उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार,अंडरपास के पास से दबोचा बलिया: बिल्थरारोड उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को ग्राम कुण्डैल नियामत अली निवासी रम्भा देवी ने थाना उभांव में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी ननद के साथ गांव के ही प्रदीप कुमार सागर ने शौच से लौटते समय दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थाना उभांव पर मुकदमा संख्या 63/2026 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 21 मार्च को निरीक्षक अपराध नरेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तुर्तीपार अंडरपास के पास से आरोपी प्रदीप कुमार सागर (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बलिया भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उ0नि0 रामधारी सोनकर व कांस्टेबल सचिन कुमार भी शामिल रहे।
उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार,अंडरपास के पास से दबोचा बलिया: बिल्थरारोड उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को ग्राम कुण्डैल नियामत अली निवासी रम्भा देवी ने थाना उभांव में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी ननद के साथ गांव के ही प्रदीप कुमार सागर ने शौच से लौटते समय दुष्कर्म
किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थाना उभांव पर मुकदमा संख्या 63/2026 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 21 मार्च को निरीक्षक अपराध नरेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तुर्तीपार अंडरपास के पास से आरोपी प्रदीप कुमार सागर (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बलिया भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उ0नि0 रामधारी सोनकर व कांस्टेबल सचिन कुमार भी शामिल रहे।
- सिकन्दरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट का प्रयास करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, भीड़भाड़ में वारदात को देती थीं अंजाम बलिया: सिकन्दरपुर पुलिस ने लूट व छिनैती की घटनाओं में संलिप्त तीन महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश कुमार यादव के नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम रात्रि चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि छिनैती की घटनाओं में शामिल तीन महिलाएं कस्बा सिकन्दरपुर की ओर आ रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिकन्दरपुर चौराहे से तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अभियुक्ताओं ने अपना नाम रेखा पत्नी विशाल, अर्चना पत्नी मुकेश नोना (दोनों निवासी कोहरा बुजुर्ग, थाना गोला, जनपद गोरखपुर) तथा जूली पत्नी अशोका (निवासी जयराम कौड़िया, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया) बताया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों व सवारी गाड़ियों में महिलाओं के गहने छीनने व चोरी करने का काम करती हैं। कुछ दिन पहले गड़वार क्षेत्र में भी उन्होंने इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार तीनों महिलाएं थाना सिकन्दरपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 0058/26 धारा 115(2), 309(6) बीएनएस में वांछित थीं। गिरफ्तारी के बाद तीनों अभियुक्ताओं को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव एवं महिला कांस्टेबल प्रीति यादव शामिल रहीं।2
- Post by ब्रह्मदेव पांडे2
- मैरवा प्रखंड के बभनौली पंचायत में बभनौली मस्जिद के पास सजा ईद मेला मैरवा : सीवान जिले के मैरवा प्रखंड अंतर्गत बभनौली पंचायत में बभनौली मस्जिद के पास ईद के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे, जहां हर उम्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में खिलौने, मिठाइयां, कपड़े और खानपान की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। बच्चों के लिए झूले और अन्य मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, ईद के मौके पर हर साल बभनौली मस्जिद के पास यह मेला लगता है, जो इलाके में आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। वहीं, मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद के इस खास मौके पर बभनौली मस्जिद के पास लगा मेला लोगों के लिए खुशी और उत्सव का केंद्र बना रहा।1
- Post by RISHI RAI1
- उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल योगी आदित्यनाथ के 9 साल पूरे होने के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।1
- ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत जनपद देवरिया में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालवीय रोड स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद सहित अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवरिया सुश्री श्रुति शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए । इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके । जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें । जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा रहा है ।1
- *सशक्त महिलाओं का महिला सशक्तिकरण के प्रति संकल्प चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया । पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में आज क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी व क्षेत्राधिकारी आरटीसी सुश्री दीपशिखा वर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की भव्य बाइक/स्कूटी रैली (जिसमें पीआरवी वाहन एवं शक्ति मोबाइल भी सक्रिय रूप से शामिल रहे) को पुलिस लाइन देवरिया से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों — रुद्रपुर मोड़, रोडवेज बस अड्डा, सुभाष चौक, कसया ओवर ब्रिज, बालाजी मन्दिर तिराहा, देवरही मंदिर सोमनाथ मंदिर बाइपास, पूर्वा तिराहा — से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन देवरिया पर संपन्न हुई । उक्त रैली में बड़ी संख्या में महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने रैली को अत्यंत आकर्षक एवं प्रेरणादायी बना दिया । इस जनजागरूकता रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए यह सशक्त संदेश प्रसारित किया गया कि देवरिया पुलिस महिलाओं की सुरक्षा/सम्मान के प्रति पूर्णतः संवेदनशील, सजग एवं प्रतिबद्ध है । कार्यक्रम के दौरान जनपद के क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक, महिला थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।2
- बलिया: बिल्थरारोड उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को ग्राम कुण्डैल नियामत अली निवासी रम्भा देवी ने थाना उभांव में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी ननद के साथ गांव के ही प्रदीप कुमार सागर ने शौच से लौटते समय दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थाना उभांव पर मुकदमा संख्या 63/2026 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 21 मार्च को निरीक्षक अपराध नरेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तुर्तीपार अंडरपास के पास से आरोपी प्रदीप कुमार सागर (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बलिया भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उ0नि0 रामधारी सोनकर व कांस्टेबल सचिन कुमार भी शामिल रहे।2