logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट: आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित उपखंड के रामगढ़ पचवारा स्थित शाहजहांपुरा ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर विद्यालय, गांव व माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निडर होकर परीक्षा देने की सलाह दी तथा उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित रहे।

20 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
Lalsot, Dausa•
20 hrs ago

लालसोट: आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित उपखंड के रामगढ़ पचवारा स्थित शाहजहांपुरा ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर विद्यालय, गांव व माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निडर होकर परीक्षा देने की सलाह दी तथा उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बस्सी क्षेत्र के नई नाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भोले बाबा की आए हुए कलाकारों द्वारा सजी फूल बंगले से आकर्षक झांकी इस दौरान काफी दूर दराज से लाखों श्रद्धालु करेंगे दर्शन
    1
    बस्सी क्षेत्र के नई नाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भोले बाबा की आए हुए कलाकारों द्वारा सजी फूल बंगले से आकर्षक झांकी इस दौरान काफी दूर दराज से लाखों श्रद्धालु करेंगे दर्शन
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • *पूसा दिल्ली के वैज्ञानिकों ने सुकार में दिया एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण* किसानों को वितरित किया मूंग, बाजरा, सब्जी मिनीकिट एवं फावड़ा **आईएआरआई द्वारा एससीएसपी के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित** सवाई माधोपुर, 14 फरवरी 2026। अनुसूचित जाति उप-योजना (SCSP) के अंतर्गत आईएआरआई–भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (नई दिल्ली) द्वारा शनिवार को अटल सेवा केंद्र, ग्राम सुकर, तहसील बामनवास, जिला सवाई माधोपुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुकर, भंवराड़ा एवं रेवाली ग्राम पंचायतों के लगभग 400 अनुसूचित जाति कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम डॉ. शशि मीणा, वैज्ञानिक (एएसएस), आईएआरआई के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग, पूसा द्वारा विकसित नवीन कृषि तकनीकों तथा उन्नत फसल किस्मों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि शिक्षा अपनाने एवं कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नवीन अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान की। डॉ. हरिकृष्णा, प्रधान वैज्ञानिक (गेहूं), अनुवांशिकी विभाग ने उन्नत गेहूं की किस्मों, फसल चक्र (क्रॉप रोटेशन) एवं मृदा उर्वरता बनाए रखने के उपाय बताए। डॉ. प्रसेंजीत रे, वरिष्ठ वैज्ञानिक, मृदा विज्ञान विभाग ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा परीक्षण हेतु नमूना लेने की विधि की जानकारी दी तथा एसएफटीआर (SFTR) सॉइल टेस्टिंग किट के उपयोग पर प्रकाश डाला। डॉ. गोगराज सिंह जाट, वरिष्ठ वैज्ञानिक, सब्जी विज्ञान विभाग ने सब्जी फसलों की उन्नत खेती तकनीकों एवं सब्जी उत्पादन को आय के सशक्त स्रोत के रूप में अपनाने पर जोर दिया। श्री सी. एल. मीणा, वरिष्ठ वित्त एवं लेखा अधिकारी (SF&AO), आईएआरआई ने वित्तीय अवलोकन किया तथा पूसा संस्थान द्वारा संचालित एससीएसपी तथा अन्य भारत सरकार के कार्यक्रमों के बारे में किसानो को जानकारी दी इस अवसर पर डॉ. सियाराम मीणा, कृषि अधिकारी, बामनवास ने राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। श्री पिंटू मीणा, सहायक कृषि अधिकारी (गंगापुर) ने एकीकृत कृषि प्रणाली (Integrated Farming System), मृदा उर्वरता एवं फसल चक्र पर जानकारी दी। साथ ही किसानों को बकरी पालन, मछली पालन आदि को अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाने की सलाह दी गई। श्री मुकेश मीणा, तकनीकी अधिकारी, पूसा ने 25 से 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कृषि मेले में अधिकाधिक भागीदारी के लिए किसानों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती ममता मीणा एवं श्री सतीश मीणा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को कृषि आदान के रूप में फावड़ा, दरांती, मूंग बीज (पूसा विशाल), बाजरा बीज (प्रजाति-701), सब्जी फसल किट तथा एससीएसपी प्रशिक्षण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन सुकर एवं रेवाली के सरपंचों की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति कृषकों की कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है।
    1
    *पूसा दिल्ली के वैज्ञानिकों ने सुकार में दिया एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण* किसानों को वितरित किया मूंग, बाजरा, सब्जी मिनीकिट एवं फावड़ा
**आईएआरआई द्वारा एससीएसपी के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित**
सवाई माधोपुर, 14 फरवरी 2026। अनुसूचित जाति उप-योजना (SCSP) के अंतर्गत आईएआरआई–भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (नई दिल्ली) द्वारा शनिवार को अटल सेवा केंद्र, ग्राम सुकर, तहसील बामनवास, जिला सवाई माधोपुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुकर, भंवराड़ा एवं रेवाली ग्राम पंचायतों के लगभग 400 अनुसूचित जाति कृषकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम डॉ. शशि मीणा, वैज्ञानिक (एएसएस), आईएआरआई के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग, पूसा द्वारा विकसित नवीन कृषि तकनीकों तथा उन्नत फसल किस्मों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि शिक्षा अपनाने एवं कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नवीन अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान की। डॉ. हरिकृष्णा, प्रधान वैज्ञानिक (गेहूं), अनुवांशिकी विभाग ने उन्नत गेहूं की किस्मों, फसल चक्र (क्रॉप रोटेशन) एवं मृदा उर्वरता बनाए रखने के उपाय बताए। डॉ. प्रसेंजीत रे, वरिष्ठ वैज्ञानिक, मृदा विज्ञान विभाग ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा परीक्षण हेतु नमूना लेने की विधि की जानकारी दी तथा एसएफटीआर (SFTR) सॉइल टेस्टिंग किट के उपयोग पर प्रकाश डाला।
डॉ. गोगराज सिंह जाट, वरिष्ठ वैज्ञानिक, सब्जी विज्ञान विभाग ने सब्जी फसलों की उन्नत खेती तकनीकों एवं सब्जी उत्पादन को आय के सशक्त स्रोत के रूप में अपनाने पर जोर दिया। श्री सी. एल. मीणा, वरिष्ठ वित्त एवं लेखा अधिकारी (SF&AO), आईएआरआई ने वित्तीय अवलोकन किया तथा पूसा संस्थान द्वारा संचालित एससीएसपी तथा अन्य भारत सरकार के कार्यक्रमों के बारे में किसानो को जानकारी दी 
इस अवसर पर डॉ. सियाराम मीणा, कृषि अधिकारी, बामनवास ने राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। श्री पिंटू मीणा, सहायक कृषि अधिकारी (गंगापुर) ने एकीकृत कृषि प्रणाली (Integrated Farming System), मृदा उर्वरता एवं फसल चक्र पर जानकारी दी। साथ ही किसानों को बकरी पालन, मछली पालन आदि को अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाने की सलाह दी गई। श्री मुकेश मीणा, तकनीकी अधिकारी, पूसा ने 25 से 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कृषि मेले में अधिकाधिक भागीदारी के लिए किसानों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती ममता मीणा एवं श्री सतीश मीणा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को कृषि आदान के रूप में फावड़ा, दरांती, मूंग बीज (पूसा विशाल), बाजरा बीज (प्रजाति-701), सब्जी फसल किट तथा एससीएसपी प्रशिक्षण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन सुकर एवं रेवाली के सरपंचों की देखरेख में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति कृषकों की कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • उपज मंडी गंगापुर सिटी में फसल के उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक मंडी का मुख्य प्रवेश द्वार बंद रहा, जिससे मंडी गेट से लेकर उदेई मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मंडी में आने-जाने वाले किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि नीलामी के दौरान उनकी फसल की बोली समर्थन मूल्य से कम लगाई जा रही है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के बावजूद मंडी में व्यापारी कम दाम पर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने मंडी परिसर में ही जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि इन दिनों नई फसल की लगातार आवक हो रही है, लेकिन उचित मूल्य नहीं मिलने से उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सूचना मिलते ही मंडी प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से समझाइश के प्रयास किए। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
    4
    उपज मंडी गंगापुर सिटी में फसल के उचित दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक मंडी का मुख्य प्रवेश द्वार बंद रहा, जिससे मंडी गेट से लेकर उदेई मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मंडी में आने-जाने वाले किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि नीलामी के दौरान उनकी फसल की बोली समर्थन मूल्य से कम लगाई जा रही है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के बावजूद मंडी में व्यापारी कम दाम पर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने मंडी परिसर में ही जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
किसानों का कहना है कि इन दिनों नई फसल की लगातार आवक हो रही है, लेकिन उचित मूल्य नहीं मिलने से उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सूचना मिलते ही मंडी प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से समझाइश के प्रयास किए। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बांदीकुई।।अंतवाडा गांव में सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल,कचरा जमा होने से नाले व नालियां जाम,पानी निकासी की नहीं सुव्यवस्था, ग्रामीणों में मौसमी बिमारियों का भी बना भय,बीते एक साल से निकले व नालियों को सफाई का इंतजार
    1
    बांदीकुई।।अंतवाडा गांव में सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल,कचरा जमा होने से नाले व नालियां जाम,पानी निकासी की नहीं सुव्यवस्था, 
ग्रामीणों में मौसमी बिमारियों का भी बना भय,बीते एक साल से निकले व नालियों को सफाई का इंतजार
    user_अमर चन्द बैरवा
    अमर चन्द बैरवा
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    16 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर सजा नईनाथ बाबा का दरबार
    1
    महाशिवरात्रि पर सजा नईनाथ बाबा का दरबार
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • उपखंड के रामगढ़ पचवारा स्थित शाहजहांपुरा ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर विद्यालय, गांव व माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निडर होकर परीक्षा देने की सलाह दी तथा उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    उपखंड के रामगढ़ पचवारा स्थित शाहजहांपुरा ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर विद्यालय, गांव व माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निडर होकर परीक्षा देने की सलाह दी तथा उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    20 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में अतिक्रमण की हो रही कार्रवाई पर लगा विराम, कुछ अतिक्रमण तोड़कर प्रशासन आया बैक फुट पर, क्या इस तरह से दुकानदारों के साथ दोगला व्यवहार सही है आम जनता दे अपनी राय? #NewsUpdate #newsupdate2025 #news #newsfeed #newsfeed2026
    1
    गंगापुर सिटी में अतिक्रमण की हो रही कार्रवाई पर लगा विराम, कुछ अतिक्रमण तोड़कर प्रशासन आया बैक फुट पर, क्या इस तरह से दुकानदारों के साथ दोगला व्यवहार सही है आम जनता दे अपनी राय?
#NewsUpdate #newsupdate2025 #news #newsfeed #newsfeed2026
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बांदीकुई।।बाबा जयगुरुदेव आश्रम नंदगांव में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ लोकेश कुमार सैन ने गुरू वंदना से की। इस अवसर पर बाबा मनोहर दास ने कहा कि गुरू ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाता हैं। इस दौरान एक से बढ़कर एक भजनों का गायन किया गया। इस मौके पर सचिन सैनी, गिर्राज सैनी, राजू सैनी, जयसिंह सैनी, अनिल सहित, प्रफुल शर्मा, माया शर्मा, शुभम शर्मा, सुशील शर्मा, अन्य मौजूद रहें।
    1
    बांदीकुई।।बाबा जयगुरुदेव आश्रम नंदगांव में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ लोकेश कुमार सैन ने गुरू वंदना से की। इस अवसर पर बाबा मनोहर दास ने कहा कि गुरू ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाता हैं। इस दौरान एक से बढ़कर एक भजनों का गायन किया गया। इस मौके पर सचिन सैनी, गिर्राज सैनी, राजू सैनी, जयसिंह सैनी, अनिल सहित, प्रफुल शर्मा, माया शर्मा, शुभम शर्मा, सुशील शर्मा, अन्य मौजूद रहें।
    user_अमर चन्द बैरवा
    अमर चन्द बैरवा
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.