नरवाली कस्बे में देर रात पायल ऑटो गैरेज में लगी भीषण आग आग से करीब चालीस लाख का हुआ नुकसान घाटोल -घाटोल उपखण्ड के नरवाली कस्बे में बीती देर रात पायल ऑटो गैरेज में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। दुकान से उठती लाग कि लपटे देख ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकर आग इतने विकराल रूप में थी कि ग्रामीणों मदद से आग पर काबू पाना मुश्किल था। स्थानीय पुलिस व जनप्रतिनिधि ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने से फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी हुई तब तक आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक राजेंद्र पंचाल के अनुसार और दुकान में खड़ा एक ऑटो, ट्रैक्टर चार बाइक सहित कई मशीनरी उपकर व सामान जलकर राख हो गया जिससे करीब अड़तीस से चालीस लाख का नुकसान होने का अनुमान बताया।
नरवाली कस्बे में देर रात पायल ऑटो गैरेज में लगी भीषण आग आग से करीब चालीस लाख का हुआ नुकसान घाटोल -घाटोल उपखण्ड के नरवाली कस्बे में बीती देर रात पायल ऑटो गैरेज में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। दुकान से
उठती लाग कि लपटे देख ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकर आग इतने विकराल रूप में थी कि ग्रामीणों मदद से आग पर काबू पाना मुश्किल था। स्थानीय पुलिस व
जनप्रतिनिधि ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने से फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी हुई तब तक आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के
बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक राजेंद्र पंचाल के अनुसार और दुकान में खड़ा एक ऑटो, ट्रैक्टर चार बाइक सहित कई मशीनरी उपकर व सामान जलकर राख हो गया जिससे करीब अड़तीस से चालीस लाख का नुकसान होने का अनुमान बताया।
- घाटोल -घाटोल उपखण्ड के नरवाली कस्बे में बीती देर रात पायल ऑटो गैरेज में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। दुकान से उठती लाग कि लपटे देख ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकर आग इतने विकराल रूप में थी कि ग्रामीणों मदद से आग पर काबू पाना मुश्किल था। स्थानीय पुलिस व जनप्रतिनिधि ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने से फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी हुई तब तक आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक राजेंद्र पंचाल के अनुसार और दुकान में खड़ा एक ऑटो, ट्रैक्टर चार बाइक सहित कई मशीनरी उपकर व सामान जलकर राख हो गया जिससे करीब अड़तीस से चालीस लाख का नुकसान होने का अनुमान बताया।4
- नए थानाधिकारी का गनोड़ा के ग्रामीणों ने किया स्वागत, नए सीएलजी सदस्य जोड़ने की मांग की पावर बाइक पर स्टंट करने एवं बेढंग तरीके से पार्किंग का मुद्दा भी उठाया गनोड़ा। मोटा गांव थाने के नए थानाधिकारी रमेश पाटीदार का बुधवार को गनोड़ा गांव के ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया गया। सुबह 10:00 बजे गांव के ग्रामीण मोटा गांव थाने पहुंचे तथा यहां पर नवनियुक्त थाना अधिकारी रमेश चंद्र पाटीदार का अभिनंदन गनोड़ा गांव की तरफ से किया गया। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि थाने का सबसे बड़ा कस्बा गनोड़ा है तथा यहां पर प्रत्येक थानाधिकारी के द्वारा विशेष नजर रखी जाती है। आबादी के हिसाब से तथा स्टेट हाईवे पर होने के कारण गनोड़ा कस्बे में आए दिन छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है। ग्रामीणों ने थानाधिकारी पाटीदार को बताया कि गांव के ग्रामीण हर समय पुलिस की मदद करते हैं तथा पुलिस का भी अच्छा सहयोग आमजन को मिल रहा है। गांव के ग्रामीणों ने थानाधिकारी से आग्रह किया कि सीएलजी के सदस्यों में नए सदस्य पिछले कई समय से नहीं जोड़े गए हैं। ग्रामीणों ने थानाधिकारी से आग्रह किया है कि अब प्रत्येक गांव से कुछ नए सदस्य जोड़े जाएं ताकि पुलिस एवं सीएलजी सदस्यों के सामंजस्य से प्रत्येक गांव में कानून व्यवस्था एवं अन्य कार्यों में पुलिस को मदद मिल सके। इसके अलावा गनोड़ा बड़ा कस्बा होने के कारण रात्रि समय पुलिस की गश्त बढ़ाने तथा दिन के समय भी पुलिस पेट्रोलिंग करने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई। गनोड़ा कस्बे में तेज़ रफ़्तार में पावर बाइक चलाने वालों एवं सड़क पर बेढंग तरीके से वाहन खड़े करने की समस्या भी ग्रामीणों के द्वारा थाना अधिकारी को बताई गई। इस पर थाना अधिकारी ने आश्वस्त किया कि पावर बाइक पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी का स्वागत करने वालों में समाजसेवी अजीत कटारा, पंचायत समिति सदस्य दिनेश व्यास, उपसरपंच राजेश दोसी, धूलजी काका व्यास, महेश पाल सिंह, चंद्रकांत मेहता, गोविंद व्यास, भरत व्यास एवं मोटा गांव सरपंच जेतेंगे भाई मौजूद रहे।2
- कुशलगढ़ में विश्व नवकार दिवस पर 9 अप्रैल को सकल जैन समाज के सानिध्य में भव्य आयोजन होगा। नवकार गार्डन में सामूहिक मंत्र जाप, नवकारसी व ब्रह्मचारी संजय भैया की गोद भराई होगी। समाजजनों ने अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए 9 अप्रैल को “नवकार दिवस” सरकारी घोषित करने की मांग उठाई।1
- Post by Bapulal Ahari1
- मोबाइल की टॉर्च में इलाज! सागवाड़ा अस्पताल में 4 घंटे से बिजली गुल, मरीजों की जान पर बन आई डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय की लचर व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। यहां हालात इतने खराब हैं कि डॉक्टरों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में करीब 4 घंटे से बिजली गुल है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। इसी दौरान ओबरी 108 एंबुलेंस तीन गंभीर घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां पहले से ही अंधेरा छाया हुआ था। इतना ही नहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसके चलते मरीजों को अस्पताल के अंदर शिफ्ट करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि डेचा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में राहुल कालुराम कलासुआ (18) निवासी बिलियाबड़गामा, हेप्पी गोपाल कलासुआ (18) निवासी बिलियाबड़गामा और अशोक तोलाचंद रोत (24) निवासी नयापादर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें इलाज के लिए सागवाड़ा अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां की बदहाल व्यवस्थाओं ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया। अस्पताल की इस स्थिति ने प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर आपातकालीन सेवाओं वाले अस्पताल में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा क्यों नहीं है? और अगर है, तो बैकअप व्यवस्था क्यों फेल है? स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।1
- Post by Parmeshvar redash1
- गांव सालमगड़ में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय द्वारा सम्मान रेली निकाली गई इस वर्ष कक्षा 10वीं,12वीं की सभी बालिकाओं ने शत-प्रतिशत परिणाम १००% आने पर विद्यालय परिवार एवं बालीकाओ द्वारा सालमगड में सम्मान रेली निकाली गई।1
- प्रवेशोत्सव अभियान के अंतर्गत कुशलगढ़ नगर क्षेत्र के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों और शिक्षकों द्वारा भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली सप्ताहभर नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी। रैली के दौरान सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कक्षा 1 से 8 तक निशुल्क प्रवेश, मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, बालिकाओं के लिए साइकिल व स्कूटी योजना जैसी लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही खेलकूद, स्काउट-गाइड, एनएसएस एवं ब्यूटी एंड वेलनेस, गृह सज्जा, कंप्यूटर जैसे वोकेशनल विषयों की जानकारी देकर सरकारी स्कूलों के सर्वांगीण विकास मॉडल को प्रस्तुत किया गया। प्रथम स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा का महत्व प्रभावी ढंग से दर्शाया। प्रधानाचार्य भीम जी सुरावत ने कहा कि सरकारी विद्यालय आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सशक्त माध्यम बन चुके हैं, जहां अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित हैं। संस्था प्रधान लाल सिंह मईडा ने शिक्षा को जीवन की दिशा देने वाला मजबूत आधार बताया, वहीं भरत माधवीया ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा के साथ हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध है। रैली में भीम जी सुरावत, लाल सिंह मईडा, भरत माधवीया, वाल सिंह, लोकेश, निलेश मेहता, सुरेन्द्र, मांगीलाल, मधुबाला, संगीता, पदमा, अनिता, माया, वर्षा, ममता, शाहिन, मोनिका, रतनी, सीमा, जिज्ञासु, निर्मल, राकेश, नवनीत, सुभाष, रामचंद्र, मानसिंह, राहुल, रोहिल, प्रताप सिंह, जगजीत सिंह तंवर सहित अनेक शिक्षकगण मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी अध्यापक अजय निगम द्वारा दी गई।1