logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*उत्तर प्रदेश में IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कहा- किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ूंगी, उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र रूप से शुरू करूंगी अपनी राजनीतिक यात्रा*

2 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*उत्तर प्रदेश में IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का किया ऐलान, वीडियो जारी कर कहा- किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ूंगी, उत्तर प्रदेश से स्वतंत्र रूप से शुरू करूंगी अपनी राजनीतिक यात्रा*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिला पंचायत अध्यक्ष का मनाया कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से जन्मदिन जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, सपा कार्यकर्ताओं ने किया भंडारा इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
    2
    जिला पंचायत अध्यक्ष का मनाया कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से जन्मदिन
जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, सपा कार्यकर्ताओं ने किया भंडारा
इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग, रंजना पाल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद भारी बारिश से किसानों की धान, बाजरा और मक्का की फसल बर्बाद होने को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव महिला सभा एवं ड्रोन पायलट रंजना पाल ने मंगलवार को एसडीएम बिधूना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रभावित किसानों की फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। रंजना पाल ने कहा कि बारिश से फसलें बर्बाद होने के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव (कल्लू), गंभीर सिंह यादव, राहुल धनगर, पप्पू मस्ताना, मनु गुप्ता, सतेंद्र यादव, महाराज सिंह पाल, गीता यादव, मीना कठेरिया, दिनेश शर्मा, शनि शर्मा, अमर सिंह पाल, शीला देवी, पंकज पाल, अनुज यादव, पुष्पेंद्र सिंह, हरगोविंद पाल, मोहित, अरुण और दीपक समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    2
    फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग, रंजना पाल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद भारी बारिश से किसानों की धान, बाजरा और मक्का की फसल बर्बाद होने को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव महिला सभा एवं ड्रोन पायलट रंजना पाल ने मंगलवार को एसडीएम बिधूना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रभावित किसानों की फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।
रंजना पाल ने कहा कि बारिश से फसलें बर्बाद होने के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव (कल्लू), गंभीर सिंह यादव, राहुल धनगर, पप्पू मस्ताना, मनु गुप्ता, सतेंद्र यादव, महाराज सिंह पाल, गीता यादव, मीना कठेरिया, दिनेश शर्मा, शनि शर्मा, अमर सिंह पाल, शीला देवी, पंकज पाल, अनुज यादव, पुष्पेंद्र सिंह, हरगोविंद पाल, मोहित, अरुण और दीपक समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एक माह से टूटी पुलिया, नहीं हुई मरम्मत, मोहल्लेवासियों ने खुद बनाया रास्ता नगर पालिका के इंतजार के बाद जुटाए संसाधन, रातोंरात सीमेंट, गिट्टी और सरिया से तैयार की पुलिया जसवंतनगर। नगर के नदी पुल से आगे आदर्श मार्केट में जाने वाली गली की पुलिया करीब एक माह से टूटी पड़ी थी। बारिश के दौरान दुकानों में पानी भरने के बाद कचरा फंसने से पुलिया की जल निकासी बाधित हो गई थी। पानी निकासी के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिया को तोड़कर रास्ता तो खोल दिया, लेकिन इसके बाद दोबारा निर्माण नहीं कराया गया। पुलिया टूटी होने से दुकानदारों के साथ ही मोहल्लेवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करीब एक माह तक पुलिया के दोबारा निर्माण का इंतजार करने के बाद सोमवार शाम मोहल्लेवासियों ने स्वयं ही इसे बनाने का निर्णय लिया। सचिन, भोला, प्रमोद, सूरज, अनिल, महानंद, बबलू, बंटी, लक्ष्मीनारायण, सुमित, नितिन और अभय समेत अन्य लोगों ने आपस में सहयोग कर सीमेंट, गिट्टी और सरिया जुटाया। इसके बाद देर शाम से शुरू हुआ निर्माण कार्य रात तक चलता रहा और मोहल्लेवासियों ने मिलकर पुलिया का निर्माण पूरा कर दिया। मंगलवार को मोहल्लेवासियों की इस पहल की नगर में खूब चर्चा रही। लोगों का कहना था कि जिस पुलिया के निर्माण के लिए करीब एक माह से नगर पालिका की ओर उम्मीद लगाए बैठे थे, उसका निर्माण आखिरकार उन्हें स्वयं ही करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते पुलिया का निर्माण हो जाता तो दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
    1
    एक माह से टूटी पुलिया, नहीं हुई मरम्मत, मोहल्लेवासियों ने खुद बनाया रास्ता
नगर पालिका के इंतजार के बाद जुटाए संसाधन, रातोंरात सीमेंट, गिट्टी और सरिया से तैयार की पुलिया
जसवंतनगर। नगर के नदी पुल से आगे आदर्श मार्केट में जाने वाली गली की पुलिया करीब एक माह से टूटी पड़ी थी। बारिश के दौरान दुकानों में पानी भरने के बाद कचरा फंसने से पुलिया की जल निकासी बाधित हो गई थी। पानी निकासी के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिया को तोड़कर रास्ता तो खोल दिया, लेकिन इसके बाद दोबारा निर्माण नहीं कराया गया। पुलिया टूटी होने से दुकानदारों के साथ ही मोहल्लेवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
करीब एक माह तक पुलिया के दोबारा निर्माण का इंतजार करने के बाद सोमवार शाम मोहल्लेवासियों ने स्वयं ही इसे बनाने का निर्णय लिया। सचिन, भोला, प्रमोद, सूरज, अनिल, महानंद, बबलू, बंटी, लक्ष्मीनारायण, सुमित, नितिन और अभय समेत अन्य लोगों ने आपस में सहयोग कर सीमेंट, गिट्टी और सरिया जुटाया। इसके बाद देर शाम से शुरू हुआ निर्माण कार्य रात तक चलता रहा और मोहल्लेवासियों ने मिलकर पुलिया का निर्माण पूरा कर दिया।
मंगलवार को मोहल्लेवासियों की इस पहल की नगर में खूब चर्चा रही। लोगों का कहना था कि जिस पुलिया के निर्माण के लिए करीब एक माह से नगर पालिका की ओर उम्मीद लगाए बैठे थे, उसका निर्माण आखिरकार उन्हें स्वयं ही करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते पुलिया का निर्माण हो जाता तो दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आई एसआर पर राहुल गांधी के बयान को गलत बताया भाजपा ने इसी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं कोई सबूत नहीं उनके पास और उनको जब भी बात करने का मौका मिलता है बात करने का तब बह सबूत नहीं दे पाते आई एसआर पर राहुल गांधी के बयान को गलत बताया भाजपा ने इसी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं कोई सबूत नहीं उनके पास और उनको जब भी बात करने का मौका मिलता है बात करने का तब बह सबूत नहीं दे पाते
    1
    आई एसआर पर राहुल गांधी के बयान को गलत बताया भाजपा ने इसी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं कोई सबूत नहीं उनके पास और उनको जब भी बात करने का मौका मिलता है बात करने का तब बह सबूत नहीं दे पाते
आई एसआर पर राहुल गांधी के बयान को गलत बताया भाजपा ने इसी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं कोई सबूत नहीं उनके पास और उनको जब भी बात करने का मौका मिलता है बात करने का तब बह सबूत नहीं दे पाते
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • किसानों की फसल बर्बादी को लेकर सपा नेत्री रंजना पाल ने एसडीएम बिधूना को सौंपा ज्ञापन, मुआवजा देने की मांग किसानों की फसल बर्बादी को लेकर सपा नेत्री रंजना पाल ने एसडीएम बिधूना को सौंपा ज्ञापन, मुआवजा देने की मांग बिधूना (औरैया): बिधूना विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण किसानों की धान, बाजरा और मक्का की फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई हैं। फसलों के नष्ट होने से क्षेत्र के अन्नदाताओं के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव रंजना पाल ड्रोन पायलट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम बिधूना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। रंजना पाल ने कहा कि किसानों के हक और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना उनका संकल्प है और वे हमेशा अन्नदाताओं के साथ खड़ी रहेंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव (कल्लू), गंभीर सिंह यादव, राहुल धनगर, पप्पू मस्ताना, मनु गुप्ता, सतेंद्र यादव, महाराज सिंह पाल, गीता यादव, मीना कठेरिया, दिनेश शर्मा, शनि शर्मा, अमर सिंह पाल, शीला देवी, पंकज पाल, अनुज यादव, पुष्पेंद्र सिंह, हरगोविन्द पाल, मोहित, अरुण और दीपक समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    2
    किसानों की फसल बर्बादी को लेकर सपा नेत्री रंजना पाल ने एसडीएम बिधूना को सौंपा ज्ञापन, मुआवजा देने की मांग
किसानों की फसल बर्बादी को लेकर सपा नेत्री रंजना पाल ने एसडीएम बिधूना को सौंपा ज्ञापन, मुआवजा देने की मांग
बिधूना (औरैया): बिधूना विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण किसानों की धान, बाजरा और मक्का की फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई हैं। फसलों के नष्ट होने से क्षेत्र के अन्नदाताओं के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव रंजना पाल ड्रोन पायलट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम बिधूना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। रंजना पाल ने कहा कि किसानों के हक और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना उनका संकल्प है और वे हमेशा अन्नदाताओं के साथ खड़ी रहेंगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव (कल्लू), गंभीर सिंह यादव, राहुल धनगर, पप्पू मस्ताना, मनु गुप्ता, सतेंद्र यादव, महाराज सिंह पाल, गीता यादव, मीना कठेरिया, दिनेश शर्मा, शनि शर्मा, अमर सिंह पाल, शीला देवी, पंकज पाल, अनुज यादव, पुष्पेंद्र सिंह, हरगोविन्द पाल, मोहित, अरुण और दीपक समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देवरी कलाँ की ‘श्री राधेकृष्ण गौशाला’ में भारी अव्यवस्था मवेशियों के गायब होने और फंड गबन के गंभीर आरोप, उपसरपंच ने कलेक्टर से की जाँच की माँग l ​लहार..ग्राम पंचायत देवरी कलाँ स्थित ‘श्री राधेकृष्ण गौशाला’ में मवेशियों की बदहाली, भ्रष्टाचार और गायों के गायब होने का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच पंकज तिवारी ने गौशाला की जमीनी हकीकत उजागर करते हुए पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। ​उप सरपंच पंकज तिवारी के अनुसार, गौशाला में लंबे समय से गोवंश के लिए चारे-पानी (सानी) का कोई उचित प्रबंध नहीं है। पूरा परिसर कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है, जहाँ देखरेख के लिए कोई कर्मचारी तक मौजूद नहीं रहता। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण आवारा कुत्ते परिसर में घुसकर असहाय और छोटे बछड़ों को नोच-नोच कर मार रहे हैं। कई बछड़े गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़पते पाए गए हैं, जिनके कान और शरीर को कुत्तों ने बुरी तरह लहूलुहान कर दिया है। *दुधारू गायों को बेचने का आरोप* उपसरपंच ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 20 दिन पहले तक गौशाला में 20 बछड़े और 20 दुधारू गायें मौजूद थीं। अब यहाँ से रोजाना दो से तीन गायें गायब की जा रही हैं और उन्हें बेचे जाने की प्रबल आशंका है। जब इस संबंध में पंचायत सचिव से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने गौशाला की स्थिति से पूरी तरह अनभिज्ञता जताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। *कागजों पर लाखों का खर्च, धरातल पर शून्य* तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल और सरकारी रिकॉर्ड में गौशाला के संचालन व रखरखाव के नाम पर लाखों रुपये की राशि निकाली जा चुकी है। लेकिन धरातल पर न तो चारे की व्यवस्था है और न ही मवेशियों की सुरक्षा का कोई साधन। यह साफ तौर पर शासकीय राशि की बंदरबांट का मामला है। ​उप सरपंच पंकज तिवारी ने जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेने की अपील की है। उन्होंने गौशाला में हुए वित्तीय भ्रष्टाचार, गोवंश की मौत और गायब हो रही गायों के मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जाँच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।
    1
    देवरी कलाँ की ‘श्री राधेकृष्ण गौशाला’ में भारी अव्यवस्था

मवेशियों के गायब होने और फंड गबन के गंभीर आरोप, उपसरपंच ने कलेक्टर से की जाँच की माँग
l
​लहार..ग्राम पंचायत देवरी कलाँ स्थित ‘श्री राधेकृष्ण गौशाला’ में मवेशियों की बदहाली, भ्रष्टाचार और गायों के गायब होने का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच पंकज तिवारी ने गौशाला की जमीनी हकीकत उजागर करते हुए पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। ​उप सरपंच पंकज तिवारी के अनुसार, गौशाला में लंबे समय से गोवंश के लिए चारे-पानी (सानी) का कोई उचित प्रबंध नहीं है। पूरा परिसर कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है, जहाँ देखरेख के लिए कोई कर्मचारी तक मौजूद नहीं रहता। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण आवारा कुत्ते परिसर में घुसकर असहाय और छोटे बछड़ों को नोच-नोच कर मार रहे हैं। कई बछड़े गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़पते पाए गए हैं, जिनके कान और शरीर को कुत्तों ने बुरी तरह लहूलुहान कर दिया है।
*दुधारू गायों को बेचने का आरोप*
उपसरपंच ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 20 दिन पहले तक गौशाला में 20 बछड़े और 20 दुधारू गायें मौजूद थीं। अब यहाँ से रोजाना दो से तीन गायें गायब की जा रही हैं और उन्हें बेचे जाने की प्रबल आशंका है। जब इस संबंध में पंचायत सचिव से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने गौशाला की स्थिति से पूरी तरह अनभिज्ञता जताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।
*कागजों पर लाखों का खर्च, धरातल पर शून्य*
तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल और सरकारी रिकॉर्ड में गौशाला के संचालन व रखरखाव के नाम पर लाखों रुपये की राशि निकाली जा चुकी है। लेकिन धरातल पर न तो चारे की व्यवस्था है और न ही मवेशियों की सुरक्षा का कोई साधन। यह साफ तौर पर शासकीय राशि की बंदरबांट का मामला है। ​उप सरपंच पंकज तिवारी ने जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेने की अपील की है। उन्होंने गौशाला में हुए वित्तीय भ्रष्टाचार, गोवंश की मौत और गायब हो रही गायों के मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जाँच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भुवन प्रकाश गुप्ता के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जोरदार अभिनंदन औरैया। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जालौन का प्रभारी बनाए जाने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में नरायनपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल ने कहा कि भुवन प्रकाश गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने से वैश्य समाज में हर्ष है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा हर वर्ग की मदद में सहभागी रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को भाजपा की ओर से प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिए जाने की मांग रखी। विशिष्ट अतिथि विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, जितेंद्र तिवारी व मंगल सिंह समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। समाज के लोगों ने भुवन प्रकाश गुप्ता को शॉल, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों के हकों की पहरेदारी करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने समाज के लोगों को आत्मसम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय सचिव आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता गुड्डू, परिषद जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल बंटू, जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, नगर महामंत्री अमित सुहाने, राजीव पोरवाल रानू, डॉ. मनोज चौरसिया, रुपेश पोरवाल, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, सर्वेश पोरवाल, विनोद पोरवाल, सचिन कुमार पोरवाल, पोली गुप्ता, आनंद बरसैया समेत करीब दो सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
    1
    भुवन प्रकाश गुप्ता के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जोरदार अभिनंदन
औरैया। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जालौन का प्रभारी बनाए जाने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में नरायनपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल ने कहा कि भुवन प्रकाश गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने से वैश्य समाज में हर्ष है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा हर वर्ग की मदद में सहभागी रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को भाजपा की ओर से प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिए जाने की मांग रखी।
विशिष्ट अतिथि विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, जितेंद्र तिवारी व मंगल सिंह समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। समाज के लोगों ने भुवन प्रकाश गुप्ता को शॉल, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों के हकों की पहरेदारी करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने समाज के लोगों को आत्मसम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय सचिव आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता गुड्डू, परिषद जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल बंटू, जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, नगर महामंत्री अमित सुहाने, राजीव पोरवाल रानू, डॉ. मनोज चौरसिया, रुपेश पोरवाल, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, सर्वेश पोरवाल, विनोद पोरवाल, सचिन कुमार पोरवाल, पोली गुप्ता, आनंद बरसैया समेत करीब दो सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बाजरे के खेत में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका 26 सितंबर से घर से था लापता, फसल टूटी मिलने पर ग्रामीणों ने जताई आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज जसवंतनगर। ग्राम नागरी पंचायत के नगला धोबी के पास सोमवार शाम करीब तीन बजे बाजरे के खेत में करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मीठेपुर निवासी संदीप उर्फ छोटे पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार के रूप में उसके भाई राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर की। संदीप 26 सितंबर की शाम से घर से लापता था। नगला धोबी निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय कुंवर सेन शाम को बाजरे के खेत में घास लेने गई थीं। खेत में कई स्थानों पर बाजरे की फसल टूटी और अस्त-व्यस्त दिखाई दी। कुछ आगे जाने पर खेत के बीच युवक का शव पड़ा मिला। युवक सफेद बनियान और बैंगनी रंग की चड्डी पहने था। शव देखकर उर्मिला देवी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी, जौनई चौकी प्रभारी कोमल चौधरी पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान मृतक का भाई राजीव कुमार वहां पहुंचा और शव की पहचान संदीप के रूप में की। परिजनों के अनुसार संदीप अविवाहित था और होटल तथा ट्रकों पर मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करता था। उसे शराब पीने की आदत भी थी। वह सात भाइयों में था। पिता स्वर्गीय शिवकुमार का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां मुन्नी देवी तथा भाई अमित (32), राजीव (25), वीर प्रताप (23) और गौतम (20) हैं। परिजनों के मुताबिक कुछ वर्ष पहले उसके दो भाइयों की भी मृत्यु हो चुकी है। मृतक के हिस्से में करीब तीन बीघा खेती भी बताई गई है। खेत में फसल टूटी और अस्त-व्यस्त मिलने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, हालांकि पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
    1
    बाजरे के खेत में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
26 सितंबर से घर से था लापता, फसल टूटी मिलने पर ग्रामीणों ने जताई आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
जसवंतनगर। ग्राम नागरी पंचायत के नगला धोबी के पास सोमवार शाम करीब तीन बजे बाजरे के खेत में करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मीठेपुर निवासी संदीप उर्फ छोटे पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार के रूप में उसके भाई राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर की। संदीप 26 सितंबर की शाम से घर से लापता था।
नगला धोबी निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय कुंवर सेन शाम को बाजरे के खेत में घास लेने गई थीं। खेत में कई स्थानों पर बाजरे की फसल टूटी और अस्त-व्यस्त दिखाई दी। कुछ आगे जाने पर खेत के बीच युवक का शव पड़ा मिला। युवक सफेद बनियान और बैंगनी रंग की चड्डी पहने था। शव देखकर उर्मिला देवी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी, जौनई चौकी प्रभारी कोमल चौधरी पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान मृतक का भाई राजीव कुमार वहां पहुंचा और शव की पहचान संदीप के रूप में की।
परिजनों के अनुसार संदीप अविवाहित था और होटल तथा ट्रकों पर मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करता था। उसे शराब पीने की आदत भी थी। वह सात भाइयों में था। पिता स्वर्गीय शिवकुमार का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां मुन्नी देवी तथा भाई अमित (32), राजीव (25), वीर प्रताप (23) और गौतम (20) हैं। परिजनों के मुताबिक कुछ वर्ष पहले उसके दो भाइयों की भी मृत्यु हो चुकी है। मृतक के हिस्से में करीब तीन बीघा खेती भी बताई गई है।
खेत में फसल टूटी और अस्त-व्यस्त मिलने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, हालांकि पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आवारा गौवंशो के संजीवनी बनाकर उभर रहा है, किसान गोरक्षक सेवा दल 👉 गौ सेवक सचिन राघव पर 16 सितम्बर को हुई घटना कृम संलिप्त अधराधियों के बिरुद्ध जिलाधिकारी को दिया पत्र  👉 किसान गौरक्षक सेवादल की ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग कर बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा, समाज की समस्याओं का निस्तारण आपसी एकजुटता ही सम्भव हो सकती है, किसान गौरक्षक सेवादल की ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग कर बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा, समाज की समस्याओं का निस्तारण आपसी एकजुटता ही सम्भव हो सकती है, अलीगढ, उ.प्र. जैसा कि आजकल उत्तर प्रदेश सहित आसपास के कई प्रदेशो में आवारा गौवंशो की हालात बट से बत्तर होती जा रही है,वहीं दूसरी ओर आवारा गौवंशो से किसानों की फसलों को भारी नुकसान होनें के साथ ही आये दिन भीषण सड़क दुर्घनायें हो रही है, इन सभी समस्याओं के निस्तारण एवं आवारा गौवंशो की रक्षा हेतु किसान गौरक्षक सेवा दल समाज के लिये संजीवनी बनकर उभर रहा है, जोकि प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में घायल गौ माता के उपचार कराने आदि के कार्य करते आ रहें है, वहीं दूसरी ओर किसान गौरक्षक सेवा दल के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, बबलू ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, आदित सिंह, आदि ने जिलाधिकारी अलीगढ को प्रार्थना पत्र देकर गौ रक्षक सचिव राघव पर 16 सितम्बर 2026 को हुये कुछ अराजक तत्व जोकि करीब 100 से 150 की संख्या एक राय होकर जान से मारने व समाजिक शान्ति भंग कर प्रदेश में बड़ा दंगा भड़काने के  उद्देश्य से हमला किया गया, जिससे पूरे भारत वर्ष में आक्रोश ब्याप्त है, उक्त घटना में जिला प्रशासन ने मात्र दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई जबकि बाकी आरोपियों को अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, किसान गौरक्षक सेवा दल के पदाधिकारियों ने दिये गये पत्र के माध्यम कहा कि उक्त घटना कृम संलिप्त आरोपियों के बिरुद्ध शीघ्र कार्यवाही कर पूरे देश में हो रहे उग्र प्रदर्शन को रोकर शान्ति व्यवस्था बनाये जाने की कार्यवाही करने की बात कही है, तो दूसरी ओर संगठन द्वारा किये जा रहें कार्यों ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग कर आवारा गौवंशो की रक्षा सहित समाजिक समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा हुई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने पदाधिकारियों से जातिवाद व धर्म सम्प्रदाय की ईर्ष्या छोड़कर हम सबको संगठनात्मक एकजुटता एवं जन जागरूकता से समाज की अति महत्वपूर्ण जन समस्याओं का निस्तारण एवं गौरक्षा रक्षा के लिये किसानों से चारा भूसा का दान मांगकर समस्याओं का निस्तारण हो सकता हो जिससे आवारा गौवंशो पर्याप्त चारा उपलब्ध होनें साथ ही आवारा गौवंशो से किसान की फसलों को होनें वाला नुकसान तथा आये दिन भीषण सड़क हादसों से भी राहत मिलेगी, किसान गौरक्षक सेवा दल की ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सतेन्द्र सिंह जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव उदय प्रताप सिंह जी एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी ठाकुर भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, बीरेंद्र सिंह  जिला अध्यक्ष जी सिद्धार्थनगर, शीतल राजपूत महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, चंचल कुमार राष्ट्रीय संयोजक आदि लोगों उपस्थित रही
    4
    आवारा गौवंशो के संजीवनी बनाकर उभर रहा है, किसान गोरक्षक सेवा दल

👉 गौ सेवक सचिन राघव पर 16 सितम्बर को हुई घटना कृम संलिप्त अधराधियों के बिरुद्ध जिलाधिकारी को दिया पत्र 

👉 किसान गौरक्षक सेवादल की ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग कर बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा, समाज की समस्याओं का निस्तारण आपसी एकजुटता ही सम्भव हो सकती है,
किसान गौरक्षक सेवादल की ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग कर बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा, समाज की समस्याओं का निस्तारण आपसी एकजुटता ही सम्भव हो सकती है,
अलीगढ, उ.प्र. जैसा कि आजकल उत्तर प्रदेश सहित आसपास के कई प्रदेशो में आवारा गौवंशो की हालात बट से बत्तर होती जा रही है,वहीं दूसरी ओर आवारा गौवंशो से किसानों की फसलों को भारी नुकसान होनें के साथ ही आये दिन भीषण सड़क दुर्घनायें हो रही है, इन सभी समस्याओं के निस्तारण एवं आवारा गौवंशो की रक्षा हेतु किसान गौरक्षक सेवा दल समाज के लिये संजीवनी बनकर उभर रहा है, जोकि प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में घायल गौ माता के उपचार कराने आदि के कार्य करते आ रहें है, वहीं दूसरी ओर किसान गौरक्षक सेवा दल के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, बबलू ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, आदित सिंह, आदि ने जिलाधिकारी अलीगढ को प्रार्थना पत्र देकर गौ रक्षक सचिव राघव पर 16 सितम्बर 2026 को हुये कुछ अराजक तत्व जोकि करीब 100 से 150 की संख्या एक राय होकर जान से मारने व समाजिक शान्ति भंग कर प्रदेश में बड़ा दंगा भड़काने के  उद्देश्य से हमला किया गया, जिससे पूरे भारत वर्ष में आक्रोश ब्याप्त है, उक्त घटना में जिला प्रशासन ने मात्र दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई जबकि बाकी आरोपियों को अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, किसान गौरक्षक सेवा दल के पदाधिकारियों ने दिये गये पत्र के माध्यम कहा कि उक्त घटना कृम संलिप्त आरोपियों के बिरुद्ध शीघ्र कार्यवाही कर पूरे देश में हो रहे उग्र प्रदर्शन को रोकर शान्ति व्यवस्था बनाये जाने की कार्यवाही करने की बात कही है, तो दूसरी ओर संगठन द्वारा किये जा रहें कार्यों ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग कर आवारा गौवंशो की रक्षा सहित समाजिक समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा हुई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने पदाधिकारियों से जातिवाद व धर्म सम्प्रदाय की ईर्ष्या छोड़कर हम सबको संगठनात्मक एकजुटता एवं जन जागरूकता से समाज की अति महत्वपूर्ण जन समस्याओं का निस्तारण एवं गौरक्षा रक्षा के लिये किसानों से चारा भूसा का दान मांगकर समस्याओं का निस्तारण हो सकता हो जिससे आवारा गौवंशो पर्याप्त चारा उपलब्ध होनें साथ ही आवारा गौवंशो से किसान की फसलों को होनें वाला नुकसान तथा आये दिन भीषण सड़क हादसों से भी राहत मिलेगी, किसान गौरक्षक सेवा दल की ऑनलाइन समीक्षा मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सतेन्द्र सिंह जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव उदय प्रताप सिंह जी एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी ठाकुर भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, बीरेंद्र सिंह  जिला अध्यक्ष जी सिद्धार्थनगर, शीतल राजपूत महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, चंचल कुमार राष्ट्रीय संयोजक आदि लोगों उपस्थित रही
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.