लापता सूरज के घर पहुंचे भाजपा नेता रवि गुप्ता, रक्षाबंधन से पहले पीड़ित पत्नी को दी राहत सामग्री पलिया कलां-खीरी। पलिया क्षेत्र के ग्राम टेहरा (शहरी) निवासी लापता सूरज कुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को समाजसेवी व भाजपा नेता रवि गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और लापता सूरज की पत्नी से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने परिवार की पूरी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी रवि गुप्ता ने मानवीय संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सूरज की पत्नी को त्यौहार मनाने के लिए राशन सामग्री, मिठाई, राखी और नगद धनराशि देकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। समाजसेवी रवि गुप्ता ने कहा लापता सूरज कुमार के गायब होने से उनका परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। रक्षाबंधन का पर्व खुशियों का प्रतीक है, ऐसे समय में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझे, इसी उद्देश्य से आज उनसे मिलकर हर संभव मदद का प्रयास किया गया है। ग्रामीण ने कहा पलिया विधानसभा के अपने बेटे हैं कोई बाहरी नहीं इसलिए पीड़ित परिवार इस संकट की घड़ी में खुद को अकेला न समझे। पुलिस प्रशासन से वार्ता कर लापता सूरज की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम हर कदम पर साथ खड़े हैं।

- जनपद शाहजहांपुर, बंडा प्रेमिका ने भिजवाया था जेल, टावर पर चढ़ा युवक! 2 घंटे से हाई वोल्टेज ड्रामा जारी.. थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद नीचे उतरा युवक @highlight शाहजहाँपुर पुलिस UP Police Banda Spn Apna Banda Admfr Shahjahanpur1
- नगर पालिका टीकमगढ़ के ट्रेंचिंग ग्राउंड का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण। टीकमगढ़ से शिवचरन घोष की खास रिपोर्ट कचरा पृथक्कीकरण एवं लॉग बुक संधारण में मिली अनियमितताएं, जवाबदेही तय करने के निर्देश* *टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पालिका टीकमगढ़ के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं कचरा निपटान के लिए बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कचरा पृथक्कीकरण, वाहनों की आवाजाही तथा लॉग बुक संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पाया कि शहर से संकलित कचरे को नियमानुसार गीले एवं सूखे कचरे में पृथक नहीं किया जा रहा है। सूखा कचरा, गीला कचरा, प्लास्टिक एवं दहनशील पदार्थों के लिए निर्धारित पृथक डस्टबिन का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा कचरा संग्रहण वाहन सीधे खुले में कचरा डंप कर रहे थे। उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नगर के सभी वार्डों से कचरा एकत्र कर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने एवं वहां कचरे के पृथक्कीकरण के लिए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए 15 कर्मचारियों की तैनाती का प्रावधान है। निरीक्षण के दौरान कचरा पृथक्कीकरण का कार्य निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप संतोषजनक नहीं पाया गया। लॉग बुक में भी मिली अनियमितताएं कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड रखने वाली लॉग बुक की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर तैनात कर्मचारी से लॉग बुक में दर्ज प्रविष्टियों की जानकारी ली। जांच में कई दिनों की प्रविष्टियां अधूरी अथवा अपेक्षाकृत कम दर्ज पाई गईं। कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड आने-जाने वाले कचरा वाहनों एवं सुपरवाइजरों से मौके पर पूछताछ की। पूछताछ में वाहन संचालन तो पाया गया, लेकिन उनका समुचित रिकॉर्ड लॉग बुक में दर्ज नहीं किया जाना सामने आया। व्यवस्था में लापरवाही पर होगी कार्रवाई कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों एवं निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों की भूमिका की जांच कर जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने, कचरे का नियमानुसार पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने तथा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कचरा प्रबंधन व्यवस्था को पारदर्शी, प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, इंजीनियर श्री दीपक विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- स्वच्छ भारत मिशन अभियान की खुली पोल1
- NIT दुर्गापुर के इंडक्शन प्रोग्राम में 'चिकनी चमेली' पर बवाल, प्रोफेसर ने सरेआम लताड़ा NIT दुर्गापुर के इंडक्शन प्रोग्राम में 'चिकनी चमेली' पर बवाल, प्रोफेसर ने सरेआम लताड़ा NIT दुर्गापुर के इंडक्शन प्रोग्राम में छात्रों के ‘चिकनी चमेली’ गाने पर डांस से मचा हंगामा, प्रोफेसर ने डांस मूव्स पर जताई कड़ी आपत्ति और छात्रों को सबके सामने जमकर फटकार लगाई.1
- -शाहजहांपुर की रानी लक्ष्मीबाई विंग ने रक्षा बंधन पर भाइयों से लिया हेलमेट लगा कर बाइक चलाने का वचन -जिले में हर दिन हो रहे सड़क हादसे, जा रही युवकों की जान, पीछे छूट जा रहा है रोता बिलखता परिवार -बिना हेलमेट लगाए लोगों की ही अधिकांश सड़क हादसों में जा रही जान, छोटी सी लापरवाही से सब खत्म -रानी लक्ष्मीबाई विंग की ओर से इस बार रक्षाबंधन के एक दिन पहले हेलमेट वितरण कर पर भाइयों को दिलाया जीवन सुरक्षा संकल्प मुख्य अतिथि सीओ श्री रणवीर सिंह जी व ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर श्री विनय पांडे जी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ और रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की संस्थापक डॉ नमिता सिंह , अध्यक्ष स्तुति गुप्ता पूर्व अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल , उपाध्यक्ष रचना सिंह डायरेक्टर अनीता सिंह, लक्ष्मी गुप्ता v सुमन गुप्ता ने सभी को हेलमेट पहनाए4
- कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : राम लड़ेते कठेरिया पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस हरदोई उ प्र !1
- ****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।1
- 🚨 नेपाल में जल प्रलय! अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही, 95 की मौत, सैकड़ों लापता—घर, सड़कें और पुल तक बहे1