Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावधान- जिला में यातायात पुलिस हुई शख्त, कर रही है सघन जाँच शेखपुरा - मंगलवार की शाम शेखपुरा में यातायात पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सदाशिव शाहा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट एवं वाहन के कागजात नहीं रहने के कारण कई लोगों को नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 62 हजार रुपये का चालान काटा गया। जिसमें बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके| #Sheikhpuranews #sheikhpurapolice #dmsheikhpura #Yatayat #vijaysamrat #viral #yatayatpolice
कुमार सुबिद
सावधान- जिला में यातायात पुलिस हुई शख्त, कर रही है सघन जाँच शेखपुरा - मंगलवार की शाम शेखपुरा में यातायात पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सदाशिव शाहा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट एवं वाहन के कागजात नहीं रहने के कारण कई लोगों को नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 62 हजार रुपये का चालान काटा गया। जिसमें बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके| #Sheikhpuranews #sheikhpurapolice #dmsheikhpura #Yatayat #vijaysamrat #viral #yatayatpolice
More news from बिहार and nearby areas
- लहना पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया तेज। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड में आगामी पैक्स चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के तहत एनआर (नॉन-रिफंडेबल) रसीद काटी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कुल 2 अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों तथा 20 सदस्य पद के अभ्यर्थियों का एनआर रसीद काटा गया। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक जारी रही, जिसमें बड़ी संख्या में प्रत्याशी प्रखंड कार्यालय पहुंचे। कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी हलचल बनी रही। अभ्यर्थियों के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, आगामी दिनों में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।1
- शेखपुरा - मंगलवार की शाम शेखपुरा में यातायात पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सदाशिव शाहा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। बिना हेलमेट एवं वाहन के कागजात नहीं रहने के कारण कई लोगों को नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 62 हजार रुपये का चालान काटा गया। जिसमें बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके| #Sheikhpuranews #sheikhpurapolice #dmsheikhpura #Yatayat #vijaysamrat #viral #yatayatpolice1
- Post by S.K SINGH1
- Chandra mahto ke Ghar Se Vijay Matho ke ghar Tak nale ka suvidha nahin Hai barsat mein bahut jyada kathinai ka Samna jhelna padta hai2
- बिल्लो गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत बिल्लो गांव में फांसी लगाकर एक युवा के की आत्महत्या का मामला प्रकाश में आ रहा है बिल्लों गांव निवासी कृष्णदास के 23 वर्षीय पुत्र अजय कुमार ने बीते दिन सोमवार को घर के तीसरे ताले पर कोई व्यक्ति नहीं था एकांत जगह देखकर छत की कड़ी में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी जानकारी घर वालों को तब हुई जब मृतक के पिता कृष्ण दास किसी कार्य हेतु ऊपर छत पर गए तो देखा कि उसका बेटा रस्सी से लटका हुआ है हल्ला करने के उपरांत तुरंत आसपास के लोग पहुंच कर सबको नीचे उतारा एवं अनान- फानन में इलाज हेतु प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया जहां डॉक्टर उसे मृतक घोषित कर दिया इसके उपरांत प्रशासन को इसकी सूचना प्राप्त हुई प्रशासन के द्वारा सबको कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर सब परिजन को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय कुमार की पत्नी 10 रोज पहले बिल्लों से भागकर मायके गया चल गई थी जिसको लेकर मृतक अजय कुमार बराबर तनाव में रहता था उसकी पत्नी का नाम श्रुति कुमारी था जो पूर्व में अजय कुमार से पहले भी उसका शादी हो चुका था उससे बाल बच्चा भी था लेकिन सबको छोड़कर यह अभी वर्तमान समय में लगभग ढाई बरस से अजय कुमार के साथ रह रहा था पत्नी से बाल बच्चा नहीं होने के कारण वर्तमान समय में अजय कुमार एक बच्ची को गोद लेकर अपना पारिवारिक जीवन खुशी पूर्वक बिता रहा था कि अचानक पत्नी के भाग जाने का गम को नहीं बर्दाश्त कर सका और वह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।1
- पकरीबरावां को अनुमंडल बनाने के लिए निर्णायक जंग का शंखनाद, जनचेतना सह विकास समिति ने भरी हुंकार2
- मोकामा के सहबेगपुर में फसल विवाद बना खूनी संघर्ष, बेटा और मां की मौत, 6 आरोपी हिरासत में मोकामा थाना क्षेत्र के सहबेगपुर गांव में फसल काटने को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट की इस घटना में राजीव कुमार की मौत हो गई, वहीं इलाज के दौरान उनकी मां मंजू देवी ने भी दम तोड़ दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में 12 वर्षीय आदित्य कुमार घायल है, जबकि कृष्णा कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरे पक्ष से बिक्रम कुमार भी जख्मी है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। मारपीट का आरोप सगे चाचा विजय यादव पर लगाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय यादव, उनकी पत्नी उषा देवी, बहू और बेटे विवेक समेत कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- एकाढ़ा गांव के हरिजन टोला सहित विभिन्न वार्डों में नाली एवं गली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। मंगलवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की और जल्द समस्या समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण पानी जमा रहता है, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैलती है। खासकर रात के समय मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। साथ ही, कई जगहों पर सड़क की स्थिति भी बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इस दौरान दयासागर देवी, बुधन मांझी, मालती देवी, शीमा देवी, नीलम देवी, शैलेन्द्र मांझी, रंजीत मंडल, करू मांझी, पंकज मांझी, मोगल राम और भाषो मांझी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई, जल निकासी की उचित व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।1