Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजली के पल टूटे बीती रात को मचाई तबाही तूफान ने बिजली बंद होने से लोगों को परेशानी सिकराय उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांव में जोरदार बारिश का दौड़ देखने को मिला इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई है और तेज हवा चलने के कारण पेड़ भी जमीन पर आगे रहे हैं बिजली की व्यवस्था की बात करें तो बिजली की व्यवस्था भी खत्म हो गई है क्योंकि सिकराय उपखंड क्षेत्र में लगभग 15 से अधिक ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए हैं और 50 से 60 बिजली के पल भी टूट गए हैं
पुष्पेन्द्र घूमना
बिजली के पल टूटे बीती रात को मचाई तबाही तूफान ने बिजली बंद होने से लोगों को परेशानी सिकराय उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांव में जोरदार बारिश का दौड़ देखने को मिला इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई है और तेज हवा चलने के कारण पेड़ भी जमीन पर आगे रहे हैं बिजली की व्यवस्था की बात करें तो बिजली की व्यवस्था भी खत्म हो गई है क्योंकि सिकराय उपखंड क्षेत्र में लगभग 15 से अधिक ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए हैं और 50 से 60 बिजली के पल भी टूट गए हैं
More news from Dausa and nearby areas
- सिकराय उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांव में जोरदार बारिश का दौड़ देखने को मिला इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई है और तेज हवा चलने के कारण पेड़ भी जमीन पर आगे रहे हैं बिजली की व्यवस्था की बात करें तो बिजली की व्यवस्था भी खत्म हो गई है क्योंकि सिकराय उपखंड क्षेत्र में लगभग 15 से अधिक ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए हैं और 50 से 60 बिजली के पल भी टूट गए हैं4
- नौजवानों के लिए एक मुहिम सन्देश1
- दौसा। क्षेत्र के सैंथल उपखंड मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम होदायली में सोमवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रीको की जमीन से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची टीम ने मौके पर कब्जा हटाकर भूमि को मुक्त कराया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस बल की मांग कर की गई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। मौके पर प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने शांति भंग के आरोप में राम सिंह मीणा और राकेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन के अनुसार, इससे पहले 22 जनवरी 2026 को भी इसी भूमि पर अतिक्रमण हटाया गया था, जिसमें मकान और फसलें हटाई गई थीं। इसके बावजूद संबंधित लोगों ने दोबारा फसल बोकर और झोपड़ियां डालकर कब्जा कर लिया था। इसी के चलते सोमवार को पुनः कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि करीब 10 वर्ष पहले इस भूमि पर लोगों ने बस्ती बसा ली थी। बाद में यह जमीन रीको कंपनी के नाम आवंटित होने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। उस समय भी ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बिना पूर्व सूचना कार्रवाई का आरोप लगाया था। वहीं, तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा का कहना है कि पूर्व में प्रशासन और रीको अधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर सूचना दी गई थी, लेकिन निर्देशों की पालना नहीं होने पर कार्रवाई की गई। सोमवार की इस कार्रवाई में तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा और एएसआई उमराव सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।4
- ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की लापरवाही को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले विद्यालय में बच्चों का नामांकन काफी अधिक था । और शिक्षा का स्तर भी संतोषजनक था। लेकिन पिछले कुछ समय से शिक्षकों की उदासीनता के कारण विद्यालय का। शिक्षा का स्तर गिर गया है। ग्रामीणों ने शिक्षकों के विद्यालय समय पर नहीं आने और और पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। डोर टू डोर संपर्क अभियान भी मोबाइल के व्हाट्स एप पर आधार कार्ड मंगवा कर पूरा करने के आरोप हैं। रेवड़ मल बैरवा ने बताया कि शिक्षकों के द्वारा अध्यन कार्य में लापरवाही के कारण आस पास के ग्रामीणों ने अपने बच्चों को टीसी कटवा कर अन्य निजी विद्यालय में प्रवेश दिलाने में मजबूर हो गए। इसके चलते विद्यालय के नामांकन में काफी बड़ी गिरावट आई है। हालत यह है कि वर्तमान समय में विद्यालय में मात्र 16 बच्चों का नामांकन है जिसमें पांच बच्चे अध्ययन करते मिले। सरकारी स्कूलों में नामांकन में बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन खड़का विद्यालय में योजनाओं की महज खानापूर्ति ही की जा रही है। खड़का के ग्रामीण ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि विद्यालय में अध्यापकों द्वारा पढ़ाई बिल्कुल नहीं करवाई जाती है। पहले विद्यालय में नामांकन 70 बच्चों का था। और अब विद्यालय का नामांकन घटकर 16 हो गया है। विद्यालय के अध्यापक ना तो गांव में जाकर विद्यालय का नामांकन बढ़ोतरी के लिए प्रेरित करते हैं। ना ही विद्यालय के बच्चों और अभिभावकों को बोला जाता है कि स्कूल में अध्ययन करने अपने बच्चों को भेजो।ना ही विद्यालय के बच्चों की अच्छे से देखरेख की जाती है। एक अध्यापक तो विद्यालय में बच्चों को अध्ययन करवाने आता ही नहीं है। और विद्यालय में एक अध्यापक है जो बच्चों को अच्छे से अध्ययन नहीं करवाता हैं विद्यालय के बाहर बैठकर बातें करते हैं। ग्रामीण ने बताया कि मैंने विद्यालय के एक अध्यापक से कहा कि अध्यापक महोदय विद्यालय में पढ़ाई पर ध्यान दो तो अध्यापक ने जवाब दिया कि आप अपने बच्चों की विद्यालय में से टीसी कटवा लो। मैंने मेरे बच्चों की टीसी कटवा कर निजी विद्यालयों में दाखिला मजबूरी में करवा दिया। ग्रामीणों ने कुछ शिक्षकों के व्यवहार पर सवाल उठाते विद्यालय में नामांकन कम होने की वजह से विद्यालय बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में असंतोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनका स्थानांतरण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर जिला कलक्टर व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन करने में, अनिल कुमार सैनी भाजपा मंडल मंत्री,पवन कुमार शर्मा भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,रेवडमल बेरवा, हनुमान सहाय सैनी छुट्टन लाल सैनी नरेश सैनी ओम प्रकाश सैनी राहुल सैनी पप्पू सैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।2
- करौली में महिला सुरक्षा को लेकर नई पहल, हेल्पलाइन 1090 की गाड़ी को हरी झंडी संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर करौली, 04 मई 2026 महिला सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आज करौली में एक अहम कदम उठाया गया। पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की नई गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बताया गया कि हेल्पलाइन 1090 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उत्पीड़न, छेड़छाड़ या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है। यह पहल महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी महिला संबंधी समस्या या आपात स्थिति में बिना झिझक हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें। पुलिस हर समय सहायता के लिए तैयार है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- बीजेपी जिला कार्यालय पर 8:00 बजे करौली में भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, असम में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष में करौली भाजपा जिला कार्यालय मैगज़ीन पर सभी पदाधिकारी ने रंगीन आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की गई । भाजपा जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, पुष्पेंद्रबंसल, अजय पाल, पुष्पेंद्र सैनी, अशोक वर्मा,आदित्य शर्मा, सहित कई भाजपा पदाधिकारिगण मौजूद रहें।3
- हिंडौन सिटी। करौली रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष करण सिंह राजौरा का जन्मदिन सोमवार को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर युवाओं ने पूर्व अध्यक्ष राजौरा को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। जन्मदिन के अवसर के पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष करन सिंह राजौरा ने युवाओं को माता पिता की सेवा करने की सीख दी। इस अवसर पर राम भरोसी कामरेड, हरिश्चंद्र मल्होत्रा मासलपुर, सुनील खन्ना, धर्म सिंह सांवरिया, फतेह सिंह, ललित राजौरा,भव्य राजौरा सहित कई युवा मौजूद रहे।1
- सिकराय बीती रात अंधड़ के कारण बिजली गुल, अंधेरे का फायदा उठा पहुंचा पैंथर नाहर खोहरा गांव में घर में बंद बकरियों पर किया हमला हमले के दौरान एक साथ में 25 बकरियां थी मौजूद जिनमें से एक बकरे को बनाया शिकार, मौके पर हुई मौत बीती रात को जल सिंह मीणा के घर पहुंचा पैंथर बकरे को बनाया शिकार घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी लगातार कई दिनों से क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट जारी ग्रामीणों में भय का माहौल, रात को बाहर निकलना हुआ मुश्किल बिजली गुल होने से बढ़ रही खतरे की स्थिति ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की वन विभाग से बकरा मालिक ने मुआवजे की मांग भी की1