logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी चलती कार का टायर फटा, NH-25 पर बड़ा हादसा — खाई में गिरी कार, चालक गंभीर घायल जैतारण के समीप NH-25 जोधपुर हाईवे पर गरनिया की तरफ से आ रही एक कार का अचानक टायर फट गया । जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक मदनलाल नाथ घायल हो गया । जबकि उसकी पत्नी और बच्चा सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तुरंत उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चालक को जोधपुर रेफर कर दिया। हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

3 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
3 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी चलती कार का टायर फटा, NH-25 पर बड़ा हादसा — खाई में गिरी कार, चालक गंभीर घायल जैतारण के समीप NH-25 जोधपुर हाईवे पर गरनिया की तरफ से आ रही एक कार का अचानक टायर फट गया । जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक मदनलाल नाथ घायल हो गया । जबकि उसकी पत्नी और बच्चा सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तुरंत उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चालक को जोधपुर रेफर कर दिया। हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी नर्सिंग निदेशालय की मांग को लेकर ब्यावर में सौंपा गया ज्ञापन, बड़ी संख्या में नर्सेज की भागीदारी ब्यावर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला ब्यावर द्वारा आज नर्सिंग समुदाय की बहुप्रतीक्षित मांग पृथक नर्सिंग निदेशालय की स्थापना को लेकर जिला कलेक्टर ब्यावर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन अजमेर संभाग के प्रदेशाध्यक्ष चंद्र भान पंवार के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण काठात सहित संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन में बताया गया कि नर्सिंग संवर्ग प्रदेश का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन आज तक पृथक निदेशालय नहीं होने के कारण नर्सेज को पदोन्नति, स्थानांतरण, भर्ती एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नर्सिंग निदेशालय की स्थापना से इन सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि CP भाटी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद फुलवारी, प्रदेश महिला संगठन मंत्री अनिता चौहान, जिला सचिव चेतन प्रकाश, रमेश भट्ट, अजय गहलोत, जितेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, परमेश्वर पारीक, असलम खान, नावेद सहित, राकेश कुड़िया, नरेंद्र सिंह, जिले भर के बड़ी संख्या में नर्सेज साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नर्सिंग साथियों ने एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से उठाया और स्पष्ट संदेश दिया कि नर्सिंग हितों के लिए संगठन पूरी सक्रियता और मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला ब्यावर ने एक बार फिर साबित किया है कि संगठन न केवल नर्सेज की आवाज उठाने में अग्रणी है, बल्कि हर स्तर पर सक्रिय रहकर नर्सिंग समुदाय के अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
नर्सिंग निदेशालय की मांग को लेकर ब्यावर में सौंपा गया ज्ञापन, बड़ी संख्या में नर्सेज की भागीदारी
ब्यावर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला ब्यावर द्वारा आज नर्सिंग समुदाय की बहुप्रतीक्षित मांग पृथक नर्सिंग निदेशालय की स्थापना को लेकर जिला कलेक्टर ब्यावर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन अजमेर संभाग के प्रदेशाध्यक्ष चंद्र भान पंवार के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण काठात सहित संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज्ञापन में बताया गया कि नर्सिंग संवर्ग प्रदेश का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन आज तक पृथक निदेशालय नहीं होने के कारण नर्सेज को पदोन्नति, स्थानांतरण, भर्ती एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नर्सिंग निदेशालय की स्थापना से इन सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि CP भाटी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद फुलवारी, प्रदेश महिला संगठन मंत्री अनिता चौहान, जिला सचिव चेतन प्रकाश, रमेश भट्ट, अजय गहलोत, जितेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, परमेश्वर पारीक, असलम खान, नावेद सहित, राकेश कुड़िया, नरेंद्र सिंह, जिले भर के बड़ी संख्या में नर्सेज साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नर्सिंग साथियों ने एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से उठाया और स्पष्ट संदेश दिया कि नर्सिंग हितों के लिए संगठन पूरी सक्रियता और मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला ब्यावर ने एक बार फिर साबित किया है कि संगठन न केवल नर्सेज की आवाज उठाने में अग्रणी है, बल्कि हर स्तर पर सक्रिय रहकर नर्सिंग समुदाय के अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    25 min ago
  • गुजरात से पाली सड़क मार्ग के बारे में गलत जानकारी देने से यात्री परेशान हो रहे हैं। इस वजह से कई लोग रायपुर क्षेत्र में भटक गए और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
    1
    गुजरात से पाली सड़क मार्ग के बारे में गलत जानकारी देने से यात्री परेशान हो रहे हैं। इस वजह से कई लोग रायपुर क्षेत्र में भटक गए और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
    user_Kanadas
    Kanadas
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बंगाल मे टि,एम,सी,के मुख्या एवं बंगाल की पुर्व मुख्यमंत्री के नाक के निचे विघायक एवं बंगाल के मंत्रियों द्वारा महिलाओं के बारे मे क्या क्या बोलते थे और महिलाओं के बारे मे केसी केसी भावनाऐ रखते थे ये विडियो अवश्य सुनकर समझ जायेंगे।
    1
    बंगाल मे टि,एम,सी,के मुख्या एवं बंगाल की पुर्व मुख्यमंत्री के नाक के निचे विघायक एवं बंगाल के मंत्रियों द्वारा महिलाओं के बारे मे क्या क्या बोलते थे और महिलाओं के बारे मे केसी केसी भावनाऐ रखते थे ये विडियो अवश्य सुनकर समझ जायेंगे।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ये वीडियो में जो रास्ता दिख रहा है इस रास्ते की हालत बहुत खराब है आप देख ही सकते हो ये रास्ता अंदेरी देवरी से नीमगढ़ तक जाने वाला मुख्य रास्ता है इस रास्ते चार_पांच गांव जुड़ते है इसका मुख्य कारण आस पास के सरपंच ये चाहते तो 5 साल के कार्य काल में कभी भी करवा सकते थे पर नहीं करवाए
    1
    ये वीडियो में जो रास्ता दिख रहा है इस रास्ते की हालत बहुत खराब है आप देख ही सकते हो ये रास्ता अंदेरी देवरी से नीमगढ़ तक जाने वाला मुख्य रास्ता है इस रास्ते चार_पांच  गांव जुड़ते है इसका मुख्य कारण  आस पास के सरपंच  ये चाहते तो 5 साल के कार्य काल में कभी भी करवा सकते थे पर नहीं करवाए
    user_Firoj Kathat
    Firoj Kathat
    ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ग्राम रथ अभियान: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लाभार्थियों से किया संवाद, कृषि यंत्रों और योजनाओं के लिए बांटे अनुदान ब्यावर प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को जिले के जालिया द्वितीय में आयोजित 'ग्राम रथ अभियान' में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कृषि और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ### **किसानों को मिला लाखों का अनुदान** कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से विभिन्न लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की गई। इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: * **रामकुंवार:** प्याज भंडारण हेतु ₹87,500 (50% सब्सिडी)। * **रामगोपाल:** पीएम कुसुम योजना (सोलर पंप) हेतु ₹1,40,432। * **चांदा देवी:** ड्रिप सिंचाई हेतु ₹37,837। * **सुरेश कुमार:** तारबंदी हेतु ₹40,000। * **महावीर शर्मा:** वर्मी कम्पोस्ट केंद्र हेतु ₹50,000। * **सुशीला देवी:** थ्रेसर मशीन हेतु ₹1,25,000। ### **स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर जोर** स्वास्थ्य योजनाओं के तहत आयुष्मान आरोग्य योजना से इंदिरा देवी और गिरिराज लाभान्वित हुए। वहीं, 70 वर्षीय दुर्गा देवी को प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधा दी गई। कार्यक्रम में मानुप्रिया को एचपीवी वैक्सीन का लाभ मिला और सोनिया माली को 'लखपति दीदी' के रूप में सम्मानित किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के तहत भारत गुर्जर और रामेश्वर को भी लाभान्वित किया गया। ### **जनता के द्वार पहुंच रही सरकार: दिया कुमारी** उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार 'ग्राम रथ अभियान' के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रही है। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। पूर्व में जनप्रतिनिधि चुनाव के बाद कम नजर आते थे, लेकिन हमारी सरकार सुझाव लेने और समाधान करने के लिए जनता के बीच खड़ी है।" ### **क्षेत्र को मिली अटल पथ की सौगात** विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने घोषणा की कि क्षेत्र में 2 करोड़ रुपये की लागत से 'अटल पथ' को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सड़कों के विकास के लिए 418 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं और किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। **गरिमापूर्ण उपस्थिति:** कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दीपशिखा, सरपंच आदित्य कुमार शर्मा, अनिल कुमार टेलर, हनुवंत सिंह राठौड़, घनश्याम डोल्या, ओम जेदिया, सुशीला देवी खेतावत, कृष्ण गोपाल खेतावत सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    2
    ग्राम रथ अभियान: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लाभार्थियों से किया संवाद, कृषि यंत्रों और योजनाओं के लिए बांटे अनुदान
ब्यावर  प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को जिले के जालिया द्वितीय में आयोजित 'ग्राम रथ अभियान' में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कृषि और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
### **किसानों को मिला लाखों का अनुदान**
कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से विभिन्न लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की गई। इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
* **रामकुंवार:** प्याज भंडारण हेतु ₹87,500 (50% सब्सिडी)।
* **रामगोपाल:** पीएम कुसुम योजना (सोलर पंप) हेतु ₹1,40,432।
* **चांदा देवी:** ड्रिप सिंचाई हेतु ₹37,837।
* **सुरेश कुमार:** तारबंदी हेतु ₹40,000।
* **महावीर शर्मा:** वर्मी कम्पोस्ट केंद्र हेतु ₹50,000।
* **सुशीला देवी:** थ्रेसर मशीन हेतु ₹1,25,000।
### **स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर जोर**
स्वास्थ्य योजनाओं के तहत आयुष्मान आरोग्य योजना से इंदिरा देवी और गिरिराज लाभान्वित हुए। वहीं, 70 वर्षीय दुर्गा देवी को प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधा दी गई। कार्यक्रम में मानुप्रिया को एचपीवी वैक्सीन का लाभ मिला और सोनिया माली को 'लखपति दीदी' के रूप में सम्मानित किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के तहत भारत गुर्जर और रामेश्वर को भी लाभान्वित किया गया।
### **जनता के द्वार पहुंच रही सरकार: दिया कुमारी**
उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार 'ग्राम रथ अभियान' के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रही है। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। पूर्व में जनप्रतिनिधि चुनाव के बाद कम नजर आते थे, लेकिन हमारी सरकार सुझाव लेने और समाधान करने के लिए जनता के बीच खड़ी है।"
### **क्षेत्र को मिली अटल पथ की सौगात**
विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने घोषणा की कि क्षेत्र में 2 करोड़ रुपये की लागत से 'अटल पथ' को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सड़कों के विकास के लिए 418 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं और किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
**गरिमापूर्ण उपस्थिति:**
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दीपशिखा, सरपंच आदित्य कुमार शर्मा, अनिल कुमार टेलर, हनुवंत सिंह राठौड़, घनश्याम डोल्या, ओम जेदिया, सुशीला देवी खेतावत, कृष्ण गोपाल खेतावत सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जसनगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त नागौर। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जसनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दासावास लूणी नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार जसनगर थाना टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान दासावास स्थित लूणी नदी क्षेत्र में कुछ वाहन संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आए। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से बजरी का खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिए। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है तथा संबंधित खनिज विभाग को भी सूचना दे दी गई है, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    1
    जसनगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

नागौर। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जसनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दासावास लूणी नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार जसनगर थाना टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान दासावास स्थित लूणी नदी क्षेत्र में कुछ वाहन संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आए। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से बजरी का खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिए।
कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है तथा संबंधित खनिज विभाग को भी सूचना दे दी गई है, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
स्थानीय स्तर पर लंबे समय से लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सिरियारी पुलिस ने पाली के रड़ावास गांव में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी पहल है।
    2
    सिरियारी पुलिस ने पाली के रड़ावास गांव में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी पहल है।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजस्थान के रायपुर (ब्यावर) में सुकड़ी नदी पर बन रहा पुलिया एक साल से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आगामी बारिश में आवागमन बाधित होने की आशंका के चलते, ग्रामीणों ने PWD और जिला कलेक्टर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने मई माह में काम पूरा करने का आश्वासन दिया है।
    1
    राजस्थान के रायपुर (ब्यावर) में सुकड़ी नदी पर बन रहा पुलिया एक साल से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आगामी बारिश में आवागमन बाधित होने की आशंका के चलते, ग्रामीणों ने PWD और जिला कलेक्टर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने मई माह में काम पूरा करने का आश्वासन दिया है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.