घटते जलस्तर के बीच रूपस महाजी पहुंची CHC बख्तियारपुर की टीम, आपदा पीड़ितों को बांटी दवाइयां; 24 घंटे अलर्ट स्वास्थ्य विभाग।। बख्तियारपुर। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित रूपस महाजी पंचायत में बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम पहुंची और आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जानकारी ली। टीम ने लोगों के बीच आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया। घटते जलस्तर के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार जारी रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रेन बसेरों में पहुंचकर लोगों की जांच और जरूरत के अनुसार इलाज एवं दवाइयां उपलब्ध करा रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे तत्पर है। उन्होंने कहा कि सभी एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम रेन बसेरों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि किसी आपदा पीड़ित की स्थिति गंभीर होने या इमरजेंसी की जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, ताकि इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो। पदाधिकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटना हमारी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।
घटते जलस्तर के बीच रूपस महाजी पहुंची CHC बख्तियारपुर की टीम, आपदा पीड़ितों को बांटी दवाइयां; 24 घंटे अलर्ट स्वास्थ्य विभाग।। बख्तियारपुर। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित रूपस महाजी पंचायत में बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम पहुंची और आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जानकारी ली। टीम ने लोगों के बीच आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया। घटते जलस्तर के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार जारी रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रेन बसेरों में पहुंचकर लोगों की जांच और जरूरत के अनुसार इलाज एवं दवाइयां उपलब्ध करा रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे तत्पर है। उन्होंने कहा कि सभी एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम रेन बसेरों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि किसी आपदा पीड़ित की स्थिति गंभीर होने या इमरजेंसी की जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, ताकि इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो। पदाधिकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटना हमारी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।
- घटते जलस्तर के बीच रूपस महाजी पहुंची CHC बख्तियारपुर की टीम, आपदा पीड़ितों को बांटी दवाइयां; 24 घंटे अलर्ट स्वास्थ्य विभाग।। बख्तियारपुर। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित रूपस महाजी पंचायत में बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम पहुंची और आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जानकारी ली। टीम ने लोगों के बीच आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया। घटते जलस्तर के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार जारी रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रेन बसेरों में पहुंचकर लोगों की जांच और जरूरत के अनुसार इलाज एवं दवाइयां उपलब्ध करा रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे तत्पर है। उन्होंने कहा कि सभी एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम रेन बसेरों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि किसी आपदा पीड़ित की स्थिति गंभीर होने या इमरजेंसी की जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, ताकि इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो। पदाधिकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटना हमारी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।1
- 11 सितंबर तक करें प्री-रजिस्ट्रेशन, 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत में कम राशि में होगा ट्रैफिक चालान का निपटारा समस्तीपुर परिवहन कार्यालय में लोक अदालत की तैयारी, बिना उपस्थित हुए भी मिल सकती है चालान निस्तारण की सुविधा समस्तीपुर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक चालानों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 11 सितंबर तक प्री-रजिस्ट्रेशन कराने वाले वाहन मालिक 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कम राशि पर अपने चालान का निस्तारण करा सकेंगे। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक चौबे ने लोगों से समय रहते प्री-रजिस्ट्रेशन कराने और लोक अदालत की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।1
- राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा श्री तेजस्वी यादव, माननीय नेता प्रतिपक्ष, दिनांक- 02-09-2026 *असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए- तेजस्वी* राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा कि:- मोदी जी, Reel से बाहर निकलकर Reality की बात करिए। ये असल GDP आपके आंकड़ों और Headline में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, लोगों की जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही खतरनाक चीज़ जमीन पर होता है। प्रधानमंत्री जी का Economic Model और GDP मॉडल ऐसा है कि उसमें मुनाफा ऊपर के 5% लोगों को मिलता है और नुक़सान नीचे के 95% लोगों को। मोदी सरकार के दौर में RBI का डिविडेंड हर साल रिकॉर्ड तोड़ रहा है? सरकार को जब deficit कम दिखाना होता है तो RBI से डिविडेंड बढ़ा लेती है। देश में पहली बार मोदी सरकार ने RBI से 2 लाख 68 हज़ार करोड़ रुपए निकाले। मोदी जी, आप किस बात का Growth सेलिब्रेट कर रहे है। रुपया तेजी से गिर रहा है। रिकार्डतोड़ महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी दर 50 साल में सबसे अधिक है। रोजगार कम हो रहे हैं। घरेलू कर्ज बढ़ रहा है। छोटे व्यापार टूट रहे हैं। युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र खपा रहे हैं। लोग EMI और उधार पर जिंदगी चला रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी किस बात का GDP ग्रोथ जब देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। NDA सरकार के 10 साल में 94000 स्कूल बंद हो गए है यानि प्रतिदिन 26 स्कूल बंद हो रहे है। देश के 1 लाख स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 12 साल से सत्ता में बैठे है लेकिन फिर भी 85 करोड़ लोगों को पेट भरने के लिए 5 किलो अनाज देना ही अपनी उपलब्धि समझते है। जिस देश में 85 करोड़ लोगों को अनाज देना पड़े वह देश ऐसी GDP का क्या करेगा? मोदी जी जब आप जीडीपी की बात करते है तो आपको यह भी बताना चाहिए कि भारत के पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। किस बात का ग्रोथ मोदी जी?? 12 साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ जमीन पर काम कीजिए।1
- राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा1
- हाईकोर्ट के आदेश पर जियर गांव में चला बुलडोजर, दर्जनों मकान ध्वस्त नालंदा के अस्थावां प्रखंड के जियर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण कर बनाए गए कई मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई का स्थानीय लोगों और मकान मालिकों ने जमकर विरोध किया। घर टूटने के बाद बारिश के मौसम में प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।1
- पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, गांधी होटल के पास से पुलिस ने दबोचा बाढ़/पटना। सालिमपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट की घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार उर्फ मंगला, पिता दयानंद सिंह, निवासी मोगलपुरा बिगहा, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को सालिमपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सालिमपुर थाना कांड संख्या 140/25 का अप्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार उर्फ मंगला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित गांधी होटल के पास मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के निर्देशन में तथा सालिमपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने गांधी होटल के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला 26 मई 2025 का है। पुलिस के मुताबिक, बुद्धा फॉसिल फ्यूल, भारत पेट्रोलियम, मोगलपुरा बिगहा के मैनेजर विजय कुमार चौहान के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में मामले में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल बरामद की थी। इसके बाद मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि अंकुश कुमार ने पुलिस दबिश के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त अजीत कुमार, पिता बिनोद सिंह, निवासी मोगलपुरा बिगहा, थाना बख्तियारपुर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार संतोष कुमार उर्फ मंगला के खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ सालिमपुर, बख्तियारपुर, बेलछी, बाढ़ और हरनौत थाना में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा: कार काटकर निकाले गए शव, खगड़िया के 3 लोगों की मौत1
- मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, खगड़िया लौट रहे एक महिला समेत तीन की मौत मोकामा के पास फोरलेन पर आज एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। सभी मृतक खगड़िया जिले के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीनों पटना से खगड़िया लौट रहे थे इसी दौरान मोकामा थाना क्षेत्र में पटना मोकामा फोरलेन पर शिवनार गाँव के पास कार अनियंत्रित हो गई और एक डिवाइडर से जा टकराई, जिससे तीनों की मौत हो गई, घटना की सूचना किसी ने डायल 112 को दी, पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची जहाँ, तीनों को मोकामा रेफरल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर से सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में खगड़िया के सदर प्रखंड के दक्षिणी माड़र निवासी डॉ ब्रजकिशोर के पुत्र पवन कुमार और पुत्रबधु तथा चालक मोहम्मद सदरे आलम समेत तीन लोग शामिल हैं। वहीं हादसे के बाद घटना स्थल पर अफ़रातफ़री मच गयी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी चालक मोहम्मद सदरे आलम का शव चालक की सीट पर ही फंस गया जिसे कड़ी मशक्कत से निकाला गया। मोकामा पुलिस ने परिजनों को हादसे सूचना देकर तीनो शवों को कब्जे ले लिया है और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। बाइट - कुणाल कुमार, SHO, मोकामा।1