Shuru
Apke Nagar Ki App…
Suraj kumar
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Suraj kumar1
- 👉 औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में प्रशासन सक्रिय हो गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। 👉 इस खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।1
- बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वाकांक्षी योजना हर जिला मुख्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर साहब के स्मृति में पार्क बनाने की योजना प्रस्तावित थी l जिसके आलोक में तत्कालीन जिला प्रभारी मंत्री माननीय हरि सहनी एवं तत्कालीन जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के द्वारा अनुमंडल कार्यालय अरवल के ठीक पीछे स्थल चयन कर शिलान्यास किया गया था l लेकिन अब वर्तमान जिला प्रशासन अरवल के द्वारा प्रस्तावित शिलान्यास स्थल पर अटल कला भवन बनाने की तैयारी की जा रही है l जिसके विरोध में प्रस्तावित स्थल पर अतिपिछड़ा एकता मंच अरवल के द्वारा शेषनाग ठाकुर के अध्यक्षता में बैठक किया गया l जिसमें सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि हमलोगों को हर हाल में शिलान्यास स्थल पर ही कर्पूरी ठाकुर पार्क बनना चाहिये l जिसमें मुख्य रूप से कामेश्वर ठाकुर, अजय विश्वकर्मा, डॉo भूषण चंद्रवंशी, मुन्ना कुमार , झपसी चौधरी, बिमल ठाकुर, रामचन्द्र गुप्ता गुड्डू चंद्रबांशी सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लेकर विरोध किया l इसके लिये आगामी बैठक 5 अप्रैल 2026 को रखा गया। और 15अप्रैल 2026 शिलान्यास स्थल पर विशाल धरना देने की तैयारी किया जायेगा l2
- बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के दावथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मलियाबाग चौक पर महिला यात्री के साथ मारपीट मामले में बस कंडक्टर को दावथ पुलिस ने किया गिरफ्तार शनिवार सुबह 8:00 बजे दावथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि मलियाबाग चौक पर एक यात्री बस में भाड़े को लेकर बस कंडक्टर ने एक महिला यात्री की पिटाई कर दी । पीड़ित महिला यात्री नवानगर क्षेत्र के रेवतिया निवासी बिंदा देवी ने मारपीट किस घटना को लेकर डायल 112 को फोन किया, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बस कंडक्टर धवई निवासी दीनानाथ सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है, जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।1
- चार लीटर शराब के साथ दो विधि विरुद्ध किशोर को किया गया निरुद्ध। गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुधई खुर्द मोड़ के समय से 4 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो विधि विरुध किशोर को निरोध किया है। साथ ही एक स्प्लेंडर बाइक को भी जब्त किया गया है। जानकारी देते हुए शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे उपहारा थाना अध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो विधि विरुद्ध किशोर स्प्लेंडर बाइक से शराब लेकर जा रहा है, उक्त सूचना के आलोक में पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो डिक्की से 4 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। तथा मौके से एक बाइक को भी जब्त किया गया। इस मामले में शराब अधिनियम के तहत दोनों विधि विरुद्ध किशोर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।1
- दमोह हटा स्लगः राधा-कृष्ण गरबा की आकर्षक प्रस्तुति से झूम उठा पंडाल1
- Post by Jitendra Kumar1
- Post by Suraj kumar1