बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत साहबेगपुर मोहल्ला में जमीनी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां सगे भाइयों के परिवार आपस में ही दुश्मन बन बैठे। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान राजीव कुमार (32), पिता अजय यादव के रूप में हुई है। वहीं घायलों में कृष्णा कुमार, हीरा देवी और विवेक कुमार शामिल हैं, जिनका इलाज मोकामा ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अजय यादव अपने परिवार के साथ खेत से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके भाई विजय यादव अपने बेटों के साथ घर के पास मौजूद थे। दोनों पक्षों के बीच पहले से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विजय यादव पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया और फिर कुदाल से वार कर दिया। इस हमले में राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद काफी देर तक राजीव कुमार घायल अवस्था में पड़े रहे, लेकिन वहां मौजूद लोगों में से किसी ने उन्हें तत्काल अस्पताल नहीं पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अत्यधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे और कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह मामला पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद से जुड़ा है, हालांकि थाने में पहले कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई

- Post by JMBNEWS1
- प्लेटफॉर्म पर गूंजी किलकारी,भभुआ रोड स्टेशन, सफर के बीच महिला ने दिया बच्ची को जन्म... कैमूर जिले के Bhabua Road Railway Station पर एक अनोखी घटना सामने आई, जब एक गर्भवती महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही बेटी को जन्म दे दिया। अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर यात्रियों और रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की मदद की। मौके पर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसके बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। रेल प्रशासन ने भी इस मानवीय सहयोग के लिए सभी की सराहना की है।1
- बिहार,समस्तीपुर मोहनपुर बघरा गांव में श्री मद्भागवत कथा के पांचवे दिन गोवर्धन पूजा के बारे में कथा वाचक श्री त्रिभुवन दास जी महाराज ने श्रोताओं को कराए श्रवण।1
- मोकामा के सहबेगपुर में फसल विवाद बना खूनी संघर्ष, बेटा और मां की मौत, 6 आरोपी हिरासत में मोकामा थाना क्षेत्र के सहबेगपुर गांव में फसल काटने को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट की इस घटना में राजीव कुमार की मौत हो गई, वहीं इलाज के दौरान उनकी मां मंजू देवी ने भी दम तोड़ दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में 12 वर्षीय आदित्य कुमार घायल है, जबकि कृष्णा कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरे पक्ष से बिक्रम कुमार भी जख्मी है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। मारपीट का आरोप सगे चाचा विजय यादव पर लगाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय यादव, उनकी पत्नी उषा देवी, बहू और बेटे विवेक समेत कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- समस्तीपुर नल-जल योजना के तहत सप्लाई किए जा रहे पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि नल से आने वाले पानी में बड़े-बड़े कीटाणु, जीवाणु और गंदगी दिखाई दे रही है।2
- वैशाली जिले के महनार प्रखंड के डेढ़पुरा पंचायत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां नल-जल योजना के तहत सप्लाई किए जा रहे पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि नल से आने वाले पानी में बड़े-बड़े कीटाणु, जीवाणु और गंदगी दिखाई दे रही है। इस दूषित पानी के सेवन से लोगों में उल्टी, दस्त और अन्य बीमारियों की शिकायत बढ़ गई है। #Mahnar #Vaishali #BiharNews #NalJalYojana #WaterProblem #DirtyWater #BreakingNews #VillageNews #HealthIssue #WaterCrisis #PublicIssue #IndiaNews #LocalNews #GroundReport #ViralNews #NewsUpdate #HindiNews #BiharUpdate #MahnarNews1
- Chandra mahto ke Ghar Se Vijay Matho ke ghar Tak nale ka suvidha nahin Hai barsat mein bahut jyada kathinai ka Samna jhelna padta hai2
- Post by JMBNEWS1