Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रतापगढ़ । प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से बकरियों की मौत संयोग रहा कि महिलाएं बाल बाल बच गई।*
सुजीत कुमार
प्रतापगढ़ । प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से बकरियों की मौत संयोग रहा कि महिलाएं बाल बाल बच गई।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *_सेवा संकल्प अभियान: डीएम ने किया आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों को बांटे लंच पैकेट और दीप_* सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस आश्रम में वर्तमान में 44 महिला और 68 पुरुष समेत कुल 112 वृद्धजन निवासरत हैं। डीएम ने परमेश्वर शुक्ला, रामदेव, सिद्ध कुमार, केवलपती, लक्ष्मी देवी, फूला और मीना देवी समेत कई बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी दिनचर्या व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को लंच पैकेट और दीप वितरित किए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मौके से ही सीएमओ को फोन कर सेवा संकल्प अभियान के तहत हर माह दो दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएम ने आश्रम में सोलर लाइट और आरओ प्लांट लगवाने की सहमति भी दी। अंत में उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी सभी आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- अब केसलेस भारत पर एक और नई व्यवस्था को सरकार लागू करने की तैयारी देखें बड़ी खबर1
- हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब में सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी के बाद ऊंची चोटियां और आसपास का क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। पहाड़ी क्षेत्रों में बदले मौसम से ठंड बढ़ने के साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आगामी दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के और करवट लेने की संभावना बनी हुई है।1
- उघड़पुर खरगपुर गांव के पास स्थित विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा,, ऐतिहासिक मेला सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खरगपुर गांव के पास प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर लगा हुआ है, जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली,इसी क्रम में लोगों ने पहुंच कर विश्वकर्मा भगवान का दर्शन करते हुए मेले का आनंद ले रहे है, और क्षेत्रवासियों द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है साथ ही साथ अन्य स्थानों पर विशाल भंडारे का कार्यक्रम भी किया गया है1
- ट्रेन की चपेट में आने से बकरियों की मौत महिलाएं बच्ची बाल बाल प्रतापगढ़ । प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से बकरियों की मौत संयोग रहा कि महिलाएं बाल बाल बच गई।1
- पुलिसकर्मियों की फिटनेस को मिलेगा नया मुकाम, रिजर्व पुलिस लाइन्स में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन एसपी विनीत जायसवाल व डॉ. तन्वी जायसवाल ने किया शुभारंभ, 24 घंटे पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध रहेगी जिम की सुविधा सुलतानपुर, 17 सितंबर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ और फिट बनाए रखने की दिशा में सुलतानपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रिजर्व पुलिस लाइन्स सुलतानपुर में नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित जिम का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. तन्वी जायसवाल ने फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा ने जिम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उपकरणों की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में जानकारी भी ली गई। पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं और ड्यूटी की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जिम में चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर और हाइपर एक्सटेंशन सहित विभिन्न आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं। जिम को वातानुकूलित एवं सुविधायुक्त बनाया गया है, जिससे पुलिसकर्मी अपने व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी शेड्यूल के बावजूद नियमित रूप से व्यायाम कर सकें। 24 घंटे मिलेगी जिम की सुविधा पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिम को 24 घंटे सुलभ रखा गया है। इससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के समय के अनुसार सुविधानुसार जिम का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही सही तरीके से व्यायाम कराने और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत जिम्मेदारी एवं चुनौतियों से भरी होती है। ऐसी परिस्थितियों में उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहना बेहद आवश्यक है। नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने के साथ ऊर्जा, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाना है। पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध यह सुविधा उन्हें अपनी फिटनेस पर नियमित रूप से ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगी। सुलतानपुर पुलिस की यह पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ, सक्रिय और फिट बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार* सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है। प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है। व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई। उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।1
- *गोमती पुल से युवती ने लगाई छलांग, प्रशासन की तत्परता से बची जान* *कुड़वार*। गोमती नदी के पुल से गुरुवार को एक अज्ञात युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही कुड़वार प्रशासन के हाथ-पांव फूलने के बजाय तुरंत हरकत में आ गए। प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर युवती की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जिंदगी बच गई। फिलहाल युवती की हालत ठीक बताई जा रही है, हालांकि वह अभी किसी से बातचीत नहीं कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन प्रशासन और गोताखोरों की मुस्तैदी ने “डूबते को तिनके का सहारा” वाली कहावत को सच कर दिखाया। समय रहते मदद पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।2