पिलुआ महावीर मंदिर पर दसवां विशाल भंडारा संपन्न छप्पन भोग के दिव्य प्रसाद के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब जसवंतनगर,संवाददाता। प्रसिद्ध सिद्ध पीठ पिलुआ महावीर मंदिर, रूरा में मंगलवार को दसवें विशाल भंडारे एवं छप्पन भोग उत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बुढ़वा मंगल से ठीक पूर्व आने वाले मंगलवार को आयोजित होने वाले इस वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्री महावीर जी को अर्पित करने के लिए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से विशेष छप्पन भोग तैयार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों को पंक्तिबद्ध बैठाकर कार्यकर्ताओं ने आदर-सत्कार के साथ प्रसाद वितरित किया। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली से आए समिति के कार्यकर्ता दो दिन पूर्व ही मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। पूरा कार्यक्रम सिद्ध पीठ पिलुआ हनुमानगढ़ी के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत हरभजन दास जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आयोजक मांगीराम राठौर, परमानंद राठौर, सर्विस राठौर, जगदीश राठौर (फौजी), रंजीत राठौर, पवन राठौर समेत आसपास के राठौर समाज के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। फोटो : पिलुआ महावीर मंदिर पर सजा छप्पन भोग व आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराते आयोजक एवं कार्यकर्ता।
पिलुआ महावीर मंदिर पर दसवां विशाल भंडारा संपन्न छप्पन भोग के दिव्य प्रसाद के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब जसवंतनगर,संवाददाता। प्रसिद्ध सिद्ध पीठ पिलुआ महावीर मंदिर, रूरा में मंगलवार को दसवें विशाल भंडारे एवं छप्पन भोग उत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बुढ़वा मंगल से ठीक पूर्व आने वाले मंगलवार को आयोजित होने वाले इस वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्री महावीर जी को अर्पित करने के लिए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से विशेष छप्पन भोग तैयार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों को पंक्तिबद्ध बैठाकर कार्यकर्ताओं
ने आदर-सत्कार के साथ प्रसाद वितरित किया। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली से आए समिति के कार्यकर्ता दो दिन पूर्व ही मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। पूरा कार्यक्रम सिद्ध पीठ पिलुआ हनुमानगढ़ी के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत हरभजन दास जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आयोजक मांगीराम राठौर, परमानंद राठौर, सर्विस राठौर, जगदीश राठौर (फौजी), रंजीत राठौर, पवन राठौर समेत आसपास के राठौर समाज के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। फोटो : पिलुआ महावीर मंदिर पर सजा छप्पन भोग व आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराते आयोजक एवं कार्यकर्ता।
- आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में ज़िला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह जी ने दी बाज़ार हस्त क्षेप योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी1
- Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब1
- *गणेश चतुर्थी पर नीलकंठ महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब* इटावा शहर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर नीलकंठ मित्र मंडल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकंठ मित्र मंडल के सदस्य दीपक श्रीवास्तव, जतिन यादव एडवोकेट, रजत यादव,ओम् कान्त गुप्ता, इशू, सुमित प्रताप सिंह, कन्हैया यादव, विजय यादव, सूर्यांश सक्सेना, मयंक कुमार, हिमांशू तिवारी, राजा बाबू, आनंद, महेन्द्र, विक्की, पिंटू सोनी, मनू वर्मा, आकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो. 74171970644
- फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख --सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।2
- लूट/चोरी की घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे अन्तर्जनपदीय गैंग के 06 सदस्यों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, *कब्जे से 04 अवैध तमंचे, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01 बैगन-आर कार की गई बरामद ।* *अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही ।* *गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 14/15.09.2026 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान 01 वैगनआर कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तो उसमें से 04 अवैध तमंचे,10 अदद जिन्दा कारतूस, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01बैगन-आर कार बरामद हुये एवं 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग विभिन्न जनपदों कानपुर नगर, फिरोजाबाद, कन्नौज, हमीरपुर, फतेहपुर आदि में घूम-घूमकर लूट/चोरी की घटनाओं को कारित करते हैं एवं 01 बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में बताया कि यह मोबाइल हम लोगों ने मिलकर थाना जसवन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत एक दिन पूर्व एक ट्रक वाले से लूटा था। *उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 265/2026धारा 313/317(3)बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तार अभियुक्तगण-* 1. दीपक गौतम पुत्र शिवपाल, निवासी जहांगीराबाद, थाना घाटमपुर, कानपुर नगर, उम्र करीब 29 वर्ष। 2. मोहित तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, निवासी पहाड़पुर, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात, उम्र करीब 17 वर्ष। 3. अनुज शंखवार उर्फ बन्टा पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी ग्राम शुक्सोरा, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात। 4. शिवम यादव पुत्र राकेश, निवासी ग्राम रामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात। 5. पंकज गौतम पुत्र राजू गौतम, निवासी धनीरामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात। 6. धीरेन्द्र पुत्र शिवकुमार, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना रूरा, कानपुर देहात। *पंजीकृत अभियोगः-* 1. मु0अ0सं0 265/2026 धारा 313/317(3) बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा । *आपराधिक इतिहास-* *अभियुक्त दीपक गौतम* 1. मु0अ0सं0 46/24, धारा 394/411/504/506 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर। 2. मु0अ0सं0 31/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर। 3. मु0अ0सं0 19/24, धारा 411/417/420 भादवि, थाना बकेवर, जिला फतेहपुर। 4. मु0अ0सं0 57/24, धारा 379/411 भादवि, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 5. मु0अ0सं0 147/24, धारा 304 बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 6. मु0अ0सं0 195/24, धारा 309(4) बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 7. मु0अ0सं0 73/24, धारा 379/411 भादवि, थाना मलवां, जिला फतेहपुर। 8. मु0अ0सं0 47/25, धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 9. मु0अ0सं0 166/25, धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 10. मु0अ0सं0 322/24, धारा 123/309(4) बीएनएस व आईटी एक्ट 66(डी), थाना सेन पश्चिम पारा, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 11. मु0अ0सं0 16/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जिला हमीरपुर। *अभियुक्त मोहित तिवारी* 1. मु0अ0सं0 0009/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर। 2. मु0अ0सं0 0304/25, धारा 106(1)/281 बीएनएस, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर। 3. मु0अ0सं0 0068/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मलवां, जिला फतेहपुर। *अभियुक्त अनुज शंखवार उर्फ बन्टा* 1. मु0अ0सं0 104/25, धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 2. मु0अ0सं0 174/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 3. मु0अ0सं0 102/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 4. मु0अ0सं0 90/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। 5. मु0अ0सं0 204/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। 6. मु0अ0सं0 309/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। *बरामदगीः-* 1. 04 अवैध तमंचे 315 बोर 2. 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर 3. 01 बैगन-आर कार । 4. 02 चाकू 5. 08 मोबाइल *पुलिस टीमः-* उ0नि0 कमल भाटी थानाध्यक्ष जसवंतनगर, उ0नि0 श्री यशवीर सिंह तोमर , उ0नि0 श्री ललित किशोर चतुर्वेदी, उ0नि0 श्री शुभम वर्मा, उ0नि0 श्री कोमल चौधरी, हे0का0 दीपेन्द्र सिंह का0 विकास यादव, का0 विमल कुमार, का0 संजय कुमार, का0 आयुष सचान ।1
- लवेदी 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार लवेदी/इटावा: जनपद के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लवेदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर के 50 अवैध जिंदा कारतूस, 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस और एक अवैध तलवार बरामद की है। बरामदगी के दौरान एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, 14/15 सितंबर की रात थाना लवेदी पुलिस चंद्रपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लवेदी में शराब ठेके के आगे एक नीली बलेनो कार में एक व्यक्ति अवैध कारतूस और तलवार लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ व तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में कारतूस और तलवार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया (32) पुत्र स्वर्गीय विमलेश तिवारी, निवासी ग्राम व थाना लवेदी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 3/4/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद बलेनो कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। कार्रवाई एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह समेत पुलिस टीम ने की।2
- 17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- अरुण कुमार मो-9761113671 स्लोगन -आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार एंकर- आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद आज भी गरीबी और सरकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार का दर्द उस परिवार की जिंदगी में साफ दिखाई देता है, जो आज भी काली पन्नी तानकर जीवन बिताने को मजबूर है। बरसात, गर्मी और सर्दी जैसे हर मौसम में यह परिवार असुरक्षित हालात में रहने को विवश है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बीओ-जनपद मैनपुरी के करहल विकासखंड क्षेत्र के पतारा के मजरा किशनपुर में कुछ परिवार अपने परिवार के साथ कच्ची ईंटों से बने छोटे से आशियाने में रह रहे हैं। घर की छत पर काली पन्नी डालकर किसी तरह रहने की व्यवस्था की गई है। परिवार में चार बच्चे हैं मजदूरी करने के साथ परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले करीब 40 वर्षों से परिवार इसी बदहाल स्थिति में जीवन यापन कर रहे है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज कमाने और खाने वाले इस परिवारो के पास इतना पैसा नहीं है कि खुद का पक्का मकान बनवा सकें। परिवार का कहना है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान काली पन्नी भी सहारा नहीं बन पाती, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। छोटे बच्चों के साथ रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके। बाइट- गुड्डी देवी बाइट- लल्लन सिंह बाइट- फूला देबी बाइट- रामा देबी बाइट- सर्वेश कुमार ग्रामीण1