जमुनापारी बकरी मेले में रिश्वतखोरी का आरोप, किसानों ने की जांच की मांग अजीतमल, औरैया। विकासखंड अजीतमल में आयोजित जमुनापारी बकरी नस्ल सुधार मेला को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बकरी पालक किसानों ने पशु विभाग से जुड़े कर्मचारियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि चयन के बावजूद उनकी बकरियां नहीं भेजी गईं और इसके बदले रिश्वत मांगी गई। किसानों के अनुसार मेले में करीब आधा सैकड़ा से अधिक निम्न ग्रेड की बकरियां खरीदी गई थीं, लेकिन चयन प्रक्रिया के बाद भी कई लाभार्थियों को उनका हक नहीं मिला। पीड़ित किसानों का आरोप है कि उनसे प्रति बकरी 20 से 25 हजार रुपये की मांग की गई। इस मामले में बकरी पालक किसान श्री कृष्ण, ऊदल, जगपाल सिंह और जयवीर सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत संख्या 40016226007392 के माध्यम से उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसानों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों तक जाएंगे। (पीड़ित किसान का बयान): “हम लोगों की बकरियां मेले में चयनित हुई थीं, लेकिन बाद में हमसे पैसे मांगे गए। पैसे न देने पर हमारी बकरियां नहीं भेजी गईं। हमने इसकी शिकायत ऑनलाइन कर दी है और हमें न्याय चाहिए।”
जमुनापारी बकरी मेले में रिश्वतखोरी का आरोप, किसानों ने की जांच की मांग अजीतमल, औरैया। विकासखंड अजीतमल में आयोजित जमुनापारी बकरी नस्ल सुधार मेला को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बकरी पालक किसानों ने पशु विभाग से जुड़े कर्मचारियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि चयन के बावजूद उनकी बकरियां नहीं भेजी गईं और इसके बदले रिश्वत मांगी गई। किसानों के अनुसार मेले में करीब आधा सैकड़ा से अधिक निम्न ग्रेड की बकरियां खरीदी गई थीं, लेकिन चयन प्रक्रिया के बाद भी कई लाभार्थियों को उनका हक नहीं मिला। पीड़ित किसानों का आरोप है कि उनसे प्रति बकरी 20 से 25 हजार रुपये की मांग की गई। इस मामले में बकरी पालक किसान श्री कृष्ण, ऊदल, जगपाल सिंह और जयवीर सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत संख्या 40016226007392 के माध्यम से उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसानों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों तक जाएंगे। (पीड़ित किसान का बयान): “हम लोगों की बकरियां मेले में चयनित हुई थीं, लेकिन बाद में हमसे पैसे मांगे गए। पैसे न देने पर हमारी बकरियां नहीं भेजी गईं। हमने इसकी शिकायत ऑनलाइन कर दी है और हमें न्याय चाहिए।”
- अजीतमल, औरैया। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल) में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह सखी मॉड्यूल-04 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 29 मार्च से 01 अप्रैल तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों की 139 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी. के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर) द्वारा किया गया तथा उनके ही कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को समूह संचालन, वित्तीय प्रबंधन, बचत की महत्ता एवं आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। एसएमसीवी विद्या सिंह सेंगर (जिला संसाधन व्यक्ति) ने रीढ़ पुस्तिका, छोटी-छोटी बचत के महत्व एवं समूह में लेन-देन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इसके अतिरिक्त सुरेश चंद (डीआरपी), बीआरपी अंजू, मधु, स्नेहलता, सुनीता, चांदनी एवं दीपक कुशवाहा (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज, बकेवर) ने भी अलग-अलग विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की। प्रशिक्षण में अजीतमल, बिधूना, अछल्दा, ऐरवाकटरा, भाग्यनगर एवं साहर विकासखंड से आई महिलाओं को समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भर बनने के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने खुशी व्यक्त की और इसे अपने जीवन में उपयोगी बताया। समापन अवसर पर प्रतिभागी समूह सखियों में सुधा सेंगर, राधा चौबे, रजनी सविता, चांदनी कुशवाह, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी, निर्मला, लक्ष्मी, नीलम सहित अनेक महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।1
- औरैया में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त: 5 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, बड़ी कार्रवाई।1
- 24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माणधीन कोर्ट के उपयोग हेतु सरिया की चोरी का मामला सामने आया जिसे औरैया पुलिस द्वारा गिरोह का फंडाफोड़ किया गया4
- सहार औरैया सहार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पुर्वा दानशाह स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और सहार बस्ती के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जबकि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। दिनभर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे और इन धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने।इसके उपरांत हवन-पूजन भी संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दोनों मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय हो गया।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। दिनभर "जय श्री राम" और "हनुमानजी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर के आयोजन समिति सदस्य बब्बन शुक्ला, डब्बू शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, पुत्ती शुक्ला, प्रवीण अगिनहोत्री, राजू शुक्ला, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, गोपाल पोरवाल, प्रधुमन अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम आयोजक अमित पाण्डेय, छोटे तिवारी, मंजुल पाठक, सुनील पाण्डेय और उमेश पाण्डेय ने बताया कि सुंदरकांड और हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।3
- दिनांक 01.अप्रैल.2026 को मनोज कुमार (अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमटेड) द्वारा थाना दिबियापुर पर तहरीर दी गयी कि हमारी साईट ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट से निर्माण कार्य में उपयोग होनी वाली सरिया चोरी हो गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में थाना दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी, उ0नि0 आनन्द कुमारी मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 अभय प्रताप सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर,उ0नि0 हरेन्द्र कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर, उ0नि0 विकास त्रिपाठी मय हमराह थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम, प्रभारी सर्विलांश सेल उ0नि0 समित चौधरी मय टीम के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर उमरसाना तिराहा से करीब 200 मीटर पहले वायीं तरफ खाली प्लाटिंग से दबिश देकर समय करीब 01.25 बजे कुल 12 व्यक्तियों क्रमशः हर्ष उर्फ चुन्नू पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम अलालपुर थाना दारूबडा जनपद रेवाडी हरियणा उम्र 20 वर्ष, अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ई 87/192 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष, पुनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ई 87/255 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 25 वर्ष, सागर पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 19 वर्ष, अरुण पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा उम्र 28 वर्ष, विशाल पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी न0 19 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, लाखन पुत्र भजन सिंह निवासी बनाणा थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा उम्र 38 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी 11/197 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, विट्टू पुत्र जसवन्त उम्र 24 वर्ष निवासी 11/456 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, चरन सिंह पुत्र अवनीश सिंह निवासी झुग्गी न0 548 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 26 वर्ष, कृष्ण सिंह पुत्र खजान सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी 11/263 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली एवं लक्की सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी न0 20 कल्याणपुरी थाना कल्याणंपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ माल, 15-15 फुट के लोहे के सरिया के टुकडे (लगभग 40 कुन्टल) अनुमानित कीमत लगभग (3.50 लाख रुपये), एक अदद सेन्ट्रो कार (HR 51 AQ 4008 ग्रे कलर), एक अदद (i20 कार DL 9C AJ 0441 ग्रे कलर), एक ट्रैक्टर (फार्म ट्रेक) मय सिलाइडर बाँक्स वाली ट्राली एवं एक अदद स्लाइडर ट्राली लॉक करने वाली चाबी बरामद की गयी पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग ककोर मुख्यालय के पास कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट में सरिया लोड करना व उतारना तथा सरियों का जाल (फ्रेम) बनाने का कार्य करते है। हम लोग ज्यादा पैसे कमाने के लालच में साईट से स्लाइडर बॉक्स वाली ट्राली में सरिया चुराकर माल को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे।4
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलोखर में आपसी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रांशु को घर में खींचकर मारपीट की और चाकू से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।1
- अजीतमल, औरैया। विकासखंड अजीतमल में आयोजित जमुनापारी बकरी नस्ल सुधार मेला को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बकरी पालक किसानों ने पशु विभाग से जुड़े कर्मचारियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि चयन के बावजूद उनकी बकरियां नहीं भेजी गईं और इसके बदले रिश्वत मांगी गई। किसानों के अनुसार मेले में करीब आधा सैकड़ा से अधिक निम्न ग्रेड की बकरियां खरीदी गई थीं, लेकिन चयन प्रक्रिया के बाद भी कई लाभार्थियों को उनका हक नहीं मिला। पीड़ित किसानों का आरोप है कि उनसे प्रति बकरी 20 से 25 हजार रुपये की मांग की गई। इस मामले में बकरी पालक किसान श्री कृष्ण, ऊदल, जगपाल सिंह और जयवीर सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत संख्या 40016226007392 के माध्यम से उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसानों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों तक जाएंगे। (पीड़ित किसान का बयान): “हम लोगों की बकरियां मेले में चयनित हुई थीं, लेकिन बाद में हमसे पैसे मांगे गए। पैसे न देने पर हमारी बकरियां नहीं भेजी गईं। हमने इसकी शिकायत ऑनलाइन कर दी है और हमें न्याय चाहिए।”1
- *औरैया।* राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की गतिविधियों के अंतर्गत प्रातः काल प्रथम सत्र में स्थानीय तिलक स्टेडियम परिसर में उपस्थित वृद्ध एवं युवा योग साधकों को बिगड़ते स्वास्थ्य के कारणों पर चर्चा व बिगड़े हुए स्वास्थ्य को पुनः स्वस्थ रहने के लिए कौन-कौन से प्राकृतिक उपाय हैं, जिनके माध्यम से बिना जांच व दवाइयों के स्वस्थ ही ना रहा जाए। अपने आसपास के वातावरण को भी स्वस्थ बनाया जाए जैसी तमाम बातों के क्रम में उपस्थित साधकों को पाचन अंगों की सक्रियता बढ़ाने के लिए मंडूकासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन के अलावा बुजुर्गों को सुनाई ना पड़ने पर पेट व आंत की सफाई के लिए एनिमा आदि के विषय में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र द्वारा जानकारी दी गई।1
- औरैया,पाल समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे औरैया एसपी कार्यालय, दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग1