Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nali nahi Bana hai Chandra mahto ke Ghar Se Vijay Matho ke ghar Tak nale ka suvidha nahin Hai barsat mein bahut jyada kathinai ka Samna jhelna padta hai
Kishanpur
Nali nahi Bana hai Chandra mahto ke Ghar Se Vijay Matho ke ghar Tak nale ka suvidha nahin Hai barsat mein bahut jyada kathinai ka Samna jhelna padta hai
More news from बिहार and nearby areas
- Chandra mahto ke Ghar Se Vijay Matho ke ghar Tak nale ka suvidha nahin Hai barsat mein bahut jyada kathinai ka Samna jhelna padta hai2
- लहना पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया तेज। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड में आगामी पैक्स चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के तहत एनआर (नॉन-रिफंडेबल) रसीद काटी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कुल 2 अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों तथा 20 सदस्य पद के अभ्यर्थियों का एनआर रसीद काटा गया। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक जारी रही, जिसमें बड़ी संख्या में प्रत्याशी प्रखंड कार्यालय पहुंचे। कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी हलचल बनी रही। अभ्यर्थियों के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, आगामी दिनों में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।1
- शेखपुरा - मंगलवार की शाम शेखपुरा में यातायात पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सदाशिव शाहा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट एवं वाहन के कागजात नहीं रहने के कारण कई लोगों को नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 62 हजार रुपये का चालान काटा गया। जिसमें बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके| #Sheikhpuranews #sheikhpurapolice #dmsheikhpura #Yatayat #vijaysamrat #viral #yatayatpolice1
- Post by S.K SINGH1
- चला बुलडोजर, नोटिस का दावा vs दुकानदारों का आरोप – किसकी गलती? अस्थावां में बवाल, एंकर, नालंदा जिले के अस्थावां बाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में 40 से 50 अस्थाई फुटपाथ गुमटी दुकानों को तोड़ दिया गया, जिससे कई गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई है। दुकानदारों का आरोप है कि बिना उचित नोटिस के अचानक कार्रवाई की गई, जबकि प्रशासन का कहना है कि पहले ही सूचना दी गई थी। अस्थावां बाजार में सड़क के दोनों ओर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची। प्रशासन के अनुसार, माइकिंग के जरिए 24 घंटे पहले ही चेतावनी दी गई थी कि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा लें। नगर पंचायत पदाधिकारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि लगभग 40 से 50 अस्थाई दुकानें हटाई गई हैं और आगे भी अभियान जारी रहेगा। लेकिन दूसरी ओर पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि उन्हें कोई स्पष्ट नोटिस नहीं दिया गया और अचानक बुलडोजर चलाकर उनकी दुकानों को तहस-नहस कर दिया गया। नूरजहां खातून ने कहा कि हम 3 फीट पीछे दुकान लगाए थे, फिर भी तोड़ दिया गया। हमें समय भी नहीं दिया गया। डेढ़ लाख तक का नुकसान हुआ है। अब हम क्या खाएंगे? विनोद कुमार पीड़ित दुकानने कहां की में चूल्हा जल रहा था, अचानक बुलडोजर आया और तोड़ दिया, जिससे आग लग गई। सारा सामान जल गया। संजय चौरसिया ने कहा कि हम रोज ₹20 टैक्स देते थे, फिर भी बिना नोटिस दुकान तोड़ दी गई। करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। कई अन्य दुकानदारों ने भी आरोप लगाया कि सिर्फ सब्जी विक्रेताओं को नोटिस दिया गया था, बाकी लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मुआवजा और स्थाई दुकान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन करेंगे। नगर पंचायत पदाधिकारी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की सूचना पहले ही दी गई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि अस्थाई दुकानदारों के लिए वेडिंग जोन बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। फिलहाल सवाल यही है—क्या यह कार्रवाई जरूरी थी या गरीबों पर अन्याय?1
- नालंदा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बिहार शरीफ के धनेश्वर घाट स्थित राजेंद्र आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है। विवेक सिन्हा ने जिलाध्यक्ष का पदभार संभालते ही साफ कहा कि उनका लक्ष्य नालंदा में कांग्रेस को मजबूत करना है। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे माहौल में जोश और उत्साह देखने को मिला। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने पदभार सौंपा। कार्यक्रम का संचालन जमाल अशरफ जमाली ने किया। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा— “अब नालंदा में कांग्रेस को कोई रोक नहीं सकता!”1
- बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है 🚨 Vijay Kumar Sinha ने CM रेस को लेकर चौंकाने वाला बयान दे दिया है 😳 👉 बयान के बाद सियासी पारा हाई 👉 नेताओं के बीच तेज हुई बयानबाजी 👉 आगामी चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल ⚠️ क्या बदलने वाली है बिहार की राजनीति? ⚠️ किसके हाथ में होगी कमान? 💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇1
- एकाढ़ा गांव के हरिजन टोला सहित विभिन्न वार्डों में नाली एवं गली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मंगलवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की और जल्द समस्या समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण पानी जमा रहता है, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैलती है। खासकर रात के समय मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। साथ ही, कई जगहों पर सड़क की स्थिति भी बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इस दौरान दयासागर देवी, बुधन मांझी, मालती देवी, शीमा देवी, नीलम देवी, शैलेन्द्र मांझी, रंजीत मंडल, करू मांझी, पंकज मांझी, मोगल राम और भाषो मांझी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई, जल निकासी की उचित व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।1