को मिला है… जहां गाडरवारा पुलिस ने ऑपरेशन “ईगल क्लॉ” के तहत कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है… दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 54.1 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है… पहली कार्रवाई में पुलिस ने केंकरा रोड, डमरू घाटी के पास से बाबूलाल कौरव को पकड़ा, जिसके पास से 39 ग्राम स्मैक जब्त हुई… वहीं दूसरी कार्रवाई में देर रात इमलिया मरघटा के पास से वीरेन्द्र भाट को गिरफ्तार कर उसके पास से 15.1 ग्राम स्मैक बरामद की गई… पूछताछ में सामने आया है कि स्मैक की खेप खिलचीपुर से लाई गई थी… फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है… दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है… बाइट - अशोक सिंह चौहान देखना होगा कि पुलिस इस नशे के जाल के पीछे छिपे बड़े सप्लायर तक कब पहुंच पाती है…5