Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kuldeep kumar
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के जसवंतपुर गांव में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब किसान पंकज शुक्ला के गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 5 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग समय पर नहीं बुझाई जाती, तो आसपास खड़ी गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल भी इसकी चपेट में आ सकती थी। पीड़ित किसान का आरोप है कि खेत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन के तार गन्ने की पत्तियों को छूते हैं, जिससे निकलने वाली चिंगारी से आग लगी। किसान ने बताया कि इस समस्या की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।1
- Post by Kuldeep kumar1
- * *पीड़िता ने कहा इंतखाब पर दर्ज भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को संरक्षण देकर कराया कब्जा* निघासन खीरी कोतवाली क्षेत्र के मूड़ा बुजुर्ग की एक महिला की पुस्तैनी जमीन पर कुछ दबंगों ने छप्पर डालकर कब्जा कर लिया।आरोप है कि झंडी चौकी में बिठाए रखा उधर पुलिस की मिलीभगत से दबंगों ने इंतखाब में दर्ज भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।पीड़िता थाने से लेकर एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर।1
- पानी निकासी विवाद ने लिया उग्र रूप, भीखपुर में मारपीट—दो गंभीर घायल सीतापुर के थाना बिसवां क्षेत्र के ग्राम भीखपुर में 1 अप्रैल 2026 को पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। धर्मपाल पुत्र पुत्तू लाल और विपक्षी शिवपाल, सूरज, जगदीश व संतोष के बीच हुई झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस के अनुसार प्रकरण में जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।3
- सीतापुर के बिसवां तहसील क्षेत्र के ग्राम महराजनगर में अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान के सामने आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान पर आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं और वहीं बैठकर शराब पीते हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से आबकारी विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी केवल औपचारिक कार्रवाई कर लौट जाते हैं। जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके। निरपेक्ष रिपोर्ट सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां3
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- UP: कानपुर के अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में रिसीवर पारुल तोमर की हालत बेहद नाजुक हो गई है। उनका हीमोग्लोबिन 6.3 तक गिर गया है और किडनी फेलियर के संकेत दिख रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत लखनऊ के SGPGI रेफर करने का फैसला लिया है। डोनर आयुष और रिसीवर पारुल तोमर दोनों को अब लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। GSVM मेडिकल कॉलेज ने साफ कहा है कि उनके पास किडनी ट्रांसप्लांट की न सुविधा है और न ही अनुमति।1
- उत्तर प्रदेश – रामपुर जिले के बिलासपुर में सुहागरात पर ही विवाद का मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने दूल्हे के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है कि दुल्हन उत्तराखंड की रहने वाली है और वह इस शादी से खुश नहीं थी, परिजनों द्वारा जबरदस्ती शादी कराने के चलते उसने सुहागरात पर ही विरोध किया घटना के बाद दूल्हा दहशत में है और उसने साथ रहने से इनकार करते हुए कहा कि अगर उसे मजबूर किया गया तो वह आत्मघाती कदम उठा सकता है1