Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरियादी की शिकायत पर डीएम ने की विवादी भूमि का किया निरीक्षण फरियादी की शिकायत पर डीएम ने की विवादी भूमि का किया निरीक्षण
Sunil kumar sharma
फरियादी की शिकायत पर डीएम ने की विवादी भूमि का किया निरीक्षण फरियादी की शिकायत पर डीएम ने की विवादी भूमि का किया निरीक्षण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चोरी की छह बकरियों में से दो बरामद, कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की छह बकरियों में से दो बरामद, कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार देवरिया, 23 सितंबर। बरियारपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बकरियां और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में बरियारपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महुआपाटन पुल के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर पासवान पुत्र ज्ञान पासवान, निवासी नन्दा नगर, थाना एम्स, गोरखपुर और राम भवन पुत्र कपिलदेव, निवासी देवकुआं, थाना गौरीबाजार, देवरिया के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से चोरी की दो बकरियां तथा UP52BU5637 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 सितंबर की रात राउतपार से कुल छह बकरियां चोरी की गई थीं। इनमें से पांच बकरे और एक बकरी राह चलते लोगों को बेच दी गई थी। आरोपियों के अनुसार, बिक्री से मिली रकम शराब पीने और वाहन में पेट्रोल भराने में खर्च कर दी गई, जबकि दो बकरियों को लेकर वे रिश्तेदारी में जा रहे थे। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 182/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश और हेड कांस्टेबल मनोज उपाध्याय शामिल रहे।2
- फरियादी की शिकायत पर डीएम ने की विवादी भूमि का किया निरीक्षण फरियादी की शिकायत पर डीएम ने की विवादी भूमि का किया निरीक्षण1
- कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही सरकार - कृषि मंत्री देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा द्वारा किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं तथा न्यायालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शोषित एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के साथ ही मनोयोग से कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन/मानदेय बढ़ाने का कार्य भी इस सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते आए हैं। साथ ही न्यायिक पीठासीन अधिकारियों के समक्ष वास्तविक तर्क एवं तथ्य रखते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके इस पहल एवं प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है। आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट, एडवोकेट केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के. के. सिंह, इलियास अहमद एवं राघव पांडेय को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, जिला अध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।1
- अब देश बदल रहा है....भक्ति अब पर्दे से निकलकर बच्चों के संस्कारों तक पहुँच रहा है!1
- जनपद के उद्योग उपायुक्त ने सरकार के ODOC एवं ODOP योजनाओं के बारे में दी जानकारी देवरिया जनपद के उद्योग उपायुक्त ने सरकार के ऑडियो पी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, लोगों को इस योजना का लाभ लेना चाहिए साथ ही ऋण संबंधित सुविधाओं की भी जानकारी दी1
- किसानों की 17 मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का कलेक्ट्रेट में धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन1
- EC विवाद पर BJP का बड़ा पलटवार, संबित पात्रा बोले- 2014 से विपक्ष को जनता नकार रही, अब संवैधानिक संस्थाओं पर हमला1
- युवाओं से किया वादा पूरा कर रही सरकार - सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री 13 चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र, सेवा भाव से काम करने का आह्वान देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग की ओर से एक्सरे टेक्नीशियन और होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के साथ जिले में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को लगातार पूरा कर रही है। नियुक्ति पत्र वितरण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में बिना भेदभाव के योग्य अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिले के विभिन्न गांवों से चयनित छात्र-छात्राओं और युवाओं ने अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें नई जिम्मेदारी को सेवा भाव के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने जनपद, प्रदेश और देश की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वर्ष 2024 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के तहत देवरिया जिले से आठ होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और पांच एक्सरे टेक्नीशियन का चयन हुआ है। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी साफ नजर आई। अधिकारियों ने भी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीडीओ राजेश कुमार, प्रभारी सीएमओ डॉ. एसके सिन्हा, एसीएमओ डॉ. अजीत कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन रंजन, जिला होम्योपैथिक अधिकारी सहित आयुष विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1