अखिलेश यादव से जुड़े आरोपों की जांच की मांग, हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंदु विधानसभा सत्र के दौरान आमरण अनशन की चेतावनी अखिलेश यादव से जुड़े आरोपों की जांच की मांग, विधानसभा सत्र के दौरान आमरण अनशन की चेतावनी कन्नौज से बड़ी खबर सामने आई है। हिंदुस्तान आजाद मंच ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव से जुड़े मामलों की जांच की मांग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मंच की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी और सीबीआई से जांच की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान लखनऊ में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी गई है। दरअसल, हिंदुस्तान आजाद मंच की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के निदेशक को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद मुकेश पाल देशबंधु ने स्वर्गीय नीरज मिश्रा हत्याकांड समेत कुछ पुराने मामलों की जांच दोबारा कराने की मांग उठाई है। पत्र में अखिलेश यादव और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, ये आरोप संगठन की ओर से लगाए गए हैं और पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मंच का दावा है कि स्वर्गीय नीरज मिश्रा हत्याकांड की विवेचना में कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं। संगठन ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा पत्र में प्रयागराज के स्वर्गीय राजू पाल हत्याकांड का भी जिक्र किया गया है। संगठन ने मामले में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और पूरे प्रकरण की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से कराने की मांग की है। इन तमाम मांगों को लेकर हिंदुस्तान आजाद मंच ने बड़ा ऐलान किया है। पत्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू होने वाले दिन से लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। संगठन का कहना है कि जब तक दोनों मामलों में सीबीआई और संबंधित जांच एजेंसी से जांच कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक आमरण अनशन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। पत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से भी मामले में संज्ञान लेने की अपील की गई है। संगठन ने कहा है कि दिवंगत नीरज मिश्रा और राजू पाल के मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, पत्र में हिंदुस्तान आजाद मंच के पदाधिकारी ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आंदोलन को रोकने के लिए उनके खिलाफ साजिश की जा सकती है और किसी तरह की अनहोनी की आशंका है। इसी को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित आमरण अनशन संवैधानिक अधिकारों और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के तहत शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। फिलहाल हिंदुस्तान आजाद मंच के इस पत्र और आमरण अनशन के ऐलान के बाद कन्नौज की सियासत में हलचल बढ़ने की संभावना है। अब देखना होगा कि सरकार और संबंधित जांच एजेंसियां संगठन की इन मांगों पर क्या रुख अपनाती हैं।

- Big Container Shifting Process 🚛 | Loading, Unloading & Lifting Technique | Real Construction Site Work Description: इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक बड़े कंटेनर को किस तरह सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक शिफ्ट किया जाता है। साथ ही, Loading, Unloading, Lifting और Shifting की वास्तविक तकनीक भी देखने को मिलेगी, जिसका उपयोग Construction Site पर रोज़ाना किया जाता है। अगर आप Civil Engineering, Construction Site Work, Rigging, Crane Operation, Material Handling या Industrial Projects में रुचि रखते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद उपयोगी है। इसमें आपको वास्तविक साइट पर अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली, सुरक्षा का महत्व और Material Handling की बेसिक जानकारी मिलेगी। वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें, क्योंकि इसमें आपको Loading, Unloading, Lifting, Shifting और Heavy Container Handling से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलेंगी। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, 💬 Comment करें और Construction Site के ऐसे ही Real Work Videos देखने के लिए चैनल को Subscribe करना न भूलें। #ContainerShifting #LoadingUnloading #LiftingOperation #CraneOperation #MaterialHandling #ConstructionSite #CivilEngineering #SiteEngineer #HeavyLifting #IndustrialWork1
- फतेहपुर चौरासी में बाढ़ का निरीक्षण जिलाधिकारी ने कटे मार्ग का जाना हाल फतेहपुर चौरासी उन्नाव। गंगा नदी में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने गत वर्ष बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए कालीमिट्टी शिवराजपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वैकल्पिक मार्ग को पूर्ण रूप से बंद करने के निर्देश दिए।वहीं बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में बाढ़ राहत की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के भी दिशा निर्देश दिए। क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी धनश्याम मीना ने गत वर्ष गंगा नदी की बाढ़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुए कालीमिट्टी शिवराजपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर जनपद कानपुर से सीधा आवागमन करने के लिए बनाए गए अस्थाई वैकल्पिक मार्ग का भी निरक्षण किया।उन्होंने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग को एकदम बंद करने के निर्देश दिए है।बता दे कि हाल ही में जिलाधिकारी द्वारा किए गए उक्त कटान के स्थलीय निरीक्षण में भी जन सुरक्षा को देखते हुए उक्त वैकल्पिक मार्ग को स्थाई रूप से बंद कराया गया था।किंतु दैनिक राजगीरों द्वारा मार्ग पर आवागमन बंद करने के लिए बनाई गई दीवार को तोड़कर आवागमन बहाल कर दिया गया था।निरीक्षण में जिलाधिकारी ने बांगरमऊ उपजिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला और सफीपुर उप जिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह से बाढ़ की स्थिति एवं बाढ़ राहत की तैयारियों की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने जिन गांवों में बाढ़ का पानी पहले आने की संभावना है वहां पर सभी को सतर्क रहने के दिशा निर्देश दिए।वहीं उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों,जानवरों आदि को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है।जिसको देखते हुए जो भी बाढ़ राहत केंद्र बनाए गए है वहां पर खाने पीने के साथ साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण कर ले। जिलाधिकारी के वापस लौटने के बाद उपजिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला ने बाढ़ राहत के लिए किए गए सभी इंतजामों के साथ बाढ़ राहत केन्द्रों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा बाढ़ राहत में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम सुशील गोंड, एडिशनल एसपी शैलेंद्र लाल,अधीक्षक डा. संजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहें।2
- उन्नाव गौशाला में फिर लापरवाही, 3 दिन से भूखे गोवंश,प्रधान प्रतिनिधि ने ताला खुलवाकर चारे की व्यवस्था की उन्नाव के गंजमुरादाबाद ब्लॉक स्थित भीखनपुर गोपालपुर गांव की गौशाला में पिछले तीन दिनों से गोवंश भूख और प्यास से तड़प रहे थे। प्रशासन और प्रधान प्रतिनिधि लगातार एनजीओ से मुख्य गेट का ताला खुलवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन गेट नहीं खोला गया। इसके बाद बीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव यादव और प्रधान प्रतिनिधि लालेश अस्थाना सैकड़ों ग्रामवासियों के साथ गौशाला पहुंचे। उनकी मौजूदगी में गौशाला का ताला खोला गया। ताला खुलने के बाद प्रधान प्रतिनिधि ने भूख-प्यास से बेहाल गोवंशों को देखा। उन्होंने तत्काल हरे चारे और चोकर की व्यवस्था कराई और अपनी निगरानी में सभी गोवंशों को भरपेट चारा खिलाया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से गोवंश भूख-प्यास से बिलख रहे थे और तेज आवाज में चिल्ला रहे थे। गौरतलब है कि इसी गौशाला में दो तारीख को एनजीओ के संरक्षण में दर्जनों गोवंशों की भूख-प्यास से मौत हो गई थी। इसके बाद मृत गोवंशों को खुलेआम जंगल में फेंक दिया गया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया था। मौके पर टीम गठित कर निरीक्षण कराया गया, जिसमें एनजीओ की कई खामियां सामने आईं। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से एनजीओ का अनुबंध रद्द कर गौशाला का संचालन ग्राम प्रधान और सचिव को सौंप दिया था। हालांकि, डीएम के आदेशों की अवहेलना की जा रही थी, जिसके कारण गोवंश फिर से भूख-प्यास से जूझ रहे थे।1
- छिबरामऊ: पंचायत घर में बार बालाओं के रंगारंग डांस का वीडियो वायरल। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध सोशल मीडिया पर ग्राम पंचायत घर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत अल्हनापुर चठिया स्थित पंचायत घर में गुरुवार रात बार बालाओं के रंगारंग डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है बच्चे की छठी पर इस कार्यक्रम का आयोजन पंचायत घर में किया गया था। भारी भीड़ ने बार बालाओं के डांस पर जमकर नोट उड़ाएं। विकास कार्यों और योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने वाले भवन में बार बालाओं का डांस सरकारी योजनाओं की धज्जियां उड़ा रहा है।1
- *उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के जन्मदिवस को भाजपाइयों ने सेवा कार्य के रूप में मनाया* - *सीएचसी सौरिख में मरीजों को वितरित किए गए फल* *सौरिख कन्नौज* उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी कानपुर बुंदेलखंड अनूप गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सौरिख में भाजपायों द्वारा सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए फल वितरित किए। कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, विजय राजपूत उर्फ लालू, दीपू गुप्ता, सुमित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपरा है। जरूरतमंदों की सहायता करना और मरीजों का मनोबल बढ़ाना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं कन्नौज प्रभारी अनूप गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना भी की।कार्यक्रम के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद कुमार, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. सहदेव यादव, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह सहित अस्पताल का समस्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा। मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम पूरे समय सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न हुआ। *उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के जन्मदिवस को भाजपाइयों ने सेवा कार्य के रूप में मनाया* - *सीएचसी सौरिख में मरीजों को वितरित किए गए फल* *सौरिख कन्नौज* उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी कानपुर बुंदेलखंड अनूप गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सौरिख में भाजपायों द्वारा सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए फल वितरित किए। कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय महामंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, विजय राजपूत उर्फ लालू, दीपू गुप्ता, सुमित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपरा है। जरूरतमंदों की सहायता करना और मरीजों का मनोबल बढ़ाना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं कन्नौज प्रभारी अनूप गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना भी की।कार्यक्रम के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद कुमार, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. सहदेव यादव, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह सहित अस्पताल का समस्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा। मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम पूरे समय सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न हुआ।2
- जब सड़क बनी दरिया, जलभराव के बीच पानी से होकर निकला जनाज़ा, इंसानियत की मिसाल जब सड़क बनी दरिया, जलभराव के बीच पानी से होकर निकला जनाज़ा, इंसानियत ने लिखी एकता और संवेदनाओं की मिसाल ठठिया क्षेत्र के श्यामपुर गांव में जलभराव के बीच कंधों पर जनाज़ा लेकर कब्रिस्तान पहुंचे ग्रामीण, प्रशासनिक लापरवाही पर भी उठे सवाल कन्नौज संवाददाता। एक ओर पूरा ठठिया क्षेत्र लगातार बारिश के बाद भीषण जलभराव और बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहा है, वहीं ठठिया थाना क्षेत्र के निस्तौली ग्राम पंचायत के श्यामपुर गांव से गुरुवार को इंसानियत, भाईचारे और सामुदायिक एकता की ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। गांव में जलभराव के कारण सड़कें कई फीट गहरे गंदे पानी में डूबी थीं, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों ने अपने दिवंगत पड़ोसी को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। श्यामपुर निवासी मो. यूनुस के निधन के बाद जब जनाज़ा उठाने का समय आया तो गांव से कब्रिस्तान तक जाने वाला पूरा रास्ता पानी में डूबा हुआ था। हालात इतने खराब थे कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे कठिन समय में गांव के दर्जनों लोग बिना किसी हिचकिचाहट के गंदे और गहरे पानी में उतर गए। सभी ने मिलकर अपने कंधों पर जनाज़े को संभाला और पूरी सावधानी, सम्मान और संवेदनशीलता के साथ कब्रिस्तान तक पहुंचाया। यह भावुक दृश्य गांव की छतों और ऊंचे स्थानों पर खड़े महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की आंखों के सामने घटित हुआ। हर चेहरा गमगीन था, लेकिन हर व्यक्ति अपने स्तर पर शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा दिखाई दिया। पूरे गांव ने यह संदेश दिया कि विपरीत परिस्थितियां इंसानियत के रास्ते में कभी बाधा नहीं बन सकतीं। ग्रामीणों ने बताया कि श्यामपुर में जलनिकासी की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन इस बार लगातार बारिश के कारण हालात और भी भयावह हो गए हैं। गांव की गलियां तालाब में तब्दील हो चुकी हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की समुचित व्यवस्था होती तो अंतिम यात्रा जैसी संवेदनशील घड़ी में लोगों को इस तरह पानी में उतरने की मजबूरी नहीं होती। एक ग्रामीण ने भावुक होकर कहा, "मुश्किलें चाहे जितनी हों, अपने पड़ोसी को अंतिम विदाई देने में पीछे नहीं हट सकते। दुख की इस घड़ी में साथ खड़ा रहना ही इंसानियत है।" श्यामपुर की यह घटना प्रशासन के लिए जलनिकासी व्यवस्था सुधारने की गंभीर चेतावनी भी है। साथ ही यह तस्वीर इस बात का जीवंत प्रमाण बन गई कि जब परिस्थितियां कठिन होती हैं, तब समाज की असली ताकत उसकी एकता, भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं में दिखाई देती है। इस दौरान रवि कुमार, रोहित कुमार, अनुज कुमार, अजीत कुमार, टिंकू, अखिलेश कुमार, प्रबल, बालवीर, प्रदीप कुमार, हिमांशु, धर्मपाल, बबलू, रामजी, रामकुमार, अमर सिंह, महेश यादव, विनीत कुमार, सुरेश कुमार, श्याम बाबू गुप्ता, रामबाबू, अवधेश कुमार, आदित्य कुमार, रमेश बाबू, लंबरदार, जगत सिंह, जगदीश सिंह, वीर सिंह, अनिल कुमार, राजू यादव, बाबू सिंह, गोलू यादव, गांधी, पवन कुमार, साउथ, सुरजीत, जलील खान, इरशाद, सुनील, मेंहदी हसन, सोनू, मोनू, विश्वनाथ, समसुद्दीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- Bus Journey Se Live Construction Site! 🚍 | Flyover Bridge Construction Ka Real View | Civil Engineering1
- बड़ी दुःख की बात है बेटीयों ने अपने पिता से मुँह मोडा... 😔😔 मामला हरियाणा के सोनीपत में वृद्धाश्रम में रहने वाले एक पिता की अंतिम इच्छा थी कि मरने से पहले दोनों बेटियों से मिल ले। दुर्भाग्य है कि बेटियों ने अंतिम संस्कार तक में आने से मना कर दिया और VIDEO कॉल पर ही अंतिम संस्कार देखा बड़ी बेटी अनिता ने ऑनलाइन ₹5100 भेजे और संस्था को अंतिम संस्कार करने के लिए कहा और अस्थियां लेने की बात पर कहा कि -"देखते हैं"😢😢😢😭😭😭 ॐ शांति 🙏🌹💐1
- *ब्रेकिंग | झांसी* *माफिया अतीक अहमद के परिवार से बड़ी खबर*— *सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत*। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दोस्त सोनू की भी मौके पर मौत। प्रयागराज से झांसी जेल जा रहा था अबान, रास्ते में हादसा बना काल। 👉 इलाहाबाद के लड़के की दर्दनाक अंत… स्पीड ने ली जान!1