Shuru
Apke Nagar Ki App…
शनिवार और मंगलवार को किए जाने वाले उपाय हनुमान जी के इन उपायों को करके आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं कारवार में स्थित बनी नदी बालाजी के मंदिर में जाएं उपाय करें आपको अवश्य लाभ प्राप्त होगा और कमेंट में बंदी नदी बालाजी जरूर लिखें
Roopsingh Chouhan
शनिवार और मंगलवार को किए जाने वाले उपाय हनुमान जी के इन उपायों को करके आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं कारवार में स्थित बनी नदी बालाजी के मंदिर में जाएं उपाय करें आपको अवश्य लाभ प्राप्त होगा और कमेंट में बंदी नदी बालाजी जरूर लिखें
More news from राजस्थान and nearby areas
- जयपुर-खाटूश्यामजी, 1 मई। सीकर जिले के खाटूश्यामजी तीर्थ के दांतारामगढ़ रोड स्थित ‘श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस’ में शुक्रवार तड़के हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:23 बजे आपसी रंजिश, विशेषकर कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा अवैध रूप से परिसर में प्रवेश कर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। *पुलिस ने संभाला मोर्चा:* घटना की गंभीरता को देखते हुए सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की इस सक्रियता के चलते तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। साथ ही, कानून-व्यवस्था की अवहेलना और पुलिस-प्रशासन को धमकी देने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन ने हमलावर पक्ष के गेस्ट हाउसों के खिलाफ सीजर (सीलिंग) की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा है कि अशांति पैदा करने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।1
- जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने राज्य सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है. प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में महासंघ ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) को ज्ञापन देकर लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग रखी गई। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो संगठन प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। आंदोलन के मुख्य कारण RGHS सुविधा का ठप होना पिछले एक माह से निजी अस्पतालों ने RGHS के तहत इलाज बंद कर रखा है। कर्मचारियों के वेतन से नियमित कटौती होने के बावजूद कैंसर और गुर्दा रोग जैसे गंभीर मरीज दवाओं और जांच के लिए भटक रहे हैं। समर्पित अवकाश भुगतान पर अघोषित रोक: महासंघ के उपाध्यक्ष अजयवीर सिंह ने बताया वित्तीय वर्ष में देय समर्पित अवकाश का नगद भुगतान एक माह बीतने के बाद भी नहीं किया गया है. अघोषित रोक से प्रदेश के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। महासंघ की दो टूक चेतावनी: प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी से पीछे हट रही है, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इन अति-गंभीर परिस्थितियों का तुरंत समाधान कर चिकित्सा सुविधाएं बहाल नहीं की गईं और समर्पित अवकाश का भुगतान नहीं खोला गया, तो महासंघ प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन की घोषणा करेगा। "कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे सरकार, अन्यथा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।" प्रतिनिधी मंडल में देवेन्द्र सिंह नरूका, ओमप्रकाश चौधरी, बहादुर सिंह, शशि शर्मा, नरपत सिंह, पप्पू शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पहलाद राय अग्रवाल आदि शामिल रहे।1
- कारवार में स्थित बनी नदी बालाजी के मंदिर में जाएं उपाय करें आपको अवश्य लाभ प्राप्त होगा और कमेंट में बंदी नदी बालाजी जरूर लिखें1
- *देश की युवाशक्ति डिग्री से आगे बढ़कर कौशल संवर्धन की ओर अग्रसर* *भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, समाज को जोड़ने का जरिया* _*- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान*_ हमारे हुनरमंद युवाओं को मिल रहा वैश्विक मंच*- राज्य सरकार ने इंग्लिश एंव फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद और नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉर्पोरशन सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ किए एमओयू_* जयपुर, 1 मई। मुख्यमंत्री भजनल हमनें अब तक 351 परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करवाई है तथा एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्हांने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के साथ-साथ कौशल से जोड़कर कुशल बना रही है और युवा अब नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम के लिए एमओयू कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंदजी का उल्लेख करते हुए युवाओं से विदेशी भाषा सीखने और देश-दुनिया में छा जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कौशल विकास के विजन को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने इंग्लिश एंव फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद और नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉर्पोरशन के साथ एमओयू किए हैं। इसके माध्यम से हमारे युवाओं को फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियन सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज के युग में विदेशी भाषा सीखना आवश्यकता बन चुका है। विदेशी भाषा का ज्ञान युवाओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विदेशों में रोजगार के अनेक अवसर प्रदान करता है। इसी तरह यह विदेशी पर्यटकों, उद्यमियों और प्रदेश के स्थानीय उद्योगों के बीच एक सेतु का कार्य भी करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमुख पयर्टन स्थलों की वजह से राजस्थान के लिए विदेशी भाषा का विशेष महत्व है। दुनिया भर से यहां सैलानी आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश के कई अंचलों में पर्यटन उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है। विदेशी भाषाएं जानने वाले गाइड, होटल मैनेजर, ट्रैवल एजेंट और व्यापारियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में नये महाविद्यालयों के निर्माण और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया है। इसके लिए 71 नए राजकीय महाविद्यालय खोलने के साथ ही, 185 नए राजकीय महाविद्यालयों के भवनों का निर्माण किया गया है। जबकि गत सरकार ने पूरे 5 साल में केवल 57 महाविद्यालयों के भवन बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा को रोजगार से जोड़ा और अब डिग्री से युवाओं के जीवन को नई दिशा मिल रही है। राज्य सरकार ने गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्य कौशल नीति और युवा नीति बनाई गई है। युवाओं को सवा लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी हैं। साथ ही, 1 लाख 33 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है एवं सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। निजी क्षेत्र में भी अब तक 3 लाख रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। *राजस्थान के युवाओं में उद्यमिता के साथ-साथ संस्कृति को आत्मसात करने की प्रतिभा* _*- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री*_ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के युवाओं में मेहनत, नवाचार, उद्यमिता के साथ-साथ भाषाओं और संस्कृतियों को आत्मसात करने की नैसर्गिक प्रतिभा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आज देश का युवा डिग्री और सर्टिफिकेट से आगे बढ़कर अपने कौशल एवं सामर्थ्य संवर्धन के प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से युवाओं को विदेशी भाषा से संबंधित रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। *राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा को बहुभाषी और अंतरराष्ट्रीय बनाने पर बल* उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने और समझने का माध्यम है। विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें शिक्षा को बहुभाषी और अंतरराष्ट्रीय बनाने पर जोर दिया गया है। फ्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियन और स्पेनिश जैसी भाषाएं सीखने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान की लोककथाएं जैसे पृथ्वीराज चौहान की गाथा विदेशी भाषा में अनुवादित होगी और दुनिया तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जापान और कोरिया जैसे देशों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। हमारे युवा इन देशों की भाषाएं सीखते हैं, तो वे न केवल सॉफ्टवेयर बल्कि हार्ड ट्रेड और मार्केटिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी अवसर पा सकते हैं। केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा नीति में मातृभाषाओं को प्राथमिक शिक्षा का आधार बनाया गया है। स्थानीय भाषा हमारे गौरवशाली अतीत संजोए रखने के साथ-साथ हमे विश्वास देती है, हमारी जड़ों से हमारा भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि विदेशी भाषा संचार कौशल के लिए हुए एमओयू भारतीय छात्रों के लिए दुनिया भर में संभावनाओं के द्वार खोलने का काम करेंगे। जिससे हमारे युवाओं के कौशल एवं हुनर को वैश्विक मंच मिलेगा। चौधरी ने कहा कि पीएम सेतु में राजस्थान में बेहतरीन काम हुआ है। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह एमओयू केवल कागजी समझौता नहीं बल्कि हमारे युवाओं को अवसरों से जोड़ने का सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री के.के विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार तथा इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद के मध्य विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम के लिए एवं स्किल इंडिया इन्टरनेशनल सेंटर जयपुर की स्थापना के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही, नेशनल एन्टरप्रेन्योर एम्पावरमेंट ड्राइव के अन्तर्गत भी विभिन्न एमओयू संपादित हुए। इससे पहले इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी के जर्नल का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद भी किया। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. विनीत जोशी, शिक्षाविद् सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। वहीं, वीसी एवं माय भारत पोर्टल के माध्यम से प्रदेशभर के युवा जुड़े। ----1
- गृह प्रवेश से पहले सूना घर बना चोरों का निशाना, चिमनी के रास्ते घुसे बदमाश लाखों की नकदी व गहने ले उड़े पावटा। क्षेत्र में ग्राम बड़नगर की सारणो की ढाणी में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गृह प्रवेश से पहले ही चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। हैरानी की बात यह रही कि बदमाश घर में घुसने के लिए रसोई में लगी चिमनी का सहारा लेकर अंदर दाखिल हुए और बड़ी सफाई से लाखों रुपए की नकदी व सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार द्वारा नए मकान में जल्द ही गृह प्रवेश की तैयारियां चल रही थीं। वही मकान मालिक राजू सारण अपने बेटे के साथ एक शादी में गया हुआ था। वही घर में अकेली उसकी पत्नी मीना देवी पास ही मंदिर में दिया बत्ती कर एक शादी में वार फेर करने गई हुई थी। इसी बीच मकान को सूना देख अज्ञात चोरों ने लाइट काट कर सीढ़ियों के सहारे छत पर जाकर रसोई में लगी चिमनी का सहारा लेकर अंदर दाखिल हुए व घर में अलमारी व संदूक खंगाल डाले और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब रात करीब 10 बजे मीना देवी घर पहुंची और लाइट कटी देख पास में रह रहे अपने जेठ व जेठानी को फोन किया उनके आने पर अंदर जाकर देखा तो दरवाजे खुले मिले और सामान बिखरा हुआ मिला। नकदी व गहने गायब मिलने पर तुरंत प्रागपुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया व प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम ने एफएसएल, एमओबी, बीटीएस टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। वही प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम ने जल्द ही कार्यवाही कर चोरी की वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से आमजन में भय का माहौल बन गया है, वहीं पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। जब नया घर भी सुरक्षित नहीं, तो आमजन अपनी मेहनत की कमाई कैसे बचाए?1
- टोंक रोड बेलवा बेलवा कट के पास में यहां पर नारी का निकलता हूं उसको बंद कर दिया गया है इसकी वजह से दुकानदारों को परेशान हो रही है आने जाने वाले को दिक्कत आ रही है इस पर न 12 टोल वाले भी ध्यान नहीं दे रहे हैं टोल वाले को दिखा दिए यहां पर सदनों में दिक्कत आ रही है खड़े हो चुके हैं करीबन 10 दिन से पानी भरा हुआ यहां पर इस पर प्रशासन ध्यान दें अधिक से अधिक वीडियो को देखें वीडियो को देखें 🙏🙏🙏🙏🙏 कृपया ध्यान दें जनता को दिक्कत आ रही है इसके प्रशासन ध्यान देगी किसी के जननी नहीं होगी आने जाने वाले का रिश्ता क्लियर रहेगा स्कूल में बच्चों को जाते हैं कम भजन लाल जी हमारे1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- सड़कों पर पानी भरना (खासकर निचले इलाकों में) ट्रैफिक जाम और धीमी आवाजाही बिजली सप्लाई में रुकावट मौसम में ठंडक, लेकिन उमस भी बढ़ सकती है1