Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहडोल नवागत कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
Angad Tiwari
शहडोल नवागत कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नौरोजाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर घायल | News 24 public TV #reels #breakingnews #news #umaria #virel नौरोजाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर घायल | उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र में न्यू पेट्रोल पंप (हनुमान टेक) के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर पाली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, दूसरी बाइक पर सवार नौरोजाबाद निवासी डॉक्टर के. एल. बघेल को भी मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और उन्होंने प्रशासन से यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए News 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ साझा करें।1
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7अगस्त को बदेरा क्लस्टर में शिविर आयोजित होगा।---कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत 07 अगस्त को बदेरा क्लस्टर में शिविर आयोजित होगा-कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ----- कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली ----- मैहर,05 अगस्त। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने बुधवार सुबह समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागृह में ली। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए कि अभियान अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं का समाधान शत प्रतिशत किया जाए, लोक सेवाओं की उपलब्धता समय सीमा में सुनिश्चित की जाए और शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने राजस्व अधिकारियों को नामांकन , बटांकन आदि लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि 07 अगस्त को बदेरा क्लस्टर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत भ्रमण और शिविर हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने जल जीवन मिशन, जननी सुरक्षा योजना , आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत 70+ वर्ष के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य , जिले में शिशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण ,ग्रामीण क्षेत्रों में एम्बुलेंस की समय पर उपलब्धता , सामुदायिक स्वच्छता केंद्रों का उपयोग कर पंचायतों में साफ सफाई आदि कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने कृषि विभाग के जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि खाद की कालाबाजारी ना हो इस पर विशेष ध्यान दें , साथ ही पशुपालन विभाग के जिला अधिकारी को पशु चिकित्सा एम्बुलेंस का लाभ हितग्राहियों को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबल योजना के सभी प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश श्रम अधिकारी को दिए। अपार आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश डीईओ और डीपीसी को दिए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों के आवास की पूर्णता और बारिश में नागरिकों को उपलब्ध किया जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि जिले में किए जा रहे सभी अधोसंरचना निर्माण कार्यों की कार्य पूर्णता दिनांक की सूची बनाकर प्रस्तुत करे और सभी कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करे। बैठक में निर्देश दिए गए कि स्किल डेवलपमेंट से संबंधित विभाग पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पंजीयन और प्रशिक्षण दे कर पात्र नागरिकों को हितलाभ वितरित करे। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने निर्देश दिए कि हिट एंड रन के प्रकरणों में हितग्राहियों को लाभ समय सीमा में प्राप्त हो इसके लिए सभी प्रकरणों में समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही करे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान वर्बल ऑटोप्सी, एचआरपीवी सर्टिफिकेशन और मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने,हाई रिस्क प्रेगनेंट महिलाओं का शत प्रतिशत चिन्हांकन ,मॉडरेट एनीमिक महिलाओं का शत प्रतिशत चिन्हांकन कर उनके पोषण स्तर में सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिले में होम डिलीवरी ना हो इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , एएनएम प्रत्येक गर्भवती महिलाओं से सतत समन्वय रखें। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर डीपीएम और अमरपाटन बीपीएम की सेवा समाप्ति और बीएमओ अमरपाटन पर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा कर प्राप्त शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।बैठक के अंत में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशिमा पटेल और विद्युत विभाग के अधिकारी श्री ओमेंद्र को मेडल देकर सम्मानित किया। बैठक में एडीएम सुश्री संजना जैन,सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- श्री गणेशाय नमः 🙏1
- श्रावण मास में शिवमय हुआ रामघाट, वैदिक मंत्रों की गूंज से आलोकित हो रही तपोभूमि अमरकंटक अनूपपूर - नमक-चमक रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप, दैनिक हवन एवं विशाल भजन-भंडारे से भक्तिमय बना वातावरण प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थस्थल अमरकंटक के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 स्थित पावन रामघाट में श्रावण मास के आगमन के साथ सम्पूर्ण वातावरण शिवमय हो उठा है। माँ नर्मदा के उत्तर तट पर प्रतिदिन गूंजते वैदिक मंत्र, श्रीरुद्रम के नमकम्-चमकम् का सस्वर पाठ, महामृत्युंजय मंत्र जाप, रुद्राभिषेक, शिव पूजन, यज्ञ-हवन एवं सत्संग से तपोभूमि अमरकंटक दिव्य आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो रही है। "त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥" श्रावण मास के शुभारंभ से प्रारंभ यह महाअनुष्ठान संपूर्ण मास निरंतर संचालित रहेगा। नर्मदा परिक्रमावासी संत स्वामी पूर्ण दास महाराज (मौनी बाबा) के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में प्रतिदिन भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक कर विश्वशांति, राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रकृति के संतुलन की मंगलकामना की जा रही है। उनके अनुसार श्रावण मास शिव आराधना का सर्वोत्तम काल है, जिसमें श्रद्धा से किया गया जप, तप एवं अभिषेक जीवन को सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सेवा और अन्नदान की सनातन परंपरा भी निरंतर निभाई जा रही है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं, नर्मदा परिक्रमा वासियों एवं दूर-दराज़ से आने वाले भक्तों के लिए भजन-कीर्तन, विशाल भंडारा, प्रातः बालभोग, मध्याह्न महाप्रसाद, संध्या अल्पाहार एवं रात्रि भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। स्वामी पूर्ण दास महाराज का संकल्प है कि इस पावन धाम से कोई भी श्रद्धालु भूखा वापस न लौटे। "अन्नदानं परं दानं विद्यादानमतः परम्। अन्नेन क्षणिका तृप्तिर्विद्यया अमृतमश्नुते॥" महर्षि विद्यालय, जबलपुर से पधारे विद्वान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शास्त्रोक्त विधि-विधान से नमक-चमक रुद्राभिषेक संपन्न कराया जा रहा है। इस महाअनुष्ठान में पंडित नीलकंठ प्यासी, पंडित जगदीश प्यासी, पंडित नंद कुमार शर्मा, पंडित वेद प्रकाश गर्ग, पंडित मनीष दुबे, पंडित प्रांजल अग्निहोत्री, पंडित दिलीप गर्ग, पंडित सुहागी द्विवेदी, पंडित वेद कृष्ण शास्त्री तथा पंडित रोहित तिवारी सहित अनेक विद्वान आचार्य-पुरोहित वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, हवन एवं शिव पूजन संपन्न करा रहे हैं। उनके मुखारविंद से निकली वैदिक ऋचाओं की पावन अनुगूंज सम्पूर्ण रामघाट को शिवभक्ति के दिव्य वातावरण से अनुप्राणित कर रही है। स्कन्द पुराण में कहा गया है— "श्रावणे मासि यो भक्त्या शंकरं पूजयेद् नरः। सर्वपापविनिर्मुक्तः शिवलोकं स गच्छति॥" अर्थात जो श्रद्धालु श्रावण मास में भगवान शिव का श्रद्धापूर्वक पूजन करता है, वह समस्त पापों से मुक्त होकर शिवकृपा का अधिकारी बनता है। नर्मदा महापुराण में भी माँ नर्मदा के उत्तर तट को तप, जप, यज्ञ एवं शिव आराधना के लिए अत्यंत पुण्यदायी बताया गया है। श्रावण मास में रामघाट पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था, हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष, धूप-दीप एवं हवन की दिव्य सुगंध, वैदिक मंत्रों की अनुगूंज और अन्नदान की अखंड सेवा ने अमरकंटक को आध्यात्मिक चेतना से सराबोर कर दिया है। यह महाअनुष्ठान केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, वैदिक परंपरा, लोकमंगल और सेवा-साधना का जीवंत एवं प्रेरणादायी प्रतीक बन गया है।1
- मासूमों की जान जोखिम में! जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर आदिवासी बच्चे 🚨 मासूमों की जान जोखिम में! जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर आदिवासी बच्चे 🚨 अनूपपुर | बहेराबांध | ग्राम क्योटार सरकार सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दावे करती है, लेकिन अनूपपुर जिले के ग्राम क्योटार की शासकीय प्राथमिक शाला की तस्वीर इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 🏫 जर्जर भवन… 🌧️ टपकती छत… 💧 कक्षाओं में भरता पानी… 💡 बिजली का अभाव… 🪳 बरसाती कीड़े-मकौड़ों का खतरा… बारिश के दौरान विद्यालय की छत से पानी टपकता है और कई जगह कक्षाओं में पानी भर जाता है। ऐसे में मासूम बच्चों को कभी भींगते हुए तो कभी दूसरे स्थानों का सहारा लेकर पढ़ाई करनी पड़ती है। वहीं बिजली व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश और बादल के दौरान कक्षाओं में अंधेरा छा जाता है। खिड़कियों से आने वाली रोशनी के सहारे बच्चों को पढ़ाई करनी पड़ती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर जर्जर छत का कोई हिस्सा अचानक गिर गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? 👉 आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अधिकारी? 👉 आदिवासी बच्चों को सुरक्षित स्कूल भवन कब मिलेगा? 👉 क्या किसी हादसे का इंतजार किया जा रहा है? बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। प्रशासन से मांग है कि विद्यालय भवन का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत, बिजली व्यवस्था और बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। 📢 हादसे से पहले कार्रवाई जरूरी है!1
- भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। *भारतीय किसान संघ ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया जी को प्रशस्ति-पत्र साल श्रीफल देकर किया सम्मान,किसानों के हित में किए कार्यों की सराहना* डिंडौरी, 05 अगस्त 2026। भारतीय किसान संघ, जिला डिंडौरी ने बुधवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 19 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संघ ने किसानों एवं आमजन के हित में किए गए प्रशासनिक सुधार, जनकल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कलेक्टर को प्रशस्ति-पत्र भी भेंट किया। प्रशस्ति-पत्र में भारतीय किसान संघ ने उल्लेख किया कि कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के कार्यकाल में प्रशासनिक सुधार, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा किसानों के हित में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनसे जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। संघ ने उनके समर्पण और जनहितैषी कार्यशैली की सराहना करते हुए शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही संघ ने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए 19 बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न विभागों से जुड़ी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में विकासखंड कार्यालयों में बीज वितरण की रेट सूची एवं योजना संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने, धान उपार्जन की सीमा 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 क्विंटल करने तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संघ ने समय पर मृदा परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने, किसानों की शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उद्यानिकी विभाग से केंचुआ खाद के स्थायी डंपों की संख्या बढ़ाने एवं पावर टिलर वितरण के लक्ष्य में वृद्धि, जबकि पशुपालन विभाग से पशुओं के बीमा एवं दुधारू पशुओं को चिन्हित करने की मांग की गई। ज्ञापन में सहकारिता विभाग द्वारा नवीन लैम्पसों के लिए अलग-अलग कार्यालय खोलने, शासकीय भूमि, नाला, नदी, तालाब, झिरिया स्रोत एवं गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, बिलगड़ा बांध में हूटर (सायरन) लगाने, बांध तक पक्की सड़क बनाने तथा समनापुर उप तहसील भवन को शीघ्र संचालित कराने की मांग भी शामिल रही। भारतीय किसान संघ ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध बिजली कटौती पर रोक लगाने, शहपुरा में 132 केवी सब स्टेशन का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा पशु चिकित्सा विभाग की संजीवनी 1962 सेवा को तत्काल सुचारु रूप से शुरू करने की मांग दोहराई। संघ का कहना है कि डीजल उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर किसानों को सेवा नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा गल्ला मंडी की सभी दुकानों में रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने तथा जिले के कृषि उपज मंडी कार्यालय के लिए नवीन भवन निर्माण की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू, भानसिंह मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला जैविक प्रमुख तरूण परस्ते,जिला विपड़न प्रमुख खिलपत गौतम, सदस्य खूबचंद साहू, डिण्डौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, रमेश्वर गौतम, बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, मटरू दादा,धनसिंह दादा सहित अन्य किसान रहे उपस्थित ।3
- *मैहर में पटवारियों की हड़ताल से जनसेवाएं प्रभावित*मैहर *मैहर में पटवारियों की हड़ताल से जनसेवाएं प्रभावित* मैहर में पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नामांतरण, सीमांकन, आय-जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी प्रक्रियाएं ठप होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग जल्द समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं।1
- जिला उमरिया के नौरोजाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल l उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां न्यू पेट्रोल पंप (हनुमान टेक) के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार देते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरसिंहपुर पाली पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।1