खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस विवाद: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी, गेस्ट हाउस सीज* जयपुर-खाटूश्यामजी, 1 मई। सीकर जिले के खाटूश्यामजी तीर्थ के दांतारामगढ़ रोड स्थित ‘श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस’ में शुक्रवार तड़के हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:23 बजे आपसी रंजिश, विशेषकर कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा अवैध रूप से परिसर में प्रवेश कर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। *पुलिस ने संभाला मोर्चा:* घटना की गंभीरता को देखते हुए सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की इस सक्रियता के चलते तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। साथ ही, कानून-व्यवस्था की अवहेलना और पुलिस-प्रशासन को धमकी देने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन ने हमलावर पक्ष के गेस्ट हाउसों के खिलाफ सीजर (सीलिंग) की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा है कि अशांति पैदा करने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।
खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस विवाद: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी, गेस्ट हाउस सीज* जयपुर-खाटूश्यामजी, 1 मई। सीकर जिले के खाटूश्यामजी तीर्थ के दांतारामगढ़ रोड स्थित ‘श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस’ में शुक्रवार तड़के हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:23 बजे आपसी रंजिश, विशेषकर कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा अवैध रूप से परिसर में प्रवेश कर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। *पुलिस ने संभाला मोर्चा:* घटना की गंभीरता को देखते हुए सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की इस सक्रियता के चलते तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। साथ ही, कानून-व्यवस्था की अवहेलना और पुलिस-प्रशासन को धमकी देने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन ने हमलावर पक्ष के गेस्ट हाउसों के खिलाफ सीजर (सीलिंग) की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा है कि अशांति पैदा करने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।
- जयपुर की करणी विहार थाना पुलिस ने राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब पार्टी और अय्याशी के लिए राहगीरों को गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। डीसीपी पश्चिमी प्रशांत किरण ने बताया कि लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी संजय और हेमंत पाठक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी महिला मित्र को गाड़ी के आगे बैठकर राहगीरों के साथ लिफ्ट के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। बस टैक्सी का इंतजार करने वाली यात्रियों को वह अपना निशाना बनाकर गाड़ी में मारपीट कर लूट की वारदात कर मौके से फरार हो जाते थे फिलहाल गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है पुलिस की पूछताछ में अन्य वारदातों और बदमाशों का खुलासा होने की संभावना है।1
- जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रूज में सवार लोग पूरी तरह बेखबर होकर मौसम का आनंद ले रहे थे। हंसी-खुशी का माहौल था, किसी को अंदाजा तक नहीं था कि अगले ही पल बड़ा हादसा होने वाला है। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद क्रूज अचानक अनियंत्रित हुआ और पानी में डूबने लगा। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि कुछ के लापता होने की भी खबर सामने आ रही है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं—कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जल यात्राओं के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें।1
- जनता की प्यास के साथ मजाक बर्दाश्त नहीं: पंडित करण शर्मा जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 134 के कांग्रेस पार्षद और जननेता पंडित करण शर्मा के नेतृत्व में आज क्षेत्र की जनता और भारी संख्या में महिलाओं ने जलदाय विभाग (सिविल लाइंस फाटक) पर जोरदार प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय के बाहर 'खाली मटके' फोड़कर विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्षद पंडित करण शर्मा ने कहा कि, "पूरा शहर भीषण गर्मी की तपिश झेल रहा है और स्वेज फार्म की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज महिलाओं ने मटके फोड़कर यह संदेश दिया है कि यदि विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र होगा।" महिलाओं का आक्रोश: प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पानी न आने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 3 दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी। इस दौरान पंडित करण शर्मा के साथ भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, युवा और मातृशक्ति मौजूद रही।1
- जयपुर-खाटूश्यामजी, 1 मई। सीकर जिले के खाटूश्यामजी तीर्थ के दांतारामगढ़ रोड स्थित ‘श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस’ में शुक्रवार तड़के हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:23 बजे आपसी रंजिश, विशेषकर कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा अवैध रूप से परिसर में प्रवेश कर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। *पुलिस ने संभाला मोर्चा:* घटना की गंभीरता को देखते हुए सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की इस सक्रियता के चलते तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। साथ ही, कानून-व्यवस्था की अवहेलना और पुलिस-प्रशासन को धमकी देने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन ने हमलावर पक्ष के गेस्ट हाउसों के खिलाफ सीजर (सीलिंग) की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा है कि अशांति पैदा करने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।1
- कारवार में स्थित बनी नदी बालाजी के मंदिर में जाएं उपाय करें आपको अवश्य लाभ प्राप्त होगा और कमेंट में बंदी नदी बालाजी जरूर लिखें1
- *देश की युवाशक्ति डिग्री से आगे बढ़कर कौशल संवर्धन की ओर अग्रसर* *भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, समाज को जोड़ने का जरिया* _*- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान*_ हमारे हुनरमंद युवाओं को मिल रहा वैश्विक मंच*- राज्य सरकार ने इंग्लिश एंव फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद और नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉर्पोरशन सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ किए एमओयू_* जयपुर, 1 मई। मुख्यमंत्री भजनल हमनें अब तक 351 परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करवाई है तथा एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्हांने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के साथ-साथ कौशल से जोड़कर कुशल बना रही है और युवा अब नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम के लिए एमओयू कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंदजी का उल्लेख करते हुए युवाओं से विदेशी भाषा सीखने और देश-दुनिया में छा जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कौशल विकास के विजन को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने इंग्लिश एंव फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद और नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉर्पोरशन के साथ एमओयू किए हैं। इसके माध्यम से हमारे युवाओं को फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियन सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज के युग में विदेशी भाषा सीखना आवश्यकता बन चुका है। विदेशी भाषा का ज्ञान युवाओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विदेशों में रोजगार के अनेक अवसर प्रदान करता है। इसी तरह यह विदेशी पर्यटकों, उद्यमियों और प्रदेश के स्थानीय उद्योगों के बीच एक सेतु का कार्य भी करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमुख पयर्टन स्थलों की वजह से राजस्थान के लिए विदेशी भाषा का विशेष महत्व है। दुनिया भर से यहां सैलानी आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश के कई अंचलों में पर्यटन उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है। विदेशी भाषाएं जानने वाले गाइड, होटल मैनेजर, ट्रैवल एजेंट और व्यापारियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में नये महाविद्यालयों के निर्माण और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया है। इसके लिए 71 नए राजकीय महाविद्यालय खोलने के साथ ही, 185 नए राजकीय महाविद्यालयों के भवनों का निर्माण किया गया है। जबकि गत सरकार ने पूरे 5 साल में केवल 57 महाविद्यालयों के भवन बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा को रोजगार से जोड़ा और अब डिग्री से युवाओं के जीवन को नई दिशा मिल रही है। राज्य सरकार ने गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्य कौशल नीति और युवा नीति बनाई गई है। युवाओं को सवा लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी हैं। साथ ही, 1 लाख 33 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है एवं सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। निजी क्षेत्र में भी अब तक 3 लाख रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। *राजस्थान के युवाओं में उद्यमिता के साथ-साथ संस्कृति को आत्मसात करने की प्रतिभा* _*- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री*_ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के युवाओं में मेहनत, नवाचार, उद्यमिता के साथ-साथ भाषाओं और संस्कृतियों को आत्मसात करने की नैसर्गिक प्रतिभा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आज देश का युवा डिग्री और सर्टिफिकेट से आगे बढ़कर अपने कौशल एवं सामर्थ्य संवर्धन के प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से युवाओं को विदेशी भाषा से संबंधित रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। *राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा को बहुभाषी और अंतरराष्ट्रीय बनाने पर बल* उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने और समझने का माध्यम है। विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें शिक्षा को बहुभाषी और अंतरराष्ट्रीय बनाने पर जोर दिया गया है। फ्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियन और स्पेनिश जैसी भाषाएं सीखने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान की लोककथाएं जैसे पृथ्वीराज चौहान की गाथा विदेशी भाषा में अनुवादित होगी और दुनिया तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जापान और कोरिया जैसे देशों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। हमारे युवा इन देशों की भाषाएं सीखते हैं, तो वे न केवल सॉफ्टवेयर बल्कि हार्ड ट्रेड और मार्केटिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी अवसर पा सकते हैं। केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा नीति में मातृभाषाओं को प्राथमिक शिक्षा का आधार बनाया गया है। स्थानीय भाषा हमारे गौरवशाली अतीत संजोए रखने के साथ-साथ हमे विश्वास देती है, हमारी जड़ों से हमारा भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि विदेशी भाषा संचार कौशल के लिए हुए एमओयू भारतीय छात्रों के लिए दुनिया भर में संभावनाओं के द्वार खोलने का काम करेंगे। जिससे हमारे युवाओं के कौशल एवं हुनर को वैश्विक मंच मिलेगा। चौधरी ने कहा कि पीएम सेतु में राजस्थान में बेहतरीन काम हुआ है। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह एमओयू केवल कागजी समझौता नहीं बल्कि हमारे युवाओं को अवसरों से जोड़ने का सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री के.के विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार तथा इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद के मध्य विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम के लिए एवं स्किल इंडिया इन्टरनेशनल सेंटर जयपुर की स्थापना के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही, नेशनल एन्टरप्रेन्योर एम्पावरमेंट ड्राइव के अन्तर्गत भी विभिन्न एमओयू संपादित हुए। इससे पहले इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी के जर्नल का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद भी किया। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. विनीत जोशी, शिक्षाविद् सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। वहीं, वीसी एवं माय भारत पोर्टल के माध्यम से प्रदेशभर के युवा जुड़े। ----1
- टोंक रोड बेलवा बेलवा कट के पास में यहां पर नारी का निकलता हूं उसको बंद कर दिया गया है इसकी वजह से दुकानदारों को परेशान हो रही है आने जाने वाले को दिक्कत आ रही है इस पर न 12 टोल वाले भी ध्यान नहीं दे रहे हैं टोल वाले को दिखा दिए यहां पर सदनों में दिक्कत आ रही है खड़े हो चुके हैं करीबन 10 दिन से पानी भरा हुआ यहां पर इस पर प्रशासन ध्यान दें अधिक से अधिक वीडियो को देखें वीडियो को देखें 🙏🙏🙏🙏🙏 कृपया ध्यान दें जनता को दिक्कत आ रही है इसके प्रशासन ध्यान देगी किसी के जननी नहीं होगी आने जाने वाले का रिश्ता क्लियर रहेगा स्कूल में बच्चों को जाते हैं कम भजन लाल जी हमारे1
- जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने राज्य सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है. प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में महासंघ ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) को ज्ञापन देकर लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग रखी गई। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो संगठन प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। आंदोलन के मुख्य कारण RGHS सुविधा का ठप होना पिछले एक माह से निजी अस्पतालों ने RGHS के तहत इलाज बंद कर रखा है। कर्मचारियों के वेतन से नियमित कटौती होने के बावजूद कैंसर और गुर्दा रोग जैसे गंभीर मरीज दवाओं और जांच के लिए भटक रहे हैं। समर्पित अवकाश भुगतान पर अघोषित रोक: महासंघ के उपाध्यक्ष अजयवीर सिंह ने बताया वित्तीय वर्ष में देय समर्पित अवकाश का नगद भुगतान एक माह बीतने के बाद भी नहीं किया गया है. अघोषित रोक से प्रदेश के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। महासंघ की दो टूक चेतावनी: प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी से पीछे हट रही है, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इन अति-गंभीर परिस्थितियों का तुरंत समाधान कर चिकित्सा सुविधाएं बहाल नहीं की गईं और समर्पित अवकाश का भुगतान नहीं खोला गया, तो महासंघ प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन की घोषणा करेगा। "कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे सरकार, अन्यथा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।" प्रतिनिधी मंडल में देवेन्द्र सिंह नरूका, ओमप्रकाश चौधरी, बहादुर सिंह, शशि शर्मा, नरपत सिंह, पप्पू शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पहलाद राय अग्रवाल आदि शामिल रहे।1