logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Imtiyaz haider
Imtiyaz haider
Katihar, Bihar•
3 hrs ago

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Imtiyaz haider
    1
    Post by Imtiyaz haider
    user_Imtiyaz haider
    Imtiyaz haider
    Katihar, Bihar•
    3 hrs ago
  • बंगाल की दो महिलाओं को बिहार के बॉर्डर में हुआ जानलेवा हमला एक की मौत दूसरी की स्थिति गंभीर , पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी । कटिहार के बहरसाल दियारा में दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत , दूसरी गंभीर रुप से घायल, कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र मे बंगाल सीमा से सटे बहरसाल दियारा में दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला के इस वारदात में एक महिला चंद्रिका मंडल की मौत हो गई जबकि रुम्पा मंडल गंभीर रूप से घायल है,दोनों मालदा के हरिशचंद्रपुर की रहने वाली थीं और मवेशियों के लिए चारा लेने महानंदा नदी के दियारा क्षेत्र आई हुई थी, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन दोनों महिलाएं पर हमला कर दिया,घायल रुम्पा का मालदा में इलाज चल रहा है और दूसरी महिला चंद्रिका मंडल की मौत घटना स्थल पर हो गया । सूचना पर बिहार और बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है फिलहाल कटिहार पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दोनों महिला एक ही परिवार की है और बंगाल में रहती है ,मवेशी के लिए चारा लेने महानंदा नदी पार कर बिहार के दियारा में घास काटने आई थी तभी यह घटना घटी है हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है ।
    1
    बंगाल की दो महिलाओं को बिहार के बॉर्डर में हुआ जानलेवा हमला एक की मौत दूसरी की स्थिति गंभीर , पुलिस पूरे  मामले की जांच में जुटी ।

कटिहार के बहरसाल दियारा में दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत , दूसरी गंभीर रुप से घायल, कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र मे बंगाल सीमा से सटे बहरसाल दियारा में दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला के इस वारदात में एक महिला चंद्रिका मंडल की मौत हो गई जबकि रुम्पा मंडल गंभीर रूप से घायल है,दोनों मालदा के हरिशचंद्रपुर की रहने वाली थीं और मवेशियों के लिए चारा लेने महानंदा नदी के दियारा क्षेत्र आई हुई थी, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन दोनों महिलाएं पर हमला कर दिया,घायल रुम्पा का मालदा में इलाज चल रहा है और दूसरी महिला चंद्रिका मंडल की मौत घटना स्थल पर हो गया । सूचना पर बिहार और बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है फिलहाल कटिहार पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दोनों महिला एक ही परिवार की है और बंगाल में रहती है ,मवेशी के लिए चारा लेने महानंदा नदी पार कर बिहार के दियारा में घास काटने आई थी तभी यह घटना घटी है हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है ।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • NH-327E पर सड़क हादसा, अनियंत्रित कार सड़क किनारे गिरी, ताराबाड़ी चौक के पास हादसा, जोकीहाट से सिलीगुड़ी जा रही थी कार, सभी सवारी सुरक्षित
    1
    NH-327E पर सड़क हादसा, अनियंत्रित कार सड़क किनारे गिरी, ताराबाड़ी चौक के पास हादसा, जोकीहाट से सिलीगुड़ी जा रही थी कार, सभी सवारी सुरक्षित
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    10 hrs ago
  • कंटिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के द्वारा महादेव कुशवाहा ने तिरंगा झंडा को सलामी दिया राष्ट्रगान गया
    1
    कंटिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के द्वारा महादेव कुशवाहा ने तिरंगा झंडा को सलामी दिया राष्ट्रगान गया
    user_इंडिया पब्लिक न्यूज आज की आवाज
    इंडिया पब्लिक न्यूज आज की आवाज
    Advertising Photographer Kadwa, Katihar•
    10 hrs ago
  • किसान की लहलहाती लौकी की फसल उजाड़ी, खेत में उखड़े पौधे देख फूट-फूटकर रो पड़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के शीशिया गांव में एक किसान की मेहनत और उम्मीदों पर किसी ने पानी फेर दिया। गांव के किसान सुबोध पासवान ने गांव के ही एक जमींदार से चार कट्ठा खेत लीज पर लेकर उसमें लौकी की खेती शुरू की थी। महीनों की मेहनत के बाद खेत में फसल लहलहा रही थी और पौधों में फल भी निकलने लगे थे। अच्छी फसल देखकर किसान को उम्मीद थी कि इस बार उपज से लीज की रकम चुकाने के साथ परिवार का भरण-पोषण भी आसानी से हो जाएगा। लेकिन गुरुवार की सुबह खेत पहुंचे किसान ने जो नजारा देखा, उससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुबोध पासवान के मुताबिक, जब वह अपने खेत पहुंचे तो लौकी की लतियां धीरे-धीरे मुरझाई हुई दिखाई दीं। संदेह होने पर जब उन्होंने पौधों की जड़ों के पास जाकर देखा तो पता चला कि किसी ने करीब तीन कट्ठा खेत में लगी लौकी की फसल को जड़ से उखाड़ दिया है। बड़ी संख्या में पौधे पूरी तरह बर्बाद कर दिए गए। खेत में उखड़े पौधे और बर्बाद होती फसल देखकर किसान वहीं बैठकर रोने लगा। किसान सुबोध पासवान ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने बड़ी उम्मीद से खेत लीज पर लिया था। लीज के बदले करीब 40 हजार रुपये देने हैं। खेती में मेहनत और लागत लगाने के बाद फसल अच्छी हो रही थी और उन्हें भरोसा था कि इसी से लीज की रकम चुकाने के साथ परिवार का खर्च भी चलेगा। लेकिन किसी ने उनकी मेहनत को बर्बाद कर दिया। किसान का कहना था, “अब हम कहां जाएंगे, हम तो लूट गए और बर्बाद हो गए।” किसान ने बताया कि घटना छरपट्टा बहियार, शीशिया स्थित खेत की है। उनका आरोप है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि किसान ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना को लेकर उन्होंने अब तक किसी थाना या अन्य संबंधित अधिकारी के पास कोई आवेदन नहीं दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच भी तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। किसान की मेहनत से तैयार फसल को इस तरह नष्ट किए जाने से सवाल उठ रहा है कि आखिर खेत में पहुंचकर फसल उजाड़ने वाले व्यक्ति का मकसद क्या था। एक गरीब किसान के लिए फसल सिर्फ सब्जी नहीं, बल्कि उसके परिवार की रोजी-रोटी और भविष्य की उम्मीद होती है। ऐसे में पूरी फसल बर्बाद होने से सुबोध पासवान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब देखना यह है कि किसान इस मामले को लेकर पुलिस या प्रशासन के समक्ष शिकायत करता है या नहीं और उसकी मेहनत की भरपाई के लिए कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    1
    किसान की लहलहाती लौकी की फसल उजाड़ी, खेत में उखड़े पौधे देख फूट-फूटकर रो पड़ा
कोढ़ा थाना क्षेत्र के शीशिया गांव में एक किसान की मेहनत और उम्मीदों पर किसी ने पानी फेर दिया। गांव के किसान सुबोध पासवान ने गांव के ही एक जमींदार से चार कट्ठा खेत लीज पर लेकर उसमें लौकी की खेती शुरू की थी। महीनों की मेहनत के बाद खेत में फसल लहलहा रही थी और पौधों में फल भी निकलने लगे थे। अच्छी फसल देखकर किसान को उम्मीद थी कि इस बार उपज से लीज की रकम चुकाने के साथ परिवार का भरण-पोषण भी आसानी से हो जाएगा। लेकिन गुरुवार की सुबह खेत पहुंचे किसान ने जो नजारा देखा, उससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
सुबोध पासवान के मुताबिक, जब वह अपने खेत पहुंचे तो लौकी की लतियां धीरे-धीरे मुरझाई हुई दिखाई दीं। संदेह होने पर जब उन्होंने पौधों की जड़ों के पास जाकर देखा तो पता चला कि किसी ने करीब तीन कट्ठा खेत में लगी लौकी की फसल को जड़ से उखाड़ दिया है। बड़ी संख्या में पौधे पूरी तरह बर्बाद कर दिए गए। खेत में उखड़े पौधे और बर्बाद होती फसल देखकर किसान वहीं बैठकर रोने लगा।
किसान सुबोध पासवान ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने बड़ी उम्मीद से खेत लीज पर लिया था। लीज के बदले करीब 40 हजार रुपये देने हैं। खेती में मेहनत और लागत लगाने के बाद फसल अच्छी हो रही थी और उन्हें भरोसा था कि इसी से लीज की रकम चुकाने के साथ परिवार का खर्च भी चलेगा। लेकिन किसी ने उनकी मेहनत को बर्बाद कर दिया। किसान का कहना था, “अब हम कहां जाएंगे, हम तो लूट गए और बर्बाद हो गए।”
किसान ने बताया कि घटना छरपट्टा बहियार, शीशिया स्थित खेत की है। उनका आरोप है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि किसान ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना को लेकर उन्होंने अब तक किसी थाना या अन्य संबंधित अधिकारी के पास कोई आवेदन नहीं दिया है।
घटना के बाद ग्रामीणों के बीच भी तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। किसान की मेहनत से तैयार फसल को इस तरह नष्ट किए जाने से सवाल उठ रहा है कि आखिर खेत में पहुंचकर फसल उजाड़ने वाले व्यक्ति का मकसद क्या था। एक गरीब किसान के लिए फसल सिर्फ सब्जी नहीं, बल्कि उसके परिवार की रोजी-रोटी और भविष्य की उम्मीद होती है। ऐसे में पूरी फसल बर्बाद होने से सुबोध पासवान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब देखना यह है कि किसान इस मामले को लेकर पुलिस या प्रशासन के समक्ष शिकायत करता है या नहीं और उसकी मेहनत की भरपाई के लिए कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_Rahul Kumar Singh
    Rahul Kumar Singh
    Local News Reporter कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    11 hrs ago
  • प्रभात कॉलोनी पूर्णिया का रोड माउंट कार्मल के आगे बहुत गड्ढा के साथ पानी जल जाम का समस्या बना हुआ है जिस कारण से स्थानीय लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है इसे जल्द से जल्द हमारे वार्ड मेंबर नगर निगम जो भी है इस समस्या का हल करें यह समस्या लगभग हमारे जब से रोड बना है इधर 5 साल से ऊपर हो गया है यह इस तरह का समस्या बना हुआ है
    1
    प्रभात कॉलोनी पूर्णिया का रोड माउंट कार्मल के आगे बहुत गड्ढा के साथ पानी जल जाम का समस्या बना हुआ है जिस कारण से स्थानीय लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है इसे जल्द से जल्द हमारे वार्ड मेंबर नगर निगम जो भी है इस समस्या का हल करें यह समस्या लगभग हमारे जब से रोड बना है इधर 5 साल से ऊपर हो गया है यह इस तरह का समस्या बना हुआ है
    user_Satish kumar
    Satish kumar
    पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    14 hrs ago
  • कटिहार में होटल की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री, एक गिरफ्तार। कटिहार के बरारी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया है कि बरारी थाना पुलिस को गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर बलुआ बाजार में ये कारवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि बरारी पुलिस को सूचना मिली थी कि बलुआ बाजार में एक व्यक्ति होटल की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद बरारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान रंजीत कुमार चौधरी (38) बरारी के बलुआ बाजार निवासी के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने उसकी दुकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद आरोपी रंजीत कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के साथ ही हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    कटिहार में होटल की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री, एक गिरफ्तार।
कटिहार के  बरारी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया है कि बरारी थाना पुलिस को गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर बलुआ बाजार में ये कारवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि बरारी पुलिस को सूचना मिली थी कि बलुआ बाजार में एक व्यक्ति होटल की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद बरारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।
पुलिस की छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान रंजीत कुमार चौधरी (38) बरारी के बलुआ बाजार निवासी के रूप में हुई है।
इसके बाद पुलिस ने उसकी दुकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद आरोपी रंजीत कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि  इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के साथ ही हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में  कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • हमारे डिहारी गांव में काशी दास बाबा का पूजा हो रहा है जिसमें बच्चों को खोलते हुए दूध से स्नान कराया जाता है
    1
    हमारे डिहारी गांव में काशी दास बाबा का पूजा हो रहा है जिसमें बच्चों को खोलते हुए दूध से स्नान कराया जाता है
    user_Nandan yadav
    Nandan yadav
    Sahibganj, Sahebganj•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.