एक माह से टूटी पुलिया, नहीं हुई मरम्मत, मोहल्लेवासियों ने खुद बनाया रास्ता नगर पालिका के इंतजार के बाद जुटाए संसाधन, रातोंरात सीमेंट, गिट्टी और सरिया से तैयार की पुलिया जसवंतनगर। नगर के नदी पुल से आगे आदर्श मार्केट में जाने वाली गली की पुलिया करीब एक माह से टूटी पड़ी थी। बारिश के दौरान दुकानों में पानी भरने के बाद कचरा फंसने से पुलिया की जल निकासी बाधित हो गई थी। पानी निकासी के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिया को तोड़कर रास्ता तो खोल दिया, लेकिन इसके बाद दोबारा निर्माण नहीं कराया गया। पुलिया टूटी होने से दुकानदारों के साथ ही मोहल्लेवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करीब एक माह तक पुलिया के दोबारा निर्माण का इंतजार करने के बाद सोमवार शाम मोहल्लेवासियों ने स्वयं ही इसे बनाने का निर्णय लिया। सचिन, भोला, प्रमोद, सूरज, अनिल, महानंद, बबलू, बंटी, लक्ष्मीनारायण, सुमित, नितिन और अभय समेत अन्य लोगों ने आपस में सहयोग कर सीमेंट, गिट्टी और सरिया जुटाया। इसके बाद देर शाम से शुरू हुआ निर्माण कार्य रात तक चलता रहा और मोहल्लेवासियों ने मिलकर पुलिया का निर्माण पूरा कर दिया। मंगलवार को मोहल्लेवासियों की इस पहल की नगर में खूब चर्चा रही। लोगों का कहना था कि जिस पुलिया के निर्माण के लिए करीब एक माह से नगर पालिका की ओर उम्मीद लगाए बैठे थे, उसका निर्माण आखिरकार उन्हें स्वयं ही करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते पुलिया का निर्माण हो जाता तो दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
एक माह से टूटी पुलिया, नहीं हुई मरम्मत, मोहल्लेवासियों ने खुद बनाया रास्ता नगर पालिका के इंतजार के बाद जुटाए संसाधन, रातोंरात सीमेंट, गिट्टी और सरिया से तैयार की पुलिया जसवंतनगर। नगर के नदी पुल से आगे आदर्श मार्केट में जाने वाली गली की पुलिया करीब एक माह से टूटी पड़ी थी। बारिश के दौरान दुकानों में पानी भरने के बाद कचरा फंसने से पुलिया की जल निकासी बाधित हो गई थी। पानी निकासी के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिया को तोड़कर रास्ता तो खोल दिया, लेकिन इसके बाद दोबारा निर्माण नहीं कराया गया। पुलिया टूटी होने से दुकानदारों के साथ ही मोहल्लेवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करीब एक माह तक पुलिया के दोबारा निर्माण का इंतजार करने के बाद सोमवार शाम मोहल्लेवासियों ने स्वयं ही इसे बनाने का निर्णय लिया। सचिन, भोला, प्रमोद, सूरज, अनिल, महानंद, बबलू, बंटी, लक्ष्मीनारायण, सुमित, नितिन और अभय समेत अन्य लोगों ने आपस में सहयोग कर सीमेंट, गिट्टी और सरिया जुटाया। इसके बाद देर शाम से शुरू हुआ निर्माण कार्य रात तक चलता रहा और मोहल्लेवासियों ने मिलकर पुलिया का निर्माण पूरा कर दिया। मंगलवार को मोहल्लेवासियों की इस पहल की नगर में खूब चर्चा रही। लोगों का कहना था कि जिस पुलिया के निर्माण के लिए करीब एक माह से नगर पालिका की ओर उम्मीद लगाए बैठे थे, उसका निर्माण आखिरकार उन्हें स्वयं ही करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते पुलिया का निर्माण हो जाता तो दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
- एक माह से टूटी पुलिया, नहीं हुई मरम्मत, मोहल्लेवासियों ने खुद बनाया रास्ता नगर पालिका के इंतजार के बाद जुटाए संसाधन, रातोंरात सीमेंट, गिट्टी और सरिया से तैयार की पुलिया जसवंतनगर। नगर के नदी पुल से आगे आदर्श मार्केट में जाने वाली गली की पुलिया करीब एक माह से टूटी पड़ी थी। बारिश के दौरान दुकानों में पानी भरने के बाद कचरा फंसने से पुलिया की जल निकासी बाधित हो गई थी। पानी निकासी के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिया को तोड़कर रास्ता तो खोल दिया, लेकिन इसके बाद दोबारा निर्माण नहीं कराया गया। पुलिया टूटी होने से दुकानदारों के साथ ही मोहल्लेवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करीब एक माह तक पुलिया के दोबारा निर्माण का इंतजार करने के बाद सोमवार शाम मोहल्लेवासियों ने स्वयं ही इसे बनाने का निर्णय लिया। सचिन, भोला, प्रमोद, सूरज, अनिल, महानंद, बबलू, बंटी, लक्ष्मीनारायण, सुमित, नितिन और अभय समेत अन्य लोगों ने आपस में सहयोग कर सीमेंट, गिट्टी और सरिया जुटाया। इसके बाद देर शाम से शुरू हुआ निर्माण कार्य रात तक चलता रहा और मोहल्लेवासियों ने मिलकर पुलिया का निर्माण पूरा कर दिया। मंगलवार को मोहल्लेवासियों की इस पहल की नगर में खूब चर्चा रही। लोगों का कहना था कि जिस पुलिया के निर्माण के लिए करीब एक माह से नगर पालिका की ओर उम्मीद लगाए बैठे थे, उसका निर्माण आखिरकार उन्हें स्वयं ही करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते पुलिया का निर्माण हो जाता तो दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती।1
- बाल का सुरक्षा अभियान एक बेटी एक परिवार एक जिम्मेदारी रूबी शर्मा 🌸 बालिका सुरक्षा अभियान — एक बेटी, एक परिवार, एक जिम्मेदारी 🌸 आज नेकी मानव सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश इटावा के कार्यालय पर बालिका सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद किया गया। उन्हें समझाया गया कि जिंदगी बहुत अनमोल है, इसलिए कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि सोच-समझकर लेना चाहिए। ❤️ एक पिता अपनी बेटी से सिर्फ इतना कहता है— “बेटी, मेरी पगड़ी की इज्जत हमेशा बनाए रखना, मेरे विश्वास को कभी ठेस मत पहुँचाना। जिंदगी में ऐसा कोई कदम मत उठाना, जिससे तुम्हें या तुम्हारे परिवार को बाद में पछताना पड़े।” बेटी, किसी के मीठे शब्दों को सच्चा प्यार समझ लेना जरूरी नहीं है। गलत रिश्तों और छिपे हुए संबंधों से हमेशा सावधान रहो। जीवनसाथी चुनना जिंदगी का बहुत बड़ा फैसला है, इसलिए जल्दबाजी में या बिना परिवार की जानकारी के कोई कदम न उठाओ। अपने सपनों से प्रेम करो, अपनी पढ़ाई से प्रेम करो, अपने माता-पिता का सम्मान करो और अपने भविष्य को मजबूत बनाओ। 📚🌷 याद रखो बेटियों— आपकी सुरक्षा सिर्फ परिवार की जिम्मेदारी नहीं, आपकी जागरूकता भी आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आज की यह छोटी-सी पहल आने वाले कल में किसी बेटी की जिंदगी को सही दिशा दे सकती है। आइए मिलकर ऐसा समाज बनाएं जहाँ हर बेटी सुरक्षित भी हो, शिक्षित भी हो और अपने सपनों को पूरा करने के लिए स्वतंत्र भी हो। 🙏❤️ नेकी मानव सेवा संस्थान “समाज सेवा ही देश की सच्ची सेवा” प्रदेश अध्यक्ष — रूबी शर्मा1
- जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, सपा कार्यकर्ताओं ने किया भंडारा इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, सपा कार्यकर्ताओं ने किया भंडारा इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।2
- खेत पर काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत,जिला अस्पताल में मौत भिंड। ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम स्योडा में मंगलवार दोपहर खेत पर काम कर रहे 46 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार ग्राम स्योडा निवासी परमाल सिंह (46) पुत्र वीरेंद्र सिंह भदौरिया मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खेत पर लगे ट्यूबवेल के पास खेती का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रांसफार्मर से निकले बिजली के तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ग्रामीणों की मदद से परमाल को जिला अस्पताल पहुंचायाp लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है।1
- *उत्तर प्रदेश में IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कहा- किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ूंगी, उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र रूप से शुरू करूंगी अपनी राजनीतिक यात्रा*1
- गोरक्षक दल के सदस्यों ने दर्जनों गायों को लगायी वेक्सीन घायलों का किया इलाज गोरक्षक दल के सदस्यों ने दर्जनों गायों को लगायी वेक्सीन घायलों का किया इलाज पिनाहट ब्लॉक के गाँव अमर सिंह पुरा, विप्रवाली पडुआपुरा, करकोली गांव मे गोरक्षक दल के सदस्यों ने लम्पी रोग से ग्रसित गायों को लम्पी वेक्सीन लगाई एवं घायल गायों का इलाज कराया. इस दौरान कौशल तोमर, अमन परिहार, विक्की परिहार, अन्ना तोमर, अजय तोमर, सूरज यादव, कान्हा यादव, हिमांशु शर्मा,प्रदीप परिहार, अभिषेक यादव, अरुण, अभिषेक तोमर आदि लोग मौजूद रहे.2
- ब्रेकिंग न्यूज़ पिनाहट 🚨 मितायली गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा! भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंश, मृत गाय को ट्रैक्टर से ले जाने लगे बासौनी थाना क्षेत्र के मितायली गांव की गौशाला से सामने आया मामला पिनाहट। थाना बासौनी क्षेत्र के गांव मितायली स्थित गौशाला में गोवंशों की बदहाली का मामला सामने आया है। आरोप है कि गौशाला में गोवंश भूख-प्यास से तड़प रहे हैं और समय पर देखभाल नहीं होने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गौशाला में एक मृत गाय को ट्रैक्टर से ले जाते हुए देखा 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ पिनाहट 🚨 मितायली गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा! भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंश, मृत गाय को ट्रैक्टर से ले जाने लगे बासौनी थाना क्षेत्र के मितायली गांव की गौशाला से सामने आया मामला पिनाहट। थाना बासौनी क्षेत्र के गांव मितायली स्थित गौशाला में गोवंशों की बदहाली का मामला सामने आया है। आरोप है कि गौशाला में गोवंश भूख-प्यास से तड़प रहे हैं और समय पर देखभाल नहीं होने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गौशाला में एक मृत गाय को ट्रैक्टर से ले जाते हुए देखा गया। वहीं, कुछ गोवंशों के शरीर पर कीड़े पड़ने की भी शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी और पशु चिकित्सक समय पर गौशाला नहीं पहुंचते, जिसके चलते गोवंशों को उचित उपचार और देखभाल नहीं मिल पा रही है। अब सवाल उठता है कि गौशालाओं की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों की निगरानी आखिर कहां है? मामले की जांच कराकर गौवंशों के लिए तत्काल चारा, पानी और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग उठ रही है। 📍 स्थान: मितायली गांव, थाना बासौनी, जनपद आगरा।3
- बाजरे के खेत में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका 26 सितंबर से घर से था लापता, फसल टूटी मिलने पर ग्रामीणों ने जताई आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज जसवंतनगर। ग्राम नागरी पंचायत के नगला धोबी के पास सोमवार शाम करीब तीन बजे बाजरे के खेत में करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मीठेपुर निवासी संदीप उर्फ छोटे पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार के रूप में उसके भाई राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर की। संदीप 26 सितंबर की शाम से घर से लापता था। नगला धोबी निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय कुंवर सेन शाम को बाजरे के खेत में घास लेने गई थीं। खेत में कई स्थानों पर बाजरे की फसल टूटी और अस्त-व्यस्त दिखाई दी। कुछ आगे जाने पर खेत के बीच युवक का शव पड़ा मिला। युवक सफेद बनियान और बैंगनी रंग की चड्डी पहने था। शव देखकर उर्मिला देवी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी, जौनई चौकी प्रभारी कोमल चौधरी पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान मृतक का भाई राजीव कुमार वहां पहुंचा और शव की पहचान संदीप के रूप में की। परिजनों के अनुसार संदीप अविवाहित था और होटल तथा ट्रकों पर मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करता था। उसे शराब पीने की आदत भी थी। वह सात भाइयों में था। पिता स्वर्गीय शिवकुमार का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां मुन्नी देवी तथा भाई अमित (32), राजीव (25), वीर प्रताप (23) और गौतम (20) हैं। परिजनों के मुताबिक कुछ वर्ष पहले उसके दो भाइयों की भी मृत्यु हो चुकी है। मृतक के हिस्से में करीब तीन बीघा खेती भी बताई गई है। खेत में फसल टूटी और अस्त-व्यस्त मिलने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, हालांकि पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।1