logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खरवार जाति प्रमाण पत्र में अड़चन पर आयोग से कार्रवाई की मांग बेतिया सर्किट हाउस में खरवार समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानियों को लेकर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार को आवेदन सौंपा। प्रतिनिधियों ने बताया कि कई अंचल कार्यालयों में अब भी प्रमाण पत्र बनाने से इनकार किया जा रहा है, जबकि सरकार ने सभी जरूरी कागजात के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। मीडिया से बातचीत में राजू खरवार ने कहा कि पिछले वर्ष बिहार सरकार द्वारा जारी निर्देश में केवल खतियान को अनिवार्य नहीं माना गया था, फिर भी जमीनी स्तर पर आदेश का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लिखित शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उनके आगमन पर समाजसेवियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

3 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

खरवार जाति प्रमाण पत्र में अड़चन पर आयोग से कार्रवाई की मांग बेतिया सर्किट हाउस में खरवार समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानियों को लेकर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार को आवेदन सौंपा। प्रतिनिधियों ने बताया कि कई अंचल कार्यालयों में अब भी प्रमाण पत्र बनाने से इनकार किया जा रहा है, जबकि सरकार ने सभी जरूरी कागजात के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। मीडिया से बातचीत में राजू खरवार ने कहा कि पिछले वर्ष बिहार सरकार द्वारा जारी निर्देश में केवल खतियान को अनिवार्य नहीं माना गया था, फिर भी जमीनी स्तर पर आदेश का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लिखित शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उनके आगमन पर समाजसेवियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर से निकला खाटू श्याम बाबा का निशान शोभा रथ यात्रा। यह रथयात्रा लाल बाजार में घुमते हुए श्री गोपीनाथ पंचायत मंदिर के उपर श्याम बाबा के मंदिर में पहुंचा। 19.04.2026
    1
    बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर से निकला खाटू श्याम बाबा का निशान शोभा रथ यात्रा। यह रथयात्रा लाल बाजार में घुमते हुए श्री गोपीनाथ पंचायत मंदिर के उपर श्याम बाबा के मंदिर में पहुंचा।  19.04.2026
    user_Vivek Kumar (Shrivastava).
    Vivek Kumar (Shrivastava).
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    40 min ago
  • चनपटिया प्रखंड के सिरिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सवेया खुर्द चुहड़ी वार्ड-13 में सर्पदंश की दर्दनाक घटना ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। रविंद्र कुमार के 8 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार को घर के पास खेलते समय दीवार से निकले सांप ने डस लिया। घटना के बाद जहां तुरंत चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए थी, वहीं परिजन अंधविश्वास के चलते उसे इलाज के लिए चुहड़ी (झाड़-फूंक) के पास ले गए, जिससे बहुमूल्य समय बर्बाद हो गया। जब रोहन की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और हालत नाजुक हो गई, तब परिजन उसे आनन-फानन में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अगर समय रहते वैज्ञानिक उपचार मिलता, तो शायद मासूम की जान बचाई जा सकती थी। आज जीएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं। यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज के लिए भी एक कड़ा संदेश है कि सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में अंधविश्वास के बजाय तत्काल चिकित्सा उपचार ही जीवन बचा सकता है। जागरूकता और सही समय पर इलाज ही ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने का एकमात्र रास्ता है।
    1
    चनपटिया प्रखंड के सिरिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सवेया खुर्द चुहड़ी वार्ड-13 में सर्पदंश की दर्दनाक घटना ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। रविंद्र कुमार के 8 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार को घर के पास खेलते समय दीवार से निकले सांप ने डस लिया। घटना के बाद जहां तुरंत चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए थी, वहीं परिजन अंधविश्वास के चलते उसे इलाज के लिए चुहड़ी (झाड़-फूंक) के पास ले गए, जिससे बहुमूल्य समय बर्बाद हो गया।
जब रोहन की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और हालत नाजुक हो गई, तब परिजन उसे आनन-फानन में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अगर समय रहते वैज्ञानिक उपचार मिलता, तो शायद मासूम की जान बचाई जा सकती थी।
आज जीएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज के लिए भी एक कड़ा संदेश है कि सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में अंधविश्वास के बजाय तत्काल चिकित्सा उपचार ही जीवन बचा सकता है। जागरूकता और सही समय पर इलाज ही ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने का एकमात्र रास्ता है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    50 min ago
  • Post by A9Bharat News
    1
    Post by A9Bharat News
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • रविवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार 20 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 386/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमर सहनी पिता स्व.मंगल सहनी साकिन माधोपुर मलाही टोला को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप सा मच गया है।
    4
    रविवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार 20 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 386/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमर सहनी पिता स्व.मंगल सहनी साकिन माधोपुर मलाही टोला को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप सा मच गया है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • बेतिया में युवक की चाकू मारकर ह..... . . . #bettiah #bairiya #nautan #viral #trending #news #post #bihar #udaipur #motihari #बेतिया #बैरिया #नौतन #वायरल #ट्रेडिंग #न्यूज़ #पोस्ट #बिहार #उदयपुर
    1
    बेतिया में युवक की चाकू मारकर ह..... 
.
.
.
#bettiah #bairiya #nautan #viral #trending #news #post #bihar #udaipur #motihari
#बेतिया #बैरिया #नौतन #वायरल #ट्रेडिंग #न्यूज़ #पोस्ट #बिहार #उदयपुर
    user_News Seva 18
    News Seva 18
    पत्रकार नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Vishal Kumar
    1
    Post by Vishal Kumar
    user_Vishal Kumar
    Vishal Kumar
    हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को मिला Z कैटेगरी सुरक्षा वही पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की हटी Z कैटेगरी की सुरक्षा |
    1
    नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को मिला Z कैटेगरी सुरक्षा वही पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की हटी Z कैटेगरी की सुरक्षा |
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    34 min ago
  • भंगहा माई स्थान पर शिव-शक्ति महायज्ञ हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई मझौलिया से जापान साह की रिपोर्ट मझौलिया। रविवार को चनपटिया प्रखंड अंतर्गत भंगहा माई स्थान पर श्री श्री 1008 श्री शिव-शक्ति महायज्ञ एवं महारुद्राधिवास सह विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर 1001 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। धर्मानुरागी श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ कलश यात्रा में सहभागिता निभाई। समिति के सचिव सह कोषाध्यक्ष रामनारायण शुक्ला ने बताया कि यह कलश यात्रा यादोंछापर, नवका टोला, मोती छापर होते हुए भंगहा पहुंची, जहां राज के पोखरा से जल भरकर जलबोझी की गई। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने आगे बताया कि जलबोझी के उपरांत आगामी पांच दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन अनुष्ठान जारी रहेगा। कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल की रात्रि में शिवलिंग स्थापना की जाएगी, जबकि 23 अप्रैल को शिव अभिषेक एवं भंडारा का आयोजन होगा। इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में पंडित अशोक दुबे, सुरेंद्र तिवारी, जयप्रकाश दुबे, सुभाष चंद्र मिश्र, रामनारायण शुक्ला, पिंटू ओझा सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    भंगहा माई स्थान पर शिव-शक्ति महायज्ञ हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई
मझौलिया से जापान साह की रिपोर्ट
मझौलिया। रविवार को चनपटिया प्रखंड अंतर्गत भंगहा माई स्थान पर श्री श्री 1008 श्री शिव-शक्ति महायज्ञ एवं महारुद्राधिवास सह विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर 1001 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया।
धर्मानुरागी श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ कलश यात्रा में सहभागिता निभाई। समिति के सचिव सह कोषाध्यक्ष रामनारायण शुक्ला ने बताया कि यह कलश यात्रा यादोंछापर, नवका टोला, मोती छापर होते हुए भंगहा पहुंची, जहां राज के पोखरा से जल भरकर जलबोझी की गई। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि जलबोझी के उपरांत आगामी पांच दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन अनुष्ठान जारी रहेगा। कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल की रात्रि में शिवलिंग स्थापना की जाएगी, जबकि 23 अप्रैल को शिव अभिषेक एवं भंडारा का आयोजन होगा।
इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में पंडित अशोक दुबे, सुरेंद्र तिवारी, जयप्रकाश दुबे, सुभाष चंद्र मिश्र, रामनारायण शुक्ला, पिंटू ओझा सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.