Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोटर साईकिल सवार ने किया भीषण एक्सीडेंट मौके से भाग निकला
रमेश श्रीवास्तव
मोटर साईकिल सवार ने किया भीषण एक्सीडेंट मौके से भाग निकला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में आज स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम बिजली उपभोक्ताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने इस योजना को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था आम जनता पर थोपे जा रही है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन का अधिकार होना चाहिए, लेकिन सरकार इस अधिकार की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी और जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने भी इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि बिना सहमति के लाखों उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा रहे हैं, जिससे जनता में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह योजना वापस नहीं ली जाती, तब तक विरोध जारी रहेगा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को समाप्त करने, जबरन लगाए गए मीटर हटाने, पारंपरिक (पोस्टपेड) मीटर पुनः स्थापित करने और तकनीकी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक ने कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती, तो कांग्रेस और आम जनता मिलकर व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला अध्यक्ष (सेवादल) महेंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, रवि भूषण सिन्हा, चंद्रनाथ शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी, विजय प्रताप त्रिपाठी, केके शुक्ला, भवानी शंकर दुबे, डॉ. दीपक शुक्ला, राजेंद्र वर्मा, रियाज सिटी, मो. वसीम, अरबाज आलम, अबू शमा, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, CCTV निगरानी एवं चेकिंग की स्थिति का जायजा लिया गया तथा परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस संबंध में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से क्या कहा देखें।1
- प्रतापगढ़ में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है कलयुग है कुछ भी हो सकता है पिता पर अपने विवाहित बेटी की पीट पीट कर का हत्या का आरोप लगा है ताला ससुराल से विवाहित बेटी को एक दिन पहले ही पिता ने घर लाया था रात में उसकी हत्या हो गयीं, शराब के पैकेट मिला था घर पर केवल बेटी और पिता ही थे सुबह उसका खेत में शव मिला जिससे दामाद ने अपने ससुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया आरोपी को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा करने में लगी है घटना कोहंडौर थाना के गौरा अतरसंड गांव का1
- रायबरेली के सरेनी क्षेत्र स्थित गेगासो क्रॉसिंग व बेनी माधवगंज कस्बे के बीच स्थित पंडित शिवभूषण शर्मा डिग्री कॉलेज के पास एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।राहगीरों की सूचना पर पीआरवी 7982 और गेगासो चौकी इंचार्ज अरविंद चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों व थाना लालगंज से संपर्क किया,जिसमें पता चला कि ककराही गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बउआ (45) पुत्र गया प्रसाद बीते शनिवार से लापता थे।सूचना पर पहुंचे उनके छोटे भाई नितेंद्र बहादुर ने शव की पहचान अपने बड़े भाई के रूप में की।शव से महज चंद कदमों की दूरी पर मृतक की साइकिल व चप्पलें भी बरामद हुई हैं।परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और शनिवार शाम से घर से गायब थे,जिसकी गुमशुदगी थाना लालगंज में दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।4
- अमेठी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में तिवारीपुर पहिया गांव की बेटी माधुलिका शुक्ला ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माधुलिका ने 600 में 565 अंक प्राप्त कर 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और अमेठी जिले की मेरिट सूची में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। माधुलिका, आलोक शुक्ला एवं शोभा शुक्ला की पुत्री हैं। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में 96-96 अंक, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 98 तथा संस्कृत में 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से गांव तिवारीपुर पहिया में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि माधुलिका शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर थीं और नियमित मेहनत करती थीं। उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी दिया जा रहा है। माधुलिका की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- अमेठी जिले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन सियासी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया। समाजवादी पार्टी के नेता गुंजन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में पोस्टर और चप्पल लेकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। यह प्रदर्शन सुषमा खर्कवाल द्वारा अखिलेश यादव की मां को लेकर दिए गए बयान के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही है और विपक्षी नेताओं के परिवारों पर टिप्पणी कर राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गुंजन सिंह ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मंचों से महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली पार्टी जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते निजी और पारिवारिक मामलों को मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं, सुषमा खर्कवाल पर पलटवार करते हुए गुंजन सिंह ने उनकी योग्यता पर भी सवाल उठाए और बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, जहां बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।3
- अमेठी जिले में आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न होनी चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग के दौरान विशेष सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सख्ती से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके। जनपद में इस परीक्षा के लिए कुल 08 केन्द्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों को मिलाकर प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुचारु आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद2