भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। *भारतीय किसान संघ ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया जी को प्रशस्ति-पत्र साल श्रीफल देकर किया सम्मान,किसानों के हित में किए कार्यों की सराहना* डिंडौरी, 05 अगस्त 2026। भारतीय किसान संघ, जिला डिंडौरी ने बुधवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 19 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संघ ने किसानों एवं आमजन के हित में किए गए प्रशासनिक सुधार, जनकल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कलेक्टर को प्रशस्ति-पत्र भी भेंट किया। प्रशस्ति-पत्र में भारतीय किसान संघ ने उल्लेख किया कि कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के कार्यकाल में प्रशासनिक सुधार, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा किसानों के हित में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनसे जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। संघ ने उनके समर्पण और जनहितैषी कार्यशैली की सराहना करते हुए शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही संघ ने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए 19 बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न विभागों से जुड़ी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में विकासखंड कार्यालयों में बीज वितरण की रेट सूची एवं योजना संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने, धान उपार्जन की सीमा 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 क्विंटल करने तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संघ ने समय पर मृदा परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने, किसानों की शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उद्यानिकी विभाग से केंचुआ खाद के स्थायी डंपों की संख्या बढ़ाने एवं पावर टिलर वितरण के लक्ष्य में वृद्धि, जबकि पशुपालन विभाग से पशुओं के बीमा एवं दुधारू पशुओं को चिन्हित करने की मांग की गई। ज्ञापन में सहकारिता विभाग द्वारा नवीन लैम्पसों के लिए अलग-अलग कार्यालय खोलने, शासकीय भूमि, नाला, नदी, तालाब, झिरिया स्रोत एवं गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, बिलगड़ा बांध में हूटर (सायरन) लगाने, बांध तक पक्की सड़क बनाने तथा समनापुर उप तहसील भवन को शीघ्र संचालित कराने की मांग भी शामिल रही। भारतीय किसान संघ ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध बिजली कटौती पर रोक लगाने, शहपुरा में 132 केवी सब स्टेशन का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा पशु चिकित्सा विभाग की संजीवनी 1962 सेवा को तत्काल सुचारु रूप से शुरू करने की मांग दोहराई। संघ का कहना है कि डीजल उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर किसानों को सेवा नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा गल्ला मंडी की सभी दुकानों में रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने तथा जिले के कृषि उपज मंडी कार्यालय के लिए नवीन भवन निर्माण की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू, भानसिंह मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला जैविक प्रमुख तरूण परस्ते,जिला विपड़न प्रमुख खिलपत गौतम, सदस्य खूबचंद साहू, डिण्डौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, रमेश्वर गौतम, बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, मटरू दादा,धनसिंह दादा सहित अन्य किसान रहे उपस्थित ।
भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। *भारतीय किसान संघ ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया जी को प्रशस्ति-पत्र साल श्रीफल देकर किया सम्मान,किसानों के हित में किए कार्यों की सराहना* डिंडौरी, 05 अगस्त 2026। भारतीय किसान संघ, जिला डिंडौरी ने बुधवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 19 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संघ ने किसानों एवं आमजन के हित में किए गए प्रशासनिक सुधार, जनकल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कलेक्टर को प्रशस्ति-पत्र भी भेंट किया। प्रशस्ति-पत्र में भारतीय किसान संघ ने उल्लेख किया कि कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के कार्यकाल में प्रशासनिक सुधार, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा किसानों के हित में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनसे जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। संघ ने उनके समर्पण और जनहितैषी कार्यशैली की सराहना करते हुए शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही संघ ने किसानों की
समस्याओं के निराकरण के लिए 19 बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न विभागों से जुड़ी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में विकासखंड कार्यालयों में बीज वितरण की रेट सूची एवं योजना संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने, धान उपार्जन की सीमा 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 क्विंटल करने तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संघ ने समय पर मृदा परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने, किसानों की शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उद्यानिकी विभाग से केंचुआ खाद के स्थायी डंपों की संख्या बढ़ाने एवं पावर टिलर वितरण के लक्ष्य में वृद्धि, जबकि पशुपालन विभाग से पशुओं के बीमा एवं दुधारू पशुओं को चिन्हित करने की मांग की गई। ज्ञापन में सहकारिता विभाग द्वारा नवीन लैम्पसों के लिए अलग-अलग कार्यालय खोलने, शासकीय भूमि, नाला, नदी, तालाब, झिरिया स्रोत एवं गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, बिलगड़ा बांध में हूटर (सायरन) लगाने, बांध तक पक्की सड़क बनाने तथा समनापुर उप तहसील भवन को शीघ्र संचालित कराने
की मांग भी शामिल रही। भारतीय किसान संघ ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध बिजली कटौती पर रोक लगाने, शहपुरा में 132 केवी सब स्टेशन का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा पशु चिकित्सा विभाग की संजीवनी 1962 सेवा को तत्काल सुचारु रूप से शुरू करने की मांग दोहराई। संघ का कहना है कि डीजल उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर किसानों को सेवा नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा गल्ला मंडी की सभी दुकानों में रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने तथा जिले के कृषि उपज मंडी कार्यालय के लिए नवीन भवन निर्माण की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू, भानसिंह मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला जैविक प्रमुख तरूण परस्ते,जिला विपड़न प्रमुख खिलपत गौतम, सदस्य खूबचंद साहू, डिण्डौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, रमेश्वर गौतम, बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, मटरू दादा,धनसिंह दादा सहित अन्य किसान रहे उपस्थित ।
- भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। *भारतीय किसान संघ ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया जी को प्रशस्ति-पत्र साल श्रीफल देकर किया सम्मान,किसानों के हित में किए कार्यों की सराहना* डिंडौरी, 05 अगस्त 2026। भारतीय किसान संघ, जिला डिंडौरी ने बुधवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 19 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संघ ने किसानों एवं आमजन के हित में किए गए प्रशासनिक सुधार, जनकल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कलेक्टर को प्रशस्ति-पत्र भी भेंट किया। प्रशस्ति-पत्र में भारतीय किसान संघ ने उल्लेख किया कि कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के कार्यकाल में प्रशासनिक सुधार, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा किसानों के हित में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनसे जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। संघ ने उनके समर्पण और जनहितैषी कार्यशैली की सराहना करते हुए शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही संघ ने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए 19 बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न विभागों से जुड़ी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में विकासखंड कार्यालयों में बीज वितरण की रेट सूची एवं योजना संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने, धान उपार्जन की सीमा 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 क्विंटल करने तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संघ ने समय पर मृदा परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने, किसानों की शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उद्यानिकी विभाग से केंचुआ खाद के स्थायी डंपों की संख्या बढ़ाने एवं पावर टिलर वितरण के लक्ष्य में वृद्धि, जबकि पशुपालन विभाग से पशुओं के बीमा एवं दुधारू पशुओं को चिन्हित करने की मांग की गई। ज्ञापन में सहकारिता विभाग द्वारा नवीन लैम्पसों के लिए अलग-अलग कार्यालय खोलने, शासकीय भूमि, नाला, नदी, तालाब, झिरिया स्रोत एवं गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, बिलगड़ा बांध में हूटर (सायरन) लगाने, बांध तक पक्की सड़क बनाने तथा समनापुर उप तहसील भवन को शीघ्र संचालित कराने की मांग भी शामिल रही। भारतीय किसान संघ ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध बिजली कटौती पर रोक लगाने, शहपुरा में 132 केवी सब स्टेशन का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा पशु चिकित्सा विभाग की संजीवनी 1962 सेवा को तत्काल सुचारु रूप से शुरू करने की मांग दोहराई। संघ का कहना है कि डीजल उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर किसानों को सेवा नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा गल्ला मंडी की सभी दुकानों में रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने तथा जिले के कृषि उपज मंडी कार्यालय के लिए नवीन भवन निर्माण की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू, भानसिंह मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला जैविक प्रमुख तरूण परस्ते,जिला विपड़न प्रमुख खिलपत गौतम, सदस्य खूबचंद साहू, डिण्डौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, रमेश्वर गौतम, बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, मटरू दादा,धनसिंह दादा सहित अन्य किसान रहे उपस्थित ।3
- कलेक्टर ने कृषको के तालाब मे मत्स्य बीज छोडे तथा किया वृक्षारोपण कलेक्टर ने कृषको के तालाब मे मत्स्य बीज छोडे तथा किया वृक्षारोपण कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने मानपुर विकासखंड के पडवार एवं चिल्हारी ग्राम मे कृषको के खेतो मे जाकर समन्वित कृषि कार्य का अवलोकन किया, उन्होने कृषको के तालाब मे मत्स्य बीज छोडे और वृक्षारोपण भी किया। कलेक्टर ने कृषक सोनाली मजूमदार एवं बिहारी काछी के खेत मे किये जा रहे फसल विवधीकरण का अवलोकन करते हुये कृषको से संवाद भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि परंपरागत खेती के स्थान पर मांग आधारित व बाजार आधारित फसलो को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। किसान भाईयो को अपने खेतो मे कई तरह के फसल व उधानिकी फसल को लेना होगा तभी कृषि को आय का साधन बनाया जा सकता है। उन्होने कहा कि एक ही खेत मे विभिन्न प्रकार की फसलें लेने से एक फसल का नुकसान होने पर दूसरे से भरपाई होती है। उन्होने कृषक द्वारा अपने खेत मे लगाये गये हल्दी, मिर्च एवं विभिन्न प्रकार की सब्जियो के साथ ही फलदार पौधे जैसे आम, जामुन व कटहल भी लगाये थे। कृषक बिहारी काछी ने बताया कि वह डेढ एकड के खेत मे विभिन्न फसलो एवं उद्यानिकी फसलो के उत्पादन लेते है साथ ही साथ वह मत्स्य उत्पादन का भी लाभ प्राप्त कर सकेगा। कलेक्टर ने अपेक्षा की जिले के किसान इसी प्रकार बाजार आधारित फसलो का उत्पादन लेकर अपनी आय मे वृद्धि कर सकेगे। उन्होने कृषि विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये की अधिक से अधिक पात्र किसानो को शासन की योजनाओ का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम हरनीत कौर, डिप्टी कलेक्टर प्रिया अग्रवाल, उप संचालक कृषि संग्राम सिंह, उप संचालक उद्यान झनक सिंह मरावी एवं कृषि विभाग के मैदान कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- एक युवक की सनक 50 हजार किलोमीटर की स्कैटिंग अब जगन्नाथ पुरी की यात्रा1
- नौरोजाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर घायल | Umaria News उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र में न्यू पेट्रोल पंप (हनुमान टेक) के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर पाली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, दूसरी बाइक पर सवार नौरोजाबाद निवासी डॉक्टर के. एल. बघेल को भी मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और उन्होंने प्रशासन से यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए News 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ साझा करें।2
- Post by Akash Chakarwarti1
- नौरोजाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर घायल | News 24 public TV #reels #breakingnews #news #umaria #virel नौरोजाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर घायल | उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र में न्यू पेट्रोल पंप (हनुमान टेक) के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर पाली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, दूसरी बाइक पर सवार नौरोजाबाद निवासी डॉक्टर के. एल. बघेल को भी मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और उन्होंने प्रशासन से यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए News 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ साझा करें।1
- जिला उमरिया के नौरोजाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल l उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां न्यू पेट्रोल पंप (हनुमान टेक) के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार देते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरसिंहपुर पाली पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।1