धान में पानी की जरूरत देखकर मौदहा बांध से छोड़ा गया पानी हमीरपुर। मानसून के रुखेपन से पर्याप्त बारिश न होने से निजी नलकूप धान को पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। किसानों की मांग पर मौदहा बांध से पानी छोड़ दिया गया है। मुस्करा ब्लॉक के गुंदेला से पांच किलोमीटर दूर स्थित स्वामी ब्रह्मानंद बांध की मरम्मत के लिए गर्मियों में पानी से खाली कर दिया गया था। जिससे वर्तमान में किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा था। निजी नलकूप भी पानी की कमी पूरी नहीं कर पा रहे थे। हालांकि मौदहा बांध के एई रामफल ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों की सूचना पर कि इस समय मानसून की बेरूखी से बोई गई धान की फसल में निजी नलकूप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं दे पा रहे हैं जिससे किसानों की फसल सूखने लगी है। जिसका संज्ञान व उमरी के किसानों की मांग पर मौदहा बांध से पानी नहरों में छोड़ दिया गया। एई रामफल ने बताया कि मरम्मत कार्य में बांध को खाली किया गया था। इस समय मध्यप्रदेश में हुई बारिश से भरे अर्जुन बांध से मौदहा बांध में पानी पर्याप्त मात्रा में आ चुका है। बताया कि बांध में इस समय 142 सेमी तक पानी भरा हुआ है। किसानों की मांग को लेकर पानी मुख्य नहर में छोड़ दिया गया है। संबंधित अवर अभियंता मांग के हिसाब से पानी अपने अपने क्षेत्र में ले जाएंगे।
धान में पानी की जरूरत देखकर मौदहा बांध से छोड़ा गया पानी हमीरपुर। मानसून के रुखेपन से पर्याप्त बारिश न होने से निजी नलकूप धान को पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। किसानों की मांग पर मौदहा बांध से पानी छोड़ दिया गया है। मुस्करा ब्लॉक के गुंदेला से पांच किलोमीटर दूर स्थित स्वामी ब्रह्मानंद बांध की मरम्मत के लिए गर्मियों में पानी से खाली कर दिया गया था। जिससे वर्तमान में किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा था। निजी नलकूप भी पानी की कमी पूरी नहीं कर पा रहे थे। हालांकि मौदहा बांध के एई रामफल ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों की सूचना पर कि इस समय मानसून की बेरूखी से बोई गई धान की फसल में निजी नलकूप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं दे पा रहे हैं जिससे किसानों की फसल सूखने लगी है। जिसका संज्ञान व उमरी के किसानों की मांग पर मौदहा बांध से पानी नहरों में छोड़ दिया गया। एई रामफल ने बताया कि मरम्मत कार्य में बांध को खाली किया गया था। इस समय मध्यप्रदेश में हुई बारिश से भरे अर्जुन बांध से मौदहा बांध में पानी पर्याप्त मात्रा में आ चुका है। बताया कि बांध में इस समय 142 सेमी तक पानी भरा हुआ है। किसानों की मांग को लेकर पानी मुख्य नहर में छोड़ दिया गया है। संबंधित अवर अभियंता मांग के हिसाब से पानी अपने अपने क्षेत्र में ले जाएंगे।
- आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐 आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें #AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita1
- पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया। सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।1
- घाटमपुर ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, NHAI ने देर रात भारी वाहनों के लिए पुल खोला, व्यापारियों ने जताई खुशी घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित फ्लाईओवर पर देर रात से पूरी तरह से आवागमन खोल दिया गया है। यहां पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने की जानकारी मिलते व्यापारियों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई। NHAI की टीम ने बैरिकेडिंग हटाकर यातयात ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।1
- तीन शातिर चोर माल समेत हुए गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। चोरी के माल को ले जाने में इस्तेमाल किया गया एक लोडर वाहन भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, सजेती थाने में चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमे (मु0अ0स0 233/26, 234/26, और 235/26) दर्ज थे। इन मुकदमों से संबंधित वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी चोरी का माल लोडर गाड़ी में लादकर उसे बेचने के इरादे से ग्राम टिकवापुर से ग्राम धर्मंगदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सजेती पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टिकवापुर से धर्मंगदपुर की ओर आने वाले रास्ते पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से तीनों शातिर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान रामबाबू साहू (56 वर्ष), पुत्र स्व. रामदयाल; राजन प्रजापति (40 वर्ष), पुत्र रघुवीर; और रमेश (30 वर्ष), पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम अज्योरी, थाना सजेती, कानपुर नगर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मुकदमों से संबंधित चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है, जिसे नियमानुसार सील कर मालखाने में जमा करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, माल ढोने के लिए प्रयुक्त लोडर के आवश्यक कागजात न होने के कारण उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन और थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। टीम में उप-निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उप-निरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, आरक्षी चालक सौरभ राना, आरक्षी हिमांशु प्रताप सिंह, आरक्षी प्रशांत धाकरे और आरक्षी अभय प्रताप सिंह शामिल थे।1
- कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म आरोपी पर एक लाख जुर्माना ब्रैकिंग..1
- हमीरपुर - 44 लाख बीमा की रकम हड़पने के लिये पति ने करी पत्नी की हत्या !! जनपद हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र में विगत 29 तारीख को हमीरपुर - राठ स्टेट हाईवे में सड़क के किनारे एक महिला का अज्ञात शव बरामद हुआ था अज्ञात शव की शिनाख्त करने पर पुलिस ने मृतका की पहचान रीता निवासी कानपुर नगर के रूप में करी थी , अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद मृतका का पति अमर सिंह ललपुरा थाने में ही गुमशुदगी की प्राथमिक की दर्ज करने पहुंचा था , गुमशुदगी की दर्ज करवाने ललपुरा थाने पहुंचे अमर सिंह से पूछताछ पर जब पुलिस को शक हुआ तो अमर सिंह अपने ही सवालों के जवाब में फसता चला गया और बाद में अमर सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या की वारदात कुबूल करी ..... वि /ओ - पुलिस से पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पति अमर सिंह ने बताया की पत्नी से उसका विवाद चलता था जबकि 2 साल पहले ही रीता से उसका प्रेम विवाह हुआ था , रीता पहले से ही शादीशुदा थी पहले पति की मौत के बाद अमर सिंह के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था , पत्नी की हत्या से दो महापूर्व अमर सिंह ने अपनी पत्नी का 40 लाख रुपए का बीमा करवाया था और इस बीमा की रकम पाने के उद्देश्य से उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली , पूछताछ के दौरान पुलिस से हत्यारोपि पति अमर सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने के उद्देश्य से ही पत्नी का दो माह पूर्व बीमा कराया था जिसकी एक किस्त 260000 रुपए वह जमा भी कर चुका था , विगत 29 तारीख को किसी बहाने से अपने दोस्तों के साथ मिलकर अमर सिंह अपनी पत्नी को हमीरपुर - राठ स्टेट हाईवे पर ले गया और चार पहिया गाड़ी चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी अमर सिंह अपनी पत्नी रीता की हत्या की कहानी सड़क दुर्घटना के रूप में तब्दील करना चाहता था लेकिन उससे पहले ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस पूरे हत्याकांड की पोल खुल गई ....4