Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षाबंधन पर लड़की ने अपने मंगेतर को बुलाया और धोखे बांध दी राखी
Shiva bloge
रक्षाबंधन पर लड़की ने अपने मंगेतर को बुलाया और धोखे बांध दी राखी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रक्षाबंधन पर लड़की ने अपने मंगेतर को बुलाया और धोखे बांध दी राखी1
- मेढ़ा बाजार में शांति से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस। बदलापुर तहसील क्षेत्र के मेढ़ा बाजार में बारावफात जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को पारंपरिक उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धारित मार्ग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। लोगों ने अनुशासन के साथ निर्धारित मार्ग का पालन किया। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, शिक्षकों तथा गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की और लोगों को शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर मोहम्मद रेहान, हकीम, रफीक, महमूद, अली रजा, फकरे आलम, सकील और आफताब समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। आयोजकों ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।3
- जौनपुर में 3 लाख की लूट करने वाला गिरोह पकड़ा: कस्टम का सस्ता सोना बेचने का झांसा, पुलिस का डर दिखाकर लूटते थे रकम जौनपुर की जलालपुर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इजरी मोड़ के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए तीन लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया गया है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जौनपुर के शकरमंडी निवासी आकाश सेठ पुत्र भरत लाल ने जलालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आकाश सेठ के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर थाना जलालपुर में अजय सिंह उर्फ पिंटू और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अपराध करने का तरीका बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वे पहले लोगों को कस्टम से चुराया गया सोना सस्ते दाम पर बेचने का लालच देते थे। जब कोई व्यक्ति सोना खरीदने के लिए पैसे लेकर आता था, तो वे उसे पुलिस का डर दिखाकर उसका पैसा लूट लेते थे और वहां से भगा देते थे। गिरोह के मुख्य सदस्य अजय सिंह उर्फ पिंटू ने स्वीकार किया कि वह पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है। उसने बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद उसने फिर से यही धंधा शुरू कर दिया। पिंटू ने यह भी बताया कि उसने इस अवैध धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय सिंह उर्फ पिंटू पुत्र लाल बिहारी सिंह, निवासी इजरी, थाना जलालपुर, जौनपुर शामिल है। उसके खिलाफ कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने एक महीने पहले ही लूट के पैसों से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसा देकर फंसाते थे और फिर उनके साथ लूटपाट करते थे। आरोपी अजय सिंह के खिलाफ जौनपुर के अलावा वाराणसी में भी मुकदमे दर्ज हैं। जौनपुर में 3 लाख की लूट करने वाला गिरोह पकड़ा: कस्टम का सस्ता सोना बेचने का झांसा, पुलिस का डर दिखाकर लूटते थे रकम जौनपुर की जलालपुर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इजरी मोड़ के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए तीन लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया गया है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जौनपुर के शकरमंडी निवासी आकाश सेठ पुत्र भरत लाल ने जलालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आकाश सेठ के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर थाना जलालपुर में अजय सिंह उर्फ पिंटू और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अपराध करने का तरीका बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वे पहले लोगों को कस्टम से चुराया गया सोना सस्ते दाम पर बेचने का लालच देते थे। जब कोई व्यक्ति सोना खरीदने के लिए पैसे लेकर आता था, तो वे उसे पुलिस का डर दिखाकर उसका पैसा लूट लेते थे और वहां से भगा देते थे। गिरोह के मुख्य सदस्य अजय सिंह उर्फ पिंटू ने स्वीकार किया कि वह पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है। उसने बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद उसने फिर से यही धंधा शुरू कर दिया। पिंटू ने यह भी बताया कि उसने इस अवैध धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय सिंह उर्फ पिंटू पुत्र लाल बिहारी सिंह, निवासी इजरी, थाना जलालपुर, जौनपुर शामिल है। उसके खिलाफ कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने एक महीने पहले ही लूट के पैसों से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसा देकर फंसाते थे और फिर उनके साथ लूटपाट करते थे। आरोपी अजय सिंह के खिलाफ जौनपुर के अलावा वाराणसी में भी मुकदमे दर्ज हैं।1
- पठखौली विजयीपुर मार्ग भारी बरसात होने से सड़क टूट गया है। जनपद जौनपुर तहसील केराकत विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव सभा कटहरी के पास, भारी बरसात होने सड़क टूट गया है। आप लोगो को बतादे कि गाँव सभा कटहरी स्थित पठखौली विजयीपुर मार्ग भारी बरसात होने से सड़क टूट गया है। जो स्कूल की बस आवागमन रहता है। इस समय सड़क टूटने से स्कूल की बस आवगमन बाधित हो गया है। वही स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत के संबंध में, गुहार लगाया।2
- नेता सब एक से बढ़ कर, कोई चाचा कोई भईया बोल दिया.. .... जबरदस्त खबर पूरी वीडियो देखने के लिए youtube पर GGS NEWS 24 देखें1
- इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।2
- महिला(अधिवक्ता की मां)से सोने की सिकरी लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था *चेन स्नेचिंग के दोनों आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने की जमानत न कराने की अपील* वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के रमरेपुर में वृद्ध महिला(अधिवक्ता की मां)से सोने की सिकरी लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।एक आरोपी प्रद्युम्न मल उर्फ प्रतीक के पैर में गोली लगी थी।पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे,कारतूस,75 हजार रुपये नकद,पीली धातु और मोबाइल बरामद किए गए थे।पीड़िता सुनैना सिंह ने वीडियो जारी कर अधिवक्ताओं से आरोपियों की पैरवी और जमानत न कराने की भावुक अपील की है।1
- जौनपुर में जोरदार बारिश से खेतों में भारी पानी मक्का तिलहन की खेती हुई नुकसान जौनपुर में लगातार 24 घंटा से जोरदार बारिश हो रही है1