नौरोजाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर घायल | Umaria News उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र में न्यू पेट्रोल पंप (हनुमान टेक) के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर पाली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, दूसरी बाइक पर सवार नौरोजाबाद निवासी डॉक्टर के. एल. बघेल को भी मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और उन्होंने प्रशासन से यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए News 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
नौरोजाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर घायल | Umaria News उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र में न्यू पेट्रोल पंप (हनुमान टेक) के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में डगडौआ निवासी अंकित बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर पाली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, दूसरी बाइक पर सवार
नौरोजाबाद निवासी डॉक्टर के. एल. बघेल को भी मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और उन्होंने प्रशासन से यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए News 24 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
- शहडोल नवागत कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।1
- भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। *भारतीय किसान संघ ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया जी को प्रशस्ति-पत्र साल श्रीफल देकर किया सम्मान,किसानों के हित में किए कार्यों की सराहना* डिंडौरी, 05 अगस्त 2026। भारतीय किसान संघ, जिला डिंडौरी ने बुधवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 19 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संघ ने किसानों एवं आमजन के हित में किए गए प्रशासनिक सुधार, जनकल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कलेक्टर को प्रशस्ति-पत्र भी भेंट किया। प्रशस्ति-पत्र में भारतीय किसान संघ ने उल्लेख किया कि कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के कार्यकाल में प्रशासनिक सुधार, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा किसानों के हित में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनसे जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। संघ ने उनके समर्पण और जनहितैषी कार्यशैली की सराहना करते हुए शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही संघ ने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए 19 बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न विभागों से जुड़ी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में विकासखंड कार्यालयों में बीज वितरण की रेट सूची एवं योजना संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने, धान उपार्जन की सीमा 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 क्विंटल करने तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संघ ने समय पर मृदा परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने, किसानों की शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उद्यानिकी विभाग से केंचुआ खाद के स्थायी डंपों की संख्या बढ़ाने एवं पावर टिलर वितरण के लक्ष्य में वृद्धि, जबकि पशुपालन विभाग से पशुओं के बीमा एवं दुधारू पशुओं को चिन्हित करने की मांग की गई। ज्ञापन में सहकारिता विभाग द्वारा नवीन लैम्पसों के लिए अलग-अलग कार्यालय खोलने, शासकीय भूमि, नाला, नदी, तालाब, झिरिया स्रोत एवं गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, बिलगड़ा बांध में हूटर (सायरन) लगाने, बांध तक पक्की सड़क बनाने तथा समनापुर उप तहसील भवन को शीघ्र संचालित कराने की मांग भी शामिल रही। भारतीय किसान संघ ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध बिजली कटौती पर रोक लगाने, शहपुरा में 132 केवी सब स्टेशन का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा पशु चिकित्सा विभाग की संजीवनी 1962 सेवा को तत्काल सुचारु रूप से शुरू करने की मांग दोहराई। संघ का कहना है कि डीजल उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर किसानों को सेवा नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा गल्ला मंडी की सभी दुकानों में रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने तथा जिले के कृषि उपज मंडी कार्यालय के लिए नवीन भवन निर्माण की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष जगदीश साहू, भानसिंह मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला जैविक प्रमुख तरूण परस्ते,जिला विपड़न प्रमुख खिलपत गौतम, सदस्य खूबचंद साहू, डिण्डौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, रमेश्वर गौतम, बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, मटरू दादा,धनसिंह दादा सहित अन्य किसान रहे उपस्थित ।3
- विजयराघवगढ़ में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, संदिग्धों में मचा हड़कंप होटल-ढाबों से लेकर बाजार और सुनसान इलाकों तक सघन चेकिंग, पैदल पेट्रोलिंग कर पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा कटनी। विजयराघवगढ़ में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बुधवार को पुलिस ने बड़े स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओपी वीरेंद्र धारवे के नेतृत्व में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की। होटल-ढाबों, बाजारों, प्रमुख चौराहों और संदिग्ध ठिकानों पर अचानक हुई जांच से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान बिना वजह घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ की गई, होटल-ढाबों में आने-जाने वालों की जांच की गई और सुनसान स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। बाजार में अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। व्यापारियों से भी अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सख्त निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में की गई। जिले में शांति, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने दो टूक कहा कि "क्षेत्र में गुंडागर्दी, अवैध गतिविधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की पैनी नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर है और सूचना मिलते ही तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।" भास्कर फोकस होटल-ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर अचानक दबिश पैदल पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक गुंडे-बदमाश और असामाजिक तत्व पुलिस की निगरानी में1
- नगर निगम में आयोजित महापौर जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, कई मामलों में मौके पर दिए गए निर्देश1
- कटनी नगर//- हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर शिवमय हो उठा। कटनी में सावन 2026 के पावन अवसर पर विशाल कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर शिवमय हो उठा। हजारों शिवभक्त कांवड़ लेकर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। यात्रा में भक्ति, अनुशासन और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।🙏❤️🙏🌺1
- नवागत कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। नवागत कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।1
- रेत खनन एवं परिवहन पर प्रतिबंध के बावजूद रेत से भरे वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं।1
- कटनी नगर//- सावन के पवित्र पर्व पर निकला कावड़ियों का जत्था AIMA MEDIA24×7 जन जन की आवाज़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई कटनी, मध्यप्रदेश 4 अगस्त दिन मंगलवार को कटनी जंक्शन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए शिवभक्त कांवड़िए, गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे कटनी। सावन माह की पावन बेला में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा उस समय देखने को मिला, जब कटनी रेलवे जंक्शन से शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) के लिए रवाना हुआ। स्टेशन परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भगवा वेशभूषा में कंधों पर कांवड़ लेकर ढोल-नगाड़ों की थाप और शिव भजनों के बीच उत्साहपूर्वक यात्रा पर निकले। परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। शिवभक्तों ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए वे हर वर्ष सावन में यात्रा करते हैं। पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। सावन के इस पवित्र अवसर पर कटनी से निकला कांवड़ियों का यह जत्था श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा का सुंदर संदेश देता नजर आया। रिपोर्ट: राकेश निषाद AIMA MEDIA24×7 जन जन की आवाज़2
- *शरीफ बन रहे शहबाज खान का कोरेक्स तस्करी करते वीडियो वायरल।* *सतना -* बीते दिन सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर खुद को शरीफ और सभापुर पुलिस को प्रताड़ित करने वाली बताने वाले शाहबाज खान नामक युवक का कोरेक्स बिक्री का लाइव वीडियो वायरल। सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में लंबे समय से कोरेक्स तस्करी में सक्रिय शहबाज और उसके भाई खुलेआम करते हैं कोरेक्स तस्करी। और कार्यवाही से बचने पुलिस पर ही लगाने लगा आरोप। हलांकि इसमें दो राय नहीं की पुलिस के ढुलमुल रवैए से ही है ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद। अन्यथा नशीली कफ सिरफ तस्करी कर युवा पीढ़ी को बर्बाद कर वाले ऐसे कोरेक्स माफियाओं की कमर तोड़ देना चाहिए।1