logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहपुरा में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है, जिससे भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली है।

4 hrs ago
user_Breaking Live News
Breaking Live News
Shahpura, Jaipur•
4 hrs ago

शाहपुरा में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है, जिससे भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली है।

More news from Jaipur and nearby areas
  • Post by Breaking Live News
    1
    Post by Breaking Live News
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    4 hrs ago
  • news khabar
    1
    news khabar
    user_RJ Gaming
    RJ Gaming
    Speech Therapist चौमू, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Social Media Rajasthan-1
    1
    Post by Social Media Rajasthan-1
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Thanagazi, Alwar•
    23 hrs ago
  • जयपुर की करणी विहार थाना पुलिस ने राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब पार्टी और अय्याशी के लिए राहगीरों को गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। डीसीपी पश्चिमी प्रशांत किरण ने बताया कि लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी संजय और हेमंत पाठक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी महिला मित्र को गाड़ी के आगे बैठकर राहगीरों के साथ लिफ्ट के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। बस टैक्सी का इंतजार करने वाली यात्रियों को वह अपना निशाना बनाकर गाड़ी में मारपीट कर लूट की वारदात कर मौके से फरार हो जाते थे फिलहाल गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है पुलिस की पूछताछ में अन्य वारदातों और बदमाशों का खुलासा होने की संभावना है।
    1
    जयपुर की करणी विहार थाना पुलिस ने राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब पार्टी और अय्याशी के लिए राहगीरों को गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। डीसीपी पश्चिमी प्रशांत किरण ने बताया कि लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी संजय और हेमंत पाठक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी महिला मित्र को गाड़ी के आगे बैठकर राहगीरों के साथ लिफ्ट के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। बस टैक्सी का इंतजार करने वाली यात्रियों को वह अपना निशाना बनाकर गाड़ी में मारपीट कर लूट की वारदात कर मौके से फरार हो जाते थे फिलहाल गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है पुलिस की पूछताछ में अन्य वारदातों और बदमाशों का खुलासा होने की संभावना है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    29 min ago
  • जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रूज में सवार लोग पूरी तरह बेखबर होकर मौसम का आनंद ले रहे थे। हंसी-खुशी का माहौल था, किसी को अंदाजा तक नहीं था कि अगले ही पल बड़ा हादसा होने वाला है। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद क्रूज अचानक अनियंत्रित हुआ और पानी में डूबने लगा। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि कुछ के लापता होने की भी खबर सामने आ रही है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं—कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जल यात्राओं के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें।
    1
    जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रूज में सवार लोग पूरी तरह बेखबर होकर मौसम का आनंद ले रहे थे। हंसी-खुशी का माहौल था, किसी को अंदाजा तक नहीं था कि अगले ही पल बड़ा हादसा होने वाला है।
बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद क्रूज अचानक अनियंत्रित हुआ और पानी में डूबने लगा। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि कुछ के लापता होने की भी खबर सामने आ रही है।
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं—कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जल यात्राओं के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • जनता की प्यास के साथ मजाक बर्दाश्त नहीं: पंडित करण शर्मा जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 134 के कांग्रेस पार्षद और जननेता पंडित करण शर्मा के नेतृत्व में आज क्षेत्र की जनता और भारी संख्या में महिलाओं ने जलदाय विभाग (सिविल लाइंस फाटक) पर जोरदार प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय के बाहर 'खाली मटके' फोड़कर विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्षद पंडित करण शर्मा ने कहा कि, "पूरा शहर भीषण गर्मी की तपिश झेल रहा है और स्वेज फार्म की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज महिलाओं ने मटके फोड़कर यह संदेश दिया है कि यदि विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र होगा।" महिलाओं का आक्रोश: प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पानी न आने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 3 दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी। इस दौरान पंडित करण शर्मा के साथ भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, युवा और मातृशक्ति मौजूद रही।
    1
    जनता की प्यास के साथ मजाक बर्दाश्त नहीं: पंडित करण शर्मा
जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 134 के कांग्रेस पार्षद और जननेता पंडित करण शर्मा के नेतृत्व में आज क्षेत्र की जनता और भारी संख्या में महिलाओं ने जलदाय विभाग (सिविल लाइंस फाटक) पर जोरदार प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय के बाहर 'खाली मटके' फोड़कर विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्षद पंडित करण शर्मा ने कहा कि, "पूरा शहर भीषण गर्मी की तपिश झेल रहा है और स्वेज फार्म की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज महिलाओं ने मटके फोड़कर यह संदेश दिया है कि यदि विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र होगा।"
महिलाओं का आक्रोश:
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पानी न आने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 3 दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी।
इस दौरान पंडित करण शर्मा के साथ भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, युवा और मातृशक्ति मौजूद रही।
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • जयपुर-खाटूश्यामजी, 1 मई। सीकर जिले के खाटूश्यामजी तीर्थ के दांतारामगढ़ रोड स्थित ‘श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस’ में शुक्रवार तड़के हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:23 बजे आपसी रंजिश, विशेषकर कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा अवैध रूप से परिसर में प्रवेश कर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। *पुलिस ने संभाला मोर्चा:* घटना की गंभीरता को देखते हुए सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की इस सक्रियता के चलते तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। साथ ही, कानून-व्यवस्था की अवहेलना और पुलिस-प्रशासन को धमकी देने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन ने हमलावर पक्ष के गेस्ट हाउसों के खिलाफ सीजर (सीलिंग) की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा है कि अशांति पैदा करने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।
    1
    जयपुर-खाटूश्यामजी, 1 मई। सीकर जिले के खाटूश्यामजी तीर्थ के दांतारामगढ़ रोड स्थित ‘श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस’ में शुक्रवार तड़के हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:23 बजे आपसी रंजिश, विशेषकर कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा अवैध रूप से परिसर में प्रवेश कर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। 
*पुलिस ने संभाला मोर्चा:*
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस की इस सक्रियता के चलते तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। साथ ही, कानून-व्यवस्था की अवहेलना और पुलिस-प्रशासन को धमकी देने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन ने हमलावर पक्ष के गेस्ट हाउसों के खिलाफ सीजर (सीलिंग) की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा है कि अशांति पैदा करने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Breaking Live News
    1
    Post by Breaking Live News
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.