मलसीसर बस स्टैंड पर किराए को लेकर विवाद, 16 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला मलसीसर बस स्टैंड पर किराए को लेकर विवाद, 16 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला हनुमानगढ़/भादरा। जिले के मलसीसर बस स्टैंड पर मामूली बस किराए को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 16 वर्षीय रजत शर्मा के साथ बस से नीचे उतारकर बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में भादरा थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता जितेन्द्र कुमार पुत्र बालकिशन निवासी मलसीसर ने बताया कि उनका पुत्र रजत शर्मा 8 मई 2026 को बस नंबर RJ 10 PA 7251 से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान टिकट को लेकर बस कंडक्टर हरपाल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बस में सवार गांव के ही भगवानाराम पुत्र चुनीराम महिया ने रजत के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत में बताया गया कि जब बस मलसीसर बस स्टैंड पहुंची तो भगवानाराम ने अपने साथियों राकेश, प्रदीप, मानसिंह खाती समेत अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने बस रुकवाकर रजत को नीचे उतारा और लोहे की रॉड, लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में रजत के चेहरे, नाक, आंख और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार उसके मुंह की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल घायल किशोर का इलाज सरकारी अस्पताल भादरा में चल रहा है। भादरा थाना पुलिस ने आरोपी हरपाल, भगवानाराम, राकेश, प्रदीप, मानसिंह खाती सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 126(2) और 189(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई महेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- हिंडौन के राष्ट्रीय पार्क में 'अनमोल विरासत फाउंडेशन' ने भारतीय कला-संस्कृति संजोने को शास्त्रीय संगीत संध्या सजाई। बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक रजत प्रसन्ना ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को अपनी अनमोल विरासत से जोड़ना है।4
- करौली में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री तेज सिंह जमालपुरिया के स्वागत समारोह में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने मज़ाक में उनकी सगाई की मांग कर डाली। इस अनोखी डिमांड पर जमालपुरिया ने भी सहमति जताई, जिससे वहां का माहौल खुशनुमा हो गया। इसी बीच, राज्य सरकार का विकास रथ भी कांचरौली गांव पहुंचा और स्थानीय लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।4
- गुनसार सहित क्षेत्र में पहुंचा ग्राम विकास रथ मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने सरकारी योजनाओं का किया बखान गीता चौधरी का हुआ स्वागत हिंडौन भाजपा की ग्राम विकास रथ यात्रा ग्राम पंचायत गुनसार सहित क्षेत्र में पहुंचा।गुनसार बूथ अध्यक्ष जुबेर खान ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम में पहुंची खेड़ा जमालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त करने की बात कही, मंडल मंत्री शोभा तिवारी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए विकास रथ की सुझाव पेंटी में अपने सुझाव डाल सकतें हैं।इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम विकास रथ का भव्य स्वागत किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं को रथ में लगी एल ई डी के माध्यम से देखा।इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, विधानसभा प्रवासी प्रभारी एवं प्रदेश आईटी संयोजक भाजपा एसपी मोर्चा र रिंकू मीना, मंडल महामंत्री विकास व्यास, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, मंडल मंत्री शोभा तिवारी का साफा माला पहनकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में एनक्वास में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर की सर्टिफाइड होने वाली आयुष्मान आरोग्य मंदिर SHC कुतुकपुर की ANM मंजू जयसवाल, CHO ब्रह्मानंद का साफा माला पहना कर स्वागत किया गया।मंडल अध्यक्ष चौधरी ने एएनएम मंजू जयसवाल और ब्रह्मानंद के कार्य की सराहना की।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि इन योजनाओं का लाभ आमजन तक भली भांति पहुंच रहा है।कार्यक्रम में पूर्व करौली विधानसभा प्रवासी प्रभारी एवं प्रदेश आईटी संयोजक भाजपा एसपी मोर्चा रिंकू मीना, मंडल महामंत्री विकास व्यास, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, मंडल मंत्री शोभा तिवारी,बूथ अध्यक्ष जुवैर खांन, कलाम खांन, श्री महावीर जी पंचायत समिति विकास अधिकारी ज्ञान सिंह, ग्रा.वि.अ. रेखा मीणा, गुनसार पंचायत सरपंच मोहम्मद सलमान खान, बैनीवाल, कल्लो बाई मीणा, हिण्डौन सदर थाने के एएसआई गिरधारी लाल, कांस्टेबल प्रधान, हैमेंद्र सिंह सहित कर्मचारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहें।1
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुँचे ग्रामीण शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुँचे ग्रामीण परंपरागत नृत्य कर मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं1
- गंगापुर सिटी में मातृत्व दिवस पर कुशालगढ़ बाबा श्याम मंदिर पर 251 परिंडे वितरित किये। ममता और करुणा के पावन अवसर "मातृत्व दिवस" पर मानव सेवा संस्थान द्वारा रविवार शाम को कुशालगढ़ बाबा श्री श्याम मंदिर परिसर में संस्थान के तत्वावधान में ‘परिंडा महाअभियान’ के तृतीय चरण के तहत 251 परिंडे वितरित किये गये। मानव सेवा संस्थान के सहसचिव मोहित जैन ने बताया कि भीषण गर्मी में मूक पक्षियों को जीवनदान देने के ध्येय से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य थीम *आओ हम सब मिलकर हाथ बढ़ायें,मूक प्राणियों के प्राणबचायें,आओ मिलकर परिंडे लगायें* रही, जिसने जन-मानस को जीव सेवा के प्रति जागरूक किया। इस सेवाभावी कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने समाज में मूक प्राणियों के इस सेवार्थ कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समय की मांग बताया। अतिथियों ने मंदिर परिसर में आने जाने वाले महिला, पुरूषों को परिंडे वितरित किये एवं पानी भरने का संकल्प कराया। परिंडे लेने वाले युवक, युवतियों ने सेल्फी कराकर सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर लोगों को प्रेरित करने करने का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम धाम सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र दुसाद, ओमप्रकाश धर्मकांटा, शिवचरण बीओबी एवं संस्थान अध्यक्ष दिनेश करणपुर,संरक्षक विजय गोयल, प्रमोद बंटी, डॉ. राहुल होमियोपैथिक,विमल पारले, राधारमण शर्मा, अंकित गोयल,राकेश गुप्ता, तन्नू खण्डेलवाल,गुड्डू रैन्जर,अमित खण्डेलवाल,गोपाल गुप्ता सहित संस्थान के अनेक समर्पित सदस्य मौजूद रहे।1
- रामगढ़ पचवारा में संत रामसिंह महाराज के सानिध्य में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सीतारामजी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कथा वाचक रामबाबू शास्त्री ने विधि-विधान से कलश पूजन और ध्वज पूजन कराया। मुख्य यजमान दयाचंद सत्तावन ने ध्वज धारण किया, जबकि रुक्मणि देवी ने प्रधान कलश उठाया। महिलाएं सिर पर मंगल कलश, पुरुष हाथों में धार्मिक ध्वज, डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते श्रद्धालु। मुख्य बाजार, कटारा मोहल्ला और मां सावित्रीबाई सर्किल से गुजरती यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से स्वागत किया गया। कथा वाचक रामबाबू शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा को मोक्षदायिनी बताते हुए धर्म और सदाचार का संदेश दिया। आयोजक रामखिलाड़ी सत्तावन ने बताया कि यह कथा 17 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक चलेगी, जबकि 18 मई को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।1
- मातृत्व दिवस पर कुशालगढ़ बाबा श्याम मंदिर पर 251 परिंडे वितरित किये। गंगापुर सिटी:- ममता और करुणा के पावन अवसर "मातृत्व दिवस" पर मानव सेवा संस्थान द्वारा रविवार शाम को कुशालगढ़ बाबा श्री श्याम मंदिर परिसर में संस्थान के तत्वावधान में ‘परिंडा महाअभियान’ के तृतीय चरण के तहत 251 परिंडे वितरित किये गये। मानव सेवा संस्थान के सहसचिव मोहित जैन ने बताया कि भीषण गर्मी में मूक पक्षियों को जीवनदान देने के ध्येय से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य थीम *आओ हम सब मिलकर हाथ बढ़ायें,मूक प्राणियों के प्राणबचायें,आओ मिलकर परिंडे लगायें* रही, जिसने जन-मानस को जीव सेवा के प्रति जागरूक किया। इस सेवाभावी कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने समाज में मूक प्राणियों के इस सेवार्थ कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समय की मांग बताया। अतिथियों ने मंदिर परिसर में आने जाने वाले महिला, पुरूषों को परिंडे वितरित किये एवं पानी भरने का संकल्प कराया। परिंडे लेने वाले युवक, युवतियों ने सेल्फी कराकर सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर लोगों को प्रेरित करने करने का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम धाम सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र दुसाद, ओमप्रकाश धर्मकांटा, शिवचरण बीओबी एवं संस्थान अध्यक्ष दिनेश करणपुर,संरक्षक विजय गोयल, प्रमोद बंटी, डॉ. राहुल होमियोपैथिक,विमल पारले, राधारमण शर्मा, अंकित गोयल,राकेश गुप्ता, तन्नू खण्डेलवाल,गुड्डू रैन्जर,अमित खण्डेलवाल,गोपाल गुप्ता सहित संस्थान के अनेक समर्पित सदस्य मौजूद रहे।1
- दौसा की आशीर्वाद गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। एजेंसी सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज भेज देती है, जबकि असल में उन्हें ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। शिकायत करने पर ग्राहकों से बदतमीजी की जा रही है, जिस पर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग हुई है।1
- कोटा-हिसार ट्रेन में एक ऑन ड्यूटी GRP जवान ने नशे में टीटीई और कोच अटेंडेंट से मारपीट की। जवान ने टीटीई का मोबाइल भी तोड़ दिया और स्टाफ की शिकायत के बावजूद सवाई माधोपुर में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।1