Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल मे टि,एम,सी,के मुख्या एवं बंगाल की पुर्व मुख्यमंत्री के नाक के निचे विघायक एवं बंगाल के मंत्रियों द्वारा महिलाओं के बारे मे क्या क्या बोलते थे और महिलाओं के बारे मे केसी केसी भावनाऐ रखते थे ये विडियो अवश्य सुनकर समझ जायेंगे।
Mahesh panchariya
बंगाल मे टि,एम,सी,के मुख्या एवं बंगाल की पुर्व मुख्यमंत्री के नाक के निचे विघायक एवं बंगाल के मंत्रियों द्वारा महिलाओं के बारे मे क्या क्या बोलते थे और महिलाओं के बारे मे केसी केसी भावनाऐ रखते थे ये विडियो अवश्य सुनकर समझ जायेंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी दूध गर्म करते समय घर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा ब्यावर के नया नगर में मची अफरा-तफरी, परिवार सुरक्षित बाहर निकाला गया ब्यावर शहर के शिवनाथपुर रोड स्थित तकारी फैक्ट्री के पास नया नगर में बुधवार रात गोपाल सिंह पुत्र गणेश सिंह के घर में दूध गर्म करते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर ब्यावर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। राहत एवं बचाव कार्य में वाहन चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन लखविंदर सिंह, सिविल डिफेंस कर्मचारी गजेंद्र सिंह एवं नरेश ने अहम भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों की मदद और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।1
- नागौर जिले की रियांबड़ी तहसील के रोहिसी गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए स्थापित लाखों रुपये का आरओ प्लांट कई सालों से बंद पड़ा है। यह आधुनिक प्लांट अब कबाड़ में तब्दील हो रहा है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। नागौर जिले की रियांबड़ी तहसील के रोहिसी गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए स्थापित लाखों रुपये का आरओ प्लांट कई सालों से बंद पड़ा है। यह आधुनिक प्लांट अब कबाड़ में तब्दील हो रहा है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शुरुआत में इस प्लांट से गांव वालों को खारे पानी की समस्या से काफी राहत मिली थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही इसका संचालन बंद हो गया। तब से लेकर आज तक प्लांट की सुध नहीं ली गई है। प्लांट परिसर में झाड़ियां उग आई हैं, चारों ओर कीचड़ फैला है, मशीनें जंग खा रही हैं और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बंद पड़ा यह प्लांट अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। प्लांट के चारों ओर सैकड़ों शराब की खाली बोतलें पड़ी रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना कई युवा यहां बैठकर शराब पीते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि यहां कोई आता-जाता नहीं है। स्थानीय ग्रामीण नेमा राम और अन्य लोगों का कहना है कि प्लांट बंद होने के बाद न तो इसकी मरम्मत करवाई गई और न ही इसे दोबारा चालू करने का कोई प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को इस स्थिति से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बजट नहीं मिलने से भी प्लांट की स्थिति बिगड़ी है और संचालन रुका हुआ है। जल विभाग अधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि इस आरओ का स्टार्ट खराब हो रखा है संबंधित ठेकेदार को बोला हुआ है जल्दी ठीक किया जाएगा प्लांट बंद होने के कारण गांव में पेयजल के लिए अन्य जल स्रोतों पर निर्भरता बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो इस आरओ प्लांट को जल्द से जल्द चालू किया जाए या फिर इसकी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1
- राजस्थान के शिव विधानसभा क्षेत्र में गिरल कंपनियों के खिलाफ ग्रामीण 20-25 दिनों से धरना दे रहे हैं। उनकी सुनवाई न होने पर आखिरकार शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और धरनास्थल पर ही रात्रि विश्राम किया।1
- नागौर के मेड़ता में ट्रेन पटरी पार करते समय दो महिलाएं रेलगाड़ी की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसने जल्दबाजी के खतरनाक नतीजों की याद दिलाई।1
- नागौर के मेड़ता में तेज हवा और भारी बारिश के कारण एक विशाल बिजली का खंभा खेत में गिर गया। इसके चलते इलाके में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- नागौर के रूपनगढ़ बस स्टैंड पर बसों का संचालन पूरी तरह ठप पड़ा है। बस स्टैंड और कर्मचारी मौजूद होने के बावजूद, यहाँ से कोई बस नहीं चलती जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी चलती कार का टायर फटा, NH-25 पर बड़ा हादसा — खाई में गिरी कार, चालक गंभीर घायल जैतारण के समीप NH-25 जोधपुर हाईवे पर गरनिया की तरफ से आ रही एक कार का अचानक टायर फट गया । जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक मदनलाल नाथ घायल हो गया । जबकि उसकी पत्नी और बच्चा सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तुरंत उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए चालक को जोधपुर रेफर कर दिया। हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।1
- राजस्थान के नृसिंह बासनी गांव में अब राजस्व अभिलेखों का आधुनिकीकरण और डिजिटल सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। इस नई पहल से भूमि संबंधी विवादों में कमी आएगी और राजस्व रिकॉर्ड में पारदर्शिता बढ़ेगी। राज्य सरकार की इस योजना से किसानों को अपनी ज़मीन का सटीक और अपडेटेड रिकॉर्ड मिलेगा।1
- नागौर के परबतसर क्षेत्र में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान संदिग्धों ने अपनी कार से एक ट्रॉली को टक्कर मार दी। वे मौके से भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी कोशिश नाकाम रही।1