Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्थलगांव में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर नशीली कफ सिरप के साथ अरुण यादव (27 वर्ष), निवासी पोंगरो कोडाबहरी, थाना कांसाबेल गिरफ्तार, ₹1.44 लाख की जप्ती
Jarif Khan
पत्थलगांव में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर नशीली कफ सिरप के साथ अरुण यादव (27 वर्ष), निवासी पोंगरो कोडाबहरी, थाना कांसाबेल गिरफ्तार, ₹1.44 लाख की जप्ती
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- PM नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गूंजा नारा – महिलाओं को 33% आरक्षण कब?1
- सीतापुर मे दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म : तीन नाबालिग लड़कों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार.. अंबिकापुर । थाना सीतापुर अंतर्गत दो नाबालिक लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल छह आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने 26 अप्रैल 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 24 अप्रैल को अपनी सहेलियों के साथ एक शादी समारोह में गई थी। वहां से वापस लौटते समय आरोपियों ने उसे जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां चार लोगों ने उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता उस रात किसी तरह अपने घर पहुंची और अगले दिन 25 अप्रैल को अपने परिजनों को घटना की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात परिजनों के साथ थाना पहुंचकर प्रार्थिया ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान जब महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का कथन दर्ज किया, तब एक और गंभीर बात सामने आई। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ मौजूद उसकी सहेली के साथ भी आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने दूसरी पीड़िता का भी मेडिकल परीक्षण कराया। पहली पीड़िता का मेडिकल 26 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में हुआ था, वहीं दूसरी पीड़िता का परीक्षण देर रात होने के कारण 27 अप्रैल को संपन्न कराया गया। मामले में नया मोड़ तब आया जब 28 अप्रैल को पीड़िताओं के परिजनों ने प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट पर असहमति जताई। परिजनों की मांग और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी सीतापुर ने 29 अप्रैल को दोनों पीड़िताओं को पुनः मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर भेजा। मेडिकल जांच से प्राप्त साक्ष्यों और एकत्रित किए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू की। 30 अप्रैल 2026 तक पुलिस ने इस मामले में संलिप्त सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें तीन वयस्क पुरुष और तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पकड़े गए वयस्क आरोपियों में आनंद बेक पिता लिखन बेक (27 वर्ष), विकास उर्फ राहुल पिता नन्हू राम तिग्गा (24 वर्ष) और मनीष खलखो उर्फ आभीस शामिल हैं, जो सभी सीतापुर क्षेत्र के ग्राम जजगा के विभिन्न मोहल्लों के निवासी हैं। इन तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि तीन अन्य अपचारी बालकों को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत और उनकी टीम के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अब इस प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया पूरी कर रही है।1
- स्लग: BGN24 India News | सरगुजा ब्यूरो: सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल रिपोर्ट: सरगुजा जिले में माजा मोड़ से लेकर तेजपुर तक चल रहे पीएमजी सड़क निर्माण कार्य पर गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर यह शिकायत की जा रही है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही गिट्टी और डामर की गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। आरोप है कि डामर की मात्रा निर्धारित मानकों से काफी कम रखी जा रही है, जिससे सड़क जल्दी खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा तकनीकी मानकों की भी अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है। सड़क की मोटाई डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है। पुरानी सड़क के ऊपर सीधे गिट्टी और डस्ट बिछाकर निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्य ठेकेदार अशोक जायसवाल द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके। BGN24 India News सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल1
- अंबिकापुर/लुंड्रा, 30 अप्रैल 2026। जिला सरगुजा में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल अंबिकापुर एवं थाना लुंड्रा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और एक डस्टर वाहन जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को 29 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहेराडीह निवासी दया साहू मध्य प्रदेश से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लाकर अपने पुराने खंडहरनुमा घर में संग्रहित करता है और वाहन के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी दया साहू अपनी डस्टर कार (क्रमांक CG 11 MB 5170) में निकलने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से 750 एमएल की 6 बोतल आफ्टर डार्क व्हिस्की तथा 180 एमएल की 300 नग अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 101.46 लीटर शराब, जिसकी कीमत लगभग 92,060 रुपये आंकी गई है, जब्त की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डस्टर वाहन सहित कुल 5,09,260 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के पास शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी दया साहू (उम्र 52 वर्ष), निवासी लुंड्रा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।1
- Post by हमर जशपुर1
- अंबिकापुर: कोतवाली पुलिस की बोलेरो वाहन को लेकर एक शातिर चोर पुलिस के सामने से ही लेकर फरार होगा। प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे थाना स्टाफ के साथ सत्तीपारा में गांजा की रेड करने गए हए थे। तभी मौके का फायदा उठाकर पुलिस की बोलेरो वाहन लेकर एक शातिर चोर फरार हो गया। हालांकि राम मंदिर के पास से चोरी हुई बोलेरो वाहन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रशिक्षण डीएसपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने बोलेरो वाहन को किया ट्रेस है। प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल बोलेरो में छूटने की वजह से चोर तक पुलिस घटना के कुछ देरी बाद ही पहुच गई।शातिर चोर मुकेश नामदेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चोर के पास से बोलेरो वाहन और बोलेरो की चाबी दोनों बरामद हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की ।1
- यह पहल सुनिश्चित करती है कि हर नागरिक यह महसूस करे कि सरकार उसके साथ खड़ी है और उसकी जरूरतों के लिए सतत कार्य कर रही है। अब जनसमस्याओं का समाधान केवल दफ्तरों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सीधे लोगों के द्वार तक पहुँच रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की स्पष्ट प्रतिबद्धता है—हर आवाज़ सुनी जाए, हर आवश्यकता को प्राथमिकता मिले और हर नागरिक को सुशासन का विश्वास मिले।1
- PM नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गूंजा नारा – महिलाओं को 33% आरक्षण कब?1