मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिवस पर मां बगलामुखी धाम पहुंचे तरुण पंत: दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और 'हैट्रिक' विजय के लिए किया विशेष हवन-पूजन कांगड़ा / हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस (16 सितंबर) की पूर्व संध्या पर धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा उत्तराखंड कार्यसमिति सदस्य तरुण पंत हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ 'मां बगलामुखी मंदिर' (बनखंडी) पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर के पुजारियों के सानिध्य में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना एवं महायज्ञ (हवन) संपन्न कराया। इस अनुष्ठान में युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की गई। साथ ही, धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए उन्हें असीम साहस-सामर्थ्य प्रदान करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर धामी जी के मुख्यमंत्री काल की ऐतिहासिक हैट्रिक का नया कीर्तिमान स्थापित करने की प्रार्थना मां भगवती से की गई। दूरभाष वार्ता में तरुण पंत ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व में एक सच्चे, न्यायप्रिय और लोक-कल्याणकारी राजनेता के सभी गुण विद्यमान हैं। उन पर ईश्वरीय कृपा है और वे जातिगत सीमाओं से ऊपर उठकर निष्पक्ष भाव से धर्म शास्त्रों के अनुरूप जनसेवा और सुशासन दे रहे हैं। श्री पंत ने कहा कि पूर्व में जब कुछ लोग धामी जी के विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे थे, तब भी उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट रूप से कहा था कि 2027 में भी श्री पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि विरोधियों की आलोचनाओं की परवाह किए बिना वे धामी जी के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं और जब तक जीवन है, उनके जनसेवा के संकल्पों के प्रति निष्ठावान सेवक बने रहेंगे। धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के पावन अवसर पर 16 सितंबर की शाम हल्द्वानी में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया है। इसी कारण वे जन्म दिवस से पूर्व मां भगवती बगलामुखी का आशीर्वाद लेने सिद्धपीठ पहुंचे।

- किच्छा में नशे के सौदागर पर शिकंजा! किच्छा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब निवासी यह युवक अपने ससुराल आया हुआ था। एसओजी कुमाऊं रेंज और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सजना मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 121.23 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपी ने भोजीपुरा में यूनुस नाम के व्यक्ति से मिलने की बात बताई। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सवाल यह है कि आखिर नशे का यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं? जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। किच्छा में नशे के सौदागर पर शिकंजा! किच्छा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब निवासी यह युवक अपने ससुराल आया हुआ था। एसओजी कुमाऊं रेंज और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सजना मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 121.23 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपी ने भोजीपुरा में यूनुस नाम के व्यक्ति से मिलने की बात बताई। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सवाल यह है कि आखिर नशे का यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं? जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।1
- गणेश चतुर्थी के अवसर पर कालाढूंगी में गणेश जी की भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालाढूंगी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ नगर में श्री गणेश जी की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर कालाढूंगी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव मंदिर कालाढूंगी पहुची। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना शिव मंदिर पर निर्मित पांडाल में की और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। वही समिति के महासचिव दीपक बनोला ने बताया कालाढूंगी में यह 17 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। कुमाऊं में सबसे पहले गणेश महोत्सव कालाढूंगी में मनाया गया था। समिति अध्यक्ष ललित मोहन कांडपाल ने बताया आज से 6 दिनों तक लगातार भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे व 20 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ भंडारा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।4
- रामनगर के यूट्यूबर बिरजू मयाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख बैठे कोतवाली धरने पर, बिरजू की गिरफ्तारी की मांग।1
- कालाढूंगी में गणेश महोत्सव का शिव मंदिर कालाढूंगी से प्रारम्भ शिव मन्दिर कालाढूंगी से 14 सितम्बर 2026 से गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। गणेश महोत्सव 20 सितम्बर को विसर्जन के साथ समाप्त होगा। 20 सितम्बर तक रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।2
- आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' (सम्बद्ध: ऐक्टू) की प्रांतीय उपाध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी भड़ास निकाली है। कमला कुंजवाल का कहना है कि सरकार उनके श्रम का लगातार शोषण कर रही है। विधायकों के वेतन-भत्ते तो बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन दिन-रात काम करने वाली आशा वर्कर्स को दैनिक मजदूर से भी कम पैसा मिल रहा है।ज्ञापन में याद दिलाया गया कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा में मुख्यमंत्री ने मासिक मानदेय बढ़ाकर 11,500 रुपये करने का जो वादा किया था, वह 5 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कमला कुंजवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय वृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि व पेंशन जैसी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।1
- नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा* *विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा* *नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके। *मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख* सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी1
- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, तीन न्याय पंचायतों का गठन बाजपुर। मंगलवार को माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय पर बाजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीनों न्याय पंचायतों का गठन किया गया और सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बरैहनी न्याय पंचायत से भगवान सिंह गुड्डू को अध्यक्ष तथा सुखवंत सिंह को प्रभारी, चकरपुर न्याय पंचायत से भगीरथ सैनी को अध्यक्ष तथा हरदेव सिंह संधू को प्रभारी और सरकड़ा न्याय पंचायत से परवेज अहमद को अध्यक्ष तथा कदीर अहमद को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ब्लॉक क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों के प्रभारी भी बनाए गए। बेरिया दौलत से सतपाल सिंह, हरिपुरा हरसान से जमन सिंह, बरेली से जसवंत सिंह, बन्नाखेड़ा से अंग्रेज सिंह, गजरौला से लखपत सिंह, रतनपुरा से सुनील कुमार, बाजपुर गांव से वसीम अहमद तथा महेशपुर से योगराज सिंह को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार, आशू, अनुराग गर्ग, जसवंत सिंह, बलवीर सिंह, योगराज सिंह सैनी, सतपाल सिंह, परवेज अहमद, वीर सिंह, साजिद अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- राजेश शुक्ला की अपील के बाद टाकुली ने अपना पर्चा वापस ले लिया! किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनावी समीकरण में आया बड़ा बदलाव। आखिर क्या है इस फैसले की पूरी कहानी? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में। 📍 किच्छा की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें दर्पण न्यूज़ के साथ। #किच्छा #BreakingNews #KichhaNews #राजेशशुक्ला #टाकुली #नगरपालिकाचुनाव #UttarakhandNews #DarpanNews #ViralNews #PoliticalNews राजेश शुक्ला की अपील के बाद टाकुली ने अपना पर्चा वापस ले लिया! किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनावी समीकरण में आया बड़ा बदलाव। आखिर क्या है इस फैसले की पूरी कहानी? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में। 📍 किच्छा की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें दर्पण न्यूज़ के साथ। #किच्छा #BreakingNews #KichhaNews #राजेशशुक्ला #टाकुली #नगरपालिकाचुनाव #UttarakhandNews #DarpanNews #ViralNews #PoliticalNews1