Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुजालपुर हाईवे पर बेखौफ बदमाशों का खेल”“दिनदहाड़े दहशत: चलती ट्रक से बॉक्स लूटकर फरार गैंग” “दिनदहाड़े… शुजालपुर-आष्टा हाईवे पर फिल्मी अंदाज में लूट… दो बाइकों पर सवार नकाबपोश बदमाश… चलती ट्रक का पीछा करते हैं… और फिर… एक बदमाश सीधे ट्रक पर चढ़ जाता है…” “महज दो मिनट में… तिरपाल काटकर दो बड़े बॉक्स सड़क पर फेंक दिए जाते हैं… हथियार दिखाकर लोगों को डराया जाता है… और आरोपी फरार हो जाते हैं…” “पूरी वारदात कैमरे में कैद… लेकिन सवाल वही… क्या हाईवे पर भी अब सुरक्षा नहीं…? बढ़ते अपराधों पर आखिर कब लगेगा अंकुश…?”
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
शुजालपुर हाईवे पर बेखौफ बदमाशों का खेल”“दिनदहाड़े दहशत: चलती ट्रक से बॉक्स लूटकर फरार गैंग” “दिनदहाड़े… शुजालपुर-आष्टा हाईवे पर फिल्मी अंदाज में लूट… दो बाइकों पर सवार नकाबपोश बदमाश… चलती ट्रक का पीछा करते हैं… और फिर… एक बदमाश सीधे ट्रक पर चढ़ जाता है…” “महज दो मिनट में… तिरपाल काटकर दो बड़े बॉक्स सड़क पर फेंक दिए जाते हैं… हथियार दिखाकर लोगों को डराया जाता है… और आरोपी फरार हो जाते हैं…” “पूरी वारदात कैमरे में कैद… लेकिन सवाल वही… क्या हाईवे पर भी अब सुरक्षा नहीं…? बढ़ते अपराधों पर आखिर कब लगेगा अंकुश…?”
More news from Shajapur and nearby areas
- “दिनदहाड़े… शुजालपुर-आष्टा हाईवे पर फिल्मी अंदाज में लूट… दो बाइकों पर सवार नकाबपोश बदमाश… चलती ट्रक का पीछा करते हैं… और फिर… एक बदमाश सीधे ट्रक पर चढ़ जाता है…” “महज दो मिनट में… तिरपाल काटकर दो बड़े बॉक्स सड़क पर फेंक दिए जाते हैं… हथियार दिखाकर लोगों को डराया जाता है… और आरोपी फरार हो जाते हैं…” “पूरी वारदात कैमरे में कैद… लेकिन सवाल वही… क्या हाईवे पर भी अब सुरक्षा नहीं…? बढ़ते अपराधों पर आखिर कब लगेगा अंकुश…?”1
- शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर दूध का टैंकर पलटा, बड़ी मात्रा में दूध1
- 🔥🔥🔥सारंगपुर पुलिस की कार्रवाई — गौवंश वध प्रकरण में 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार🔥🔥🔥 पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत 10 दिनों से थाना सारंगपुर क्षेत्र में गौवंश वध संबंधी सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं, जिन पर थाना प्रभारी सारंगपुर उनि राहुल रघुवंशी द्वारा थाना लीमाचौहान एवं साइबर टीम के साथ लगातार निगरानी एवं रेकी की जा रही थी। दिनांक 03/05/2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अकोदिया नाका क्षेत्र के पास सुनसान खेत में कुछ व्यक्तियों द्वारा गौवंश वध कर उसके अवशेष बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पटेल वाड़ी के पीछे जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई। मौके पर पहुंचने पर गौवंश के अवशेष पाए गए। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे, जिनका पीछा किया गया। लगभग 1 किलोमीटर तक पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम जाकिर पिता मोहम्मद हुसैन (उम्र 40 वर्ष), निवासी बाहरी वाड़ा मुकेर वाड़ी, सारंगपुर बताया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के रूप में आमीन पिता यूनुस निवासी पटेल वाड़ी सारंगपुर एवं जाकिर पिता अजीज खां निवासी कंजर मोहल्ला देवास के नाम बताए गए, जो मौके से फरार हो गए। आरोपी जाकिर के मेमोरण्डम के आधार पर मेहबूब उर्फ लंगड़ा पिता मुंशी खां निवासी वार्ड नं. 15 बड़ा कसाई बाड़ा सारंगपुर एवं जफर उर्फ भाइयों पिता मुंशी खां निवासी वार्ड नं. 15 बड़ा कसाई बाड़ा सारंगपुर को भी प्रकरण में आरोपी बनाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। 📌 मौके से बरामदगी: गौवंश के अवशेष धारदार हथियार (छुरी, बक्का, कुल्हाड़ी, फावड़ा) एवं एक मोटरसाइकिल (होंडा सीबी 100) जप्त की गई। समस्त जप्त सामग्री को विधिवत सीलबंद किया गया। 📌 कानूनी कार्यवाही: आरोपियों के विरुद्ध धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 11(1)(5) पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है एवं फरार आरोपियों आमीन एवं जाकिर (पिता अजीज खां) की तलाश जारी है। ⚡ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: उनि दीपक परमार, आरक्षक शुभम बिरथरे, सुनील हिनोतिया, विकास भदौरिया, राहुल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। 👉 संदेश: राजगढ़ पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। SP Rajgarh Collector Office Rajgarh @highlight #तलेन_की_हलचल1
- Post by Jagdish nagar1
- प्रेस नोट थाना कोतवाली, जिला सीहोर 📌सीहोर कोतवाली पुलिस ने शादी हाल से जेवर चुराने वाले चोर को पकड़ा, करीब 3 लाख रुपए के जेवर बरामद। 📌घटना विवरणः- फरियादी मोहन वर्मा द्वारा बताया गया कि दिनांक 24.4.26 को उनके बच्चों की शादी का प्रोग्राम राजा भोज गार्डन मुरली रोड में था, जिसमें भतीजियों के गहने रूम में बैग में रखे थे, जो कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया, जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली द्वारा अपराध क्रमांक 298/26 धारा 305 (a) भारतीय न्याय संहिता 2023 का कायम कर विवेचना में लिया गया। 📌निर्देशन एवं मार्गदर्शनः- घटना की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली थाना स्तर पर टीम गठित कर माल मशरुका का पता लगाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया । 📌पुलिस की कार्यवाही:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में चोरी गए गहने एवं अज्ञात चोर की तलाश शुरू की। 📌उक्त टीम ने शादी हाल के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना पर एक संदेही को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त वारदात करना कबूल किया एवं चोरी किए गए गहनों को बरामद कराया! 📌आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 📌गिरफ्तार आरोपी- बलराम वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा, उम्र 25 साल, निवासी बजरंग कॉलोनी आष्टा जिला सीहोर 📌जप्त मशरुका - सोने के जेवर कीमती करीब ₹ 3,00,000/-1
- इस अवसर पर सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं मातृ शक्ति ने उपस्थिति दर्ज करा भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान अपने लिए पानी की व्यवस्था कर लेता है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की कमी गंभीर समस्या बन जाती है। इसी संवेदनशील पहल को प्रोत्साहित किया l आष्टा युवा सोशल ऑर्गेनाइजेशन ने सेमनरी रोड स्थित साहू मैरिज गार्डन के पास नि:शुल्क सकोरे वितरण कार्यक्रम आयोजित किया इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डा. मीना विनित सिंगी, पार्षद रवि शर्मा, सकल हिन्दू समाज प्रमुख नरेंद्र कुशवाह एवं संयोजक मुकेश नामदेव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कुशल पाल लाला ने किया। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने संबोधन में 11000रु आष्टा युवा संगठन को देने की घोषणा की। कार्यक्रम को नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा पूर्व नपाध्यक्ष मीना विनीत सिंगी, सकल समाज प्रमुख नरेंद्र कुशवाह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल हुए। संस्था द्वारा वितरित किए गए सकोरे लोगों को इस उद्देश्य के साथ दिए गए कि वे इन्हें अपने घरों, छतों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सकोरे लेने वाले लोगों से सकोरा लगाकर सेल्फी फोटो संस्था को भेजने का आग्रह किया गया। संस्था द्वारा बेहतर फोटो को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई, जिससे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संस्था प्रमुख आनंद गोस्वामी ने अपने संदेश में कहा— “भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बेजुबान पक्षियों को होती है। हम सभी अपने लिए तो पानी का इंतजाम कर लेते हैं, लेकिन इन परिंदों के लिए भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। आष्टा युवा संगठन हर वर्ष यह प्रयास करता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ें और अपने घरों के आसपास पानी की व्यवस्था करें। ‘जल है तो कल है’ केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। सभी नगरवासियों से अपील है कि वे इस नेक कार्य में आगे आएं और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाएं।” कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के प्रति सेवा भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा, जिसमें छोटी-सी पहल के माध्यम से जीवों के प्रति करुणा और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा, संदीप छाजेड, राजीव गुप्ता, मोहित सोनी, विक्रम कुमावत, रोहित तोमर, महेश राठी संध्या बजाज, भगवती सोनी, ललिता वर्मा, गंगाबाई, सुगन मेवाड़ा, ज्योति मेवाड़ा, मंजू राठौर, रेशम बाई, राखी विश्वकर्मा, सुषमा कटारिया, सविता सेन, मनीष डोंगरे, मोंटू कोरी, मांगीलाल सिसोदिया, प्रेमनारायण जायसवाल, चेतन वर्मा, शिव जी मेवाड़ा, भविष्य राठौड़, जितेंद्र परमार, ऋषभ उदेनिया, मोहित जैन, दीपू मेडिकल, तेजसिंह जायसवाल अखिलेश पाटीदार, पवन राका, रवि कुशवाहा, बाल मुकंद कुशवाहा, मुकेश मेवाड़ा बाबा सहित समाजसेवी उपस्थित रहे। आभार रोहित तोमर ने किया1
- शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर दूध का टैंकर पलटा, बड़ी मात्रा में दूध बिखरा1
- शुजालपुर समर कैंप में मंत्री का खास अंदाज, बच्चों के साथ खेलों में लिया हिस्सा शुजालपुर के मां शारदा संदीपनि विद्यालय में 1 मई से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इस कैंप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मंत्री परमार बच्चों के साथ रस्साकशी सहित कई खेल गतिविधियों में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को फल वितरित किए और उन्हें खेल व शिक्षा दोनों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समर कैंप में खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसे खेलों के साथ-साथ म्यूजिक और डांस की क्लासेस भी चल रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।1