महिलाओं को मिला महतारी वंदन की 31वीं किश्त विष्णु भैया के साथ, बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास, परिवार की जरूरतें पूरी करने में मिल रहा आर्थिक संबल महिलाओं को मिला महतारी वंदन की 31वीं किश्त विष्णु भैया के साथ, बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास, परिवार की जरूरतें पूरी करने में मिल रहा आर्थिक संबल सुकमा/ महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में पहुंच रही 31वीं किश्त ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास की नई वजह बन रही है। ग्राम अंबिकापारा की स्व-सहायता समूह से जुड़ी तान्या नाग भी इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनके लिए हर महीने मिलने वाली सहायता राशि परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। सब्जी, साबुन-तेल और बच्चों के लिए खाद्य सामग्री जैसी आवश्यकताओं पर राशि का उपयोग कर वे परिवार की आर्थिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। तान्या नाग कहती हैं कि “विष्णु भैया की सरकार में हम बहनों के हुनर और मेहनत को सम्मान मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से हमें आगे बढ़ने का अवसर मिला है। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है और अब हमें लगता है कि हम भी अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार को मजबूत बना सकती हैं।” उनके अनुसार, नियमित आर्थिक सहायता से छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने का विश्वास मजबूत हुआ है। योजना की राशि उनके लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सम्मान के साथ अपने निर्णय लेने का माध्यम भी बन रही है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास और परिवार में भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने हुनर और मेहनत को नई दिशा देकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। तान्या नाग की कहानी इसी बदलाव की तस्वीर है, जहां नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का सहारा बनने के साथ “बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान” की भावना को भी मजबूत कर रही है।

- सड़क मरम्मत में लापरवाही पर PWD सख्त,ठेकेदार शेख फारुख के खिलाफ कार्रवाई।1
- सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ सुकमा आकाश होंडा शोरूम का मानसून आफर सुकमा 31 अगस्त तक रहेगा जल्दी आओ जल्दी पाओ1
- महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी। महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर स्नेह की डोर बाधी। रायपुर- रायपुर में रक्षाबंधन से पहले आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं के साथ देश और प्रदेश की सुरक्षा का संदेश भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष आयोजन में शामिल हुए। स्व सहायता समूहों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधी और उनकी सलामती की कामना की। वहीं जवानों ने भी बहनों की रक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जाहिर किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है और आज का आयोजन इस भावना को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने देश और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बल लगातार बहादुरी के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सुरक्षित रखना और बहनों को भयमुक्त वातावरण देना जवानों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। कार्यक्रम के दौरान राखी, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प ने जवानों और महिलाओं के बीच आत्मीयता का भाव और गहरा कर दिया।4
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम 🔺नारायणपुर /अंतागढ़ की खबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के सड़क को लेकर आप पार्टी ने किया अंतागढ़ में चक्का जाम1
- हैप्पी बर्थडे भाई बहुत बहुत बधाई हो आप जन्म दिवस आपका1
- फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश Kondagaon : फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश1
- कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।1
- नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल नवीन कन्या आश्रम गंजेनार का आश्रम ग्राम गुडरा में संचालित होने को लेकर गंभीर सवाल कन्या आश्रम में जुलाई माह से ही बच्चे नहीं आ रहे हैं नवीन कन्या आश्रम है बंद निर्माण कार्य चल रहा है धीमी गति से आखिर इस आश्रम के बच्चे कहां है,किसकी जिम्मेदारी है आखिर 3 माह से बच्चों का पता नहीं कागज़ों में चल रहा है आश्रम1